

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार से मिल सकती है राहत
23 जुलाई को अग्रवाल नर्सिंग होम में मनोरोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श
महासमुंद। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन जागरूकता और समय पर इलाज के अभाव में कई लोग इन्हें गंभीर होने तक नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लोगों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, महासमुंद में 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को विशेष मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर में मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (MBBS, DNB) शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। शिविर में घबराहट, बेचैनी, तनाव, बार-बार एक ही विचार आना, फोबिया, अत्यधिक गुस्सा, चिड़चिड़ापन, उदासी, अनिद्रा, काम में मन न लगना, एकाग्रता की कमी, याददाश्त कमजोर होना, अनावश्यक डर, डिमेंशिया, मिर्गी, सिरदर्द, नशे की लत तथा व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याओं सहित मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न परेशानियों का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
डॉ. बी. त्रिवेदी ने कहा कि मानसिक रोग भी अन्य बीमारियों की तरह ही सामान्य चिकित्सकीय समस्या हैं। यदि समय रहते विशेषज्ञ से सलाह ली जाए तो अधिकांश मरीज बेहतर जीवन जी सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को छिपाने या शर्म महसूस करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लें।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि परामर्श के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक मरीज समय पर अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 77708-68473 एवं 84618-11000 पर संपर्क किया जा सकता है।



