Homeछत्तीसगढ़आदर्श कन्या माध्यमिक आश्रम शाला सनड्रा की गिरी बाउंड्री वॉल एक साल...

आदर्श कन्या माध्यमिक आश्रम शाला सनड्रा की गिरी बाउंड्री वॉल एक साल बाद भी नहीं बनी, बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

आदर्श कन्या माध्यमिक आश्रम शाला सनड्रा की गिरी बाउंड्री वॉल एक साल बाद भी नहीं बनी, बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

भोपालपटनम/मद्देड़। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत मद्देड़ में संचालित आदर्श कन्या माध्यमिक आश्रम शाला सनड्रा की स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आश्रम शाला की बाउंड्री वॉल वर्ष 2025 के मई-जून माह में गिर गई थी। घटना को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है। इस दौरान पूरा शैक्षणिक सत्र 2025-26 बीत गया और अब नया सत्र 2026-27 भी शुरू हो चुका है। छात्राएं अपने-अपने घरों से आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने पहुंच गई हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक बाउंड्री वॉल अब भी अधूरी पड़ी है।
सबसे गंभीर बात यह है कि आश्रम की अधीक्षिका द्वारा इस संबंध में मंडल संयोजक, नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से सूचना दी जा चुकी है। पिछले एक वर्ष के दौरान निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। हर बार केवल आश्वासन मिला कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ‘आदर्श’ नाम से संचालित एक कन्या आश्रम शाला की यह स्थिति है, तो दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित अन्य आश्रम एवं छात्रावासों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल अत्यंत आवश्यक मानी जाती है। इसके अभाव में आश्रम परिसर खुला पड़ा है, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं लगातार बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि यह आश्रम भोपालपटनम ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मद्देड़ में संचालित है। जब मुख्य मार्ग पर स्थित इस संस्थान की समस्या का एक वर्ष तक समाधान नहीं हो पाया, तो दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदर्श कन्या माध्यमिक आश्रम शाला सनड्रा की बाउंड्री वॉल का निर्माण तत्काल कराया जाए तथा इस मामले में हुई लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
इस सम्बन्ध में मंडल संयोजक से फोन पर जानकारी लिया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES