मनीष कौशिक
अंबागढ़ चौकी— नवरात्रि के पावन पर्व पर अंबागढ़ चौकी में मनोरंजन और रोमांच का रंग जमने जा रहा है। शिवनाथ नदी के पास भव्य मीना बाजार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ पहली नवरात्रि, रविवार से होगा। मेले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी के विभिन्न आकर्षण उपलब्ध रहेंगे।मीना बाजार में मौत का कुआं, ड्रैगन राइड, ब्रेक डांस और नाव की सवारी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे। इसके साथ ही बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले और मनोरंजक गतिविधियां भी रहेंगी। महिलाओं के लिए खरीदारी के विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य मेले का आनंद उठा सकेंगे।नवरात्रि के दौरान लगने वाला यह मीना बाजार शहरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन का विशेष अवसर होगा। मेले में रोमांचक करतबों, झूलों और विभिन्न आकर्षणों के माध्यम से उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।आयोजन के साथ अंबागढ़ चौकी में नवरात्रि की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों से अपने परिवार और दोस्तों के साथ मेले में पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की गई है।
स्थान: शिवनाथ नदी के पास, अंबागढ़ चौकी।
शुभारंभ: पहली नवरात्रि, रविवार से।

