*दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ,मद्देड़ कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की खबर,,
मद्देड़ 23 जुलाई 2026
मद्देड़ :: नई दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया दमनकारी कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मद्देड़ ने मोर्चा खोल दिया है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार यालम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मद्देड़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर जनहित और छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, छात्रों और युवाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक और निंदनीय है।
कांग्रेस ने रखी ये प्रमुख मांगें:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा:परीक्षा में हुई व्यापक अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
संसद में तत्काल चर्चा: देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वाली धांधलियों पर संसद में तुरंत विशेष चर्चा कराई जाए।
FIR व केस हों रद्द: नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों व आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए सभी आपराधिक मामले और एफआईआर (FIR) तुरंत वापस लिए जाएं।
प्रदर्शन के दौरान ये रहे उपस्थित:
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज यालम, जिला कमेटी उपाध्यक्ष सुनील उद्दे, मिच्चा मुत्तेया , चापा सरिता, मनोज कासोजी, कामेश मोरला, तलाण्डी ईस्तारी, सोडी सुरेश, करतम बाबू, पेरे रामाराव, सरस्वती सञ्झा, चापा बक्षी, मिच्या सुनिता, संजय झाड़ी, पालदेव रामास्वामी, पेरे अनन्दराव, वट्टल शीन्नू, वासम नागेश, ममता गरगे, सकुंतला मड़े, कमला लम्बोडी, मड़े चंद्रैया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

