Home Blog Page 13

*बीजापुर में पांच दिवसीय युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर का हुआ समापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0

*बीजापुर में पांच दिवसीय युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर का हुआ समापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

युवाओं ने सीखा व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के सूत्र

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व युवा निर्माण शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मई को किया गया जिसमें पूरे बीजापुर जिले से 100 भाई बहन शामिल हुए साथ ही साथ इसमें 30 ऐसे आत्मसमर्पित पुनर्वास भाई बहन जो की हथियार छोड़कर मुख्य धारा में जुड़े उन्होंने भी शिविर का पूरे 5 दिनों तक लाभ लिए। इन पांच दिनों में शिवरात्रि भाई बहनों को विभिन्न विषय जैसे योग प्राणायाम, जीवन लक्ष्य एवं कैरियर निर्माण, सफलता के सूत्र ,बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक उपाय, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाध्याय, संस्कारों के ज्ञान विज्ञान, कर्मफल का सिद्धांत, युग ऋषि का परिचय, गायत्री महाविज्ञान, युग निर्माण योजना के उद्देश्य गायत्री परिवार के सप्तसूत्री आंदोलन आदि विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई गई साथ साथ नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर बीजापुर जिले के सड़कों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाला गया। चतुर्थ दिवस शिवरार्थी भाई बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जिसमें सभी बच्चे अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन के साथ ही आत्मसमर्पण नक्सली भाई बहनों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया। शिविर से प्रभावित होकर सभी भाई बहनों में अपने गांव स्तर पर टोली गठन कर रचनात्मक करने जैसे वृक्षारोपण ,सफाई अभियान ,नशा मुक्ति रैली करने का संकल्प लिए मांसाहार वीडियो के माध्यम से सभी भाई बहनों ने मांसाहार न करने का सामूहिक संकल्प लिए अंतिम दिवस विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किए जिसमे 21 भाई बहन गुरु दीक्षा और 2 भाई बहन जनेव संस्कार लिए। पांच दिनों के शिविर से प्रभावित होकर बच्चों ने शिविर से मिले लाभों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया जिसमें हमारे पुनर्वास भाई बहन भी शामिल हुए। उक्त शिविर में टोली नायक चम्पेश्वर साहू, सहायक टोली नायक लेखराम साहू, गोपाल साहू, सत्यभामा नागवंशी, संजना पटेल एवं गोंडी अनुवादक अनिल कश्यप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समापन दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्य जीवन संघ के सदा प्रेमानंद सरस्वती जी डॉक्टर बी आर पुजारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर रविशंकर शुक्ल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघ प्रचारक एवं समाजसेवी एवं व्यापारी राजीव गांधी सर्व आदिवासी समाज के सकती चंद्राय एन एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकती जी उपस्थित रहे एवं शिवरात्रियों को अपने कार्यक्रमों से प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बारी-बारी से प्रेरक प्रसंग के माध्यम से आशीर्वचन दिया इस सिविल को सफल बनाने के लिए युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव दुर्गेश साहू,खेमन यादव,अर्जुन वेको,भरत धूर्वा,तारा जजेट्टी , सम्मैया पसपुल, दुर्गा, महेश पुजारी जिला समन्वयक बीरा राजबाबू, ट्रस्टी जयपाल सिंह राजपूत, प्रमुख प्रबन्ध ट्रस्टी शंकर कुड़ियम , सहायक प्रबंध ट्रस्टी रामयश विश्वकर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के संतोष, दुगैया गुरला जगदेव यादव अन्य परिजनों का विशेष योगदान रहा। शिविर का केवल एक ही उद्देश्य था शिवरात्रि भाई बहनों में देवत्व का उदय कर व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना।

आंधी-तूफान से तोयनार में भारी नुकसान, भाजपा नेताओं ने लिया तत्काल संज्ञान,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

आंधी-तूफान से तोयनार में भारी नुकसान, भाजपा नेताओं ने लिया तत्काल संज्ञान,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,जेडज्ज़,,,। जिले में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने ग्राम पंचायत तोयनार में भारी तबाही मचाई। प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के लगभग 40 से 50 परिवारों के मकान एवं अन्य संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। सुबह सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राणा, जिला पंचायत सदस्य मैथियस कुजूर, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक के.जी. सुधाकर तथा ग्राम पंचायत तोयनार के उपसरपंच भीमा तेलम गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं क्षति का जायजा लिया।

नेताओं ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं एवं नुकसान की जानकारी शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान संबंधित पटवारी एवं राजस्व अधिकारियों को भी मौके की स्थिति से अवगत कराया गया तथा तत्काल सर्वे कर राहत प्रदान करने की मांग की गई।

भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के जनप्रिय नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही जिला प्रशासन, तहसीलदार एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षति का सर्वे पूर्ण होने के बाद शासन के नियमानुसार प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी।

ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं के त्वरित दौरे एवं प्रशासन तक उनकी समस्याएं पहुंचाने के प्रयास की सराहना करते हुए शीघ्र राहत की उम्मीद जताई है।

कोयलीबेड़ा प्रतापपुर मार्ग पर आवागमन ठप पांचवे दिन भी चक्काजाम जारी ,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो रिपोर्ट

0

कोयलीबेड़ा प्रतापपुर मार्ग पर आवागमन ठप पांचवे दिन भी चक्काजाम जारी ,,कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो रिपोर्ट*,,,

कोयलीबेडा / कोयलीबेडा़ विकसखण्ड के 18 पांचयत के 68 गांव के ग्रामीणों को चक्काजाम करने को मजबूर सुशासन के दावों की खुली पोल सड़कों पर उतरे आदिवासी

 

माओवाद प्रभावित और विकास से अछूते रहे इस क्षेत्र में आज भी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार भले ही बस्तर में सुशासन और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। आंदोलनकारियों का कहना है कि क्षेत्र के सांसद और विधायक उनकी लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

 

डिस्ट्रीक्ट मिनरल फंड (DMF) में बंदरबांट और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) और सीएसआर (CSR) फंड की राशि का सही इस्तेमाल न करके उसमें भारी बंदरबांट की जा रही है। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसके अलावा, जिला सहकारी बैंक कोयलीबेडा़ में ही हो कोयलीबेड़ा के ‘उत्कृष्ट विद्यालय’ (स्कूल) को पखांजूर शिफ्ट किए जाने के सरकारी फैसले का भी जनता द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

 

 

मुख्य मांग: कोयलीबेड़ा से ही संचालित हों सभी सरकारी कार्यालय

इस पूरे आंदोलन की सबसे प्रमुख मांग यह है कि यदि विकासखंड का मुख्यालय कोयलीबेड़ा है, तो ब्लॉक स्तर के सभी कार्यालय के सारे सिस्टम लगाने की मांग सप्ताह के सातों दिन यहीं से संचालित होने चाहिए। वर्तमान में अधिकांश कार्यालयों का संचालन पखांजूर से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*(सांसद-विधायक)* और जिला प्रशासन के आला अधिकारी एक साथ बैठकर हमारी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेते, तब तक हमारा यह आंदोलन और चक्काजाम यथावत जारी रहेगा।” — *बसंत ध्रुव, आदिवासी नेता*,,,,

हर खबर पर नजर… भीष्म गर्मी में पानी के लिए तरसे सुकड़ी गुहान के 60 आदिवासी परिवार, सरपंच बोलीं- ‘एक ही टैंकर, वाटर लेवल भी गिरा’। आर एल कुलदीप की ग्राउंड रिपोर्ट:-

0

हर खबर पर नजर…

भीष्म गर्मी में पानी के लिए तरसे सुकड़ी गुहान के 60 आदिवासी परिवार, सरपंच बोलीं- ‘एक ही टैंकर, वाटर लेवल भी गिरा’। आर एल कुलदीप की ग्राउंड रिपोर्ट:-

बालोद/डौण्डी

आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय डौण्डी के वनांचल ग्राम पंचायत सिंघोला के आश्रित गांव सुकड़ी गुहान में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के बीच यहां निवासरत लगभग 60 आदिवासी परिवार पीने के पानी व निस्तारी के लिए तरस रहे हैं।

सूखे पड़े हैंडपंप, खाली बर्तन:

गांव में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सूखे हैंडपंप के पास खाली बर्तन रखे हैं और ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए भटक रहे हैं। तालाब-डबरी भी सूख गए हैं। 250 लोग जिसमें महिला पुरूष बच्चे निवासरत जो कि पेयजल और निस्तारी जल की भयावह गुजर रहे हैं रहवासी सावित्री नेताम पार्वती नेताम चुनाबति नेताम तुलाराम मडावी अकालुराम नेताम इतवारी सोरी बिरजू राम नेताम कृपाराम मंडावी ने बताया कि वे लोग यहां पर करीब 30 साल से बसे हुए हैं तब से लेकर आज तक जल की संकट से लगातार जूझ रहे हैं हालांकि शासन की ओर से बीच-बीच में जल की व्यवस्था के लिए प्रयास किया गया है परंतु सफल नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल के लिए शासन की ओर से बसाहट के दो स्थानों पर पानी सप्लाई के लिए टंकी लगाई गई है जहां से गलियों में लगे स्टैंड पोस्ट से पानी आने का व्यवस्था बनाया गया है परंतु जल स्तर कम होने की वजह से टँकी नही भर पाती इस वजह से नलो मे भी पानी ठीक से नही। आता ऐसे स्थिति मे मात्रा एक या दो गुंडी ही पानी भर पाते हैं पानी कम आने की वजह से कई बार पानी भरने को लेकर विवाद की भी स्थिति निर्मित होती है नल से पानी नहीं मिलने पर नाला मे झिरिया खोद कर पानी निकाल कर पीते हैं नहाने के लिए पास के नाला का ही सहारा है वहां का पानी भी हरा रंग का हो चुका है जिसमें कई प्रकार की सकर्मक बीमारी भी होने की संभावना बनी रहती है लोगों ने बताया कि करीब 20 साल पहले नल नही था तब नाला के पानी को ही पेयजल के रूप में इस्तेमाल करते थे जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई थी शासन की ओर से कुछ साल पहले एक नया बोर खनन किया गया परंतु उसमे भी पानी नही निकला ग्राम पंचायत सिंघोला के निवासी जागेश्वर ठाकुर ने बताया कि पूरे सिंघोला पंचायत में वाटर लेबल डाउन हो गया है इस लिए बोर भी सक्सेस नही होता है

सरपंच ने मानी समस्या:

इस संबंध में सरपंच कौशल्या ठाकुर ने बताया कि _”पंचायत में पानी सप्लाई के लिए मात्र एक ही टैंकर है। गर्मी के कारण वाटर लेवल काफी कम हो गया है, जिससे हैंडपंप और बोर सूख गए हैं। हम सीमित संसाधनों में गांवों तक पानी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”_ उन्होंने बताया कि सुकड़ी गुहान समेत पंचायत के अन्य आश्रित गांवों में भी यही स्थिति है।

प्रशासन से मांग:

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व PHE विभाग से तत्काल अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था करने और गांव में नया बोर खनन कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।

 

RKBHARATNEWS

हर खबर पर नजर

 

✍️ आर. एल. कुलदीप

📞 6267855263 / 9479083919

कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

कोत्तापल्ली व्यपवर्तन योजना हेतु भूमि अधिग्रहण पर 4 जून को जनसुनवाई,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर 31 मई 2026- भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत भोपालपटनम तहसील के ग्राम कोत्तापल्ली में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन हेतु जनसुनवाई का आयोजन 4 जून 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम कोत्तापल्ली में किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार कोमटपल्ली (कोक्कमपल्ली) व्यपवर्तन योजना के अंतर्गत मुख्य नहर, माइनर एवं सब माइनर नहर से प्रभावित किसानों की भूमि अर्जित की जानी है। इसके लिए ग्राम कोत्तापल्ली में कुल 2.317 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से 30 परिवार प्रभावित होंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों की संख्या शून्य बताई गई है।
परियोजना की अनुमानित लागत 774.57 लाख रुपये है तथा सामाजिक प्रभावों की प्रतिपूर्ति के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना पूर्ण होने पर ग्राम कोत्तापल्ली, उरकपल्ले, कोगुपल्ली एवं पामगल क्षेत्र में लगभग 300 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
कलेक्टर एवं जिला भूमि अर्जन अधिकारी ने संबंधित व्यक्तियों, संस्थाओं एवं ग्रामीणों से अपील की है कि भूमि अधिग्रहण के संबंध में यदि कोई सुझाव या जानकारी देना चाहते हैं तो निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपने विचार प्रस्तुत करें।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,, सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री संजय कुमार कोटे एवं श्री कावटी गोपाल को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने आत्मीय विदाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीन ने दोनो प्रधान पाठकों की दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

महासमुंद NH53 पर हुआ सडक हादसा.. हादसे मे बागबाहरा थाने मे पदस्थ सिपाही ने गवाई जान.. परिजन व पुलिस विभाग मे शोक की लहर..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले मे नेशनल हाइवे 53 पर सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास आज रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बिच एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई…ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया..मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे..बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से बल्दिडिह की ओर से सांकरा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई..टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मामले पर सांकरा थाने के थानेदार उत्तम तिवारी ने बताया की हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पिथौरा भेजा है..जहाँ पंचनामा तैयार कर पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है…।

ईधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई..साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने दयासागर भोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्र में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है..।


 

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री संजय कुमार कोटे एवं श्री कावटी गोपाल को जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने आत्मीय विदाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीन ने दोनो प्रधान पाठकों की दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

भूमि अधिग्रहण हेतु जनसुनवाई 03 को पामगल में,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,- कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 4 सहपठित नियम 7 के अंतर्गत अधिसूचना जारी की गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार भोपालपटनम तहसील के ग्राम पामगल में कोमटपल्ली (कोकमपल्ली) व्यपवर्तन योजना के तहत मुख्य नहर, माइनर एवं सब माइनर नहर से प्रभावित किसानों की भूमि अर्जित की जाएगी। इसके लिए कुल 4.319 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है।
प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन अध्ययन हेतु 3 जून 2026 को प्रातः 11 बजे ग्राम पामगल में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से 41 परिवार प्रभावित होंगे, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित परिवारों की संख्या शून्य बताई गई है। परियोजना की कुल लागत 774.57 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके पूर्ण होने पर ग्राम कोतापल्ली, उस्कोलेड, कोमगुपल्ली एवं पामगल में लगभग 300 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सामाजिक प्रभाव की प्रतिपूर्ति एवं उससे संबंधित संभावित व्यय के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य पक्ष को कोई सुझाव या जानकारी प्रस्तुत करनी हो तो वह निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर जनसुनवाई में अपना पक्ष रख सकता है।

महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, नागपुर का संचालक गिरफ्तार ..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले की सांकरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, जिसका मुख्य संचालन महाराष्ट्र के नागपुर से किया जा रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगतदेवरी में नरेश निषाद की दुकान में नरेश निषाद और मनोहर मांझी रुपये-पैसों का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल और खिलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों के मोबाइल फोन की जांच की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नागपुर निवासी मधुसूदन ठाकरे के संपर्क में रहकर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे। हार-जीत की रकम स्थानीय माध्यमों और PhonePe के जरिए लेन-देन की जाती थी।
जांच के दौरान मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टे से संबंधित चैट, ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट तथा PhonePe के माध्यम से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर नागपुर निवासी मुख्य संचालक मधुसूदन ठाकरे को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और वित्तीय लेन-देन की जांच में कई संदिग्ध नंबर और स्थानीय एजेंटों के सुराग मिले हैं। आशंका है कि इस नेटवर्क से कई अन्य खाईवाल और सट्टा संचालक भी जुड़े हुए हैं। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाल रही है।
आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन और 1,500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी
नरेश निषाद (40), निवासी भगतदेवरी
मनोहर मांझी (38), निवासी नवागांव टुकड़ा, सांकरा
मधुसूदन ठाकरे (40), निवासी जैताला, नागपुर, महाराष्ट्र (मुख्य संचालक)
तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

 

*नक्सलियों का डर खत्म हुआ, लेकिन विकास अब भी नहीं पहुंचा ,बीजापुर जिले के सीमावर्ती गांव के ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं से वंचित, 52 किमी का सफर तय कर पहुंचते हैं ब्लॉक मुख्यालय”* दीपक मरकाम की खबर 

0

*नक्सलियों का डर खत्म हुआ, लेकिन विकास अब भी नहीं पहुंचा ,बीजापुर जिले के सीमावर्ती गांव के ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सुविधाओं से वंचित, 52 किमी का सफर तय कर पहुंचते हैं ब्लॉक मुख्यालय”* दीपक मरकाम की खबर

 

*”विकास की राह देख रहा कोत्तापल्ली: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार”*

बीजापुर दिनांक 31 मई 2026

बीजापुर जिले का बोर्डर सीमावर्ती इलाक में आजादी के अब तक उस गांव के लिए सरकार ने पहुंच मार्ग नहीं बना पाया है.,

अलांकि यहां मार्ग एनएच पुरानी है जो सीधे तेलंगाना को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। कई सरकारें आईं और गईं अब छग भी नक्सलमुक्त भारत हो चुका है, पहले नक्सलियों का भय हुआ करता था।

 

कोत्तापल्ली गांव का नाम भी आप ने सुना भी होगा जी हां वो गांव कोत्तापल्ली है जो उसुर ब्लाक ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर बीजापुर जिले का आश्रित गांव है।

 

सरकारी काम-काज हेतु कोत्तापल्ली ग्रामीणों को 52 किमी का सफर तय करना पड़ता है जो बारिश के दिनों नदी नाले उफान पर होते है तब भी अपनी जान को जोखिम में डालकर ऐसे कठीन वक्त में सरकारी कार्यों को लिए ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली आने मजबूर होना पड़ता है कोत्तापल्ली ग्रामीणों को।

 

कोत्तापल्ली गांव के लोग का हाल चाल जानने आज तक के न कोई प्राशासनिक अधिकारी गया ना को राजनीतिक दल का कोई नेता नहीं पहुंचा आज तक का। पहली बार एक शिविर हुई 25 मार्च 2017 को। अब तो छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सली मुक्त हो चुका है।

 

मूलभूत सारी सुविधाएं उसे वंचित हैं ग्रामीण, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि से वंचित है।

 

छग सरकार ने तो सड़क उसुर से सीधे तेलंगाना के पुसगुप्फा को जोड़ दिया है। पर भीमाराम और रायपुरम के बीच एक की पाइंट होता है वहीं से कोत्तापल्ली कि पहुंच मार्ग है वहां से लगभग 20-25 किमी है जो आज तक नहीं बनी है नदी नाले पथरीली है जिस सड़क से ग्रामीण आने जाने को मजबूर हैं कोत्तापल्ली के ग्रामीणों।

कंपनी के सामान की आड़ में 600 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महासमुंद पुलिस ने महाराष्ट्र के तस्कर को किया गिरफ्तार. जप्त गांजे की कीमत 3 करोड़ रूपये..

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद, 30 मई 2026। महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के सामान की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के मुरमुरी चौक में पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में 600 किलोग्राम (6 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त टाटा माजदा वाहन, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर गांजा तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मुरमुरी चौक में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक संदिग्ध लाल रंग की टाटा माजदा वाहन (क्रमांक MH-46 CU-6060) को रोककर जांच की गई।

वाहन चालक ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख (65 वर्ष) निवासी अंबरनाथ, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कंपनी की मशीनरी और अन्य सामान के नीचे तथा पीछे छिपाकर रखी गई 24 प्लास्टिक बोरियां मिलीं। प्रत्येक बोरी में 25-25 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। इस प्रकार कुल 600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गांजा को ओडिशा के बौद्ध जिले से लिया था और उसे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में खपाने की योजना थी। तस्करी को छिपाने के लिए वाहन को काले रंग की तिरपाल से ढंका गया था ताकि किसी को शक न हो सके।

महासमुंद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त टाटा माजदा वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपी महबूब बादशाह शेख के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (ii) (सी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर गांजा तस्करी के स्रोत, नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले में गांजा तस्करों द्वारा लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। कभी एंबुलेंस, कभी मूवर्स एंड पैकर्स वाहनों, तो कभी फल-सब्जी, खाद्य सामग्री, कपड़ा फेरी और ट्रेवल्स वाहनों की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जाती है। लेकिन महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की सतर्कता के चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों के साथ-साथ अब अंदरूनी मार्गों पर भी लगातार निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 * नक्सल मुक्त पिनकोंडा में विकास की नई पहल, महिलाओं से आजीविका और मूलभूत सुविधाओं पर हुई सीधी चर्चा ,,,,,,,,,,,,,दीपक मरकाम की खबर*

0

* नक्सल मुक्त पिनकोंडा में विकास की नई पहल, महिलाओं से आजीविका और मूलभूत सुविधाओं पर हुई सीधी चर्चा ,,,,,,,,,,,,,दीपक मरकाम की खबर*

 

*NID दिल्ली की टीम ने ग्रामीणों से जाना गांव की जरूरतों का हाल, स्वरोजगार बढ़ाने पर दिया जोर*

 

दक्षिण बस्तर सम्भाग,

बीजापुर जिला दिनांक 30 2026,

 

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभाव से बाहर निकल रहे गांवों में विकास और आजीविका गतिविधियों को गति देने के प्रयास तेज हो गए हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को ग्राम पंचायत पिनकोंडा स्थित सीआरपीएफ कैंप में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें एन आई डी दिल्ली से पहुंचे अधिकारियों ने महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

बैठक में गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वरोजगार गतिविधियों को मजबूत करने और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर विश्वदीप, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक तंबोली तथा विकासखंड परियोजना प्रबंधक रोहित शोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने समूह की महिलाओं से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि नक्सल मुक्त होने के बाद गांवों में किस प्रकार आजीविका के नए साधन विकसित किए जा सकते हैं।

महिलाओं और ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित कार्य, हस्तशिल्प, लघु उद्योग और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है।

इसके लिए महिला समूहों को प्रशिक्षण, संसाधन और बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बैठक में गांव की मूलभूत सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जरूरतों को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि गांवों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि नक्सल मुक्त गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर जीवन और रोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

NID दिल्ली के विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका मॉडल विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया।”

 

महिलाओं ने रखीं रोजगार और सुविधाओं से जुड़ी मांगें

पिनकोंडा में आयोजित बैठक के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने, हस्तशिल्प और कृषि आधारित कार्यों को प्रोत्साहन देने की मांग रखी।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत भी अधिकारियों के सामने रखी ,अधिकारियों ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

 

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने फाइनल में केरला को 55-51 से हराकर बनीं विजेता..

0

*फ़ाइनल में महासमुंद की दिव्या रंगारी ने सर्वाधिक 22 अंक बनाकर छत्तीसगढ़ टीम को विजेता बनाया।*

*नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दिव्या रंगारी को मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का मिला खिताब।*

महासमुंद – बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दिनांक 22 मई से 29 मई 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पांडिचेरी में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम से महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी इमलीभाठा शामिल हुई। इस चैंपियनशिप में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम को हराया, सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटका के मध्य खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महासमुंद की दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन कर 27 अंक बनाकर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने केरला टीम को 55-51 से हराया जिसमें महासमुंद की दिव्या रंगारी ने सबसे ज्यादा 22 अंक बनाकर टीम को विजेता बनाया। पूरे चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मोस्ट वॉल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड मिला जिसमें दिव्या को अतिथियों द्वारा 50,000 का चेक प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर), मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) हैं। महासमुंद की दिव्या ने विगत वर्ष राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप जनवरी 2026 स्कूल नेशनल राजनांदगांव 17 वर्ष बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया था, एशिया कप 2025 मलेशिया में दिव्या ने भारतीय टीम में शामिल होने के साथ ही स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया था। छत्तीसगढ़ बालिका टीम एवं महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी के बेहतर प्रदर्शन करने व स्वर्ण पदक जीतने पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, प्राचार्य मां गायत्री स्कूल महासमुंद विमला सागर, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

अग्रवाल नर्सिंग होम के दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. अखिल द्विवेदी सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध सुबह 10 से शाम 06 बजे तक

0

दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध

सुबह 10 से शाम 06 बजे तक

डॉ. अखिल द्विवेदी MDS

ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी

उपलब्ध इलाज एवं सुविधाएँ…

• मुँह के छाले, मुँह में जलन होना

• मुँह में सफेद लाल पैचेस का दिखना

• मुँह का कम खुलना

• गुटखा, गुटखू एवं तम्बाकू से संबंधित समस्याओं का इलाज

• मुँह या जबड़े की हड्डी में दर्द

• मुँह का सरकना

• एडवांस एक्स-रे की मदद से हड्डियों एवं दांतों की बीमारी की जाँच

• मुँह के कैंसर की जाँच

• मुँह की बीमारियों का दवाइयों की सहायता से इलाज (नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट)

उपलब्ध सुविधाएँ:

3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, OPG, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, फेशियल ट्रॉमा केयर

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

अपॉइंटमेंट:

📞 9165266994

📞 9174335366

AGRAWAL NURSING HOME

हर खबर पर नजर….शासकीय जमीन पर अर्जुन पेड़ों का अवैध भंडारण! रेस्ट हाउस के पीछे लकड़ियों का अंबार, वन विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल।आर एल कुलदीप की विषेश खबर:-

0

हर खबर पर नजर….शासकीय जमीन पर अर्जुन पेड़ों का अवैध भंडारण!

रेस्ट हाउस के पीछे लकड़ियों का अंबार, वन विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल।आर एल कुलदीप की विषेश खबर

 

हसौद, जिला सक्ती

ग्राम पंचायत हसौद में शासकीय रेस्ट हाउस के पीछे भारी मात्रा में अर्जुन पेड़ों की लकड़ियों का अवैध भंडारण सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। खुलेआम पड़े लकड़ियों के विशाल ढेर यह संकेत दे रहे हैं कि लंबे समय से प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई कर अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल?

शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण

प्रतिबंधित अर्जुन वृक्षों की कटाई का आरोप

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

कार्रवाई के बजाय चुप्पी क्यों?

क्या लकड़ी माफियाओं को मिल रहा संरक्षण?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की वन संपदा को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद वन विभाग जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या मामला फाइलों में ही दफन होकर रह जाएगा।

 

जनता पूछ रही है सवाल…

आखिर इतने बड़े पैमाने पर लकड़ी कहां से आई?

शासकीय जमीन पर भंडारण की अनुमति किसने दी?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत है?

वन विभाग कब करेगा कार्रवाई?

✍️ आर. एल. कुलदीप

📞 6267855263 / 9479083919

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

महासमुंद जिले में खाद का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर उपलब्ध कराई जा रही उर्वरक..

0

राहुल भोई महासमुंद..

खरीफ सीजन को देखते हुए महासमुंद जिले में किसानों के लिए खाद एवं उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। कृषि विभाग द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर खेती कार्य के लिए आवश्यक उर्वरक मिल सके।

उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में यूरिया 16,409 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 8,881 मीट्रिक टन, पोटाश 2,207 मीट्रिक टन तथा डीएपी 6,476 मीट्रिक टन भंडारण किया गया है। वहीं अब तक किसानों को यूरिया 6,908 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 2,939 मीट्रिक टन, पोटाश 343 मीट्रिक टन तथा डीएपी 1,823 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं है तथा आवश्यकतानुसार भंडारण किया गया है।किसानों की आवश्यकता के अनुसार निरंतर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी विकासखंडों में खाद भंडारण एवं वितरण की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी सहकारी समितियों एवं खाद विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा एवं दर पर ही खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को पारंपरिक यूरिया के साथ-साथ नैनो यूरिया के उपयोग के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार नैनो यूरिया के प्रयोग से कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे खेती की लागत कम होती है तथा मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित रहती है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही खाद का उठाव करें तथा अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। डीएपी एवं यूरिया के अत्यधिक उपयोग न करते हुए जैविक खाद, सुपर फास्फेट, पोटाश एवं नैनो यूरिया का संतुलित उपयोग करें, ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे और उत्पादन में वृद्धि हो सके।

विभाग द्वारा किसानों को यह भी सलाह दी जा रही है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद खरीदें तथा पीओएस मशीन से रसीद अवश्य प्राप्त करें।

जिले में किसान खरीफ सीजन के लिए खाद का उठाव भी शुरू कर चुके हैं।

ग्राम मोंगरा के किसान रामलाल साहू ने आज झालखम्हरिया सोसायटी से खाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि उन्हें नियमानुसार समय पर खाद उपलब्ध हो गया और किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। किसान अब खेती की तैयारियों में जुट गए हैं तथा समय पर खाद मिलने से वे संतुष्ट है।

*400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, चेहरे पर दिखी खुशियों की चमक*दीपक मरकाम की खबर 

0

*400 ग्रामीणों को मिला वनाधिकार पत्र, चेहरे पर दिखी खुशियों की चमक*दीपक मरकाम की खबर

 

*धर्माराम के सुशासन शिविर में शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों हितग्राही*

 

बीजापुर, 29 मई 2026

विकासखंड उसूर के ग्राम पंचायत धर्माराम में आयोजित सुशासन त्योहार अंतर्गत समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का बड़ा मंच बनकर सामने आया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें सबसे विशेष आकर्षण 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्रों का वितरण रहा। वनाधिकार पत्र प्राप्त करते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

 

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूर्णिमा तेलंम, क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचगण एवं एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे सीईओ जनपद पंचायत श्री प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आसपास की 10 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

 

जनसमस्या निवारण शिविर में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

 

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के करकमलों से विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। कृषि विभाग द्वारा 8 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एवं 7 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए।

 

समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग हितग्राहियों को 1 श्रवण यंत्र, 1 कान मशीन, 4 वॉकिंग स्टिक तथा 1 बैसाखी वितरित की गई। वहीं एसबीआई आरसेटी (RSETI) द्वारा 10 युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

शिविर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण वह रहा जब 400 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्र वितरित किए गए। वनाधिकार पत्र मिलने से ग्रामीणों में अपने अधिकारों के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित अधिकार मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

शिविर में कुल 289 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें शामिल थीं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों के समयबद्ध निराकरण का आश्वासन दिया।

 

ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन त्योहार के माध्यम से प्रशासन गांव तक पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

*बीजापुर में अमित शाह का पुतला दहन, आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन “वनवासी शब्द” थोपकर आरक्षण खत्म करने की साजिश” – सालिक नागवंशी* दीपक मरकाम की खबर 

0

 

 

*बीजापुर में अमित शाह का पुतला दहन, आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन “वनवासी शब्द” थोपकर आरक्षण खत्म करने की साजिश” – सालिक नागवंशी* दीपक मरकाम की खबर

 

बीजापुर दिनांक- 29  मई 2026

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों को “वनवासी” संबोधित किया, जो आदिवासी समुदाय की पहचान और सम्मान के विरुद्ध है। नेताओं ने कहा कि आदिवासी समुदाय हजारों वर्षों से अपनी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और पहचान के साथ देश में रह रहा है। उन्हें “वनवासी” कहना उचित नहीं है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस बयान पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की।

आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सालिक नागवंशी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस जानबूझकर “आदिवासी” शब्द को हटाकर “वनवासी” शब्द थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इसका उद्देश्य आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान को मिटाना और आरक्षण व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त करना है।”

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, वल्वा मदनैया, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मनोज यालम, अशोक मड़े, बीजापुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, इदरीस ख़ान, राजीव सिंह, संजना चौहान, अरूण वासन, बलराम कोरसा, वीरेंद्र ठाकुर, जगदेव यादव, बबीता झाड़ी, ललिता झाड़ी, संगीता नाग, जगदीश सेन, माधुरी, पुष्पा गोस्वामी, पूनम भगत, राकेश पवार, वाशु सिन्हा और नामपल्ली ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

*विधायक सावित्री मनोज मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित 25 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन*दीपक मरकाम की खबर 

0

*विधायक सावित्री मनोज मंडावी की कार्यशैली से प्रभावित 25 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन*दीपक मरकाम की खबर

 

*कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, दुर्गूकोंदल में 25 नए कार्यकर्ताओं का पार्टी प्रवेश*

 

*कांग्रेस संगठन की ताकत हैं ‘बब्बर शेर’ कार्यकर्ता : सावित्री मनोज मंडावी*

 

दुर्गूकोंदल, 29 मई 2026

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल द्वारा आयोजित सम्मान एवं कांग्रेस प्रवेश समारोह में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की रीति-नीति तथा भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी की जनहितैषी कार्यशैली से प्रभावित होकर 25 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब भी वह कार्यकर्ताओं के बीच आती हैं तो उन्हें उन महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण होता है जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस संगठन को मजबूत बनाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास की विचारधारा का प्रतीक है। पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी गांव-गांव और गली-गली जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें कांग्रेस के “बब्बर शेर” की संज्ञा दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा सामाजिक विभाजन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई और जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोपरि मानती है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अमन मंडावी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस महेन्द्र नायक, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, श्रीराम बघेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शोपसिंग आंचला, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अध्यक्ष सुनाराम तेता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद प्रजापति, जनपद सदस्य सविता उइके, सरपंच बसंती भालेश्वर, उमेश्वरी मंडावी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वालों में महेश चक्रधारी, विनय जुर्री, युवराज, चलेश्वर चक्रधारी, युवराज दर्रो, प्रमोद दुग्गा, आदित्य जुर्री, लिखेश यादव, अभय दुग्गा, निकेश नरेटी, रूस्तम कोमरा, चुम्मन नेताम, अर्जुन नेताम, मानसिंह शोरी, देवकुमार नेताम, हरि नेताम, नीरज यादव, भागीरथ रजक, समीर नरेटी, कुशल नेताम, सियाराम टेकाम, नरेश शोरी, चैन कोमरा एवं दयालु कोर्राम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह के अंत में नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

क्या आपके नवजात शिशु की सुनने की जांच हुई है? OAE (Otoacoustic Emission) एक सरल, सुरक्षित और दर्दरहित टेस्ट है, जिससे बच्चे की सुनने की क्षमता का जन्म के तुरंत बाद पता लगाया जाता है।संपर्क करें: डॉ. अमित अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना..।

0

क्या आपके नवजात शिशु की सुनने की जांच हुई है?

OAE (Otoacoustic Emission)

एक सरल, सुरक्षित और दर्दरहित टेस्ट है, जिससे बच्चे की सुनने की क्षमता का जन्म के तुरंत बाद पता लगाया जाता है।

• केवल 2–5 मिनट में पूरा

• बिना दर्द, बिना sedation

• जन्म के 24–72 घंटे में सबसे उपयुक्त

• जल्दी पहचान = बेहतर भविष्य

OAE टेस्ट

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध है।

OAE टेस्ट के फायदे

• जन्म के तुरंत बाद ही Hearing Loss का पता चल जाता है।

• जल्दी पहचान होने से बच्चे के बोलने और समझने की क्षमता बेहतर विकसित होती है।

• समय पर सही उपचार से बच्चे का भविष्य और भी बेहतर बनता है।

“बच्चा अगर सुनेगा, तभी तो बोलेगा!”

हर बच्चे की स्वस्थ शुरुआत के लिए समर्पित।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

📍 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77730-86100

संपर्क करें:

डॉ. अमित अग्रवाल

शिशु रोग विशेषज्ञ

महासमुंद में खौफनाक हत्याकांड: कोमाखान के युवक की पीट-पीटकर हत्या, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव; गांव में पसरा मातम..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। थाना महासमुंद अंतर्गत नादगांव महानदी घाट में युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को रेत में दफनाने के मामले में नया मानवीय और दर्दनाक पहलू सामने आया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है, जिनका पैतृक गांव कोमाखान क्षेत्र का चकचकी बताया जा रहा है। युवक पिछले करीब 15 वर्षों से गांव से बाहर रहकर नौकरी कर रहा था, जबकि उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य अब भी गांव में रहते हैं।

 

जैसे ही युवक की हत्या और रेत में दफन शव मिलने की खबर चकचकी गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि भुवनेश्वर मेहनतकश और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था, जो परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए वर्षों से बाहर रहकर काम कर रहा था।..

 

जानकारी के मुताबिक भुवनेश्वर यादव रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित मोनेट कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 22 मई की शाम से वह अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जांच आगे बढ़ाई, तब पता चला कि भुवनेश्वर आखिरी बार कुछ परिचितों के साथ महासमुंद क्षेत्र की ओर गए थे।

 

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन भुवनेश्वर अपने परिचितों के साथ कार में बैठकर शराब पी रहे थे। घूमते-घूमते वे बेलसोंडा और नादगांव महानदी घाट क्षेत्र तक पहुंचे। इसी दौरान पानी को लेकर किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और फिर खूनी मारपीट में बदल गई।

 

पुलिस के अनुसार निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे समेत अन्य लोगों ने भुवनेश्वर पर लात-घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और मामले को छुपाने के लिए शव को महानदी किनारे सुनसान टापूनुमा इलाके में ले गए। वहां गड्ढा खोदकर शव को रेत में दबा दिया गया। बाद में रायपुर की मंदिर हसौद पुलिस और महासमुंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया।

 

पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि घटना वाली शाम भुवनेश्वर ने अपनी पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात की थी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था। इसी सुराग से पुलिस हत्या तक पहुंची।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चकचकी गांव में युवक की हत्या की खबर से गहरा दुख और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार का बेटा वर्षों तक मेहनत कर घर चला रहा था, लेकिन उसकी इस तरह हत्या कर शव को रेत में दफनाना बेहद अमानवीय घटना है। गांव में लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है और परिजनों को सांत्वना दी जा रही है।

हर खबर पर नजर एक वर्ष से भटकता रहा किसान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भानुप्रतापपुर कार्यालय में भूमि मद परिवर्तन हेतु आवेदन एक वर्ष से अटका जवान ने सुनाई आपबीती… आर एल कुलदीप की खास खबर :-

0

हर खबर पर नजर
एक वर्ष से भटकता रहा किसान
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भानुप्रतापपुर कार्यालय में भूमि मद परिवर्तन हेतु आवेदन एक वर्ष से अटका
जवान ने सुनाई आपबीती…
आर एल कुलदीप की खास खबर :-
भानुप्रतापपुर :-
दुर्गूकोंदल तहसील अंतर्गत ग्राम खुंटगांव निवासी मनोज कुमार मरकाम ने अपनी भूमि के मद परिवर्तन के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि वे उक्त भूमि पर स्वयं के लिए आवास निर्माण कराना चाहते हैं, जिसके लिए राजस्व अभिलेख में भूमि का मद परिवर्तन कराने की मांग की गई है।
आवेदक ने शासन के नियमों एवं शर्तों का पालन करने की बात कही है तथा आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क जमा करने की सहमति भी जताई है। आवेदन 15 अप्रैल 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन आज दिनांक तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
लाचार मनोज मरकाम ने अपनी आपबीती Rkbharatnews को बताते हुए कहा कि वे एक सशस्त्र सीमा बल के जवान हैं और बाहर रहते हैं। जब-जब वे छुट्टी लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे, उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा बार-बार यही कहा गया कि “आपका काम अभी नहीं हुआ है।”
पीड़ित जवान ने निराशा जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करनी पड़ेगी।
सवाल यह उठता है कि
आखिर एक वर्ष बाद भी आवेदन लंबित क्यों है?
जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही कब करेंगे?
क्या एक जवान को अपने ही घर के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा?

हमें लाईक करे सब्सक्राइब करें साथ ही शेयर भी करें हम आप सभी पाठको का अभारी रहेंगे… हर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर आप सभी को परोसेंगे।

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर ✍️

आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 / 9479083919

 

*आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा* दीपक मरकाम की खबर,

0

*आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा*

दीपक मरकाम की खबर,

 

*देवस्थलों और पूर्वजों की आस्था स्थलों के संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा*

 

*पानाबरस में आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान की महासभा आयोजित*

 

 

रायपुर, 28 मई 2026

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र पानाबरस में आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महासभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा तथा राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के मांझी, गायता, ग्राम पटेल, ग्राम प्रमुख एवं समाज प्रमुख शामिल हुए।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। सभा में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति एवं पूर्वजों की आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

महासभा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आदिवासी समाज के मांझी, गायता एवं ग्राम प्रमुखों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी परंपराओं, सामाजिक व्यवस्था एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और देवस्थल हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देवगुड़ियों, आस्था स्थलों एवं पूर्वजों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्थलों तक पहुंच मार्ग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, बोली, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़कर रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक आस्था स्थलों का संरक्षण समाज की अस्मिता से जुड़ा विषय है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में समाज प्रमुखों द्वारा आदिवासी संस्कृति एवं आस्था स्थलों के संरक्षण के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के विभिन्न समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कांकेर जिले से बड़ी खबर वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल के जंगल में लगी आग, वन संपदा भारी नुकसान होने से बचा… रह चलते पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्त्ता और डिप्टीरेंजर की सुझबुझ से आग पर काबू।आर एल कुलदीप की ग्राउंड रिपोर्ट :-

0

कांकेर जिले से बड़ी खबर

वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल के जंगल में लगी आग, वन संपदा भारी नुकसान होने से बचा… रह चलते पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्त्ता और डिप्टीरेंजर की सुझबुझ से आग पर काबू।

कांकेर/दुर्गूकोंदल — वन परिक्षेत्र दुर्गूकोंदल अंतर्गत जंगल क्षेत्र में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से जंगल के अंदर फैलती दिखाई दी, जिससे वन संपदा एवं वन्य जीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रहा है।

हमने लोगों ने देखा आग देर शाम जंगल के अंदर भड़क उठी थी और देखते ही देखते कई हिस्सों में फैल गई। आग की लपटें दूर से साफ दिखाई दे रही थीं। हम आग बुझा रहे थे तब क्षेत्र के डिप्टी रेंजर हेमलता नरेटी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अंदेशा मानव लापरवाही अथवा गर्मी के कारण सूखी झाड़ियों में आग लगने का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगलों की सुरक्षा हेतु सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।आग बुझाने में योगदान रहा मै आर एल कुलदीप राजेश गोटा समाजिक कार्यकर्त्ता वा दो साथी भी सहयोग प्रदान किये।

हमारे चैनल को लाईक सब्सक्राइब और शेयर जरूर करें ताकि हम आप सभी पाठको को नया सबेरा के साथ ताजा और सटिक खबरे परोसेंगे। हमें कमेंट बाक्स में कमेंट करके भी सुझाव दे सकते है।

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

✍️ आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 / 9479083919

*मोहला—पानाबरस में आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान की महासभा आयोजित*

0

मोहला—मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र पानाबरस में आदिम आस्था स्थलों के संरक्षण, संवर्धन एवं जनजातीय संस्कृति सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महासभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा तथा राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के मांझी, गायता, ग्राम पटेल, ग्राम प्रमुख एवं समाज प्रमुख शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। सभा में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति एवं पूर्वजों की आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महासभा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आदिवासी समाज के मांझी, गायता एवं ग्राम प्रमुखों के साथ सीधा संवाद करते हुए उनकी परंपराओं, सामाजिक व्यवस्था एवं धार्मिक आस्था से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और देवस्थल हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देवगुड़ियों, आस्था स्थलों एवं पूर्वजों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्थलों तक पहुंच मार्ग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, बोली, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़कर रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक आस्था स्थलों का संरक्षण समाज की अस्मिता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आदिवासी संस्कृति एवं आस्था स्थलों के संरक्षण के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री एमडी ठाकुर, भूतपूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा, श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री गिरीश कुबेर, श्री दुखु राम अचला, श्री हर सिंह मांझी, श्री खेदू राम बोगा, जमीदार श्री लक्ष्मेंद्र शाह, श्री कृष्ण कुमार, श्री भानु तुलावी सहित आदिवासी समाज के विभिन्न समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🏐 *“कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन सम्पन्न*,,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

🏐 *“कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन सम्पन्न*,,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

🏐 *डीआरजी बीजापुर ने फाइनल मुकाबले में कांकेर को हराकर जीता खिताब*

बीजापुर,,,,,,,
🔳बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन पुलिस लाइन खेल मैदान, बीजापुर में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में डीआरजी बीजापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांकेर की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

🔳प्रतियोगिता में कांकेर की टीम उपविजेता रही, वहीं डीआरजी बीजापुर-2 ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया गया, जिसकी दर्शकों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गई ।

🔳समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., ओ.एस.डी. श्री कमलोचन कश्यप, डीआईजी केरिपु बल श्री बी0एस0नेगी, कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय, डीएफओ बीजापुर श्री संदीप बलगा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । उपस्थित अधिकारियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

🔳कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026 का आयोजन दिनांक 25 मई 2026 से प्रारंभ होकर 27 मई 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 07 जिलों की डीआरजी टीमों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) एवं एसटीएफ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत 04 पूलों में प्रत्येक पूल की 03-03 टीमों के मध्य मुकाबले आयोजित किए गए। सेमीफाइनल मैच 26 मई 2026 को खेले गए, जबकि फाइनल मुकाबला 27 मई 2026 को सम्पन्न हुआ।

🔳अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं तथा समाज में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि “कोड़सा” बीजापुर का अर्थ नव अंकुरित पौधा है। जिस प्रकार एक नया पौधा विकसित होकर मजबूत वृक्ष बनता है, उसी प्रकार जिला बीजापुर एवं पूरा क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी सकारात्मक सोच एवं जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

*गायत्री परिवार द्वारा बीजापुर मे 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

0

*गायत्री परिवार द्वारा बीजापुर मे 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,

*30 आत्मसमर्पित माओवादी सीख रहे जीवन जीने की कला*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,, गायत्री परिवार बीजापुर के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छ ग के सहयोग से 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मई 2026 तक किया गया है। शिविर मे लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया है *उनमें से 30 युवा भाई -बहन आत्म समर्पित माओवादी है जो पुनर्वास वाले है ! उन्हें भी गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से जोड़ने मानवीय मूल्यों तथा जीवन जीने की कला सिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं।*
शिविर मे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिये महत्वपूर्ण सूत्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जा रहा हैं। प्रशिक्षण देने के लिये प्रांत से श्री चम्पेश्वर साहू जी श्री लेखराम साहू जी श्री गोपाल राम साहू जी श्रीमती सत्यभामा नागवंशी सुश्री संजना पटेल जी की टोली के माध्यम से युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिये सफलता के सूत्र, कैरियर गाइडेंस, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वस्थ जीवन के सूत्र, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक विधि, व्यसन से बचाये सृजन मे लगाये , संस्कारों का विज्ञान , कर्मफल का सिद्धांत आदि विषयो के द्वारा युग निर्माण योजना जैसै दैवीय योजना से परिचय कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। शिविर के दौरान बहुत से युवाओं ने मांसाहार का त्याग भी किये! नशा मुक्त समाज बनाने हेतु नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी गई है। प्रथम दिवस विधिवत् माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा एवं माता भगवती देवी के चित्र सम्मुख नगर पालिका परिषद बीजापुर के उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, पार्षद बसंती लिंगम, सुनील साहू, प्यारेलाल अहिरवार , के कर कमलों से पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षार्थियों में इस शिविर को लेकर गंभीरता है और पूरे उत्साह उमंग और ऊर्जा के साथ सभी कक्षाओं में अपनी उपस्थिति देकर ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ बालिका टीम ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश.महासमुंद की दिव्या ने सेमी फाइनल में सबसे ज्यादा 27 अंक बनाकर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाया…

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दिनांक 22 मई से 29 मई 2026 तक राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम पांडिचेरी में आयोजित किया गया हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हैं। महासमुंद जिले से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी इमलीभाठा शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही फाइनल में पहुंच गई हैं। छत्तीसगढ़ टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में महाराष्ट्र की टीम को 56-44 के अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। छत्तीसगढ़ की टीम से चैंपियनशिप में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटका के मध्य खेला गया जिसमें हॉफ टाईम तक छत्तीसगढ़ की टीम कर्नाटका से 31-24 अंकों से आगे रहते हुए अपनी बढ़त बनाएं रखा। तीसरे क्वॉर्टर में 48-43 अंकों से छत्तीसगढ़ ने अपनी बढ़त बनाए रखा एवं अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने कर्नाटका को 67-62 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। महासमुंद की दिव्या ने सेमी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा 27 अंक बनाकर टीम को विजेता बनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस माह दिव्या बास्केटबॉल इंडिया कैंप का हिस्सा रहीं हैं। छत्तीसगढ़ की बालिका टीम में अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान (सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव) नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव) दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई), टीम के कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) हैं। छत्तीसगढ़ बालिका टीम एवं महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी के बेहतर प्रदर्शन करने व फाइनल में प्रवेश करने पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, प्राचार्य मां गायत्री स्कूल महासमुंद विमला सागर, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर, विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे डॉ. सतीश राठी नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ MS (ENT) उपलब्ध:- 31 मई 2026 सुबह 10 बजे से

0

सेवा में समर्पित अग्रवाल नर्सिंग होम में

नाक, कान एवं गला

का ऑपरेशन

लेज़र एवं एंडोस्कोपी पद्धति द्वारा

• नाक के मस्से

• टॉन्सिल के ऑपरेशन

• नाक की हड्डी का तिरछा होना

• डैक्रियोसिस्टाइटिस (आंसू नली का संक्रमण)

• थायरॉयड

• घेघा रोग (Goiter)

• कान के परदे में छेद

• कान से मवाद आना

• नाक कान एवं गले का कैंसर

• मुंह एवं जीभ का कैंसर

सुनने की जांच व कान के सुनने की मशीन उपलब्ध

डॉ. सतीश राठी

नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ

MS (ENT)

उपलब्ध:- 31 मई 2026

सुबह 10 बजे से

आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

ऑपरेशन के इच्छुक मरीज 30 मई 2026 तक अस्पताल आकर अपना अग्रिम पंजीयन करवाएं।

📍 बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

आपकी सांसों की देखभाल अब भरोसेमंद हाथों में फेफड़ों से जुड़ी सभी बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज अग्रवाल नर्सिंग होम मे..।

0

आपकी सांसों की देखभाल अब भरोसेमंद हाथों में

फेफड़ों से जुड़ी सभी बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज

✓ अस्थमा

✓ ब्रोंकाइटिस

✓ एलर्जी

✓ टी.बी.

✓ COPD

✓ स्लीप एपनिया

डॉ. श्री रजनी

MD – Respiratory Medicine

चेस्ट फिजिशियन

आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध।

बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 77730-86100

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

 

बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)

9109468473, 7770868473, 7773086100

दुर्गूकोंदल भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, शिवसेना ने कार्रवाई की उठाई मांग। आर एल कुलदीप की खबर:-

0

 दुर्गूकोंदल भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप, शिवसेना ने कार्रवाई की उठाई मांग। आर एल कुलदीप की खबर:-

दुर्गुकोदल।

शिवसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुर्गुकोदल ब्लॉक के ग्राम भेलवापानी में अवैध रेत उत्खनन का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि नदी में मशीन लगाकर बड़े पैमाने पर रेत निकालकर दुर्ग, भिलाई और रायपुर भेजी जा रही है।

 

शिवसेना ने आरोप लगाया कि प्रशासन को मामले की जानकारी होने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि अवैध उत्खनन से नदी और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।

शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि भेलवापानी नदी में मशीनों के जरिए किए जा रहे अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*गायत्री परिवार द्वारा  5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण ,30 आत्मसमर्पित माओवादी सीख रहे जीवन जीने की कला ,युवा शिविर का आयोजन* दीपक मरकाम की खबर,

0

*गायत्री परिवार द्वारा  5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण ,30 आत्मसमर्पित माओवादी सीख रहे जीवन जीने की कला ,युवा शिविर का आयोजन*

दीपक मरकाम की खबर,

 

 

बीजापुर दिनांक 28 मई 2026

बीजापुर जिले में  गायत्री परिवार  के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छ ग के सहयोग से 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मई 2026 तक किया गया है।

शिविर मे लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया है *उनमें से 30 युवा भाई -बहन आत्म समर्पित माओवादी है जो पुनर्वास वाले है , उन्हें भी गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से जोड़ने मानवीय मूल्यों तथा जीवन जीने की कला सिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

शिविर मे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिये महत्वपूर्ण सूत्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जा रहा हैं।

प्रशिक्षण देने के लिये प्रांत से श्री चम्पेश्वर साहू जी, श्री लेखराम साहू जी, श्री गोपाल राम साहू जी ,श्रीमती सत्यभामा नागवंशी ,सुश्री संजना पटेल जी ,की टोली के माध्यम से युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिये सफलता के सूत्र, कैरियर गाइडेंस, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वस्थ जीवन के सूत्र, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक विधि, व्यसन से बचाये सृजन मे लगाये , संस्कारों का विज्ञान , कर्मफल का सिद्धांत आदि विषयो के द्वारा युग निर्माण योजना जैसै दैवीय योजना से परिचय कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

शिविर के दौरान बहुत से युवाओं ने मांसाहार का त्याग भी किये! नशा मुक्त समाज बनाने हेतु नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रही है।

प्रथम दिवस विधिवत् माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा एवं माता भगवती देवी के चित्र सम्मुख नगर पालिका परिषद बीजापुर के उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, पार्षद बसंती लिंगम, सुनील साहू, प्यारेलाल अहिरवार , के कर कमलों से पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया।

प्रशिक्षार्थियों में इस शिविर को लेकर गंभीरता है और पूरे उत्साह उमंग और ऊर्जा के साथ सभी कक्षाओं में अपनी उपस्थिति देकर ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।

0

राहुल भोई महासमुंद..

माननीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी से समाजजनों की सौजन्य भेंट
दिनांक 28/05/2026 को माननीय विधायक महोदय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी से उनके कार्यालय में समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सप्रेम सौजन्य भेंट की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों ने विधायक महोदय को पूर्व में की गई शेड निर्माण की घोषणा की याद दिलाते हुए समाज की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री सिन्हा जी ने समाज को आश्वस्त किया कि शेड निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा, ताकि समाज के लोगों को कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में सुविधा मिल सके। विधायक जी के इस आश्वासन से उपस्थित समाजजनों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं सकारात्मक पहल से समाज को निरंतर लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर समाज की एकजुटता एवं विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस भेंट कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष मिथिलेश बोयर, सचिव शिवम बनवासी, पूर्व अध्यक्ष काजल कहार, पूर्व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश औसर, मिकुन औसर, करुण औसर एवं सुधीर सैनिक सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

 

हर खबर पर नजर…मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल।आर एल कुलदीप की खास खबर।

0

हर खबर पर नजर…मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए काले बादल।आर एल कुलदीप की खास खबर।

 

कांकेर/दुर्गूकोंदल क्षेत्र में सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम के बदले इस सुहाने मिजाज से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

क्षेत्र में मौसम विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनो में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर ✍️

आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 /

कोयलीबेडा़ जंगल-पहाड़ी में नक्सल डम्प बरामद कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट:-

0

कोयलीबेडा़ जंगल-पहाड़ी में नक्सल डम्प बरामद कोयलीबेडा़ से लक्ष्मण दर्रो की रिपोर्ट:-

कोयलीबेडा़ /

कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में गुरुवार को संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक डम्प बरामद किया।

पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने डम्प की जांच कर 29 लाल कपड़े के पैकेट (करीब 580 मीटर) और काले कपड़े के 2 ढीले टुकड़े (करीब 9 मीटर) बरामद किए।

बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान जारी है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग आगे भी जारी रहेगी।,,,,,

*दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर ही मौत* बस्तर सम्भाग सुकमा जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौके पर ही मौत*

बस्तर सम्भाग सुकमा जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

 

बस्तर सम्भाग जिला सुकमा, छिंदगढ़ दिनांक 28 मई 2026

सुकमा: जिले के छिंदगढ़ क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। खबर लिखे तक जानकारी,,,

इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई है।

छिंदगढ़ थाना क्षेत्र सुकमा जिला का मामला बताईं जा रही है।

हादसे इतनी भयावह रही कि तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा ड्राइवर ने अपनी जान नहीं बचा पाया जहां घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई।

आपको बता दें कि हादसा के कारण घटना स्थल पर ही मौजूद  राहगीरों व चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज गति में थी। छिंदगढ़ के पास अचानक संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रैक्टर सड़क किनारे जा पलट गया।

  1. हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रैक्टर के नीचे ही दब गया, जिससे उसे संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

*भीषण गर्मी और नौतपा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी*  बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*भीषण गर्मी और नौतपा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

*पारा 42/45 डिग्री के पार, भूलकर भी न करें ये गलतियां*

 

*नौतपा का कहर: 42 से 45 डिग्री पार तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी*

 

*भीषण गर्मी बनी जानलेवा, लू से बचने स्वास्थ्य विभाग की खास सलाह*

 

*Heat Wave Alert: दोपहर में घर से निकलना पड़ सकता है भारी*

 

बीजापुर , 28 मई 2026

प्रदेश सहित समूचा बीजापुर क्षेत्र इन दिनों नौतपा की भीषण तपिश से झुलस रहा है। सूरज की सीधी किरणों और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे हीट वेव (लू) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तेज गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं तथा हीट स्ट्रोक के मामले भी सामने आने लगे हैं।

बढ़ते तापमान और स्वास्थ्य संबंधी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर .पुजारी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी या जानलेवा स्थिति पैदा कर सकती है।

डॉ. पुजारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप सबसे अधिक खतरनाक रहती है। ऐसे समय में अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर में गमछा, टोपी या छाते से ढंककर ही निकलें। उन्होंने कहा कि बिना सिर ढके तेज धूप में निकलना हीट स्ट्रोक का बड़ा कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने खान-पान को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन, मांसाहार और मदिरा सेवन से बचने को कहा गया है। गर्मी के मौसम में हल्का एवं सुपाच्य भोजन लेने की सलाह दी गई है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के दौरान बैंगन का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

डॉ. बी आर पुजारी ने बताया कि शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए बार-बार पानी, छाछ, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करते रहना चाहिए। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि धूप में खड़ी बंद गाड़ियों में बच्चों को अकेला छोड़ना बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की भी सलाह दी है। यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी, घबराहट या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बचाव के उपायों में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनना, छाता और धूप के चश्मे का उपयोग करना तथा तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन करना शामिल है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी आर पुजारी ने कहा कि “सावधानी ही इस मौसम में सबसे बड़ा बचाव है। नागरिक ठंडी जगहों पर रहें और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।”

*मोहला—पत्रकारों के कुर्सी पर जम गए नेता, बदइंतजामी से नाराज पत्रकारों ने कर दिया भनसुला सुशासन तिहार का बहिष्कार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैठे रहे कार्यक्रम में, सामने से कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए सभी मीडियाकर्मी, डिप्टी सीएम के सामने भी बदइंतजामी का तमाशबीन बने रहे आला अफसर*

0

मनीष कौशिक

मोहला-मानपुर—जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भनसुला में डिप्टी सी एम विजय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम का जिले के पत्रकारों ने बहिष्कार कर दिया। डिप्टी सीएम मंच पर बैठे रहे, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य बड़े जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इसी दरमियान कार्यक्रम में व्याप्त बदइंतजामी से नाराज सभी मीडिया कर्मी कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए। दरअसल सहकारिता विभाग के बतौर नोडल आयोजित उक्त सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम में मंच के सामने निर्धारित पत्रकार दीर्घा में नेताओं का जमावड़ा था। पत्रकारों के लिए लगी कुर्सियों में ये नेता जमे बैठे थे। मीडियाकर्मी जब यहां पहुंचे तो ये नेता कुर्सियों में ही जमे रहे। वहीं पत्रकार गण अपने ही दीर्घा में भीषण गर्मी के बीच अपना कार्य सम्पादन करते रहे। इस बीच किसी भी जिम्मेदार अफसर ने मीडियाकर्मियों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की जहमत नहीं उठाई। अफसर, नेता सब तमाशबीन बने रहे। उल्टा सुरक्षा कर्मी पत्रकारों को ही साइड करने लगे। यही वजह है कि जिला प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना रवैये से खुद को परेशान करने से, कार्यक्रम को छोड़ कर बाहर निकल जाना से ठीक समझा और सभी मौजूद मीडियाकर्मी कार्यक्रम बहिष्कार की बात करते हुए कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गए। बता दें जिले में जितने भी सुशासन तिहार कार्यक्रम हुए उनमें से अधिकांश कार्यक्रमों मीडियाकर्मियों की इसी तरह से बदइंतजामी का सामना करना पड़ा। हालांकि मीडियाकर्मियों ने प्रशासन के तमाम बेपरवाह रवैये को दरकिनार कर अपना मीडिया धर्म निभाया और सभी शिविरों का बेहतर कवरेज भी किया। लेकिन जब भनसुला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री और मोहला_मानपुर जिले के प्रभारी मंत्री के सामने भी जिम्मेदार प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना रवैया कायम ही रहा तो इस प्रशासनिक हठधर्मिता के विरोध स्वरूप आखिरकार मीडियाकर्मियों को कार्यक्रम बहिष्कार करना पड़ गया। अब इसमें कलेक्टर का और विशेषकर डिप्टी सी एम का क्या रुख होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

*कर्रेगुट्टा की वादियों में गूंजा विकास का संदेश: कलेक्टर विश्वदीप और सीईओ नम्रता चौबे ने किया उसूर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर 

0

*कर्रेगुट्टा की वादियों में गूंजा विकास का संदेश: कलेक्टर विश्वदीप और सीईओ नम्रता चौबे ने किया उसूर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण*

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर

बीजापुर, 28 मई 2026

बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड में विकास कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने पामेड़ ,गुण्डम कोण्डापल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कोंडापल्ली स्कूल भवन, स्थानीय बाजार स्थल, अन्य निर्माणाधीन अधोसंरचना,धर्माराम शिविर स्थल तथा कर्रेगुट्टा पहाड़ी का दौरा कर व्यवस्थाओं एवं विकास गतिविधियों की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोंडापल्ली स्कूल भवन पहुंचकर भवन की स्थिति, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी सत्र में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

 

इसके पश्चात प्रशासनिक दल स्थानीय बाजार स्थल पहुंचा, जहां व्यापारिक गतिविधियों, साफ-सफाई व्यवस्था एवं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने बाजार क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

धर्माराम शिविर स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

 

दौरे के अंतिम चरण में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी का भ्रमण कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, विकास संभावनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कर्रेगुट्टा पहाड़ी के मैदान में कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीयता का यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

 

इस अवसर पर एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे सीईओ जनपद पंचायत श्री प्रभाकर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के इस दौरे से क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

लाखो की सीसी सड़क में बड़ा खेल! 8 इंच की जगह 4 इंच सड़क, एक हफ्ते में ही पड़ने लगी दरारें ,इंजीनियर की समझाइश के बाद भी नहीं सुधरा रहा निर्माण, बीजापुर भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

0

लाखो की सीसी सड़क में बड़ा खेल! 8 इंच की जगह 4 इंच सड़क, एक हफ्ते में ही पड़ने लगी दरारें ,इंजीनियर की समझाइश के बाद भी नहीं सुधरा रहा निर्माण,

 

बीजापुर भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर,

 

जिला बीजापुर भोपाल पटनम दिनांक 27 मई 2026,

 

 

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत वरदली में बन रही लाखों रुपए की सीसी सड़क निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है।

 

500 मीटर लंबी सड़क में महज एक सप्ताह के भीतर करीब 50 मीटर सीसी रोड का निर्माण हुआ है, लेकिन ग्रामीणों ने शुरुआत से ही निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मोटाई 8 इंच होनी थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा केवल किनारों पर 8 इंच मोटाई दिखाकर बीच के हिस्से में महज 3.5 से 4 इंच तक ही मटेरियल डाला जा रहा है।

 

आपको बता दें कि पूर्व में भी इसी सीसी सड़क निर्माण के लिए अवैध रूप से रेत का खनन कर भंडारण किया गया था।

 

जिसका खबर लगने के बाद खनिज विभाग में संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार से 1,07,800 रुपए का राजस्व वसूली किया गया।

 

ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण में इस्तेमाल हो रहा सीमेंट, रेत और कांक्रीट मिश्रण भी बेहद घटिया स्तर का है ,सड़क पर डाला जा रहा मटेरियल पानी की तरह बहता नजर आ रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

हैरानी की बात यह है कि अभी तक बने हिस्से में ही दो जगह दरारें भी दिखाई देने लगी हैं।

 

इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और लोगों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही सड़क की यह हालत है तो आने वाले समय में सड़क पूरी तरह टूट जाएगी।

 

ग्रामीणों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इंजीनियर ने मौके पर मौजूद मुंशी और राजमिस्त्री को सड़क निर्माण की तकनीकी जानकारी देकर सुधार करने की समझाइश दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और काम उसी घटिया तरीके से जारी है।

 

वहीं जब निर्माण कार्य की जानकारी के लिए मौके पर मौजूद मुंशी से सवाल किया गया तो उसने खुद को अनपढ़ बताते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

 

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपए के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को कैसे सौंप दी गई जिसे निर्माण कार्य की तकनीकी समझ तक नहीं है।

 

ग्रामीणों ने अब तक गुणवत्ताहीन निर्माण सड़क को मापदंडों के अनुसार दोबारा बनाने की मांग की है अगर ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन सड़क बनाई जाती है तो सड़क के कार्य को रोकते हुए आंदोलन करने की बात कही है।

हर खबर पर नजर…. शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्था बहाल करने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग। फिर भी कार्यवाही नही होती है तो होगी धरना प्रदर्शन जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। पत्रकार आर एल कुलदीप की ग्राऊडखबर..।

0

हर खबर पर नजर….

शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्था बहाल करने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग।

फिर भी कार्यवाही नही होती है तो होगी धरना प्रदर्शन जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Rkbharatnews  पत्रकार आर एल कुलदीप

दुर्गूकोंदल:

जनपद पंचायत कार्यालय के सामने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग तेज हो गई है। पत्रकार संघ अध्यक्ष आर एल कुलदीप ने तहसीलदार दुर्गूकोंदल को लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि अतिक्रमण के कारण स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आसपास बीड़ी-सिगरेट सेवन एवं गंदगी फैलने से वातावरण दूषित हो रहा है।

आरोप है कि अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा आम नागरिकों से दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं।

पत्रकार संघ अध्यक्ष ने प्रशासन से शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्था बहाल करने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

फिर भी कार्यवाही नही होती है तो होगी धरना प्रदर्शन जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

✍️ आर एल कुलदीप 6267855263/9479083919

*62 लाख रुपये के गबन मामले में निलंबित सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग तेज भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत प्रशासन पर साधा निशाना*,,,,,,,,,, ,भोपाल पटनम से तेज नारायण सिंह की खबर,,,,,,,

0

*62 लाख रुपये के गबन मामले में निलंबित सीएमओ की बर्खास्तगी की मांग तेज भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत प्रशासन पर साधा निशाना*,,,,,,,,,,

,भोपाल पटनम से तेज नारायण सिंह की खबर,,,,,,,

भोपालपटनम: भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत भोपालपटनम के सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने सीएमओ द्वारा निर्माण कार्यों में मनमानी करते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सीएमओ 62 लाख रुपये के गबन जैसी गंभीर वित्तीय अनियमितता करने की हिम्मत कर सकते हैं, तो यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के चुने हुए 15 जनप्रतिनिधियों की राशि में कथित रूप से 62 लाख रुपये का गबन किया गया है, जो बेहद गंभीर मामला है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने कहा कि इस मामले में केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि संबंधित सीएमओ को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

साथ ही गबन की गई 62 लाख रुपये की राशि ब्याज सहित वसूल कर नगर के विकास कार्यों में उपयोग किए जाने की मांग भी उन्होंने की।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं का जांच एवं परामर्श हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी. और डॉ वैभव धवली ब्रेन व नसों से जुड़ी हर समस्याओं की जांच एवं परामर्श के लिए प्रत्येक गुरुवार सरायपाली मे उपलब्ध..।

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सब मर्ज निदानम्

खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं का जांच एवं परामर्श हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन

डॉ. श्री रजनी

अब सरायपाली में हर गुरुवार को उपलब्ध रहेंगे

उपलब्ध इलाज :-

• फेफड़ों की समस्या

• दमा

• एलर्जी

• सीओपीडी

• सांस की तकलीफ

• सीने में दर्द

• लंबी खांसी

• छाती में पानी भरना

• निमोनिया

• कैंसर

• नींद विकार

• खर्राटे लेना

• टी.बी. (क्षय रोग)

डॉ. श्री रजनी

MD- Respiratory Medicine

चेस्ट फिजिशियन

28 मई 2026

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास सरायपाली

9303623130, 7773086100, 9174335366

ब्रेन व नसों से जुड़ी हर समस्याओं का जांच एवं परामर्श हमारे न्यूरो एक्सपर्ट से अब सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध

28 मई 2026 दोप. 2 से शाम 5 बजे तक

डॉ. वैभव धवली (न्यूरो एक्सपर्ट)

MBBS, MS, MCh

(Neurosurgery)

Fellowship in

Minimally invasive

and Endoscopic

Spine Surgery

आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास सरायपाली

9303623130,7773086100, 9174335366

महासमुंद जिले मे योग माया हत्याकांड किशनपुर..पती पत्नी दो मासूम बच्चो की हुई थी गला रेत कर वीभत्स हत्या..छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी 5 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा..

0

राहुल भोई महासमुंद..

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना अंतर्गत किशनपुर में 30-31 मई 2018 में हुए योगमाया हत्याकांड मामले (Kishanpur Murder Case) में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी 5 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा दिनांक: 30-31 मई 2018 की दरमियानी रात |पीड़ित: उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम (ANM) योगमाया साहू, उनके पति चेतन साहू और उनके दो मासूम बेटे (तन्मय और कुणाल) |वारदात: अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और फावड़े से बेरहमी से चारों लोगों की हत्या कर दी थी |जांच और कानूनी कार्यवाहीगिरफ्तारी: पहले पुलिस ने धर्मेंद्र बरिहा को गिरफ्तार किया था | उसके नार्को टेस्ट के आधार पर गांव के तत्कालीन सरपंच सुरेश खुंटे, फूलसिंग यादव, गौरीशंकर कैवर्त और अखंडल प्रधान को भी आरोपी बनाया गया |सीबीआई जांच: परिजनों द्वारा पुलिस जांच पर असंतोष जताने पर 2022 में बिलासपुर हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी थी |फैसला: दिसंबर 2023 में महासमुंद की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सभी 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई |वर्तमान अपडेट: फरवरी 2025 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए आरोपियों की अपील खारिज कर दी और आजीवन कारावास की सजा पर मुहर लगा दी |

*लेटेस्ट अपडेट*

सुप्रीम कोर्ट ने गौरीशंकर एव फुल सिंग की जमानत मंजूर की है

आरोपियो ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे सभी ने अर्जी लगाई है एक दो माह मे फैसले आने वाले है

सुकदेव ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम किया..सुकदेव ने 4 मिनट 26 सेकंड में 1500 मीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद – 8वां इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन बैंगलोर में दिनांक 25 से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रहा हैं, जिसमें महासमुंद जिले से सुकदेव एवं गाइड रनर वेंकटेश शामिल हुए। सुकदेव ने पहले दिन हुए 1500 मीटर दौड़ के फ़ाइनल दौड़ में सभी देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहे एवं स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल किया हैं। 1500 मीटर दौड़ को पूरा करने के लिए सुकदेव ने 4:26:80 समय में पूरा कर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दिनांक 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक *जापान* में आयोजित होने वाले *5वीं एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए क्वॉलिफाई* कर लिया है।

 

फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने बताया कि इससे पहले सुकदेव ने जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं। खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2025 नई दिल्ली में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। 16वीं फज़्जा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दुबई संयुक्त अरब अमीरात में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुके हैं। 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 भुवनेश्वर उड़ीसा में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं। वर्तमान में सुकदेव नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भारतीय खेल प्राधिकरण साईं सेंटर बेंगलूरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जिले के सुकदेव के 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन पैरा गेम्स जापान 2026 के लिए क्वॉलिफाई करने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, अलका नरेश चंद्राकर, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, विश्वनाथ अग्रवाल, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, आकाश जैन, अतुल बग्गा, भोजराम वर्मा, हरीश पांडे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, किशोर मोहंती, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

*मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर*,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर*,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*530 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, 299 किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- जल संसाधन विभाग बीजापुर द्वारा विकासखण्ड भोपालपटनम अंतर्गत मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह कार्य 23 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें अब तक 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने के बाद ग्राम तमलापल्ली, मद्देड़, संगमपल्ली एवं बारेगुड़ा के लगभग 299 कृषकों को सीधा लाभ मिलेगा। तालाब के जिर्णाेद्धार से 530 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की खेती अधिक सशक्त और उत्पादक बनेगी।
मद्देड़ तालाब केवल सिंचाई का माध्यम नहीं बनेगा, बल्कि जल संवर्धन और निस्तारी जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी मजबूत करेगा। इससे ग्रामीणों को वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा कृषि आधारित आजीविका को नई मजबूती मिलेगी। क्षेत्र के किसानों में योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के पुनर्जीवन से खेती में सुधार होगा और आने वाले समय में उत्पादन एवं आय दोनों में वृद्धि होगी। यह योजना क्षेत्र में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

 

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा*

 

बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

 

 

बीजापुर दिनांक 27 मई 2026

 

बीजापुर: श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को पत्रकार भवन, बीजापुर स्थित प्रेस क्लब में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में संघ के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक के दौरान जिले में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक कम्युनिकेशन गैप तथा पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार सदस्यों के हितों एवं पत्रकार सुरक्षा से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

 

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई तथा वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए।

 

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता आने वाले समय में पत्रकार साथियों की मजबूती के रूप में कार्य करेगी।

 

बैठक में जमीनी हकीकत पर आधारित पत्रकारिता, जनता से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

साथ ही पत्रकारों से अपील की गई कि वे समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता का निर्वहन करें।

 

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जिला संरक्षक, याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, श्याम करकू, रामचन्द्रम एरोला, जिला सचिव महासचिव सतीश अल्लूर, मुख्तार खान सहित सन्नू हेमला जिला सचिव , राजेश कुमार झाड़ी, सतीश मोरला, सदाशिव राना , इमराम खान, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं, अपनों के साथ जरूरतमंदों को भी खुशियों में करें शामिल” : हाजी वसीम अहमद* ,बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

0

*इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं, अपनों के साथ जरूरतमंदों को भी खुशियों में करें शामिल” : हाजी वसीम अहमद*

,बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर,

 

🌙✨ ईद-उल-अजहा की तमाम देशवासियों को तहे दिल से मुबारकबाद ✨🌙

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 28  मई 2026

जगदलपुर  : हाजी वसीम अहमद ने ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर बस्तर संभाग, पूरे प्रदेश एवं मुल्क हिंदुस्तान के सभी समाज, सभी धर्मों और तमाम देशवासियों को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार कुर्बानी, इंसानियत, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद का सबसे बड़ा पैगाम देता है।

 

उन्होंने कहा कि हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की अजीम कुर्बानी पूरी इंसानियत को यह सीख देती है कि इंसान को अपने अंदर की बुराइयों, लालच, घमंड और स्वार्थ की भी कुर्बानी देनी चाहिए।

ईद-उल-अजहा सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि इंसानियत, सेवा, रहमत और मानवता का भी पैगाम है।

 

हाजी वसीम अहमद ने कहा कि इस पाक त्योहार की असली खुशी तभी मुकम्मल होती है जब समाज के गरीब, यतीम, बेसहारा, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों तक भी खुशियां पहुंचें।

उन्होंने कहा कि अगर हमारे आसपास कोई भूखा, परेशान या मजबूर है तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसकी मदद करें और उसे अपनी खुशियों में शामिल करें।

 

उन्होंने समाज के साहिब-ए-हैसियत लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर जरूरतमंद परिवारों, गरीबों, यतीमों और बेसहारा लोगों का खास ख्याल रखें तथा अपनी खुशियों में उन्हें भी शामिल करें, ताकि त्योहार की असली खुशी हर घर तक पहुंच सके।

 

उन्होंने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता।

अगर किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो तो उसका धर्म, जाति या समाज नहीं देखना चाहिए, बल्कि इंसानियत के नाते उसकी मदद करनी चाहिए।

किसी गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी भूखे को सहारा देना और किसी मजबूर का साथ बनना ही सबसे बड़ी इंसानियत और असली इबादत है।

 

अंत में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की कुर्बानियां कबूल फरमाए तथा पूरे देश में अमन, खुशहाली, रहमत और बरकत अता फरमाए।

 

🌙✨ ईद-उल-अजहा की तमाम देशवासियों को तहे दिल से मुबारकबाद ✨🌙

 

 

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा* , बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

0

*प्रदेश की सबसे बड़ी श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, खबरों की रूपरेखा व अन्य पत्रकारिता विषयों पर हुई गहन चर्चा*

, बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर,

 

 

बीजापुर:   श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को पत्रकार भवन, बीजापुर स्थित प्रेस क्लब में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। दोपहर 3 बजे आयोजित इस बैठक में संगठन एवं पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक कम्युनिकेशन गैप तथा पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार सदस्यों के हितों एवं पत्रकार सुरक्षा से संबंधित विषयों पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई तथा वर्तमान परिस्थितियों में संगठन की भूमिका को लेकर विचार रखे गए।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकता और सक्रियता आने वाले समय में पत्रकार साथियों की मजबूती के रूप में कार्य करेगी।

बैठक में जमीनी हकीकत पर आधारित पत्रकारिता, जनता से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही पत्रकारों से अपील की गई कि वे समाजहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता का निर्वहन करें।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार जिला संरक्षक, याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, श्याम करकू, रामचन्द्रम एरोला, जिला सचिव महासचिव सतीश अल्लूर, मुख्तार खान सहित सन्नू हेमला जिला सचिव , राजेश कुमार झाड़ी, सतीश मोरला, सदाशिव राना , इमराम खान, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।