

बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम में 12 जुलाई को दंत एवं ईएनटी रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी, सर्जरी और इलाज की सुविधा
बसना। महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 12 जुलाई 2026 को दंत रोग एवं नाक, कान और गला (ईएनटी) रोगों के मरीजों के लिए विशेष परामर्श, जांच और सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक तकनीक से जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दंत रोग विभाग में डॉ. स्नेहल बंसोड़ (MDS) एवं डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) मरीजों का परीक्षण करेंगे। अस्पताल में मुख एवं दांतों की विभिन्न सर्जरी, डेंटल इम्प्लांट, रूट कैनाल, डिजिटल एक्स-रे, 3D फेस सीटी स्कैन, डेंटल लेजर तथा फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के मुंह या जीभ में लंबे समय तक छाले, मुंह में गांठ, लाल या सफेद धब्बे, मुंह कम खुलना या जलन जैसी समस्याएं हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराएं। अस्पताल में मुख कैंसर, जबड़े की चोट, कटे-फटे होंठ एवं तालु, चेहरे की विकृति और अन्य जटिल रोगों का भी उपचार किया जाएगा।
वहीं ईएनटी विभाग में डॉ. सतीश राठी (एमएस ईएनटी) द्वारा नाक, कान एवं गले से संबंधित रोगों की जांच और ऑपरेशन किए जाएंगे। लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक के माध्यम से कम दर्द और कम रक्तस्राव के साथ आधुनिक उपचार उपलब्ध रहेगा। शिविर में नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की टेढ़ी हड्डी, कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, थायरॉइड, घेंघा रोग, नाक-कान-गले के कैंसर तथा मुंह एवं जीभ के कैंसर का इलाज किया जाएगा। सुनने की जांच और हियरिंग मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को पात्रता के अनुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की गई है।
अस्पताल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की दंत, मुख, नाक, कान या गले से जुड़ी समस्या होने पर समय रहते जांच कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक चरण में ही उपचार संभव हो सके।
विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं पूर्व पंजीयन के लिए संपर्क करें:
दंत रोग विभाग: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699
ईएनटी विभाग: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।


