Home Blog Page 162

*मोहला मानपुर में हाथियों का ताण्डव- पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में युवक को हाथी ने कुचला* *▶️रक्षाबंधन पर गांव में छाया मातम,परिवार है सदमे में राखी त्यौहार के बीच तुरंत मृतक के घर पहुंचे इंद्र शाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर एवं संसदीय सचिव*

0

*मोहला पानाबरस पंचायत के भैंसबोड गांव में हाथियों का क़हर*

*जंगल मे युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट*

*राखी त्योहार के बीच तुरंत मृतक के घर पहुंचे संसदीय सचिव*

*मृतक के परिवार को बंधाया ढांढस, प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का दिया भरोसा*

मानपुर विकासखंड में बदस्तूर हाथियों का आतंक पखवाड़ा भर से चल रहा है। इसी दौरान एक बड़ी घटना भैंसबोड़ गांव में हुआ है जहां हाथियों के दल ने ग्रामीण संतराम मंडावी को कुचल दिया है जिससे उनका दर्दनाक मौत हो गया है।
यह क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है। हाथियों से दुर्घटना के मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक एवम संसदीय सचिव छ ग इंद्र शाह मंडावी तुरंत राखी के कार्यक्रम के बीच सीधे भैंसबोड गांव पहुंचे एवं मृतक के परिवार से मुलाकात किए, परिवार को ढांढस बंधाया एवं प्रशासन से पूरा मदद दिलाने का भरोसा दिया है। साथ ही प्रशासन की पूरी टीम को दिशा निर्देश दिए है की ग्रामीणों का सुरक्षा हेतु विशेष उपाय किया जाय। जिससे जान माल की हानी ना हो। साथ में दिनेश शाह मंडावी जनपद अध्यक्ष मानपुर, फॉरेस्ट रेंजर मोहला जागेश्वर गोड, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौकी अर्जुन कुर्रे सब इंस्पेक्टर कमलेश बंजारे मौका स्तिथि पर जायजा लेने उपस्थित थे।

*मोहला मानपुर में हाथियों का ताण्डव- पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में युवक को हाथी ने कुचला* *▶️रक्षाबंधन पर गांव में छाया मातम,परिवार है सदमे में*

0

मोहला :—-मोहला-मानपुर-चौकी- पंद्रह दिनों पहले क्षेत्र में हाथियों का दल पहुंचा हुआ है, बालोद जिले के दल्ली राजहरा से होकर राजनांदगांव जिले के वनांचलों में पहुंच कर गांव में तांडव मचा रहा है। खडगांव के कमकासुर एरिया में कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों दल दीघवाड़ी के मांडरी में फसलों को नुकसान पहुँचाया, बाद हाथियों का दल पानाबरस की ओर रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र की ओर जाने के लिए रास्ता तय कर रहे थे। संभावित पानाबरस वन परिक्षेत्र- परियोजना क्षेत्र के बीच ग्राम भैंसबोड़ में दल पहुचने विचरण करते पाया गया था..! शाम पांच बजे के दरमियान भैसबोड़ के जंगलों में हाथियों के दल के लीडर ने एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया,सूत्रों के मुताबिक मृतक संतलाल मंडावी भैसबोड निवासी जंगल की ओर गया था ,हाथियों के दल का लीडर मृतक को कुचलकर मार डाला जिससे उसकी मौके पर मौत । मामले की जानकारी मिलते ही मोहला पुलिस के आला अधिकारी, फारेस्ट अमला मौके मौजूद रहे । मोहला पुलिस शव को जंगल से निकालकर गांव में लाया गया,बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला लाया गया । ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि दल में लगभग बीस से तीस की संख्या है वही लीडर काफी विशाल है ।

*जिले में आने के बाद है हाथियों का दल है काफी आक्रमक*पद्रह दिन पहले जिले वनांचल क्षेत्र में रूख करने के बाद हाथियों का दल काफी आक्रमक हो गया है, लीडर के साथ विचरण करते दलों की चिंघाड़ और घरों फसलों की नुकसान से अंदाजा लगाया जा सकता है ।फारेस्ट अमला लगातार गांव में लोगो को घरों में रहने हिदायत देते हुए थे,शांति पसन्द करने वाले हाथी शोरशराबा से आक्रमक होकर घरों और इंसानों पर हमला कर सकते हैं ।

अंबागढ़ चौकी:—- अंबागढ़ चौकी दो अलग-अलग मामलों में 03 शराब कोचिए गिरफ्तार थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की तूफानी कार्यवाही

0

अंबागढ़ चौकी:—- थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की तूफानी करवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर, OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी श्री अक्षय कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ चौकी श्री अर्जून कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं थाना स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाकर तीन शराब कोचियों को शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया|
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.8.2022 को रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पतासाजी हेतु रवाना हुए थे दौरान ग्राम भ्रमण के अलग-अलग 2 प्रकरणों में क्रमश: तीन आरोपियों 01. मनराखन सहारे पिता स्वर्गीय श्री सुखदेव सहारे उम्र 40 साल निवासी ग्राम कौड़ीकसा के कब्जे से 35 पव्वा देसी प्लेन शराब मात्रा 6.300 मिली मीटर कीमती ₹2800,
इसी प्रकार आरोपी (2) हरि ओम यदु पिता संतोष लाल यादव उम्र 52 साल निवासी कौड़ीकसा, और (03) गजराज सहारे पिता मालिक राम सहारे उम्र 30 साल निवासी भगवान टोला थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के कब्जे से 50 पौवा देसी प्लेन शराब कुल मात्रा 9.00 बल्क लीटर कीमती लगभग ₹4000 को आरोपीगणों के कब्जे से कब्जे जप्त कर आरोपी गणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/22 एवं 107/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया|

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक बिसेलाल कंवर, प्रधान आरक्षक 350 जनक लाल उमरिया, आरक्षक 454 सुशील रावत , 1366 ललित कुंजाम की सराहनीय योगदान रहा|

*थाना खडगांव पुलिस की अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब को बिक्री करने वालों के विरुद्ध एक और कारवाही… पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

थाना खडगांव पुलिस की अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब को बिक्री हेतु सर ग्रहण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही
आरोपी राकेश कुमार पुराने के विरुद्ध 34.2 आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आरोपी राकेश कुमार पुराने से जब तक हुआ करीबन 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन ₹3500 रूपये
आरोपी प्लास्टिक की बोरी के अंदर छुपा के रखा था अवैध कच्ची महुआ शराब

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश एवं ओ एस डी भा.पु.से. श्री अक्षय कुमार व अति.पुलिस अधीक्षक मानपुर पपलेश कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खडगांव प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 9/8/2022 को मुखबीर की सूचना पर बाजू पारा सिवनी निवासी राकेश कुमार पुरामें अपने पास मैं बिक्री करने हेतु अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब संग्रहण कर रखा हुआ है कि सूचना पर कार्रवाई हेतु रवाना हुआ था जो आरोपी के घर के पहुंचने पर आरोपी भागने लगा जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राकेश कुमार पुरामें पिता स्व. रामसिंह पुरामे उम्र 23 साल सकिन बाजों पारा सिवनी निवासी होना बताया जिन्हें कब्जे से उसके बाड़ी से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर हरे रंग के पॉलिथीन में रखे करीबन 30 लीटर ₹3500 रूपये को अवैध सा ग्रहण करते पकड़ा गया जिस संबंध में नोटिस देने पर कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा परिवहन करने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस आरोपी के पास नहीं होने से उक्त कच्ची महुआ शराब को विधिवत जब तक आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 88/2022 धारा 34/2 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया भविष्य में भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण परिवहन व बिक्री के विरुद्ध खडगांव पुलिस के द्वारा करवा ही जारी रहेगी

उक्त अवैध शराब रेड कारवाही में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा आर. 1291 संतोष कुमार ठाकुर आर.1262 रामनारायण चंदेल आर 1635 क्लेश नेताम आर 1748 सुमित संडे की सरहनीय भूमिका रही

*शिक्षा के लिए एक सच्ची सेवा….पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

शिक्षा के लिए एक सच्ची सेवा

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पूरे भारत में शिक्षा में सुधार हेतु मिशन एजुकेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं इसी के तहत मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा गरीब बच्चों तक स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है मिशन एजुकेशन में संपन्न स्कूल के बच्चे के द्वारा दिए हुए स्टेशनरी को आवश्यकता वाले स्कूलों में पढ़ रहे हैं गरीब बच्चों तक जिनके पास स्टेशनरी का अभाव होता है स्टेशनरी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

संस्था से जुड़े लोग जो अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी जीते हैं समाज सेवा की एक ऐसी मिसाल खड़ी करते हैं जो शिक्षा के लिए अलख जगा रहे हैं इसके लिए गरीब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए संपन्न स्कूलों में बॉक्स लगाकर वह आम जनता से समाज सेवकों से एवं संपन्न परिवार के छात्रों से स्टेशनरी मांगते हैं उसके बाद मिली कॉपियों पेंसिल को आवश्यकता वाले बच्चों में बाटने जाते हैं इससे ऐसे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे संस्था में जुड़े लोग अपनी पढ़ाई और नौकरी को ध्यान में रखते हुए समय निकालकर जरूरतमंद बच्चों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का अभियान चला रहे हैं इसी के तहत रायपुर जिला में ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल ,होली मदर स्कूल ,आरके सिंधी स्कूल ,केंद्रीय विद्यालय ,और कई स्कूल, कालोनी , कार्यालयों में मिशन एजुकेशन का बॉक्स लगाया गया जहां से प्राप्त स्टेशनरी को
प्राथमिक शाला धर्म नगर में 61 बच्चों को
बढ़ई पारा प्राथमिक शाला में 52 बच्चों को
सरोना प्राथमिक शाला में 259 बच्चों को
चांगोरा भाटा प्राथमिक शाला में 115 बच्चों को
नवीन चांगोरा भाटा अयोध्या नगर में 101 बच्चों को
स्टेशनरी दान किया गया।
इस अवसर पर महात्मा दीप्ति भाई जी महात्मा विलक्षण आ भाई जी जिला प्रधान डॉक्टर तारक ,कार्यकर्ता,सत्य प्रकाश साहू विजयलक्ष्मी साहू मानवसेवा दल जिलाप्रधान ,स्टेट कॉर्डिनेटर सीमा गंजेर ,यूथ विंग सरिता साहू ,प्रेरणा विनायक ,अनिल रेगे, योगेंद्र देवांगन हेमंत साहू का सहयोग सराहनीय रहा।

*वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आदिवासियों को प्राप्त अधिकारों को खत्म कर रही है मोदी सरकार……पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत आदिवासियों को प्राप्त अधिकारों को खत्म कर रही है मोदी सरकार*

रायपुर/10 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि हाल ही में मोदी सरकार द्वारा पारित अध्यादेश में वन भूमि को किसी अन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कांग्रेस के मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पारित वन अधिकार अधिनियम-2006 के उद्देश्य और अर्थ को ही खंडित कर दिया है। केंद्र सरकार के नए प्रावधान के तहत एक बार वन मंजूरी दे देने के बाद बाकी सभी चीजें महज औपचारिकता रह जाएंगी और यह लगभग तय है कि आदिवासियों के किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा व उनका समाधान नहीं होगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने पांचवी अनुसूची के क्षेत्र बस्तर और सरगुजा में स्थानीय आदिवासियों को अधिकार संपन्न बनाने पेसा कानून के नियम को लागू किया हैं, राज्य में 4 लाख 54 हजार से अधिक व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, 45,847 सामुदायिक वन तथा 3731 ग्रामसभाओं को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित कर 96 लाख एकड़ से अधिक की भूमि आवंटित की गई है, जो 5 लाख से अधिक वनवासियों के जीवन-यापन का आधार बनी है। 6 से बढ़ाकर 65 वनोपजों की खरीदी की जा रही है, न केवल वनोपजों के दाम बढ़े हैं बल्कि वहीं प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन का लाभ भी स्थानीय आदिवासी महिला समूहों को मिल रहा है, दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार चंद पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने व्यापार सुगमता के नाम पर जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकार को खत्म कर रही है। मोदी सरकार का यह फैसला करोड़ों आदिवासियों और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शक्तिविहीन बनाएगा। मोदी सरकार आदिवासियों और वनवासियों की सहमति के बिना जंगलों को काटने की मंजूरी दे रही है। अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, जिसे वन अधिकार अधिनियम, 2006 के रूप में जाना जाता है, एक ऐतिहासिक कानून है जिसे यूपीए सरकार में संसद द्वारा व्यापक बहस और चर्चा के बाद सर्वसम्मति से आदिवासी हित में पारित किया गया है। यह देश के वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित और अन्य परिवारों को, व्यक्तिगत और समुदाय दोनों को भूमि और आजीविका के अधिकार प्रदान करता है। यूपीए सरकार ने अगस्त 2009 में, इस कानून के पूर्ण कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, तत्कालीन पर्यावरण और वन मंत्रालय ने निर्धारित किया कि वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत वन भूमि के अन्य किसी इस्तेमाल के लिए किसी भी मंजूरी पर तब तक विचार नहीं किया जाएगा जब तक कि वन अधिकार अधिनियम, 2006 के पहले उनका निपटारा नहीं कर दिया जाता है। लेकिन विगत 7 वर्षों में लगातार इस प्रकार से श्रम कानूनों सहित आम जनता के अधिकारों को प्रभावित करने वाले तमाम कानून अधिनायकवादी तरीके से बिना चर्चा, बिना बहस के देश पर जबरिया थोप रहे हैं। अधिनायकवादी मोदी सरकार इतने बड़े फैसले लेने से पहले ना प्रभावितों से चर्चा करना जरूरी समझती है, ना विशेषज्ञों की राय ली जाती है, न संसद की कमेटी के पास भेजा जाता है और ना ही उन्हें सदन के भीतर चर्चा मंजूर है। प्रमाणित है कि मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे पर केंद्रित है।

*कांग्रेस ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत*……*पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

कांग्रेस ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत

कांकेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांकेर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा.शिशुपाल शोरी जी के मार्गदर्शनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण )के अध्यक्ष रोमनाथ जैन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत धनेली कन्हार से आजादी का गौरव यात्रा (तिरंगा यात्रा) की शुरुआत महात्मा गांधी जी के स्टेचू में पूजा अर्चन एवं माल्यार्पण कर प्रारंभ की गई, जिसमें विशेष रूप से मा. श्री शिशुपाल शोरी जी विधायक कांकेर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता साथियों के साथ यात्रा प्रारंभ की l
जगह-जगह तिरंगा यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया, लोगों से बातचीत करते हुए मा.विधायक के द्वारा कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवं आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी के योगदान व छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए लगभग सात किलोमीटर की पैदल यात्रा संपन्न की गई ! मुरडोंगरी में सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी के द्वारा लोगों को शपथ दिलाई गई कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम हम सबको मिलकर करना है, कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिस प्रकार से पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हीरक महोत्सव आजादी के 75 वें वर्ष पर लोगों के बीच में सद्भावना एवं भाईचारा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है , आगे उन्होंने कहा भारत के विघटन कारी शक्तियों से हमें लड़ना है एवं ऐसे लोगों से डटकर मुकाबला करना होगा! तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, सुनील गोस्वामी, जनक नंदन कश्यप, तरेंद्र भंडारी, कमोद, हिरवानी, मिलाप सिंह मंडावी, अमर सिंह नेताम ,परमानंद नेताम ,गोमती सलाम ,वीरेंद्र मारगीया ,देवेंद्र साहू उमेश्वर साहू, राघवेंद्र राजपूत, सुभाष सलाम, बसंत साहू ,कृष्णा मंडावी, केशु कुलहरिया, माखन कांगे, गिरधारी मंडावी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!

*विश्व आदिवासी दिवस पर सविधान निर्मात्री समिति के सदस्य ठाकुर रामप्रशाद पोटाई जी के परिवार को माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के करकमलों से किया गया सम्मानित….पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*विश्व आदिवासी दिवस पर संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य ठाकुर रामप्रसाद पोटाई जी के परिवार का माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के करकमलों से किया गया सम्मानित*

विश्व में आदिवासियों के अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए कटिबद्ध संयुक्त राष्ट्र व्दारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को अखिल भारतीय गोण्डवाना गोण्ड महासभा एवं समस्त आदिवासी समाज के तत्वधान में
और प्रदेशाध्यक्ष गोण्डवाना गोण्ड महासभा छत्तीसगढ़ श्री नीलकंठ टेकाम (आई.ए.एस) , राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डवाना गोण्ड महासभा श्री शिशुपाल शोरी विधायक, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़,श्री आर. एन, ध्रुव राष्ट्रीय सचिव गोण्डवाना गोण्ड महासभा महासभा, आदिवासी समाज के राष्ट्रीय, प्रान्तीय, जिला, ब्लॉक, युवा, महिला, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सांइस काॅलेज मैंदान सीपत रोड़ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में मनाया गया
जिसमें संविधान पुरुष ठाकुर रामप्रसाद पोटाई के पोते डाॅ. आयुष पोटाई, इन्द्रजीत पोटाई, पीयूष पोटाई को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सम्मानित किया साथ ही पोटाई परिवार और ठाकुर रामप्रसाद पोटाई जी के गृहग्राम कन्हारपुरी के ग्रामवासी,मनोज तेता, हरपाल पोटाई,दिनेश कोरेटी, दुर्गुन नेताम, घनश्याम उसेंडी, बाल कुमार पोया, लालू केमरो
कांकेर जिला के पदाधिकारी शिव तुमरेटी, पवन नेताम, हीरा सिंह कोला, बिनू कांगे, विष्णु जुर्री, विक्की मण्डावी उपस्थित थे!

गोंडवाना गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी, कांकेर अंचल के जमींदार, संविधान सभा के प्रारूप समिति के सदस्य, संविधान में आदिवासियों के हित प्रहरी के रूप में कार्य करने वाले, अधिवक्ता, प्रथम सांसद, विधायक, कांकेर जनपद सभा के प्रथम अध्यक्ष, भारतीय रियासतों के विलीनीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, संविधान सभा में रियासत के प्रतिनिधि, बस्तर के गांधी, ‘‘संविधान पुरुष ठाकुर रामप्रसाद पोटाई जी’’

इन्हे बस्तर (छत्तीसगढ़) का गांधी कहा जाता है। इनकी तीव्र ज्ञान और दूरदर्शिता से प्रभावित होकर पं. नेहरू ने उन्हे भारतीय संविधान सभा का सदस्य बनाया। जहां उन्होंने आदिवासियों की अधिकारों के लिए संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैबिनेट मिशन योजना के तहत भारतीय समस्या के निराकरण के लिए चुने गए थे।

कांकेर जिले के प्रख्यात गांधीवादी नेता ठाकुर रामप्रसाद पोटाई का जन्म कांकेर तहसील के कन्हारपुरी गाँव में 1920 में हुआ था। इनके पिता घनश्याम पोटाई कांकेर अंचल के संपन्न मालगुजार थे। आप के बचपन का नाम फरसों था।

शिक्षा

ठाकुर रामप्रसाद पोटाई की आरम्भिक शिक्षा कांकेर रियासत के कॉफर्ड हाईस्कूल में हुई। प्राइमरी शिक्षा तक उनकी रुचि अध्ययन के प्रति नहीं थी। प्राइमरी साला में अनुत्तीर्ण होने के कारण इनके पिता घनश्याम सिंह उन्हें पढ़ाने के पक्ष में नहीं थे। उनके चाचा जी उन्हें पढ़ाने के पक्ष में रहे। उन्ही के प्रयासों के कारण वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। उच्च शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने बी.ए. एवं एल एल.बी. की डिग्री मोरिस कॉलेज नागपुर में प्राप्त की। इस अंचल में प्रथम आदिवासी थे जिन्होंने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उस समय नागपुर मध्य प्रांत की राजधानी होने के साथ राजनीतिक गतिविधियों का प्रसिद्ध केन्द्र भी था। धमतरी तहसील के सिहावा तथा राजनांदगाँव के बदराटोला आदि सत्याग्रहों में इन्होंने कांकेर रियासत के किसानों के शिक्षित नवयुवकों को प्रशिक्षित कर भाग लेने हेतु तैयार किया था। विद्यार्थी जीवन में अच्छे खिलाड़ी थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने भाग लिया और मेडल प्राप्त किया था। रामप्रसाद पोटाई इंग्लैंड से पढ़ कर आए थे।

राष्ट्रवादी गतिविधियों का संचालन

उनका स्थान छत्तीसगढ़ के स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के मध्य अग्रणी है। ब्रिटिश छत्तीसगढ़ की रियासतों में जनता द्वारा तीसरे दशक में सामंतशाही एवं ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष चल रहा था, जिसका नेतृत्व ठाकुर प्यारे लाल सिंह कर रहे थे। श्री रामप्रसाद पोटाई इस संघर्ष में कांकेर रियासत में जनता को अपना सक्रिय नेतृत्व दे रहे थे। श्री पोटाई द्वारा रायगढ़ एवं राजनांदगाँव आदि रियासतों में चल रहे संघर्ष की भाँति बस्तर एवं कांकेर रियासतों में भी जनजातियों को संघर्ष हेतु प्रेरित किया गया।
श्री पोटाई ने 1939 में कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन में भाग लिया। वे सुभाष चन्द्र बोस के समर्थक थे, किन्तु कांग्रेस से उनके त्यागपत्र के पश्चात् वे पुनः कांग्रेस के लुधियाना अधिवेशन में गांधीजी से मिलने गये। गांधीजी से प्रेरित होकर वे ‘रियासती कृपक प्रजा परिषद्’ के गठन की दिशा में सक्रिय हो गये। 1939-45 के द्वितीय विश्व-युद्ध के समय, कांकेर रियासत भी जनता से बेगार, पट्टानवीसी तथा नजराना वसूलने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही थी, के विरुद्ध श्री पोटाई ने किसानों को विनम्र प्रतिरोध हेतु संगठित किया। वे 1939 में कांकेर नगरपालिका के नामजद सदस्य भी रहे। इस मध्य उन्होंने जगदलपुर, धमतरी, रायपुर आदि के प्रतिनिधियों के सहयोग से रियासतों में आदिवासियों के विकास हेतु अपना कार्य जारी रखा।

1942-1946 के मध्य उन्होंने, कांकेर, नरहरपुर तथा भानुप्रतापपुर में युवकों के साथ, गांधीवादी राष्ट्रीय वाचनालय तथा खद्दर प्रचारक क्लब की स्थापना करके राष्ट्रवादी गतिविधियों का संचालन किया। जगदलपुर के पत्रकार तथा रायपुर के क्रान्तिकारी निरन्तर, गुप्त रूप से उनसे मिलते रहते थे। दिसम्बर, 1946 में, सी.पी. एंड ओरिसा रियासती लोक परिषद् से मध्यप्रांत देशी राज्य लोक परिषद् अलग हो गया जिसके अध्यक्ष ठाकुर प्यारे लाल सिंह बने। 1946 में कांकेर रियासत-किसान सभा का गठन हुआ। वे किसानों एवं ग्रामीण युवकों को रियासत के विलय हेतु सक्रिय आन्दोलन चलाने, संगठित करने लगे। अगस्त 1947 में देश की आजादी के साथ ही भारत की अन्य रियासतों की भाँति, कांकेर रियासत को भी, वहाँ के नरेश ने स्वतंत्र घोषित कर दिया था जिसके विरोध में सितम्बर 1947 में कांकेर स्टेट कांग्रेस का संगठन हुआ। यह संगठन किसान सभा के बदले स्थापित हुआ था जिसके अध्यक्ष राम प्रसाद पोटाई बने थे।

रियासती विलय का मसला

ठाकुर राम प्रसाद पोटाई ने रियासती विलय के मसले को संविधान सभा में प्रखरता से उठाया था जिसके फलस्वरूप मध्य प्रांतीय रियासतों का प्रांतीय जिलों में विलय करने का मसला राष्ट्रव्यापी मुद्दे के रूप में सम्मिलित किया गया था। इन्हीं दिनों छत्तीसगढ़ की नांदगाँव, सक्ती तथा रायगढ़ रियासतों में जन आंदोलन प्रबल होने लगा था. ठाकुर राम प्रसाद पोटाई (कांकेर) तथा पं. सुंदर लाल त्रिपाठी (बस्तर) के प्रयासों से इन जिलों की रियासतों में भी जन आंदोलन उग्र हो उठा था। ऐसी स्थिति में रियासत विभाग के प्रमुख मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल 15 दिसम्बर, 1947 को नागपुर पहुंचे जहाँ मध्य प्रांतीय रियासतों की विलीनीकरण वार्ता आयोजित की गयी। ठाकुर रामप्रसाद पोटाई तथा किशोरी मोहन त्रिपाठी ने मध्य प्रांत की रियासतों के विलीनीकरण की माँग हेतु ‘मेमोरेंडम’, सरदार पटेल को सौंपा था।

राजनीति

1948 में भारतीय संविधान समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए। संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी. जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि और 93 अलग-अलग रियासतों के प्रतिनिधि थे.

रामप्रसाद पोटाई संविधान मामलों के विद्वान थे। उन्हें रियासत के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया था। प्रारूप समिति के सदस्य के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने आदिवासियों के लिए संविधान सभा में आवाज उठाई। 1950 में वे कांकेर के प्रथम सांसद मनोनीत हुए थे। बाद में भानुप्रतापपुर के प्रथम विधायक भी रहे। कैबिनेट मिशन योजना के तहत भारतीय समस्या के निराकरण के लिए चुने गए थे। वे भारतीय संविधान सभा में रियासत की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। बहुत सारे प्रावधान उस समय लागू हुए। खास तौर से पोटाई जी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए काम किया। आज जिस सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय की बात विभिन्न संगठन करते हैं, उसे 70 साल पहले रामप्रसाद पोटाई ने कहा था। रामप्रसाद पोटाई श्रम कानून के जानकार थे। वो चाहते थे कि यहां के मजदूरों को उनके श्रम का वाजिब मूल्य मिले। रामप्रसाद पोटाई संविधान सभा के सदस्य बने थे, तब गांववाले बेहद खुश हुए थे। जब विधायक बने तब भी लोगों ने किसी त्योहार की तरह जश्न मनाया था।

समाजिक कार्य

1948 के रियासती विलीनीकरण के उपरांत जमींदारी उन्मूलन एवं भूदान आंदोलन से पोटाई निरंतर जुड़े रहे। उन्होंने आदिवासी एवं गैर-आदिवासी कृषक, खेतिहरों को सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित होने हेतु प्रेरित किया।

अधिवक्ता बनने के बाद उन्होंने गांव के बच्चों को अध्ययन हेतु प्रेरित किया। वकालत पेशे से उन्हें जो आय होती थी उसका उपयोग उन्होंने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए करते थे। पढ़ाई के नाम से उन्होंने गरीब बच्चों को पुस्तकें और आर्थिक मदद प्रदान की। उस दौर में पढ़ाई कर रहे गांव के ग्रामीण सुदर्शन कहते हैं कि, पूरे क्षेत्र में इकलौता मीडिल स्कूल कन्हारपुरी में था. जहां 15 से ज्यादा गांव के बच्चे पढ़ने आते थे। रामप्रसाद पोटाई शिक्षा को काफी महत्व दिया करते थे। उन्होंने उस दौर में हेड मास्टर के लिए अलग से मकान बना के दिया था, ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।

6 नवंबर 1962 की अल्पायु में उनका देहांत हो गया। रामप्रसाद पोटाई (1920-1962) ने अपने 42 साल के छोटे से जीवनकाल में आदर्श विद्यार्थी, सामाजिक नेता, सफल वकील, विधायक और संविधान सभा के सदस्य के रूप में कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की,

*हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी….पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*500 मीटर लंबा तिरंगा और क्रांतिकारियों की वेशभूषा में निकलेगी तिरंगा यात्रा*
*एक्स आर्मी, वीरता पुरस्कार बच्चे, महिला धुमाल पार्टी, बुलेट गर्ल पायलेटिंग होगा आकर्षण का केंद्र*
आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा विविधता लिए निकलेगी
सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर के हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी इस विशाल तिरंगा यात्रा में 500 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही एक्स आर्मी के जवान हाथो में तिरंगा लिए तिरंगा रैली की अगुआई करेंगे रैली के आरम्भ में 15 बुलेट गर्ल तिरंगा किये रैली की पायलेटिंग करेंगी उसके पीछे भारत माता का विशाल कट आउट होगा साथ ही विभिन्न क्रांतिकारियों की वेशभूषा में जैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण किये हजारों छात्र सम्मिलित, होंगे छ्त्तीसगढ़ की पहली महिला धुमाल पार्टी की महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधान में ढोल ताशो के साथ रैली की शोभा बढ़ाएंगी कालेज से NSS का ग्रुप NCC के कैडेट्स भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे छ्त्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद के साथ वीरता पुरस्कार वाले बच्चे घोड़े पर सवार रहेंगे
संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की तिरंगा यात्रा के आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य आमजनों में देश के प्रति भक्ति की भावना पैदा करना है हम अपने धार्मिक त्योहार दीपावली होली ईद गुरुनानक जयंती महावीर जयंती को घर घर का त्योहार मानकर मनाते है लेकिन राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 15 अगस्त को सरकारी आयोजन तक ही सीमित रखते है जिस तरह धार्मिक त्योहारों पर शोभायात्रा निकाली जाती है उसी तरह राष्ट्रीय पर्वो पर भी शोभायात्रा निकले उल्लेखनीय है क़ी सन्स्था नवसृजन मंच द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार घर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष यह आयोजन देशभर में हो रहा यह हर्ष का विषय है सँस्था नवसृजन मंच के साथ बहुत सी संस्थाओ की भी इस आयोजन में सहभागिता है
तिरंगा यात्रा हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड से आरम्भ होकर लाखेनगर पुरानी बस्ती बूढ़ातालाब के पास से धरना स्थल श्याम टाकीज बिजली आफिस होते हुए कोतवाली चौक से छोटापारा सुभाष स्टेडियम पहुचेगी

*अंबागढ़ चौकी l:—- अंबागढ़ चौकी आजादी की गौरव यात्रा में बरसते पानी में विधायक चुन्नी साहू जी ने 25 किलोमीटर पदयात्रा कर कांग्रेस ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

अंबागढ़ चौकी l:—- अंबागढ़ चौकी आजादी की गौरव यात्रा में बरसते पानी में विधायक चुन्नी साहू जी ने 25 किलोमीटर पदयात्रा कर कांग्रेस ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत

अंबागढ़ चौकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक छन्नी साहू जी के मार्गदर्शनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत आठरा से आजादी का गौरव यात्रा (तिरंगा यात्रा) की शुरुआत महात्मा गांधी जी के स्टेचू में पूजा अर्चन एवं माल्यार्पण कर प्रारंभ की गई, जिसमें विशेष रूप से मा. छन्नी चंदू साहू जी विधायक खुज्जी ने कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी ,कार्यकर्ता साथियों के साथ यात्रा प्रारंभ की l


जगह-जगह तिरंगा यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया, लोगों से बातचीत करते हुए मा.विधायक के द्वारा कांग्रेस सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना एवं आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी के योगदान व छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए लगभग 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा संपन्न की गई ! सांगली में सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी के द्वारा लोगों को शपथ दिलाई गई कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम हम सबको मिलकर करना है, कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिस प्रकार से पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हीरक महोत्सव आजादी के 75 वें वर्ष पर लोगों के बीच में सद्भावना एवं भाईचारा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है , आगे उन्होंने कहा भारत के विघटन कारी शक्तियों से हमें लड़ना है एवं ऐसे लोगों से डटकर मुकाबला करना होगा! तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं अंबागढ़ चौकी के प्रभारी कन्हैया सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी,छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा छुरिया सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू राष्ट्रीय मजदूर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक अधिवक्ता धनंजय पांडे विधायक प्रतिनिधि रामेंद्र गोरिया राजकुमार जी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!

*मोहला विश्व मुलनिवासी दिवस मनाने मोहला में बड़ी संख्या में जुटेंगे, नवीन जिले के लोग मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

मोहला:——मोहला संयुक्तराष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर नवीन जिला स्तरीय आयोजन मोहला के मिनी स्टेडियम में रखा गया है,       

जिसमेँ जिले के मानपुर चौकी व मोहला ब्लाक के सर्व मुलनिवासी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है । आयोजन समिति अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के पुर्व ब्लाक अध्यक्ष कुमार कोरेटी ने बताया की 1 सितंबर को नवीन जिला अस्तित्त्व में आ जायेगा, जिले में आदिवासी व अन्य पारंपरिक मुलनिवासी समुदाय की जनसंख्या लगभग 90 प्रतिशत है। जिला निर्माण पश्चात यंहा के मुलनिवासियों के अपेक्षा अनुरुप विकास कैसा हो,क्षेत्र का शिक्षा स्तर, रोजगार, उन्नत कृषी, स्वरोजगार, उच्च शिक्षा, उद्योग व्यवसाय, वन संरक्षण, बाहरी लोगों के अतिक्रमण, सँस्कृति संरक्षण,समाजिक सहभागिता आदि विषयों पर चिंतन करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आयोजन रखा गया है। आयोजन में क्षेत्र के निवासरत सभी मुलनिवासी समाज, गोंड , हल्बा, सिदार, कंडरा लोहार कलार तेली राऊत केंवट गांड़ा कुम्हार धोबी, महार, सतनामी उंराव व अन्य पारंपरिक निवासी समाज के समाज प्रमुखों को व जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को ससम्मान निमन्त्रण भेजा गया है, । कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के मादरी नृत्य व अन्य रंगा रंग सांसकृतिक प्रस्तुतियां भी होगी ।


मिनी स्टेडियम मोहला से एसडीएम कार्यालय तक रैली पश्चात राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा, कार्यक्रम को सफल बनाने जिले भर में बैठकर लोगों से अपील किया जा रहा हैं ।

*आज रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में विश्व_आदिवासी_दिवस के अवसर पर आयोजित सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में उपस्थित हुआ।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*आज रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में विश्व_आदिवासी_दिवस के अवसर पर आयोजित सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में उपस्थित हुआ।आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

रायपुर:-
राज्य में पेसा अधिनियम को लेकर अब नियम बन चुका है जिससे आदिवासी अपने जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला ले सकेंगे।
राज्य में पेसा कानून पहले से अस्तित्व में था लेकिन इसके नियम नहीं बनने के कारण इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा था।

आदिवासियों के हितों को संरक्षण देने के लिए राज्य में पेसा कानून लागू होने से ग्राम सभा का अधिकार बढ़ेगा। नए नियम से ग्राम सभा के 50 प्रतिशत सदस्य आदिवासी समुदाय से होंगे। इस 50 प्रतिशत में से 25 प्रतिशत महिला सदस्य होंगी।

*मोहला:—-मोहला आजादी का अमृत महोत्सव पर मोहला मानपुर विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

मोहला:—–मोहला मानपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अमृत महोत्सव के तहत अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. कांग्रेस के पदाधिकारी सुबह कुदुरघोड़ा पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं से उन्होंने अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया.
अगस्त क्रांति यात्रा का जनता ने किया जोरदार स्वागत
तिरंगा पैदल यात्रा कुदुरघोड़ा से शुरू होकर परसाटोला पीपरखार, होते हुये कौडिकसा पहुंची जहां वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का बाजार में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में मोहला मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी पूर्व विधायक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम अंबागढ़ चौकी के प्रभारी कन्हैया सिंह राजपूत अनिल मानिकपुरी विधायक प्रतिनिधि रामेंद्र जी राजकुमार जी सरपंच परसाटोला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक जी संजय वीके एवं समस्त ग्रामीण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे

*मोहला:—-मोहला आजादी का अमृत महोत्सव पर मोहला मानपुर विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*मनीष कौशिक की रिपोर्ट मोहला:—–मोहला मानपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा अमृत महोत्सव के तहत अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. कांग्रेस के पदाधिकारी सुबह कुदुरघोड़ा पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं से उन्होंने अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया.
अगस्त क्रांति यात्रा का जनता ने किया जोरदार स्वागत
तिरंगा पैदल यात्रा कुदुरघोड़ा से शुरू होकर परसाटोला पीपरखार, होते हुये कौडिकसा पहुंची जहां वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला. अगस्त क्रांति तिरंगा यात्रा का बाजार में लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में मोहला मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी पूर्व विधायक बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम अंबागढ़ चौकी के प्रभारी कन्हैया सिंह राजपूत अनिल मानिकपुरी विधायक प्रतिनिधि रामेंद्र जी राजकुमार जी सरपंच परसाटोला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष कौशिक जी संजय वीके एवं समस्त ग्रामीण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे*

*लापरवाहो और बेपरवाहो का पावर स्टेशन आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*लापरवाहो और बेपरवाहो का पावर स्टेशन आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

क्षेत्र के लोग परेशान

कापसी:-
शासन ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है लेकिन इन निर्देशों का पालन ग्रामीण स्तर पर होता हुआ नहीं दिख रहा है। अफसरशाही और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को हमेशा भुगतना पड़ता है।

बडेकापसी विद्युत सब स्टेशन से सैकडो ग्राम प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में हो या बरसात में विद्युत बाधित ना हो इसलिए मेंटेनेंस के नाम पर कई दिनों तक विद्युत कटौती की जाती है लेकिन बरसात में हल्की बारिश या हल्के तूफान चलने पर भी लाइट बंद कर दी जाती है और कई दिन तो लाइट आती ही नहीं। विद्युत कर्मचारियों, कनिष्ट अभियंता से शिकायत के बाद भी फाल्ट बताया जाता है। कई दिनों से क्षेत्र में तूफान भी नही है हल्की बारिश है फिर भी क्षेत्र में लोगों की रात अंधेरे में मच्छर के बीच गुजरती है। क्षेत्र में चल रही इस अघोषित बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से किसान, व्यापारी हर वर्ग प्रभावित है। बिजली गुल के चलते गांवो में नल-जल योजना प्रभावित है, जिससे लोगों को 2-2 किमी की दूरी तय कर हैंडपम्प या कुएं से पानी भरना पड़ रहा है। इलेक्ट्रानिक व्यापार से जुडे व्यापारियों जैसे फोटोकापी, प्रिटिंग, इलेक्ट्रानिक दुकान का तो व्यापार ही ठप हो चुका है। दिन व रात दोनों समय बिजली ना होने से अनेक आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं कई दिनों से व लाइट की आंख मिचौली से लोगों को स्वास्थ्य संबधी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

*बम्हनपुरी में नलजल योजनान्तर्गत पानी टंकी निर्माण के भूमिपूजन में शामिल हुई ..…पढ़े पूरी खबर……मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*बम्हनपुरी में नलजल योजनान्तर्गत पानी टंकी निर्माण के भूमिपूजन में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू*

बलौदा बाजार
ताराचंद कठोत्रे कि रिपोर्ट

:- बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनपुरी में गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक कसडोल सुश्री शकुन्तला साहू ने जल जीवन मिशन के पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री देवीलाल बारवे जी ने किया।
संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र को आज करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाईप लाइन का विस्तार किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार गांवों व शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार का प्रमुख उद्देश्य आमजनों को मूलभूत सुविधाएं पानी , बिजली , सड़क की सुविधाएं प्रदान करना है , जिसके लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां धान को 2500 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदी की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रताप डहरिया उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस बलौदा बाजार, मृत्युंजय वर्मा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, नरेंद्र वर्मा प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन, संतोष साहू कार्यकारिणी सदस्य, रूपचंद मनहरे प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस लवन, वीरेंद्र बहादुर कुर्रे सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार, बनवारी बार्वे मीडिया प्रभारी, धनकुमार अवधेलिया कांग्रेस नेता, राजेश साहू कांग्रेस नेता, रज्जू वर्मा कांग्रेस नेता, त्रिभुवन वर्मा कांग्रेस नेता, रतिराम साहू उपसरपंच तुर्मा,हिस्साराम पैकरा सरपंच बम्हनपुरी, सुशील कुमार बनर्जी उपसरपंच, पुरन पटेल पंच, राजाराम पटेल, संजय देवदास,हेतराम बंजारे, दीनदयाल सांडे, बगु पैकरा, साहेब बंजारे, सी.एल.वेना पूर्व तहसीलदार, राजू वर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि, लालाराम वर्मा, नरेंद्र पैकरा सरपंच तुरमा, मोहित राम यादव, संतराम पटेल, रामजी पैकरा, कमल सिंह पैकरा, नारायण पैकरा, दानीराम पटेल, मोंगरा बाई पटेल, सोनबाई पटेल, अमेरिका रजक, बंदुबाई पटेल, सुमित्रा पटेल, छेदिन बाई यादव, सुमिंत्रा पटेल, ननकी बाई यादव,शिवप्रसाद पैकरा सरपंच , छेदीलाल सांडे, बीरचंद रात्रे पूर्व पंच, सुखदेव सेन, शीतल बारवे, गजेंद्र रात्रे पंच प्रतिनिधि, लंकेश्वर रात्रे, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*सतनाम भवन में हुआ सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का कार्यकारिणी का गठन,पदो का हुआ विस्तार से चिन्हित* *आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*सतनाम भवन में हुआ सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का कार्यकारिणी का गठन,पदो का हुआ विस्तार से चिन्हित*
*आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

*जिला अध्यक्ष – चैनसिंह कोमरा बने*

नारायणपुर :- जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिनांक 8/8/ 2022 दिन सोमवार स्थान सतनाम भवन नयापारा जिला नारायणपुर में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग के संयोजक धंसराज टंडन के नेतृत्व में सभी जिलों में अनुसूचित जाति वर्ग का गठन किया जा रहा है ताकि शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति व समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने एवं संविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला नारायणपुर में सर्व अनुसूचित जाति वर्ग का जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया *जिसमें जिला संरक्षक सनातन मेरसा, बी आर सोरी , डॉक्टर परमानंद बघेल , जिला अध्यक्ष पद हेतु चैनसिंह कोमरा , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सत्यशीला मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष दिगंबर आम्डे , जिला सचिव उमेश रावत ,जिला सह सचिव सुजीत डाहरे, जिला कोषाध्यक्ष विजय सलाम ,जिला सह कोषाध्यक्ष रामाधीन कुलदीप ,मुख्य सलाहकार दिलीप आम्डे , मनोज बागड़े, राकेश कुमार कुर्रे ,विनोद डाहरे, गजानंद चिमनकार , मीडिया प्रभारी दीपक गांधी, कार्यकारिणी सदस्य विनय सहारे, नवीन महाजन, मनीष रामटेके, राकेश कुमार कुर्रे , भूपेंद्र धमगया ,मुकुंदलाल घृतलहरे, राजू चिमनकार* को सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला नारायणपुर का पदाधिकारी मनोनीत किया गया इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग के समाज के प्रमुखगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए मनोनीत पदाधिकारियों को एमडी बघेल संरक्षक , पी एल ठाकरे अनिल कोराम ,प्रमोद बांधे ने सभी को बधाई दी गई उक्त जिला स्तरीय गठन का संचालन सनातन मेरसा के द्वारा की गई।

मोहला:——मोहला कांवड़ यात्रा का आयोजन:दो सालों से थमी कांवड़ यात्रा इस साल बड़ी धूमधाम से निकाली गई कावड़ यात्रा

0

*मनीष कौशिक की रिपोर्ट मोहला:——मोहला कांवड़ यात्रा का आयोजन:दो सालों से थमी कांवड़ यात्रा इस साल बड़ी धूमधाम से निकाली गई कावड़ यात्रा*

मोहला :—–मोहला श्रावण मास में कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मोहला में कावड़ यात्रा निकाल कर भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। कावड़ यात्रा शिव मंदिर से लेकर, बस स्टैंड से होते हुए नगर भ्रमण किया।

*डोंगरगांव के थाना पुलिस ने जंगल मे 05 जुआड़ियो को जुआ खेलते पकड़ा गया…..पढ़े पूरी खबर….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव  के थाना पुलिस ने ग्राम पथर्री के जंगल मे 05 जुआड़ियो को जुआ खेलते पकड़ा गया ।
 थाना डोंगरगांव पुलिस में जुआड़ियो के पास से कुल 21,300/- रूपया जप्त।
 जुआ-सटटा के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के दिशा निर्देश में जिले में अवैध शराब कारोबारियो / जुआ- सट्टा / गांजा पर रोक लगाने प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुपलेश कुमार मानपुर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा-निर्देश मे थाना प्रभारी भरत बरेठ के नेतृत्व में जुआ – सटटा वाले के विरूद्ध अभियान के तहत पुलिस टीम रवाना किया गया था जो जरिये मोबाईल फोन से मुखबीर सुचना के आधार पर सुचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम पथर्री के जंगल में कुछ लोग 52 पति तलाश से पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिसे हम0स्टॉफ व गवाहो के साथ रेड कार्यवाही किया कुछ लोग पुलिस को आते देख जंगल की ओर भागने मे कामयाब हुये मौके मे 05 लोग घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनको पुछताछ करनले पर अपना नाम 1.प्रवीण यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 22 साल निवासी सेवतापारा डोंगरगांव 2. पारख दास पिता हरिनाथ साहू उम्र 36 साल निवासी पथर्री 3. शैलेन्द्र महोबिया पिता शेख लाल उम्र 38 साल निवासी शनिमंदिर के पास डोंगरगांव 4. मनिष कुमार साहू पिता लोचन लाल उम्र 25 साल निवासी भटगूना थाना डोंगरगांव 5. मनिष महोबिया पिता खुरमन लाल उम्र 38 साल सेवताटोला डोंगरगांव,बताये जिनके पास से 52 पत्ति तास कुल जुमला रकम नगदी 21300/- रूपये एवं 03 नग मोबाईल तथा 03 नग मोटर सायकल मिला , जिसको मौके पर जप्त कर पांचो आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से सभी आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । बाद पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई । जुआ-सटटा के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा सम्पूर्ण कार्यवाही थाना डोंगरगांव पुलिस के अधिकारी/कर्म0 का विशेष योगदान रहा है ।

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव संघ के संरक्षक नवाज खान से सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया…..पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव ने संघ के सरंक्षक नवाज खान से सौजन्य भेट कर आभार व्यक्त किया

डोंगरगढ़-छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव के प्रतिनिधियों ने आज स्थानीय नवीन विश्राम गृह डोंगरगढ़ में सौजन्य भेट कांगेस नेता व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव से भेंट किया व उनको अवगत कराया गया कि प्रदेश भर के समस्त कर्मचारी व अधिकारी अपने दो सूत्रीय मांग 34 प्रतिशत महगाई भत्ता व सातवे वेतन आयोग के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता के लिए आने वाले 22 अगस्त को अनिश्चित कालीन आंदोलन करने वाले हैं। ततसंबंध में माननीय नवाज खान जी से आग्रह किया गया कि हमारी दो सूत्रीय मांग को राज्य शासन तक पहुँचाकर मांग को पूरी करवा कर प्रदेश में होने वाले आंदोलन को स्थगित कराया जा सकता है। आज के प्रतिनिधि मंडल में श्री मुकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष स्वास्थ एवम बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ,डॉ विष्णु शर्मा, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ राजनांदगांव, विनोद टाडेकार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन डोंगरगांव, मुकेश साहू महामंत्री फेडरेशन डोंगरगांव,शशांक साहू ब्लॉक अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ डोंगरगांव, ललित महाजन, शत्रुघन तिवारी अध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन डोंगरगांव, गुलाब गावरे, साधुराम साहू, एम एच खान, राजेन्द्र वैष्णव, केशव राम गुणेंद्र, रूप राम देवांगन, शिवराम साहू, रामकुमार साहू, रमित पटिला, हितेश नायक आदि।

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित….पढ़े पूरी खबर…..मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*13 अगस्त से अंतागढ़ से यात्री रेल सेवा समय हुआ घोषित*

 

*भानुप्रतापपुर*
*बहु प्रतीक्षित यात्री रेल सेवा अब अंतागढ़ में प्रारंभ होने वाली है*

*आगामी 13 अगस्त को सांसद मा मोहन मंडावी इसकी शुरुआत करेंगे*

*रेलवे प्रबंधन ने इस के परिचालन हेतु समय सारिणी भी जारी कर दी है*

*अब भानुप्रतापपुर से केवटी होते हुए ट्रेन दोपहर 1:25 बजे पंहुचेगी और अंतागढ़ से 1:35 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे भानुप्रतापपुर एवं बजे दुर्ग पहुंचेगी*

*दोपहर वाली यात्री गाड़ी का विस्तार किया गया है*

*अब इस सेवा के प्रारंभ होने से यात्री सुविधा एवं अन्य ट्रेनों के प्रारंभ होने की संभावना बढ़ गई है*

*DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं……पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, क्या विनर बनने की दौड़ में सबसे आगे?

– DID Super Moms 2022 : छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट अनिला राजन दिखा रही हैं अपना जलवा, जजों द्वारा मिल रहे शानदार कमेंस, विनर बनने की रेस में काफी नजदीक!

रायपुर। रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के नए सीजन में रोजमर्रा की दौड़ धुप के बाद अब सभी सुपर मॉम्स अपने परफोर्मेंस के साथ डीआईडी के स्टेज पर उतरी है और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इनमे से ही एक छत्तीसगढ़ की कंटेस्टेंट है अनिला राजन। जो अपने शानदार डांस से सबका दिल जीत रही है। वहीं उनकी प्यारी-प्यारी बाते सभी को अच्छी लगाने लगी है।

बात करे उनकी डांस की तो वो बहुत कमाल की परफोरमर है। उन्होंने अखिया मिलाऊ कभी अखिया चुराई, प्यार हुआ चुपके से, दगल-दगल जैसे कई गानों में अपने सुपर डांस से जजों को खुश कर रही है। वहीं उनके पति पर्दिस राजन भी उनका बखुभी साथ निभा रहे है। दोनों की जोड़ी डीआईडी सुपर मॉम्स के मंच पर बहुत चर्चे में है। पति-पत्नी के बीच हो रही नोक-छोक का मजा जजों के साथ दर्शक भी उठा रहे है।

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पढ़ें पूरी खबर… मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम*

*दुर्गुकोंदल मंडल स्तरीय बैठक संपन्न*
दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज मंडल स्तरीय बैठक मंडल दुर्गुकोंदल के सामुदायिक भवन में 5 अगस्त 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को संचालन करने की रूप रेखा एवम मुख्य जगहों पर तिरंगा ध्वजरोहण को सफल बनाने के विषय मे चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र टेकाम एवं मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी महामंत्री फूलसिंह मंडावी युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम जोहन गावड़े, विजय पटेल, अशोक जैन, कृष्ण दुग्गा, शकुंतला नरेटी, शिरो कोमरे, अशोक गावड़े, मनोज दुग्गा, हेमनारायण सिंहा, मनशा राम कोवाची, आनंद राणा, एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*आदिवासी छात्र युवा संगठन का गठन किया गया…… पढ़ें पूरी खबर* … .*मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

दुर्गुकोंडल 6 अगस्त 2022 दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सर्कल कोंडे मे आदिवासी छात्रा युवा संगठन का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष सुनील आँचला , उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी जुर्री और रामकुमार जाड़े सचिव नागेश धनेलिया सहा सचिव जगदीश पूड़ो मीडिया प्रभारी देवसिंह आचला कोषाध्यक्ष नमिता पूड़ो संगठन मंत्री फुलाशो आचला कलिता ढोहलालिया ,मोनिका नरेटी राकेश्वरि गावड़े को सर्व समति से मनोनीत किया गया गठन के समय प्रमुख रूप से सर्व आदिवासी युवा प्रभाग के अध्यक्ष कुबेर दर्रो ,सर्कल अध्यक्ष शंकर पोटाई ,गोण्डवाना, समाज के उपाध्धक्ष प्रेम पुडो, आदिवासी युवा छात्र संघ ब्लॉक दुर्गूकोंदल के अध्यक्ष मानसू आँचला, सचिव टीकेश्वर नरेटी तथा कोंडे सर्कल के छात्र छात्राएं तथा आसपास गांव के गायता पटेल एवं गांव के ग्रामवासी तथा विशेष रूप से कोइलीबेड़ा ब्लॉक के छात्र संघ के अध्यक्ष राजेश नुरूटी सचिव संगीता दुग्गा तथा गीता दुग्गा सोमा नुरूटी विनोद कुमेटी निखलेश नाग लक्ष्मण मंडावी ललित उसेंडी आदि उपस्थित थे ।

*बीमार बच्चों के इलाज के लिए 2 दिन से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पढ़े पूरी खबर…. मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

बीमार बच्चों के ईलाज के लिए एक अच्छी पहल- संसदीय सचिव श्री शोरी
बीमार एवं विकृति वाले बच्चों के इलाज के लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पहले दिन आज 470 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
160 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
कांकेर:-
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु टीम द्वारा विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों जैसे-जन्मजात विकृति, कटेफटे होंठ, तालू छेद, क्लबफुड, जन्मजात मोतियाबिन्द आदि गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों एवं मानसिक दिव्यांग व अन्य सभी दिव्यांग बच्चों सहित शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हांकित बीमार बच्चों का रायपुर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा एवं मेडिकल कॉलेज कांकेर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके लिए मातृ एवं शिशु रोग विभाग अलबेलापारा कांकेर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर एवं नरहरपुर विकासखण्ड से पहुंचे 470 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सीएचडी के 37, क्लब पैर के 06, दृष्टि दोष के 31, न्यूरो मोटर हानि के 59, डाउन सिंड्रोम के 03, जन्मजात हिप विकृति के 04, भाषण एवं भाषा में देरी के 03, सीखने में देरी के 06, संज्ञानात्मक विलंब के 07, आटिज्म के 08, गुरदे की बीमारी के 09, रीढ़ की हड्डी की समस्या के 10, श्रवण दोष के 11, जन्मजात मोतियाबिन्द के 12, जन्मजात बहरापन के 13, समयपूर्वता की रेटिनोपैथी के 14, ऑर्थो संबंधित के 15, दांत से संबंधित के 16, त्वचा संबंधित के 09, गंभीर कुपोषित के 36, नाक-कान-गला के 07 और अन्य बीमारियों से संबंधित 154 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार मेगा स्वास्थ्य शिविर में किया गया।
मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। जिले के गंभीर कुपोषित बीमार एवं जन्मजात विकृति वाले 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उपचार किया जा रहा है तथा ऑपरेशन योग्य बच्चों के ईलाज भी जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन्मजात विकृति के कारण मॉ-बाप को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत चिंतित रहते हैं, पालक इन बच्चों को बोझ न समझें, इन बच्चों में कठिनाईयों से जूझने का जज्बा होता है, इन्हें अच्छा संसाधन एवं माहौल मिले तथा उनका उचित उपचार हो तो ये बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं। पालक अपने ऐसे बच्चों पर ध्यान दें, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव ने कहा कि जिला प्रशासन की अच्छी शुरूआत है। बीमार बच्चों के निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पालक अपने बच्चों का ईलाज जरूर करायें, जिनका ईलाज यहां संभव नहीं होगा, उनका रायपुर में ईलाज कराया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपने बीमार एवं दिव्यांग बच्चों के ईलाज कराने पहुंचे पालकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज यहां पर गंभीर कुपोषित, बीमार, जन्मजात विकृति, दिव्यांग बच्चों के ईलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयेजन किया गया है। जिन बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण की आवश्यकता महसूस कर रहे हों तो उनका स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करायें। स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा पर ध्यान देने के लिए पालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आप ध्यान दे ही रहे हैं, शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। यदि बच्चा मेहनत करता है और अच्छा पढ़ाई करता है तो वह जीवन में उच्च पद पर भी पदस्थ हो सकता है तथा अपने जीवन में उपलब्धि हासिल कर सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके ने मेगा स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 18 वर्ष तक के गंभीर बीमार, जन्मजात विकृति वाले बच्चों एवं गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया जायेगा। जिनका उपचार केवल ऑपरेशन से ही संभव होगा, उनका निःशुल्क ईलाज चिरायु योजना के तहत् कराया जायेगा। निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी, नगरपालिका परिषद कांकेर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन एम.एल. गर्ग सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
आज आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 160 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों से 342 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इनमें नरहरपुर विकासखण्ड के 72, चारामा विकासखण्ड के 49, भानुप्रतापपुर के 125 और कांकेर विकासखण्ड के 96 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना शामिल है।

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

0

फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी भोपालपटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर ,, 05 अगस्त 2022ः- भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची में प्रविष्टियों को प्रमाणित करने और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए पंजीकृत शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क कर, आधार संख्या एकत्रित कर अपडेट किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की पहचान स्थापित करना और एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकरण की पहचान करना है ताकि भविष्य में मतदाताओं को बेहतर चुनावी सेवायें उपलब्ध कराई जा सकें। 1 अगस्त 2022 से आधार एकत्रीकरण का कार्य शुभारंभ किया जा चुका है। फोटो परिचय पत्र से आधार नंबर प्ररुप-6 ख, ERO-NET,Voter helplineapp, या फिर NVSP.in  में अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर कर लॉगिन कर आधार नंबर का मतदाता परिचय पत्र का लिंक किया जा सकता है।
फोटो परिचय पत्र से आधार लिंक किये जाने में कोई भी समस्या आने पर जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहायक प्रोग्रामर श्री मनीष बुराडे मो.नं.-7587269289, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री सुनिल कुमार पिल्ले मो.नं.-6260185349, एन्ट्री ऑपरेटर श्री तोकल उदय भास्कर मो.नं.-7067267157 एवं एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमति नंदनी देहारी मो.नं.-9399997512 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने नामजद अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

0

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने नामजद अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व ,,,भोपालपटनम से तेजनारायं सिंह की रिपोर्ट

बीजापुर 05 अगस्त 2022ः- स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाने हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिला स्तर के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा है। जिसके अंतर्गत समारोह स्थल मिनी स्टेडियम बीजापुर में मंच/ध्वज स्तम्भ,व्यवस्था एवं मैदान समतलीकरण, वाटर प्रुफ टेन्ट शामियाना की व्यवस्था श्री बी.एल. धु्रव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं श्री फागेश सिन्हा डिप्टी कलेक्टर, समारोह स्थल पर ध्वज की व्यवस्था तथा ध्वज को लगाने एवं उतारने की व्यवस्था एवं सलामी (गार्ड आफ आनर) एवं राष्ट्रीय धुन हेतु बैण्ड पार्टी की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बीजापुर के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक बीजापुर के द्वारा, ध्वाजारोहण समिति अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर, अनुविभागीय अधिकारी (पु.) बीजापुर , रक्षित निरीक्षक बीजापुर, सम्पूर्ण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, शहीदों के परिवारों को आमंत्रित करना, सम्मानपूर्वक बैठाना एवं मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हे सम्मानित करना श्री आंजनेय वार्ष्णेय पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बांस बल्लियों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम स्थल में बेंच/कुर्सी के परिवहन हेतु वाहन व्यवस्था श्री अशोक पटेल, वनमण्डलाधिकारी, श्री बी.एल. धु्रव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, समारोह स्थल में माईक एवं जनरेटर की व्यवस्था श्री जी एस दुर्वासा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण (विद्युत यांत्रिकी) विभाग, समारोह स्थल में विद्युत की व्यवस्था श्री पी.आर. साहू कार्यपालन अधियंता छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, समारोह स्थल पर मंच संचालन श्री जाकिर खान खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं श्री जितेन्द्र कोण्ड्रा शिक्षक, गुब्बारे, दो कबूतर की व्यवस्था उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, गुलदस्ता एवं फूलमाला की व्यवस्था सहायक संचालक, उद्यान विभाग,मंच में प्रवेश द्वार/पंडाल पर समारोह का फ्लेक्सी श्री लुपेन्द्र महिनाग जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, निमंत्रण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र मुद्रण श्री विजेन्द्र राठौर जिला परियोजना समन्वयक, निमंत्रण पत्र का वितरण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर के मार्गदर्शन में संबंधित तहसीलदार के द्वारा किया जायेगा। सम्पूर्ण शहर में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था श्री बंशीलाल नुरेटी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सलामी (गार्ड आफ आनर)में शामिल जवानों को मिष्ठान की व्यवस्था श्री गणेश कुर्रे जिला खाद्य अधिकारी, सर्किट हाउस में मुख्य अतिथि का सत्कार व्यवस्था श्री बी.एल.ध्रुव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, समारोह स्थल पर मंच के अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों को स्वल्पाहार की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बीजापुर, पुरस्कार हेतु शील्ड एवं स्मृति चिन्ह आदि की व्यवस्था श्री सुरेश नागेश कार्यपालन अभियंता पी.एम.जी.एस.वाय विभाग, मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत करने श्री जाकिर खान खण्ड शिक्षा अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के संदेश की व्यवस्था श्री दिनेश नेताम सहायक संचालक जनसंपर्क, समारोह स्थल, मैदान में परेड एवं रेखांकन कार्य श्री प्रमोद ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी, एवं रक्षित निरीक्षक बीजापुर, शहर के मुख्य मार्ग पर देशभक्ति पूर्ण गीतों का ध्वनि विस्तार यंत्र से प्रसारण 13 से 15 अगस्त तक श्री जगदीश कुमार कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व श्री बंशीलाल नुरेटी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यक्रम अवधि में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर एवं तहसीलदार बीजापुर े मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बीजापुर के द्वारा किया जावेगा। चिकित्सा व्यवस्था श्री डॉ. सुनील भारती मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मीडिया गैलरी की बैठक व्यवस्था श्री बी.एल.ध्रुव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं श्री दिनेश नेताम सहायक संचालक जनसपंर्क एवं समारोह स्थल पर मास्क तथा सैनिटाईजर की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दायित्व दिया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रवि कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे और इनके सहायक नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बीजापुर, श्री फागेश सिन्हा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री आशीष कुंजाम अनुविभागीय अधिकारी (पु.) बीजापुर रहेंगे।

0

विदेशी मदिरा दुकान के सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान विभाग बना मूकदर्शक

भोपालपटनम से तेजनारायन सिंह की रिपोर्ट

भोपालपटनम ,,,,,, भोपालपटनम तहसील में शासन के द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो की मनमानी से क्षेत्र के लोग परेशान है विदेशी मदिरा दुकान में कार्यरत सेल्समैनो के द्वारा बोतलों में शासन के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेकर मदिरा बेचा जा रहा है ग्राहकों के द्वारा इस मनमानी के बारे में पूछे जाने पर सेल्समैनो के द्वारा ग्राहकों को धमकाया जाता है शासन के द्वारा निर्धारित दर से प्रति पव्वा में 50 रुपये प्रति अददा में 70 रुपये और बोतल में 100 रुपये केन बियर में 50 रुपये बियर बॉटल में 30 से 40 रुपये अधिक दर से बेचा जा रहा है। दुकान के सूचना पटल पर रेट लिस्ट भी नही है। जब दुकान में मदिरा का स्टॉक आता है तब से एक दो दिन के बाद से ही ऊँचे दर के पव्वा अद्दा बोतल सबको ब्लेक कर आस पास के गांव के कोचियों और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र जहाँ मदिरा बन्द है। वहाँ के कोचियों को अधिक दरों से बेचा जाता है। यह घोरक धन्धा बड़े पैमाने पर चल रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर देख रहे है । जिसे देख यह महसूस होता है कि इस घोरक धन्धे में इन सेल्समैनो के साथ विभाग के अधिकारियों का कहि ना कहि से सांठगांठ हो सकता है कई बार समाचार पत्रों में खबर लग चुका है कि विदेशी मदिरा दुकान में सेल्समैनो के द्वारा मनमानी चल रहा है इसके बाद भी आबकारी विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाना कई सन्देह को जन्म देता है। जिसके परिणामस्वरूप यह गोरख धन्धा फल फुल रहा है। समय रहते जिम्मेदार अधिकारी इस गम्भीर विषय को संज्ञान में लेकर सेल्समैनो पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे की क्षेत्र के लोगो को इस मनमानी से राहत मिल सके।

*प्रधान पाठक ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर मे किया वृक्षारोपण…….पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

प्रधान पाठक ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय परिसर मे किया वृक्षारोपण…

 

बालोद–साँसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम, उक्त कहावत को चरितार्थ करते हुए, लोगो को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटौद के प्रधान पाठक श्रीमान के. आर. साहू ने विद्यालय मे वृक्षारोपण किया, बच्चों और नागरिको को संबोधित करते हुए कहा की पर्यावरण की संतुलन और आक्सीजन के महत्व को समझाते हुए लोगो से वृक्षारोपण की अपील की l
इस शुभ अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिटौद के समस्त शिक्षकगण श्री पी. एल. गुरूपाराख, श्रीमती आर. गजेंद्र, श्रीमती के. एल. ठाकुर, श्रीमती आर. साहू, श्रीमान लोकेश कुमार साहू एवम ग्राम पंचायत चिटौद के सरपंच श्रीमती कुमारी बाई साहू और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री दिनेश सेन, एवम पंचायत प्रतिनिधि श्री निर्मल साहू उपस्थित थे, उपस्थित नागरिको ने प्रधान पाठक श्री के आर साहू शिक्षक की इस सराहनीय कार्य की तारीफ और प्रसंशा कीl

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस*

डोंगरगढ़ बच्चों में कुपोषण का स्तर जांचने और सुपोषण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं.13 बुधवारी पारा के  आंगन बाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का सुरवात किया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा और पालकों की उपस्थिति में आंगन बाड़ी में बच्चों का वजन और ऊंचाई लिया गया. इसके आधार पर बच्चों की उम्र उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया गया किया जाता है 1 अगस्त से शुरू हुए वजन त्यौहार का आयोजन 13 अगस्त तक किया जाएगा.
सरकार द्वारा प्राइवेट प्ले स्कूलों के तर्ज पर
आंगनबाड़ी केन्द्र खोला गया हैं वही ग्रामीण क्षेत्र
हो या शहरी क्षेत्र आंगनबाड़ी को सरकारी व संकीर्ण मानसिकता के चलते लोग अपने बच्चों को प्राइवेट लिटिल किंडम प्ले स्कूल में भेजते है
जबकि प्रायवेट स्कूलों से कही सुविधाएं उपलब्ध
कराती हैं और प्रतिदिन अलग अलग व्यंजन पकवान अण्डे रेडी टू इट जैसे फूड पैकेट दिए
जाते हैं जिससे बच्चों में ग्रोथ बढ़ता और बच्चे
के स्वास्थ में पोषक तत्वों का बराबर मात्रा में उपलब्ध होता रहता है धात्री माताओं को भी पोषक तत्व दिया जाते है बच्चों के लिए खेल सामाग्री भी उपलब्ध होता हैं बच्चों के उचित शैक्षिक कार्य हेतु बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई हैं बच्चों के देखभाल हेतु आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की गई हैं। नगर के वार्ड वासियों से
निवेदन हैं कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चो को आंगनबाड़ी भेजने हेतु शासन प्रसासन के द्वारा प्रेरित किया जाना चाहिए । इस वजह त्यौहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना व सहायिका कुसुम
लता साहू के द्वारा नवजात शिशुओं के वजन और ऊँचाई का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ के दर का मूल्यांकन किया गया इस वजन त्यौहार के अंतर्गत वार्ड की मितानिन भी पूरे कार्यक्रम के
दौरान उपस्थित रही ।
वही आंगनबाड़ी क्षेत्रों के आसपास
साफ सफाई की भी आवश्यकता नजर आई और हम आपको बता दे वार्ड नं.13 बुधवारी पारा स्थित आंगनबाड़ी शहर के बीचों बीच बड़े नाले से से लगकर संचालित है जो कि वहाँ पर हिँसक जीव जन्तुओं से भय और खतरे का भी वातावरण बना रहता है लेकिन न महिला बाल विकास के अधिकारियों को दिखाई दे रहा हैं न ही नगर पालिका के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को, छोटे बच्चों की परवाह ही नही हैं ऐसे कह सकते।
बहरहाल आंगनबाड़ी केन्द्र को चारों ओर से सुरक्षित करने हेतु बाउंड्री वाल की आवश्यकता है अब देखना यह हैं कि आखिरकार कब तक इस ओर पहल करते है या नही।

*आंगनबाड़ी मे मना वजन त्यौहार व विश्व स्तनपान दिवस*

बच्चों में कुपोषण का स्तर जांचने और सुपोषण के प्रति जन समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नं.13 बुधवारी पारा के  आंगन बाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का सुरवात किया गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा और पालकों की उपस्थिति में आंगन बाड़ी में बच्चों का वजन और ऊंचाई लिया गया. इसके आधार पर बच्चों की उम्र उनके पोषण स्तर का निर्धारण किया गया किया जाता है 1 अगस्त से शुरू हुए वजन त्यौहार का आयोजन 13 अगस्त तक किया जाएगा.
सरकार द्वारा प्राइवेट प्ले स्कूलों के तर्ज पर
आंगनबाड़ी केन्द्र खोला गया हैं वही ग्रामीण क्षेत्र
हो या शहरी क्षेत्र आंगनबाड़ी को सरकारी व संकीर्ण मानसिकता के चलते लोग अपने बच्चों को प्राइवेट लिटिल किंडम प्ले स्कूल में भेजते है
जबकि प्रायवेट स्कूलों से कही सुविधाएं उपलब्ध
कराती हैं और प्रतिदिन अलग अलग व्यंजन पकवान अण्डे रेडी टू इट जैसे फूड पैकेट दिए
जाते हैं जिससे बच्चों में ग्रोथ बढ़ता और बच्चे
के स्वास्थ में पोषक तत्वों का बराबर मात्रा में उपलब्ध होता रहता है धात्री माताओं को भी पोषक तत्व दिया जाते है बच्चों के लिए खेल सामाग्री भी उपलब्ध होता हैं बच्चों के उचित शैक्षिक कार्य हेतु बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई हैं बच्चों के देखभाल हेतु आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की गई हैं। नगर के वार्ड वासियों से
निवेदन हैं कि ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चो को आंगनबाड़ी भेजने हेतु शासन प्रसासन के द्वारा प्रेरित किया जाना चाहिए । इस वजह त्यौहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जरीना व सहायिका कुसुम
लता साहू के द्वारा नवजात शिशुओं के वजन और ऊँचाई का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ के दर का मूल्यांकन किया गया इस वजन त्यौहार के अंतर्गत वार्ड की मितानिन भी पूरे कार्यक्रम के
दौरान उपस्थित रही ।
वही आंगनबाड़ी क्षेत्रों के आसपास
साफ सफाई की भी आवश्यकता नजर आई और हम आपको बता दे वार्ड नं.13 बुधवारी पारा स्थित आंगनबाड़ी शहर के बीचों बीच बड़े नाले से से लगकर संचालित है जो कि वहाँ पर हिँसक जीव जन्तुओं से भय और खतरे का भी वातावरण बना रहता है लेकिन न महिला बाल विकास के अधिकारियों को दिखाई दे रहा हैं न ही नगर पालिका के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को, छोटे बच्चों की परवाह ही नही हैं ऐसे कह सकते।
बहरहाल आंगनबाड़ी केन्द्र को चारों ओर से सुरक्षित करने हेतु बाउंड्री वाल की आवश्यकता है अब देखना यह हैं कि आखिरकार कब तक इस ओर पहल करते है या नही।

विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को किया मुआवज़ा वितरण

0

विधायक विक्रम मंडावी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को किया मुआवज़ा वितरण

भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

पहली बार बाढ़ पीड़ित गाँव पहुँचकर मुआवज़ा वितरण- विक्रम मंडावी

भोपालपटनम,,,,
03/08/2022
पिछले माह भोपालपटनम क्षेत्र में आए बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने मुआवज़ा वितरण किया है। सर्वे के आधार पर शासन ने 68 प्रकरणों की स्वीकृति देते हुए 31,22,000 रुपए की राशि आवंटन किया गया है। मुआवज़ा राशि वितरण के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि “ ऐसा पहली बार हो रहा है की शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि बाढ़ से पीड़ित गाँव पहुँचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल रहे है और बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवज़ा वितरण कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यह मुआवज़ा शासन के सर्वे के आधार पर स्वीकृत हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार सर्वे किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में बाढ़ से सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए जाएँगे।”
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कृषक कल्याण परिषद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, सीईओ ज़िला पंचायत बीजापुर रवि कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता चापा, बीजापुर ज़िला मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जनपद अध्यक्षा भोपालपटनम श्रीमती निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, भोपालपटनम ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश पामभोई, सरपंच संघ अध्यक्ष मडे अशोक, सरपंच संघ उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र चापा, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, कांग्रेस सेवा दल अनीस खान, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, अश्वनी अल्लेम, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, के. जी. सत्यम, सुनील गुरला, अरुण वासम, मिच्चा समैया, पी. नागेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

*भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर द्वारा “हर घर तिरंगा”अभियान के तहत ग्राम पंचायत को तिरंगा वितरण किया गया।….पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर द्वारा “हर घर तिरंगा”अभियान के तहत ग्राम पंचायत को तिरंगा वितरण किया गया।*

ग्राम पंचायत भोडिया में नेहरू युवा केंद्र कांकेर के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा”आजादी का 75वी अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर माधव नेताम और युवा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत भोडिया को तिरंगा वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आग्रह किया है कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने ऑफिस और घरों पर तिरंगा लगाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा ले रहा है।

*गांव में युवा मंडल बनाकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।*
गांव में युवा मंडल बनाकर युवाओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसमें गांव की गली मोहल्ले चौक चौराहों पर साफ सफाई किया गया। स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसमें उपस्थित सरपंच राजकुमार दर्रो, वार्ड पंच देवेंद्र टेकाम, एन वाई के माधव नेताम,बीरेंद्र दीवान, प्रमोद दीवान, पंकज भुवार्य, हर्षवर्धन नेताम, शैलेश ठाकुर, हिमांशु मरकाम, गुलशन नेताम, जितेंद्र उयके, पूरन नेताम, हरप्रसाद उसेंडी, प्रेमीन नेताम वर्षा भुवार्य, कला भुवार्य, भूमिका उसेंडी, कविता उपस्थित थे।

*विधायक ने दिखाई मानवता….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*विधायक ने दिखाई मानवता*

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने अपनी पायलट वाहन से भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया।

अपने रायपुर प्रवास से वापस अंतागढ़ लौटते समय विधायक अनूप नाग को ग्राम रानवाही और भानबेड़ा के बीच सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में दिखाई दिया। सड़क दुर्घटना में घायल इस युवक की हालत बेहद नाजुक दिख रही थी। इस पर विधायक ने तुरन्त अपने स्टाफ के साथ घायल युवक को पायलट वाहन में लिटा कर अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उनके द्वारा भानुप्रतापपुर के डॉक्टरों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इसलिए घायल के अस्पताल पहुंचते ही उपचार शुरू हो गया।
इस दौरान पूरे समय विधायक खुद सारी बातों की मॉनिटरिंग करते रहे, और जब युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया तब कहीं जाकर वह अंतागढ़ की ओर रवाना हुए।
इस त्वरित कार्यवाही से युवक के जान बचाने की सम्भावना बढ़ गई है।
विधायक के इस कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है।

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा

0

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा
धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा,,,,,,

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन हेतु चयनित कृषकों के खेत में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण,,,,,

हीरापुर के किसानों को मिर्च की खेती को बढ़ावा देने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने किया आश्वस्त,,

भोपाल पटनम से तेजनारायण की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर 04 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि के क्षेत्र मंे किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों में कृषको से मिलकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान सर्वप्रथम मुरकीनार पहँुचे जहां तीन किसानों द्वारा अपने निजी कृषि भूमि में धान के बदले अन्य फसल लेने का निर्णय लिया गया है। उक्त कृषको द्वारा धान के फलदार वृक्षारोपण एवं साग-सब्जी का उत्पादन किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रति 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10-10 हजार रूपये कृषि आदान सहायता के रूप में प्राप्त होगा । कलेक्टर श्री कटारा कृषकों से आवश्यक चर्चा करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान के बदले अन्य फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले फसलो की जानकारी देते हुए आवश्यकय योजनाओ की जानकारी दी एवं इस दौरान किसानों के खेत में वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने आम के पौधे का रोपण किया। किसानों को कोदो-कुटकी, रागी से आय में वृद्धि करने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मछली बीज प्रदाय करने, तालाब में सुलुस गेट निर्माण एवं कैनाल निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने बताया मछली बीज तैयार हो रहा है। आगामी 10 तारीख तक वितरण शुरु की जाएगी। 1 करोड़ मछली बीज तैयार है। वहीं 50 लाख और स्पान निकलने वाला है। सुलुस गेट एवं कैनाल का निर्माण करने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हीरापुर पहँुचे वहाँ के किसानों से मिलने उनके खेत गए, खेतों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कुछ किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। जिससे धान से कहीं ज्यादा आमदनी हो जाती है किन्तु बिजली लाईन विस्तार खेतो तक नही होने से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई करना पड़ता है जो कि महंगा होता है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को मिर्च की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें किसानों ने सहमति व्यक्त की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग अधिकारियों को कम से कम 100 एकड़ रकबा में मिर्च की खेती का कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा एवं कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मिलकर चर्चा करे ताकि मिर्ची के खेती को बढ़ावा दिया जा सके। कलेक्टर ने सामूहिक तार फेन्सिग, ड्रीप, सिंचाई की व्यवस्था, उन्नत बीज, मल्चींग सहित विद्युत लाईन का विस्तार तथा विद्युत मोटर भी प्रदाय करने की बात कही ताकि किसानों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ सके। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे, सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसबी गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा , धान के बदले, अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा ,,,,,,,

0

कलेक्टर ने किया उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों का दौरा
धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने किसानों से की चर्चा ,,,,,,

भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन हेतु चयनित कृषकों के खेत में कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण,

हीरापुर के किसानों को मिर्च की खेती को बढ़ावा देने आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने किया आश्वस्त,

बीजापुर 04 अगस्त 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि के क्षेत्र मंे किसानों की आमदनी बढ़ाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने उसूर ब्लाक के अंदरुनी क्षेत्रों में कृषको से मिलकर आवश्यक चर्चा की। इस दौरान सर्वप्रथम मुरकीनार पहुंचें जहां तीन किसानों द्वारा अपने निजी कृषि भूमि में धान के बदले अन्य फसल लेने का निर्णय लिया गया है। उक्त कृषको द्वारा धान के फलदार वृक्षारोपण एवं साग-सब्जी का उत्पादन किया जाएगा जिसे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रति 3 वर्ष तक प्रति एकड़ 10-10 हजार रूपये कृषि आदान सहायता के रूप में प्राप्त होगा । कलेक्टर श्री कटारा कृषकों से आवश्यक चर्चा करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, धान के बदले अन्य फसल, समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले फसलो की जानकारी देते हुए आवश्यकय योजनाओ की जानकारी दी एवं इस दौरान किसानों के खेत में वृक्षारोपण का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर श्री कटारा ने आम के पौधे का रोपण किया। किसानों को कोदो-कुटकी, रागी से आय में वृद्धि करने एवं सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मछली बीज प्रदाय करने, तालाब में सुलुस गेट निर्माण एवं कैनाल निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने बताया मछली बीज तैयार हो रहा है। आगामी 10 तारीख तक वितरण शुरु की जाएगी। 1 करोड़ मछली बीज तैयार है। वहीं 50 लाख और स्पान निकलने वाला है। सुलुस गेट एवं कैनाल का निर्माण करने के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिया गया।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत हीरापुर पहँुचे वहाँ के किसानों से मिलने उनके खेत गए, खेतों का जायजा लिया। किसानों ने बताया कुछ किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। जिससे धान से कहीं ज्यादा आमदनी हो जाती है किन्तु बिजली लाईन विस्तार खेतो तक नही होने से डीजल पंप के माध्यम से सिंचाई करना पड़ता है जो कि महंगा होता है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को मिर्च की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसमें किसानों ने सहमति व्यक्त की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग अधिकारियों को कम से कम 100 एकड़ रकबा में मिर्च की खेती का कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। किसानों को सामूहिक रुप से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा एवं कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मिलकर चर्चा करे ताकि मिर्ची के खेती को बढ़ावा दिया जा सके। कलेक्टर ने सामूहिक तार फेन्सिग, ड्रीप, सिंचाई की व्यवस्था, उन्नत बीज, मल्चींग सहित विद्युत लाईन का विस्तार तथा विद्युत मोटर भी प्रदाय करने की बात कही ताकि किसानों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ सके। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे, सहायक संचालक श्री सत्यजीत कंवर, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसबी गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…* *25 हाथियों के दल ने तोडा चार मकान । आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0

*बिग ब्रेकिंग *Exclusive खबर…*
*25 हाथियों के दल ने तोडा चार मकान ।
आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*

राजनांदगांव:-हम बात कर रहे हैं राजनांदगांव जिला के अंतिम छोर गांव अंगारा जिसे द्वारघाट भी कहा जाता है हाथियों का झुंड अंगारा बस्ती में पहुंच चुकी है और वहां के कुछ किसानों की फसलों को क्षति पहुंचाते हुए बस्ती में घुस गए हैं साथ ही बता दूं कि चार मकानों को छतिग्रस्त पहुंचाए हैं जिसमें ग्रम्मीण अघन, छगन,सरस्वती,संजू मानसिंह,आदि लोगों का घर को क्षतिग्रस्त कर हाथी गांव में ही मौजूद हैं समाचार लिखे जाने तक सूचना प्राप्त हुआ जिसमें लगभग 25 हाथियों का झुंड बताया जा रहा है । लोग डर कर अपनी छतों पर चढ़ गए हैं घबराए हुए हैं दहशत का माहौल है।

राजनांदगांव – नवीन जिलो के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर – संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शुभारंभ और मुख्यमंत्री की आगमन की तैयारी का लिया जायजा

0

– सभा स्थल, हेलीपैड, नवीन जिला कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 04 अगस्त 2022। राजनांदगांव जिले के अलग होकर नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शीघ्र ही अस्तित्व में आ जाएगा। जिले के शुभारंभ की तैयारी जोरों पर है। आज संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मोहला पहुंच कर जिला शुभारंभ की तैयारी का जायजा लिया। संसदीय सचिव व अधिकारियों ने यहां जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य विभागीय जिला कार्यालय के लिए चिन्हित भवन में व्यवस्था का आकलन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यहां मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल का मुआयना किया। कलेक्टर ने सभा स्थल, कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था सहित पार्किंग स्थल में पुख्ता इंतजाम करने कहा है। कलेक्टर ने बारिश को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रुफ मंच और सभा स्थल बनाने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। क्षेत्र की जनता को जिले की सौगात मिलने से बड़ी संख्या में जनसमूह के उपस्थित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभास्थल पर व्यापक व्यवस्था करने कहा है। कलेक्टर ने जिले के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताते हुए सभी तरह की जरूरी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित पार्किंग स्थल निर्माण, कानून व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में हर घर झंडा का शुभारंभ –
संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी व कलेक्टर और एसपी ने किया शुभारंभ –
बड़ी संख्या में नागरिक गणों ने हिस्सा लेकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प –
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में राज्य के साथ ही राजनांदगांव जिले में भी हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है। मोहला में बड़ी संख्या में नागरिकों ने तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेने के साथ ही अन्य नागरिकों को प्रेरित किया। नवीन जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज यहां हर घर झंडा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी, कलेक्टर श्री डोमन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने शुभारंभ किया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर वन विभाग के रेस्ट हाउस से मुख्य मार्ग होते हुए मिनी स्टेडियम मोहला में संपन्न हुआ। इस दौरान संसदीय सचिव श्री मंडावी, कलेक्टर व एसपी भी रैली में साथ-साथ चलकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। संसदीय सचिव ने कहा कि तिरंगा हर भारतवासी की आन बान और शान है। हर नागरिक को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता का धेय्य है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हजारों वीर शहीदों की शहादत से हमें आजादी मिली है। आजादी की कृत संकल्प को अविस्मरणीय बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और इसमें हर नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि संकल्प लेकर तिरंगे का सम्मान करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने कहा कि तिरंगे हमें अपने देश की आजादी में अपने प्राणों की निछावर करने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें देश की रक्षा, सुरक्षा के साथ ही तिरंगे का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर ओएसडी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस. जयवर्धन, ओएसडी पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम मोहला श्री ललीत आदित्य निलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

डोंगरगांव: शहर सहित आसपास के ग्रामों में गाड़ियों की नयी व पुरानी बैटरी चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम चांदो का है, जहां से करीब एक हफ्ते पूर्व एक कृषक के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई थी। इसके संबंध में थाने में सूचना के आधार पर डोंगरगांव पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। वहीं इस मामले में 4 अगस्त गुरुवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की ग्राम चांदो में एक व्यक्ति बैटरी बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार ली है। इस मामले में इस्तगासा तैयार कर आरोपी आरोपी छत्रपाल साहू पिता रंजीत साहू उम्र 21 वर्ष निवासी चांदो कर विरुद्ध 41(1+4) जा.फ़ौ. के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

*हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*…….*पढ़े पूरी खबर…* ..*राजेंद्र टेंबुकर के साथ मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*‘हर घर झंडा अभियान’ 13 से 15 अगस्त तक हर घर में फहरेगा तिरंगा*

कांकेर- आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासन के निर्देशानुसार ज़िले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 13 से 15 अगस्त तक ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। गत दिवस मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, कार्यालय, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, महिला स्व-सहायता समूह, जिले के समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर, उचित मूल्य की दुकानों, ग्राम पंचायतों, गौठानों, स्वास्थ्य केंद्रों, धान खरीदी केंद्रों, शासकीय-गैर शासकीय बैंकों, आश्रम-छात्रावास, महाविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों एवं सभी प्रतिष्ठानों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप ही कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण हेतु निर्देशित किया गया। हर घर झंडा कार्यक्रम हेतु तिरंगा झंडा की आपूर्ति जिले में बिहान योजना अंतर्गत गठित संकुल स्तरीय संगठन के महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के माध्यम से किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर आपूर्ति केंद्र के रूप में महिला स्व सहायता समूह के संकुल स्तरीय संगठन का चिन्हांकन किया गया है। हर घर झंडा कार्यक्रम से न केवल जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी, अपितु आमजन में देशभक्ति की भावना का भी विकास होगा।

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत……पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*प्रेस क्लब डोंगरगढ़ ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांवसे को किया शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती की हुई शिकायत*

राजनांदगांव – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दबाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।जो कि अनुचित है,और ऐसे लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही *प्रेस विज्ञप्ति*

राजनांदगांव – डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 के 2008 में भाजपा के पूर्व विधायक विधायक श्री रामजी भारती द्वारा लोकतंत्र के विश्वनीय चौथा स्तंभ प्रेस (पत्रकारों ) को लगातार डराने धमकाने,दवाने और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जहाँ एक ओर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट पत्रकार (संवाददाता) को कुछ भी लिखने की स्वतंत्रता से लोगो को अवगत कराते हैं, वही पूर्व विधायक द्वारा पत्रकारों को निर्भिक ,स्वतंत्र लेखन एवं जन संवाद को शाशन तक पहुँचाने से रोका जा रहा है।
गत दिनों राम जी भारती के धर्म पत्नी के द्वारा राजधानी रायपुर एवं डोंगरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पीड़ा बताई थी। जिसे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा समाचार पत्र, न्यूज चैनल व वेब पोर्टल में यथावत लगाया गया हैं इसके अतिरिक्त इसे नेशनल चैनल जी -न्यूज, न्यूज 18 , आई. एन.एच एवं अन्य प्रतिष्ठित अखबार दैनिक भास्कर, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ नाउ,आर जे न्यूज, सी ए आई,संकल्प न्यूज जैसे सभी न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।किंतु उसके बाद सिर्फ डोंगरगढ़ के चुनिंदा पत्रकारों को बदले की भावना , मानसिक पीड़ा देने की उद्देश्यों से चिन्हाकित पत्रकारों को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक प्रताड़ना और मानहानि का के रूप में 10 लाख एवं 15 लाख रु की मांग किया जा रहा है।
केवल यही नही पत्रकारों को और अधिक डराने के लिए अपने जाती का प्रभाव बताते हुए एक्ट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग किया जा रहा है,। जबकि जातीगत किसी प्रकार के शव्दों का प्रयोग नही किया गया है। पति पत्नी की आपसी (पारिवारिक) लड़ाई को सुलझाने के बजाय पूर्व विधायक महोदय पत्रकारो को घसीट रहे हैं।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया जा रहा हैं। जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को (प्रेस) को फंसाने, डराने ,धमकाने का कार्य किया।
जिसके चलते प्रेसक्लब डोंगरगढ़ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर को शिकायत किया।

*भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

भू अभिलेख शाखा के चैनमेन विजय कुमार पटेल को दिया गया भावभीनी विदाई
कांकेर :- भू अभिलेख शाखा जिला कांकेर में चैनमेन के पद पर पदस्थ श्री विजय कुमार पटेल का सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे भू अभिलेख शाखा में 08 नवंबर 1996 से चैनमेन के पद पर पदस्थ थे 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत होने पर भू- अभिलेख शाखा की आर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधीक्षक भू-अभिलेख रामचंद्र मंडावी, आरआई ईश्वर प्रसाद नेताम, हरेश कुमार भूआर्य, संतोष कुमार नागरे, गिरधर कुरेशिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, भाना नेताम एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

*बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे…..* *पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

बीपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे
0 सुबह प्रतिमा स्थापना तथा शाम को हुआ विसर्जन
डोंगरगांव।
स्थानीय बीपीएस पैरेंट्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरियाली के शुभ अवसर पर बीते दिनों ग्रीन डे सेलिब्रेट किया गया। इसके अलावा हेड ब्वॅाय, हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॅाय तथा वाइस हेड गर्ल का प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुनाव करवाया गया। जिसमें प्रतीक मेश्राम हेड ब्वॅाय, सपना साहू हेड गर्ल, नवीन सोनकर वाइस हेड ब्वॅाय तथा माही चंद्राकर वाइस हेड गर्ल पद पद निर्वाचित हुये।
ग्रीन डे के अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत फूड डेकोरेशन, क्लास डेकोरेशन,डांस कम्पीटिशन आदि रखा गया, जिसमें अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। पश्चात् स्कूल परिसर में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान मंथली टेस्ट के रिजल्ट घोषित किया और टॉप फाइव में आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
ग्रीन डे का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम के अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर गिरीश सोनी, डायरेक्टर बालकृष्ण सिन्हा, रेखा सोनी, समाजसेवी शांतनु वैष्णव थे। इस दौरान प्रभारी प्रिंसीपल ऐश्वर्या साहू ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेड मिस्ट्रेस नंदिनी साहू, नीतू रत्नाकर, हारिका पटेल, कीर्ति सागर, इलायची ठाकुर, नीलेश श्रीवास्तव, शिवराज शांडिल्य, ऐश्वर्या सिंह, लक्ष्मी शर्मा, यशोदा अमिला, शिव यादव, तामेश्वर साहू, दानबाई रावटे, सुमन साहू, माधुरी साहू, चंचल राजपूत, ललित डहरे, हनिश साहू, सूर्यकांत मेश्राम, सोनल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।
—————-

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

*मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता निर्णय का परिणाम राज्य में बेरोजगारी दर मात्र 0.8 प्रतिशत – वंदना राजपूत*

रायपुर/03 अगस्त 2022। जुलाई माह में भी राज्य की बेरोजगारी की दर मात्र 0.8 प्रतिशत रहने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व के कारण लगातार रोजगार के अवसर के द्वार खुल रहे है। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संतुलित करने वाली तथा रोजगार के नये अवसरों का सृजन करने वाली योजनाओं पर शासन का सर्वाधिक ध्यान रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों को कर्ज से मुक्ति तथा लंबित सिंचाई कर की माफी से योजना की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता निर्णय के कारण रोजगार तथा आय मूलक योजनाओं का लगातार विस्तार हुआ है। इसी क्रम में हाल ही में गोधन न्याय योजना का विस्तार करते हुए गोबर के साथ-साथ गोमूत्र की खरीदी की भी शुरुआत की है। खरीदे गए गोमूत्र से भी खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नये अवसरों का सृजन हुआ है। गांव-गांव में निर्मित गौठानों में वृहद पैमाने पर जैविक खाद का निर्माण, सामूहिक डेयरी, सामूहिक सब्जी की खेती, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ-साथ सुगंधित तेल का आसवन, जैविक गुलाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट, सुगंधित साबुन, सेनेटरी पैड निर्माण जैसी आय मूलक गतिविधियां महिला समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में तेल मिल, दाल मिल, मिनी राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की गई हैं। गढ़बो नया छत्तीसगढ़ का विस्तार हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के समय 2018 में 22.3 प्रतिशत बेरोजगारी की दर थी। भाजपा ने 15 साल तक शासन किये और बेरोजगारी की दर में लगातार इजाफा हुए। नरेन्द्र मोदी के गलत नीति के कारण देश में बेरोजगारी की दर 6.9 प्रतिशत है। मोदी ने कहा था कि प्रतिवर्ष ढाई करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष रोजगार दिया जायेगा ये भी सफेद झूठ निकला। मोदी हर मोर्चे पर फेल हुआ है।

वंदना राजपूत
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

*थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कारवाही किया गया… पढ़ें पूरी खबर ……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

थाना खडगांव पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के खिलाफ की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाही
मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में भरकर करते थे गांजा की तस्करी
गांजे का खरीदार आरोपी से करीबन साडे 5 किलोग्राम तथा तस्करों से लगभग साडे 10 किलोग्राम लगभग 16 किलोग्राम ₹128000 हुआ बरामद
आरोपी रामलाल तिरपुड़े के कब्जे से अपराध घटना में इस्तेमाल हुआ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08.एपी 3789 कीमती 35000 रूपये को किया जप्त
जिले में चल रहे निजात अभियान के तहत की गई नशे के विरुद्ध कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं ओएसडी भा.पु.से. श्री अक्षय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पूपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खरगांव प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 1.8.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम फुलकोड़ो चोरियांपारा निवासी शामसाय कोटपरिया के घर में गांजा तस्कर मोटरसाइकिल में प्लास्टिक की बोरी में गांजा भर कर बिक्री हेतु तस्करी करने आए हैं कि सूचना पर से विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी श्यामसाय कोटपारिया पिता स्व.भरण सिंह कोटपारिया उम्र 70 साल सकिन चोरियापारा फुलकोडो थाना खडगांव जिला राजनांदगांव की मकान की तलाशी गवाहों के समक्ष लेने पर मकान के अंदर से दो संदिग्ध व्यक्ति रामलाल तिरपुड़े पिता केजू राम तिरपुड़े उम्र 35 साल साकीन घटिया थाना गैंदा टोला जिला राजनांदगांव एवं तुलसी राम हाड़मे पिता स्व..मनसा राम हाड़मे उम्र 70 साल सकिन मीरपेमेटा थाना चिलहटी जिला राजनांदगांव मिले जिन्हें उक्त स्थान पर उपस्थित रहने का वाजिब कारण पूछने पर जवाब नहीं दे पाए तथा उनमें से एक व्यक्ति के पास तुलसीराम हाडमे के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखे गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद मकान तलाशी के दौरान मकान स्वामी आरोपी श्यामशाय कोटपारिया के मकान के एक कमरे में रखे प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ बाद अन्य संदेही रामलाल तिरपुड़े से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तुलसीराम हाडमे के साथ अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 से गांजा बिक्री करने श्यामसाय कोटपारिया के घर आना तथा अपने मोटरसाइकल क्रमांकसीजी 08 एपी 3789 मैं एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा मादक पदार्थ बांधकर रखा हूं बताने पर उसके कब्जे से बरामद किया गया है तथा गवाहों के समक्ष पहचान पंचनामा सब्रस पंचनामा तौल पंचनामा सैंपल पंचनामा की कारवाही बक्चात कुल गांजा मादक पदार्थ 16 किलोग्राम को पृथक पृथक आरोपी गणों से जप्त कर अपराध घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एपी 3789 को रामलाल तिरपुड़े से विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस किया गया एवं मौके पर विधिवत कार्यवाही किया गया

जिले में चल रहे निजात अभियान नारकोटिस एवं ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत की गई उक्त अवैध मादक पदार्थ सहन करने की कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगांव उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा आरक्षक 1291 संतोष ठाकुर आरक्षक 531 रवि साहू आरक्षक 1262राम नारायण चंदेल आरक्षक 189 राहुल सिंह एवं आरक्षक 1570 संजीवन राम की सराहनीय भूमिका रही

*पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

कोडेकुसे थानाअंतर्गत पुलिस विभाग के द्वारा स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भावनो में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण किया गया । दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एसडीओपी भानुप्रतापपुर प्रशांत पैकरा के निर्देशन पर थाना कोड़ेकुर्से क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था थाना कोड़े कुर्सी क्षेत्र के नदी नालों में बरसात के पानी बढ़ने बाढ़ की स्थिति निर्मित होने एवं 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों का विशेष सप्ताह होने पर एसडीओपी
भानुप्रतापपुर के द्वारा थाना प्रभारी कोड़े कुर्से डोमेंद्र सिन्हा को दिया गया विशेष सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश एवं समस्त बल को अलर्ट रहने निर्देशित किया गया है साथ ही भानुप्रतापपुर एसडीओपी प्रशांत पैकरा द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामो में भ्रमण कर लगातार थाना स्टाफ के साथ पोदला उरस्कना ‌‌वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल भवन पंचायत भवन में पर्यावरण की दृष्टि से विभिन्न फलदार एवं 6000 पौधा का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग, साइबर क्राइम पास्को गुड टच बैंड टच पर कार्यशाला आयोजित किया गया था* दुर्गुकोंडल 3 अगस्त 2022 *शॉ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडो में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम पास्को,गुड टच बेड टच पर कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03,08,22 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वागत उद्बोधन प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने संस्था का परिचय और कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। टी आई दुर्गुकोंदल सुशील पटेल मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में संस्था के विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के कार्य,हम आपके मित्र है,आप सबकी और समाज की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए साइबर क्राइम, ऑन लाइन ठगी, वाट्सउप,फेसबुक, सोसल मीडिया के प्रयोग,और पास्को के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला में बालिकाओं और महिला शिक्षकों से आरक्षक सावली सिन्हा जी अलग से यौन उत्पीडन,गुड टच,बेड टच,घर परिवार कार्यक्षेत्र, आते जाते समय,अपने को सुरक्षित रखने के तरीके, और अपने विश्वसनीय चाहे परिवार के सदस्य, शिक्षक प्राचार्य से इस संबंध में जानकारी शेयर करने की बात कही,किसी भी परिस्थिति में हमारा किसी भी प्रकार से कोई शोषण न हो,हम सुरक्षित रहे हमारे व्यक्तित्व का विकास हो इसका ध्यान रखे।*कार्यशाला के अंत में विद्यार्थी ने अपने प्रश्नों से जिज्ञासा शांत की।कार्यशाला आयोजन की स्मृति में पुलिस विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।संस्था के प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव ने कार्यशाला आयोजन पर टी आई दुर्गुकोंदल को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर श्रीमती उषा तारम,आशा टोप्पो,मधुलता चंद्राकर,अनिल साहू,सुरेश नाग व्याख्याता,राजमाला देवनाथ अतिथि शिक्षक,लक्ष्मीकांत साहू,लिपिक 02, राजमोती न दरों,कामेश सिन्हा,केसर सिन्हा वैकल्पिक शिक्षक उपस्थित रहे।*

मोहला:——मोहला घर के बाहर से कार चोरी कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी के घर से चोरी करते सीसीटीवी कैमरा में कैद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…….पढ़े पूरी खबर……..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट

0

जिला राजनांदगांव के ब्लॉक मोहला:—- मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहला में कपड़े के सबसे बड़े व्यापारी दिनेश साहू के घर में घर के बाहर से अज्ञात चोर कार चाेरी कर फरार हो गए। थाना मोहला पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर मोहला निवासी दिनेश साहू ने बताया कि 2 अगस्त की रात को अज्ञात लोगों ने उसके घर के बाहर खड़ी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*गातापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी करने वाले दो आरोपी 10 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब के साथ पकड़े गए*

दिनांक 02.08.2022 थाना गातापार जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
दिगर राज्य से छ0ग0 में अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले आरोपीयो के उपर थाना गातापार पुलिस की बडी कार्यवाही 10 पेटी अग्रेजी गोवा व्हस्की शराब जुमला 90.00 बल्क लीटर कीमती 53,500.00 एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) को किया गया जप्त।
आरोपी – 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी ।
02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़
थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्रीमान बद्रीनाथ मीणा एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार , तात्कालिक अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी खैरागढ़ श्री दिनेश सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी गातापार उप निरीक्षक जीतेन्द्र डहरिया के हमराह में जिले में चलाये जा रहे निजात अभियान मुहिम में दिनांक 02.08.2022 को अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी 01. सलीम खान उर्फ गोलू खान पिता रसीद खान उम्र 27 वर्ष ग्राम कोठीटोला थाना बागनदी । 02 गामन निषाद पिता मोहल लाल निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी पारा डोगरगढ़ थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.। के वाहन से 10 पेटी गोवा अग्रेजी मंदिरा जुमला 90.00 बल्क लीटर किमती 53500 एंव शराब परिवहन मे प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार स्वीफ डिजायर सफेद कलर का क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख) जुमला किमती 253500 (दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को जप्त करने में सफलता मिली।
जरिये मुखबीर से सूचना मिली की सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर रजेगांव बालाघाट म0प्र0 से थाना गातापार जिला राजनांदगांव की ओर ला रहा है कि सूचना प्राप्त हुआ सूचना मिलते ही उक्त सूचना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर तत्काल टीम बनाकर गातापार थाना हमराह स्टाफ के चेक पोस्ट गातापार मे जाकर घेराबंदी पाईंट लगाया पुलिस पाईट को देखकर आरोपी चालक पुलिस को चकमा दे कर भाग रहा था जिसे रेडकार्यवाही कर पकडा गया उक्त वाहन को चेक करने पर उक्त वाहन में खाकी रंग के काटून मे समान भर हुआ था काटून को चेक करने पर 10 पेटी गोवा अग्रेजी शराब जुमला 90.00बल्क लीटर शराब परिवाहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली कार सफेद रंग का स्वीफ डिजायर क्रमांक सीजी 04 एचडी 0910 किमती 200000 (दो लाख)रूपये जुमला किमती 253500(दो लाख त्रिपन हजार पांच सौ) रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना गातापार में अप.क्र. 51/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी योगिता देवांगन को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर म0आर0 81 शिव कुमार जगत के ओरापी के लोक लाज को ध्यान मे रखते हुए गिरफ्तार किया गया एवं मामला अजामनतीय होने से माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में. सउनि जयमल उईके, प्र0आर0 698 रमेश सिन्हा 806 गिरीश साहू ,944 नरेन्द्र ठाकुर, 1209 भगत सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार*……..*राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही*
दिनांक 02.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. ), ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा दिनांक 02.08.2022 को ग्राम बिडौरी में आरोपी चंद्रेश टण्डन, मेघनाथ वर्मा पशुओं को बिना चारापानी के निर्दयतापूर्वक हांकते हुये ले जा रहे थे जिसे मौके आरोपीगण 1. चंद्रेश टण्डन पिता कुलबुल टण्डन उम्र 30 वर्ष, 2. मेघनाथ वर्मा पिता स्व. परशुराम उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बिडैरी थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकडें जिसके कब्जे से गाय 52 नग, बैल 02 नग, बछडा 28 नग, बछिया 41 नग पशुओं को गवाह के समक्ष जप्त कर गोवर्धन गौशाला अमलीडीहकला को सुरक्षार्थ रखने हेतु दिया गया। आरोपीगण का कृत्य पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 4, 6, का पाये जाने से थाना छुईखदान में अपराध क्र. 217/2022 अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 02.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई ज्ञानसिंह कोरेटी, प्र.आर. 731 गनपत नायक , चालक आरक्षक क्र. 1592 भूषण चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 1778 अनिल नाथ योगी, आरक्षक क्र. 606 गजेन्द्र उमरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*आबकारी विभाग राजनांदगाँव के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही…….पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

*आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही*

1. कायम प्रकरण – 02
2.जप्त मदिरा – *7.20 +6.30=13.50 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्रा )*
3.जप्त वाहन – सी. टी-100 दो पहिया वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l
4.गिरफ्तार आरोपी – 02
5.गैर जमानती प्रकरण -02, धारा 34(2),36,59(क)

सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त लिए आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा,दिनांक-02.08.2022 को दतरेंगा से गेंदाटोला जाने वाले मार्ग थाना गेंदाटोला मैं
(1)आरोपी परसादीराम पिता-बिसनाथ उम्र-52 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गेंदाटोला,थाना- गेंदाटोला,जिला-राजनांदगांव से एक हरे रंग के थैले मैं भरकर रखें 40 नग पाव जिसमें देसी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =7.20BL बरामद किया गया। तथा
(2) बूचाटोला से गैंदाटोला जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर आरोपी लक्षणं चंद्रवंशी पिता- नारद चंद्रवंशी -34 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गैंदाटोला,थाना- गैंदाटोला,जिला-राजनांदगांव द्वारा -एक प्लास्टिक थेले मैं भरकर रखें 35 नग पाव जिसमें देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =6.30 BL बरामद किया गया। मोटरसाइकिल सी. टी-100 वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l इस प्रकार कुल 13.50 बरामद किया गया l आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अन्य राज्य की मदिरा का धारण करना छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),36 एवं 59 (क) का दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही के दौरान अल्ताफ खान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त – डोंगरगांव/चीचोला एंव अनिल सिन्हा एवं भोजनारायान उईके उपस्थित रहे।