

बसना में आधुनिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा, अग्रवाल नर्सिंग होम में अनुभवी विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध
बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब जनरल, गैस्ट्रो एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न जटिल बीमारियों और सर्जरी का उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील, पित्त की थैली एवं किडनी की पथरी, यूरेटर और प्रोस्टेट, अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर, लिवर, नाक-कान-गला एवं थायराइड, कैंसर संबंधी ऑपरेशन, गर्भाशय के गांठ व फाइब्रॉइड, टेस्टिस ट्यूमर, आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियां, बवासीर, भगंदर (फिस्टुला), छोटी-बड़ी आंत तथा स्तन की गांठ सहित सभी प्रकार की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल (40 वर्षों का अनुभव), स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. भारती अग्रवाल तथा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंगाधर आत्राम अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपनी सभी मेडिकल रिपोर्ट के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर आधुनिक तकनीक से उपचार का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही बीजू कार्ड एवं आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राहियों का नियमानुसार निःशुल्क इलाज भी उपलब्ध है। नियुक्ति एवं परामर्श के लिए मरीज अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।



