* स्वामी आत्मानंद स्कूल मद्देड़ में NDRF ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, बच्चों को सिखाए जीवन रक्षा के गुर*दीपक मरकाम की खबर,,
बीजापुर / मद्देड़
जिला बीजापुर के ब्लॉकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा ‘फेमेक्स कार्यक्रम–2026’ के तहत आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय मद्देड़ में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
तृतीय वाहिनी NDRF (मुंडली, कटक, ओडिशा) की विशेषज्ञ टीम द्वारा डॉक्टर नीरज कुमार (CMO), उप निरीक्षक डी. के. सामोता एवं उनकी टीम के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और हादसों से बचाव तथा दूसरों की जान बचाने की कला सिखाई गई।
NDRF की एक टीम भिलाई में भी कार्यरत है, जो त्वरित राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक ज्ञान,
प्रशिक्षण के दौरान NDRF के जवानों ने छात्र-छात्राओं को आपदा के समय संयम बनाए रखने और त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid) के व्यावहारिक तरीके दिखाए:
आपदा से बचाव की कला:
बाढ़, आगजनी, भूकंप और अचानक होने वाले हादसों से सुरक्षित निकलने के तरीके।
जीवन रक्षा और रेस्क्यू:
डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, उपलब्ध संसाधनों (जैसे खाली बोतल, बाल्टी आदि) से फ्लोटिंग डिवाइस बनाना।
प्राथमिक चिकित्सा:
सीपीआर (CPR) देने की सही तकनीक, घायलों की स्ट्रेचर तैयार करना और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करना।
शिक्षकों एवं समन्वयकों की उपस्थिति
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आत्मा नन्द स्कूल के प्राचार्य श्री निवास जंगम , शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य पवन सोनी और मददेड संकुल केंद्र के सी ए सी (CAC) राजकुमार कोंड्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने NDRF टीम के इस पहल की सराहना की और छात्रों को इस जीवन रक्षक ज्ञान को अपने दैनिक जीवन एवं समाज में साझा करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बीजापुर के निर्देशानुसार 20 जुलाई से 01 अगस्त 2026 तक जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि आपात परिस्थितियों के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

