

बसना में अब आधुनिक हड्डी रोग उपचार की सुविधा, अनुभवी ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक इलाज बसना में ही उपलब्ध होगा। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद जैसे महानगरों के प्रतिष्ठित अस्पतालों में सेवाएं दी हैं। वे हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी और आर्थ्रोस्कोपी के विशेषज्ञ हैं।
अस्पताल में जोड़ों के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट की चोट, सायटिका, स्पाइन संबंधी समस्याएं, बच्चों के हाथ-पैरों की विकृतियां, जटिल फ्रैक्चर तथा पेल्विक एवं एसीटाबुलम फ्रैक्चर जैसी बीमारियों का जांच, परामर्श, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम में 96 स्लाइस सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। साथ ही आयुष्मान भारत एवं बीजू कार्ड धारकों के लिए उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख किए बिना बसना में ही आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा हड्डी रोगों का बेहतर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल पिछले 35 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।



