Homeछत्तीसगढ़*मोहला---सेवा सेतु केंद्र से कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई समाप्त,आवश्यक...

*मोहला—सेवा सेतु केंद्र से कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी हुई समाप्त,आवश्यक प्रमाण पत्र बनने से तरुण बाई की तीनों बेटियों के लिए शिक्षा और योजनाओं की राह हुई आसान*

मनीष कौशिक

मोहला—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सहज शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र जिले में सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। सुशासन की पहल से लाभान्वित हुई हैं ग्राम करमोता निवासी तरुण बाई, जिनका परिवार कृषि कार्य कर अपनी आजीविका चलाता है। अपनी तीनों बेटियों के भविष्य को लेकर वे लंबे समय से चिंतित थीं, क्योंकि उन्हें जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इन दस्तावेजों के अभाव में बेटियों को शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए तरुण बाई ने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र के कर्मचारियों ने उनके आवेदन का त्वरित ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित विभाग को अग्रेषित किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी तीनों बेटियों के आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर जारी कर दिए गए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब उनकी बेटियां बिना किसी बाधा के शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। इससे परिवार की चिंता समाप्त हुई और उन्हें राहत मिली। तरुण बाई बताती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या का समाधान होगा, लेकिन इतनी शीघ्र और सरल प्रक्रिया से प्रमाण पत्र मिल जाना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र ने सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी समाप्त कर दी है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुविधाजनक रही।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी सोच और संवेदनशील कार्यप्रणाली के कारण आम लोगों को समय पर राहत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्र वास्तव में जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद व्यवस्था बन गया है, जो सुशासन को धरातल पर साकार कर रहा है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES