Homeछत्तीसगढ़*विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटा सर्व आदिवासी समाज, 9 अगस्त...

*विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटा सर्व आदिवासी समाज, 9 अगस्त को बीजापुर में होगा जिला स्तरीय आयोजन* दीपक मरकाम की खबर,,,

*विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटा सर्व आदिवासी समाज, 9 अगस्त को बीजापुर में होगा जिला स्तरीय आयोजन* दीपक मरकाम की खबर,,,

 

*पूजा पैंकरा आत्महत्या प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी और निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की उठी मांग*

 

बीजापुर::  आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को गोंडवाना भवन, बीजापुर में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के गोंड, मुरिया, दोरला, हल्बा, परधान, कुड़ुख उरांव, कंवर, भतरा, उरांव समाज सहित सर्व आदिवासी समाज के विभिन्न प्रभागों के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को हर्षोल्लास और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय आयोजन बीजापुर मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक इकाइयों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर भी चर्चा हुई।

आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आगामी 19 जुलाई को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में नवगठित कुटरू एवं गंगालूर ब्लॉक इकाइयों के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से परिचर्चा करते हुए समाज को ग्राम स्तर तक संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सामाजिक सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा कर सर्वेक्षण कार्य को और तेज गति से पूरा करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान स्कूलों में मंत्रोच्चारण की अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन सौंपने तथा विभिन्न जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर भी चर्चा हुई।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समुदाय से जुड़े सामाजिक और संवैधानिक मुद्दों पर संगठित होकर आवाज उठाई जाएगी।

बैठक में बैकुंठपुर निवासी युवती पूजा पैंकरा आत्महत्या प्रकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने मामले में कथित दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूजा पैंकरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों का प्रतीक है।

इस वर्ष 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए समाज के सभी प्रभागों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं तथा आगामी समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में सी.एस. नेताम, कमलेश पैंकरा, कामेश्वर दुब्बा, अमित कोरसा, पोछेराम भगत, भावसिंह भास्कर, शिव कुमार पुनेम, कुंवर सिंह मज्जी, गुड्डू मोडियम, कश्मीर एल्मा, रानी पुनेम, राकेश कुरसम, रमेश मिच्छा, रैनू ओयाम, अजीत लकड़ा, तेलम पांडु, दासूराम कोरसा, बुधराम कोरसा, सन्नू हेमला सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES