Manish Kaushik
मोहला—जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में शिक्षक के रूप में काम करने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला अंतर्गत 255 ट्यूटर शिक्षक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हुआ है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है ।आवेदक निर्धारित स्कूल के संकुल प्राचार्य के पास आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला के लिए ट्यूटर शिक्षक को हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण तथा डीएड, डीएलएड होना चाहिए। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक शाला के लिए संबंधित विषय में स्नातक उत्तीर्ण तथा बीएड की डिग्री होना चाहिए। प्रशिक्षित डीएड, डीएलएड, बीएड के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मेरिट के क्रम में लिया जाएगा। ज्ञात हो कि पूर्व में भी जा प्रशासन द्वारा ट्यूटर शिक्षक के रूप में जिले के प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में शिक्षक प्रदान किया गया था उसी तर्ज पर इस साल पदों की संख्या बड़ा करके भर्ती लिया जा रहा है। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए सम्बन्धित शाला के प्रधान पाठक से संपर्क किया जा सकता है।

