भोपालपटनम में भाजपा युवा मोर्चा का युवा सम्मेलन, 372 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन,,,,,,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,
भोपालपटनम। नगर के कृष्णा पामभोई क्लब मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा विशाल युवा सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बीजापुर जिले के सभी विकासखंडों एवं मंडलों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और नवप्रवेशी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के अनेक जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में सदस्यता महाअभियान के तहत जिले के विभिन्न मंडलों से आए 372 युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर नवप्रवेशी सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने और समाज व राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।
सम्मेलन को भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जिला अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, युवा शक्ति की भूमिका और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पूर्व वन मंत्री एवं बीजापुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा का संबोधन रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की सरकार जनकल्याण एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
अपने संबोधन में महेश गागड़ा ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और शासन के प्रयासों से क्षेत्र में शांति एवं विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। इसी बदले हुए माहौल में भोपालपटनम में इतने बड़े स्तर पर युवा सम्मेलन का आयोजन संभव हो सका, जिसमें जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने युवाओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पूरे जिले के विभिन्न मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
भाजपा युवा मोर्चा के इस सम्मेलन को संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं के पार्टी से जुड़ने को भाजपा ने संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये लोग रहे उपस्थित प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, पियूष प्रदेश उपाध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,हरिहर साहनी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री मति जया चिडेम,जनपद पंचायत श्रीमती सरिता कुडेम,जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैया ,जिलापंचायत सदस्य श्री मति कविता कोरम ,जनपद उपाध्यक्ष श्री नीलम गणपत,उजेंद्र वासम,सतेंद्र ठाकुर,जिला महामंत्री बिलाल खान ,जागर लक्षमैया,मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी,पूर्व मंडल अध्यक्ष यालम वेंकट,के श्री निवास, अनकारी सुधाकर ,पी आनंद , के जी सुधाकर ,कीर्ति बापू, लंबारी चंद्रैया,सरपंच संघ के अध्यक्ष यालम सुरेश ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुख खान आदि लोग मौजूद रहे।

