Homeछत्तीसगढ़*मोहला---NEETपेपर लीक मामला: मोहला में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम व शिक्षा...

*मोहला—NEETपेपर लीक मामला: मोहला में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक* *देखें वीडियो*

मनीष कौशिक

मोहला–NEET पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर दोनों के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर नोकझोंक भी हुई कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि NEET के प्रश्नपत्र में हुई त्रुटियों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए उनका कहना था कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।पुतला दहन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि स्थिति को पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया और बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया कार्यक्रम में विधायक मोहला मानपुर इंद्र शाह मांडवी , जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री कन्हैया सिंह राजपूत , मिर्जा नूर खान, दिनेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मांडवी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय राजपूत,एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES