

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब प्रतिदिन ब्रेन और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध
बसना, महासमुंद। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब ब्रेन (न्यूरोसर्जरी) और फेफड़ों (रेस्पिरेटरी मेडिसिन) से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल में डॉ. वैभव धवल (MBBS, MS, MCh – Neurosurgery) प्रतिदिन न्यूरोसर्जरी संबंधी मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अचानक तेज सिरदर्द, बोलने में दिक्कत, चक्कर आना, बेहोशी या दौरे जैसे लक्षण ब्रेन हेमरेज के संकेत हो सकते हैं। ऐसे मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी है, क्योंकि कुछ मिनटों की देरी भी मरीज के लिए गंभीर साबित हो सकती है।
वहीं, डॉ. श्री रजनी (MD – Respiratory Medicine, चेस्ट फिजिशियन) फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का उपचार कर रही हैं। अस्पताल में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी, टीबी, COPD और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लोगों से अपील की है कि ब्रेन या फेफड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।



