*बीजापुर जिले में दो दिनों की झमाझम बारिश से चेहरे खिले: जनजीवन खुशहाल, खेतों में छाई हरियाली से किसान गदगद*, दीपक मरकाम की खबर,,,
बीजापुर
बीजापुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मिजाज बदल दिया है। मूसलाधार फुहारों और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिली है। राहत की बात यह है कि इस झमाझम बारिश के बीच जिले में जनजीवन पूरी तरह सामान्य और सुखद बना हुआ है। कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। मौसम में आए इस बेहतरीन बदलाव से जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी बड़ी राहत मिली है।
,खेत-खलिहान पानी पहुंच चुका,अन्नदाताओं में दौड़ी खुशी की लहर,
दो दिनों से जारी झमाझम बारिश खेती-किसानी के लिए संजीवनी साबित हुई है। खेत-खलिहान पानी खेत तक पहुंच गया जोताई योग्य खेत हो गए हैं और जमीन के भीतर तक नमी पहुंच चुकी है। जो किसान अब तक बारिश का इंतजार कर रहे थे, उनके चेहरे अब खिल उठे हैं। मानसून के इस रौद्र और सुखद रूप को देखकर अन्नदाता पूरी तरह गदगद हैं और पूरे उत्साह के साथ कृषि कार्यों में जुट गए हैं।
खेतों में शुरू हुई बुआई और रोपाई की तैयारी चल रही हैं,
झमाझम बारिश के साथ ही किसान भाइयों ने खेतों की ओर रुख कर लिया है। क्षेत्र के किसानों ने खरीफ फसल के लिए धान का बीज, खाद और जरूरी दवाइयां पहले से ही जुटा ली थीं। अब खेतों में पानी का इंतजार था जो अब खत्म हो चुका बुआई और थरहा (थरहा रोपाई) की तैयारियां की ओर किसान खेती कार्य में जुट कर खेती की और ध्यान देना शुरू कर दिया हैं।
“दो दिनों की इस झमाझम बारिश ने हमारी सारी चिंताएं दूर कर दी हैं। खेत खलियानों तक पानी पहुंच रहा हैं धीरे धीरे ओर खेत जुताई बुआई, रोपा फसल तैयारी लायक पानी बरसा हैं। ग्रामीण किसानों का कहना है कि इंद्रदेव की कृपा से इस बार फसल बहुत अच्छी होने की उम्मीद है, हम पूरे उत्साह से काम में जुट गए हैं।”
— स्थानीय किसान
फिलहाल, बीजापुर के आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं और रिमझिम का दौर जारी है। इस झमाझम बारिश ने न सिर्फ मौसम को सुहाना बनाया है, बल्कि बीजापुर के अन्नदाताओं के चेहरों पर एक नई चमक और मुस्कान बिखेर दी है।

