Homeछत्तीसगढ़* शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर विदेशी...

* शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर विदेशी शराब जब्त*

* शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर विदेशी शराब जब्त*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर

जगदलपुर: मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने नाकाबंदी कर शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 180 लीटर विदेशी शराब से भरी टाटा आरिया गाड़ी जब्त की गई। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। वहीं वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है।

 

आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा और कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अमन सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुंभारपाल चौक के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध टाटा आरिया गाड़ी आती दिखाई दी। चौक के पास पहुंचने से पहले ही चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा करते हुए रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर ग्राम सोनारपाल के बोर्ड के पास वाहन को रोक लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति से पूछताछ में उसकी पहचान देवेंद्र कुमार जांगड़े (33 वर्ष), निवासी सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई। उसने वाहन में शराब होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में बताया गया कि वाहन में जोगेंद्र कश्यप उर्फ जोगी शराब लोड कर परिवहन कर रहा था।

 

कार्टून में छिपाकर रखी गई थी शराब

 

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर पांच कार्टून और डिक्की में 15 कार्टून मिले। इनमें कुल 20 कार्टूनों में 1000 नग कांच की पाव शीशियां रखी थीं। प्रत्येक शीशी में 180 एमएल विदेशी मदिरा भरी थी। शराब पर ‘गोवा स्पिरिट्स ऑफ स्मूथनेस ब्रांड’ का लेबल लगा था। विभाग के अनुसार, शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और बिक्री के लिए नॉन ड्यूटी पेड थी।

 

आबकारी विभाग ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 और 59-क के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह राठौर, आबकारी उप निरीक्षक, श्री मुख्य आरक्षक शैलेष पाण्डेय, श्याम सुन्दर केशरी, आरक्षक कविश यादव, वाहन चालक देवेन्द्र पटेल, राज बघेल एवं अश्वनी नाईक शामिल रहे। कार्रवाई में भानपुरी पुलिस का भी योगदान रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES