Homeछत्तीसगढ़* मददेड  में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त...

* मददेड  में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल*दीपक मरकाम की खबर,,,

* मददेड  में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल*दीपक मरकाम की खबर,,,

बीजापुर, भोपाल पटनम,मददेड

बीजापुर-भोपालपटनम मार्ग  मददेड पर आज दिन के करीब 11:00 बजे के आस पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।

यहाँ एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच इतनी ज़ोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों वाहनों के सामने के परखच्चे उड़ गए।

इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत  नाजुक बनी हुई है।

मद्देड़ बस्ती के समीप  आश्रम शाला और जियो टावर के सामने  वाले नेशनल हाईवे सड़क पर हुआ हादसा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा नेशनल हाईवे पर मददेड बस्ती के समीप  आश्रम शाला और जियो टावर के ठीक सामने नेशनल हाईवे सड़क पर घटना घटित हुआ।

स्कॉर्पियो (CG 20 J 3166) बीजापुर से भोपालपटनम की ओर जा रही थी, वहीं भोपालपटनम से बीजापुर की ओर आ रही बाइक (TS 25 G 4937) से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पुर्जे- अलग होकर हाईवे पर बिखर गए। वहीं स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसका मडगार्ड और सामने का नंबर प्लेट टूटकर उखड़ गया।

बिना पीछे की नंबर प्लेट की थी स्कॉर्पियो, पीछे लिखा था ‘किंग’,

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के पीछे की तरफ कोई  नंबर प्लेट नहीं लगी है, बल्कि नंबर की जगह ऊपर साइड कांच में बड़े अक्षरों में ‘किंग’ (KING) लिखा हुआ है।

व्यस्त नेशनल हाईवे और बस्ती के अंदर इस तरह  की गाड़ी का दौड़ना लापरवाही को बयां करता है।

मददेड  स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बाइक सवार को बीजापुर रेफर किया गया हैं जिसमें, एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों घायल बाइक सवारों को लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मददेड स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया है।

घायलों में से एक की हालत  चिंताजनक बनी हुई है, वहीं दूसरा भी बुरी तरह जख्मी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES