HomeUncategorizedइन्फैन्टाइल स्पाज्म्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर रहा है अग्रवाल...

इन्फैन्टाइल स्पाज्म्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर रहा है अग्रवाल नर्सिंग होम..

महासमुंद बसना….बच्चों में होने वाली गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी इन्फैन्टाइल स्पाज्म्स (Infantile Spasms) के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि यह बीमारी सामान्य दिखाई देने वाले छोटे-छोटे झटकों के रूप में शुरू होती है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार नहीं मिलने पर बच्चे के मस्तिष्क के विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि 3 से 12 माह के बच्चे में बार-बार झटके आना, आंखों का ऊपर की ओर घूमना, अचानक हाथ-पैर सिकुड़ना या फैलाना तथा बच्चा अत्यधिक सुस्त दिखाई देना जैसे लक्षण नजर आएं, तो बिना देरी किए बाल रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बच्चे का मानसिक एवं शारीरिक विकास सामान्य रखा जा सकता है और भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

अग्रवाल नर्सिंग होम ने अभिभावकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क कर अपने बच्चे को बेहतर एवं सुरक्षित भविष्य दें।

 

समय पर इलाज न होने पर क्या नुकसान हो सकता है?

मानसिक विकास में कमी

सीखने-समझने में कठिनाई

बोलने और चलने में देरी

व्यवहार संबंधी समस्याएं

मस्तिष्क को स्थायी नुकसान

जल्दी पहचानें

समय पर डॉक्टर से मिलें

EEG और MRI जैसी जांच कराएं

देरी न करें, तुरंत इलाज शुरू करें

समय पर इलाज के फायदे

मस्तिष्क को नुकसान से बचाया जा सकता है

मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है

बच्चा सामान्य जीवन जी सकता है

भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है

याद रखें – ये लक्षण दिखें तो सतर्क हो जाएं

बार-बार झटके आना

आंखों का ऊपर की ओर घूमना

अचानक हाथ-पैर फैलाना या सिकुड़ना

बच्चा सुस्त या कम एक्टिव रहना

ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES