HomeUncategorizedअसहनीय पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इमरजेंसी का...

असहनीय पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इमरजेंसी का संकेत: विशेषज्ञ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना..

असहनीय पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है इमरजेंसी का संकेत: विशेषज्ञ

बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम के विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि पेट में अचानक तेज और असहनीय दर्द हो तो इसे सामान्य गैस या अपच समझकर नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिनका समय पर इलाज जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, तेज पेट दर्द के साथ अपच, कई दिनों तक भोजन न कर पाना, हरे या पीले रंग की उल्टी, पेट फूलना, मल या गैस का न निकलना, पेशाब में दिक्कत या बंद हो जाना तथा तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए।

डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे लक्षण अपेंडिक्स में संक्रमण या फटने, छोटी आंत में छेद, हर्निया फंसने, पित्ताशय या किडनी की पथरी, आंत में रुकावट (वॉल्वुलस), पैंक्रियाज के संक्रमण, डिस्टेड ओवेरियन सिस्ट, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या पेट के कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं।

अग्रवाल नर्सिंग होम में डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी और 96 स्लाइस सीटी स्कैन जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में सामान्य और लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) ऑपरेशन की सुविधा के साथ 24×7 सर्जन उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है। अस्पताल ने यह भी बताया कि राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES