

बसना में 24 जुलाई को लगेगा यूरोलॉजी कैंप, किडनी, पथरी व प्रोस्टेट रोगों के मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
महासमुंद/बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, किडनी में सूजन या सिकुड़न, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली के संकुचन, पुरुषों में बांझपन व नपुंसकता, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब में खून आना, पेशाब लीक होना जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस कैंसर से संबंधित जांच एवं उपचार की भी सुविधा मिलेगी। बच्चों से संबंधित यूरोलॉजी (पीडियाट्रिक यूरोलॉजी) सेवाएं भी शिविर में उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीटी स्कैन के माध्यम से पथरी की सटीक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी से जुड़े विभिन्न ऑपरेशन भी विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा किए जाएंगे। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से अपील की गई है कि वे अपनी सभी पुरानी जांच रिपोर्टों के साथ 23 जुलाई को अस्पताल में भर्ती होकर अग्रिम पंजीयन अवश्य करा लें।
अस्पताल में आईसीयू बैकअप के साथ प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने किडनी, पथरी, प्रोस्टेट अथवा मूत्र संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित मरीजों से समय पर जांच कराकर विशेषज्ञ परामर्श लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मरीज 7773086100, 8461811000 एवं 7770868473 पर संपर्क कर सकते हैं।



