Homeछत्तीसगढ़*मोहला---सीतागांव सुदूर गांवों में पहुंची पुलिस की चौपाल, ग्रामीणों का जीता भरोसा...

*मोहला—सीतागांव सुदूर गांवों में पहुंची पुलिस की चौपाल, ग्रामीणों का जीता भरोसा साइबर ठगी से बचाव, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और बारिश में सर्पदंश से बचाव की दी जानकारी, 14 गांवों में बांटे फलदार पौधे*

मनीष कौशिक

मोहला-मानपुर—-सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और ग्रामीणों के साथ विश्वास का रिश्ता और प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सीतागांव पुलिस ने रविवार को ग्राम हलांजूर एवं एड़मा-बड़मा में “पुलिस की चौपाल” का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा साइबर अपराध, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल एवं एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव ने थाना क्षेत्र की तीन बीटों के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों, विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी बच्चों से आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली पुलिस ने चौपाल के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर हेल्पलाइन-1930के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। महिलाओं और बच्चों को अभिव्यक्ति ऐप, डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1091, घरेलू हिंसा एवं बाल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को **सर्पदंश एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत थाना क्षेत्र के सभी 14 गांवों में फलदार पौधों का वितरण किया गया। सीतागांव और सेंडावाही में पीपल, बरगद, नीम और करंज के पौधे रोपे गए, जबकि अन्य गांवों में पौधारोपण अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी है।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हलांजूर की सरपंच फुलबती कुमेटी, ग्राम पटेल रैनुराम दुग्गा, एड़मा-बड़मा के ग्राम पटेल सनकेर तुलावी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की मांग की।

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES