Home Blog Page 15

*गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री विश्वदीप*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं : कलेक्टर श्री विश्वदीप*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,/कलेक्टर श्री विश्वदीप ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास में शत-प्रतिशत योगदान देने की समझाइश दी। बुधवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में उन्होंने कहा कि टीएल में प्राप्त किसी भी प्रकरण का निराकरण 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकरण के समाधान में व्यवहारिक कठिनाई हो तो तत्काल अवगत कराया जाए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस्तर मुन्ने कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिसे सभी विभागों के समन्वय एवं तालमेल से शत-प्रतिशत सैचुरेशन तक पहुंचाया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि बारिश से पहले पूर्ण होने वाले सभी निर्माण कार्य — पुल-पुलिया, रपटा, स्कूल, आंगनबाड़ी, राशन दुकान सहित अन्य भवनों का निर्माण तेजी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल शुरू कर समय-सीमा में पूर्ण करें।

कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पहुंचना कठिन हो, इसलिए निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए।

पीएमजीएसवाय सड़कों के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाय अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेलनार, बैल पुजारी कांकेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बारिश पूर्व पुल-पुलिया एवं रपटा निर्माण पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया कि बरसात के दौरान जिन गांवों में पहुंचना कठिन हो जाता है, वहां की चिन्हित राशन दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री — चावल, नमक, शक्कर, गुड़ एवं चना — का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपार्जन केंद्रों में रखे धान का मिलरों के माध्यम से शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए गए।

खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्युत वितरण कंपनी को भी वर्षा पूर्व शेष गांवों में विद्युतीकरण कार्य स्पष्ट कार्ययोजना के साथ पूर्ण करने को कहा गया। एग्रीस्टेक के तहत 05 जून 2026 तक शत-प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने पोटा केबिन, आश्रम एवं छात्रावासों का निरीक्षण तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर गूगल शीट में जानकारी दर्ज करने को कहा।

मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन तथा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के साथ आवेदकों को निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग को श्रमिक पंजीयन में तेजी लाने, पात्र श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने तथा शिक्षा एवं वन विभाग के समन्वय से पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शासकीय संस्थानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं जनपद पंचायतों के सीईओ उपस्थित रहे।

अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर्स श्री रजनी खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं के जांच परामर्श के लिए ..एवं ब्रेन व नसों से जुड़ी हर समस्याओ के लिए न्यूरो एक्सपर्ट वैभव धवली प्रत्येक गुरुवार सरायपाली है उपलब्ध..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामया

खांसी, दमा और सांस की हर समस्याओं का जांच एवं परामर्श हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी अब सरायपाली में हर गुरुवार को उपलब्ध रहेंगे

उपलब्ध इलाज :-

• फेफड़ों की समस्या

• दमा

• एलर्जी

• सीओपीडी

• सांस की तकलीफ

• सीने में दर्द

• लंबी खांसी

• छाती में पानी भरना

• निमोनिया

• कैंसर

• नींद विकार

• खर्राटे लेना

• टी.बी. (क्षय रोग)

डॉ. श्री रजनी

MD- Respiratory Medicine

चेस्ट फिजिशियन

21 मई 2026

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास

सरायपाली

9303623130, 7773086100, 9174335366

ब्रेन व नसों से जुड़ी हर

समस्याओं का जांच एवं परामर्श

हमारे न्यूरो एक्सपर्ट से

अब सरायपाली में

प्रत्येक गुरुवार को उपलब्ध

21 मई 2026

दोप. 2 से शाम 5 बजे तक

डॉ. वैभव धवली

न्यूरो एक्सपर्ट

MBBS, MS, MCh

(Neurosurgery)

Fellowship in

Minimally invasive

and Endoscopic

Spine Surgery

आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड IDBI बैंक के पास

सरायपाली

9303623130

7773086100

9174335366.


*लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*लाल आतंक से विकास की ओर बढ़ता दारेलीः पहली बार गांव पहुंचा प्रशासन, हुआ जनगणना कार्य*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर  दिनांक 20 मई 2026

बीजापुर जिले में माओवाद की वजह से 4 दशक तक यहां न कोई प्रशासनिक अमला और पूर्व में न हीं जनगणना का कार्य हो पाया था। 2011में यहां पर माओवाद की काली साये की वजह से जनगणना का कार्य से अछुता रहा। लेकिन 4 दशक के बाद नक्सल प्रभाव और भय के साये में जीने वाला दारेली गांव अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है।

ग्रामीणों के लिए यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि मुख्यधारा से जुड़ने की नई शुरुआत साबित हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं अब उन गांवों तक पहुंच रही हैं, जहां कभी लाल आतंक के कारण विकास की कल्पना भी मुश्किल थी।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विश्वदीप और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे, जनगणना प्रभारी अधिकारी श्री मुकेश देवांगन, उसूर एसडीएम श्री भूपेन्द्र गावरे ने दारेली गांव का दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

गांव पहुंचते ही प्रशासनिक अधिकारियों का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। वर्षों से अपनी बात शासन तक नहीं पहुंचा पाने वाले ग्रामीणों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार उनके द्वार तक आई है।

इस दौरान गांव में जनगणना का कार्य भी कराया गया, जो दारेली के इतिहास में पहली बार हुआ। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए सुखद पल बताया।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों से चर्चा कर जमीन के पट्टा, आधार कार्ड, बैंक खाते, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली।

कई लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को गांव में विशेष शिविर लगाकर सभी का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक किसान ने बताया कि पिता के निधन के बाद भी उसकी जमीन का नामांतरण अब तक नहीं हो पाया है।

किसान की पीड़ा सुन कलेक्टर श्री विश्वदीप ने तत्काल अधिकारियों को नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए और इसकी जानकारी स्वयं लेने की बात कही।

प्रशासन की संवेदनशीलता देखकर किसान भावुक हो उठा और उसने हाथ जोड़कर कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। साथ ही ग्राम पंचायत दारेली के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने के निर्देश भी दिए गए। एक समय भय और उपेक्षा का प्रतीक रहा दारेली गांव अब विकास, विश्वास और नई उम्मीद की राह पर आगे बढ़ रहा है।

प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों के दिलों में भरोसे की नई रोशनी जगा रही है।

समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण पामगल में सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर आयोजित, 11 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण

पामगल में सुशासन तिहार अंतर्गत शिविर आयोजित, 11 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

मांग एवं शिकायत के 501 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,, सुशासन तिहार के अंतर्गत भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम पंचायत पामगल में 18 मई को आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आमजन की समस्याओं एवं मांगों को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

समाधान शिविर के दौरान मांग एवं शिकायत संबंधी कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित विशेष गतिविधियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। विभाग के अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म संपन्न कर उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर शिशु पोषण एवं स्वस्थ विकास के प्रति जागरूक किया गया।

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर शासन और ग्रामीणों के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम साबित हुआ, जहां एक ओर लोगों की समस्याएं सुनी गईं वहीं दूसरी ओर उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

किडनी एवं यूरिन संबंधी समस्याओं का सम्पूर्ण उपचार अब विशेषज्ञ डॉक्टरर्स द्वारा बसना में प्रतिदिन उपलब्ध..

0

AGRAWAL NURSING HOME

सर्वे सन्तु निरामया:

किडनी एवं यूरिन संबंधी समस्याओं का सम्पूर्ण उपचार

• किडनी स्टोन (पथरी)

• पेशाब में जलन / रुकावट

• बार-बार यूरिन इन्फेक्शन

• प्रोस्टेट की समस्या

• किडनी फेल्योर एवं सूजन

• ब्लड यूरिया / क्रिएटिनिन बढ़ना

• हाई BP से जुड़ी किडनी समस्या

• पुरुष स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

विशेषज्ञ यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग

अब बसना में

प्रतिदिन उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरर्स

डॉ. नीरा डी.एल.

MD, मेडिसिन

डॉ. तन्मय गायकवाड़

MD, मेडिसिन

डॉ. गंगाधर आत्माराम

MS, सर्जन

विजिटिंग नेफ्रोलॉजिस्ट

डॉ. संदीप सिंघल

MD, DNB

डॉ. रवि धर

MD, DNB

विजिटिंग यूरो सर्जन

डॉ. योगेश बारापात्रे

MS, MCh

डॉ. तुषार दानी

MS, DNB

प्रत्येक शुक्रवार उपलब्ध

24/7 डायलिसिस सुविधा

ICU बैकअप के साथ

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77730-86100

आयुष्मान कार्ड, CGHS द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध

*: बस्तर के जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के अधिकारों पर जवाब दे भाजपा सरकार — समीर खान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*: बस्तर के जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के अधिकारों पर जवाब दे भाजपा सरकार — समीर खान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

 

जगदलपुर ,बस्तर : आम आदमी पार्टी के नेता समीर खान ने बस्तर में आयोजित भाजपा की मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर में देश के गृह मंत्री अमित चार राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेता मौजूद हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बैठक में बस्तर के आदिवासियों की वास्तविक समस्याओं पर कोई ठोस चर्चा होगी या सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को बेचने की योजना बनाई जाएगी?

 

समीर खान ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

बस्तर में लगभग 2000 स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे हजारों आदिवासी बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई।

नंदराज पहाड़ की खदान लीज को अब तक निरस्त नहीं किया गया। हजारों आदिवासी परिवार आज भी अपने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर 4000 से अधिक आदिवासी आज भी जेलों में क्यों बंद हैं? 20,000 से अधिक आदिवासियों के नाम पर एफआईआर और स्थायी वारंट क्यों लंबित हैं? इन मामलों को खत्म करने के लिए सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

 

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बस्तर के आदिवासी आज भी रोजगार के अभाव में दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं।

बस्तर  में खनिज संपदा, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर क्षेत्र है। इतने वर्षों से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद बस्तर के लोग गरीब क्यों हैं — यह सबसे बड़ा सवाल है।

 

समीर खान ने आरोप लगाया कि भाजपा की यह बैठक केवल खानापूर्ति और राजनीतिक प्रदर्शन बनकर रह गई है।

भाजपा वास्तव में बस्तर और आदिवासियों के हित में काम करना चाहती है, तो उसे सबसे पहले आदिवासियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना चाहिए, बंद स्कूलों को पुनः शुरू करना चाहिए, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए और जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बस्तर के आदिवासियों, युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और भाजपा सरकार से हर उस मुद्दे पर जवाब मांगेगी जो बस्तर के अस्तित्व और अधिकारों से जुड़ा है।

डीजल पेट्रोल की बेतहाशा वृद्धि और महंगाई ने तोड़ी कमर जनता जनार्दन का जीना हुआ मुहाल…..वैश्विक संकट से घिरा देश हालात बिगड़ता देख अपनी जिम्मेदारियों से भागे हुक्मरान….

0

जनता को दस्तावेजों में उलझाकर अपनी नाकामियों को छुपाने वाले विश्वगुरु का जनता के नाम सन्देश आग में घी डालने जैसा….देश गम्भीर आर्थिक संकट व मंहगाई की मार झेल रहा….

महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक और अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल…. देश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता – अनवर खान

जगदलपुर. 19 मई 2026…

प्रधानमंत्री की अपील ने महंगे पेट्रोल डीजल और गैस संकट से जुड़ी जनता के जख्मों पर नमक रखने का काम किया, पिछले दो माह से देश भर के लोग डीजल पेट्रोल और गैस की संकट से जूझ रहे हैं और महंगाई लगातार चरम सीमा पर है ऐसे विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का जनता को राहत भरा संदेश की जरूरत है उक्त कथन छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के पुर्व सदस्य अनवर खान ने कहा, उन्होंने आगे बताया कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई बढ़ती महंगाई, टोल टैक्स, रेल किराया वृद्धि और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के कारण आम लोगों की आय और बजट दोनों प्रभावित हुई है तथा परिवार चलाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी की अपील के बाद सबसे पहले भाजपा नेता मंत्री और पदाधिकारियों को पेट्रोल डीजल बचाने के लिए साइकिल से चलना चाहिए और बड़े-बड़े काफिले बंद करने चाहिए आज देश उनकी विफलताओं के कारण वैश्विक संकट से जूझ रहा है और केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करने में असहाय साबित हो चुकी है और उसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है देश के कामकाजी वर्ग को “वर्क फ्रॉम होम” करने की सलाह दे रहे है मगर फेरी लगाकर समान बेचने वाले,मजदूरी करने वाले और फील्ड में काम करने वाले लोग घर बैठकर कैसे अपना जीवन चलाएंगे देश के पहले प्रधानमंत्री प.जवाहरलाल नेहरू ने आराम हराम है का संदेश दिया था और विश्वगुरु लोगो को घर मे बैठने की सलाह दे रहे है। महंगाई के कारण पहले से ही आम परिवार का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गृहणियां पहले ही हर चीज में कटौती करने को मजबूर है ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा तेल कम उपयोग करने की सलाह देना जनता की परेशानियों का मजाक उड़ाने जैसा है।* *खान ने कहा आखिर मोदी सरकार जनता के कंधों पर महंगाई का भार कब तक डालते रहेगी इनकी नीति ने देश को कहीं का नहीं छोड़ा आने वाले दिनों में देश के हालात और संकट अधिक बिगड़ने वाले हैं देश के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री देश की अर्थव्यवस्था पर चिंतित और परेशान है। विश्व गुरु कहे जाने वाले नरेन्दर ने देश का बंटाधार कर जनता को दस्तावेज दुरुस्त करने जैसे जटिल कार्यो मे उलझा कर अपनी नाकामियों को छुपाने का कार्य किया है उपलब्धि एको नही और बातें बड़ी-बड़ी। खान ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों ने मेहनत करने वाले छात्र छात्रों की उम्मीदों को तोड़ा है वही अपराध की बढ़ती घटनाएं सरकारी कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी, केंद्र सरकार को अतिशीघ्र जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और महंगाई से राहत देने के लिए निर्णायक व ठोस कदम उठाते ईमानदारी से अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

*दहशत के साए से बाहर निकलकर अंचल ने ओढ़ी नई उमंग की चादर, ‘उजर बस्तर’ अभियान से लिखी जा रही बदलाव की नई इबारत*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*दहशत के साए से बाहर निकलकर ,अंचल ने ओढ़ी नई उमंग की चादर, ‘उजर बस्तर’ अभियान से लिखी जा रही बदलाव की नई इबारत*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

*बंदूक की गूंज थमी, विकास की बढ़ी रफ्तार; सुशासन और जनविश्वास का नया मॉडल बना बस्तर*

जगदलपुर (बस्तर) दिनांक 19 मई 2026

जगदलपुर : कभी देश के नक्शे पर भय, दहशत और नक्सलवाद के साए के रूप में देखा जाने वाला बस्तर आज एक ऐतिहासिक करवट ले रहा है। दशकों का अंधकार अब छंट चुका है और बस्तर की वादियों में नई उमंग, नई ऊर्जा और अटूट आत्मविश्वास की नई सुबह हो चुकी है। कभी गोलियों की तड़तड़ाहट के लिए चर्चा में रहने वाला यह आदिवासी अंचल आज सुशासन, तीव्र विकास और अटूट जनविश्वास का देश में एक नया मॉडल बनकर उभर रहा है।

स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच बढ़ते तालमेल ने विकास की राह को बेहद आसान बना दिया है। इसी नई उम्मीद, सकारात्मकता और विकसित बस्तर के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति बनकर उभरा है— “उजर बस्तर”।

*बुनियादी सुविधाओं से बदल रही सूरत*

अधिकारियों के मुताबिक, बस्तर के उन सुदूर अंचलों तक भी अब विकास की किरणें पहुंच रही हैं, जो कभी पूरी तरह कटे हुए थे। अंदरूनी इलाकों में चमचमाती सड़कें, नए स्कूल, सुदृढ़ स्वास्थ्य केंद्र और हर घर तक पहुंचती बिजली इस बात का प्रमाण हैं कि बस्तर अब थमने वाला नहीं है। रोजगार के नए अवसरों ने स्थानीय युवाओं के हाथों को नई दिशा दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

‘*उजर बस्तर’ बना नई उम्मीदों का चेहरा*

जानकारों का मानना है कि “उजर बस्तर” महज़ एक अभियान या नारा नहीं है, बल्कि यह बस्तर के हर नागरिक के आत्मसम्मान और सुनहरे भविष्य का नया रोडमैप है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के प्रति जनता का बढ़ता भरोसा इस बात का गवाह है कि बस्तर अब खौफ के साए से पूरी तरह आज़ाद होकर देश के अग्रणी विकासशील क्षेत्रों में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बदलाव का संदेश: बस्तर की पहचान अब हिंसा से नहीं, बल्कि यहां के नागरिकों के अटूट हौसले, सुशासन और चौतरफा विकास से हो रही है। ‘उजर बस्तर’ इसी बदलते और मुस्कुराते बस्तर की नई पहचान है।

महासमुंद नगर दीन दयाल कालोनी ( हाउसिंग बोर्ड कालोनी) मे चोरो ने मचाया तांडव.. 2 घरों के टूटे ताले ले उड़े कीमती सामान..

0

महासमुंद जिले में इन दिनो चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है । ताजा मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के दीन दयाल कालोनी ( हाउसिंग बोर्ड कालोनी)का है । जहां रात्रि में अज्ञात चोरो ने तांडव मचाते हुवे दो सूने मकान में ताला काट कर लाखो की चोरी को अंजाम दिया और शेष घरो की रेखी की ।‌

महासमुंद कोतवाली थानाक्षेत्र में अज्ञात चोरो ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी एल आई जी 41 निवासी व्याख्याता सुखेन्द्र द्विवेदी के घर को निशाना बनाया । चोरो ने लगभग 17 दिनो से सूने पड़े इस घर में बाहर मेन गेट का कुण्डी काटकर प्रवेश किये और आलमारी ,ट्रंक आदि का ताला तोड़कर चांदी की लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति , एक चांदी का लोटा , 03 नग चांदी की कटोरी , 12 नग चांदी के सिक्के , 05 जोड़ी पायल , चांदी का शिवलिंग , बेलपत्र , 02 नग सोने की अंगूठी , सीसीटीवी डीवीआर आदि पर हाथ साफ किये ।‌ जिसकी अनुमानित कीमत 98 हजार रुपए है । इसी प्रकार चोरो ने आशा रावत के घर में ताला काटकर प्रवेश किया और 12 हजार नगद व एक कान का टप्स पर हाथ साफ किये । चोरो का कालोनी में रेखी करने का फुटेज वहां लगे कई मकानो के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया । सीसीटीवी कैमरे में लोगो के घरो में झांकते व टार्च जलाकर देखते का फुटेज कैद हो गयी । फुटेच में चोर सिर पर गमछा बांधे हुवे है । चोरो की संख्या 04 बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये । मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने बताया की डाग स्वाक्ड की मदद से चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।व्याख्याता की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 305(a) , 331 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ,वही एक प्रार्थी ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही कराई है ।

*लाल आतंक के साए से मुक्त हुआ बस्तर: अब गूंज रहे लोक संस्कृति के सुर, विकास और विश्वास का नया सूर्योदय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*लाल आतंक के साए से मुक्त हुआ बस्तर: अब गूंज रहे लोक संस्कृति के सुर, विकास और विश्वास का नया सूर्योदय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

‘*बस्तर के संग’ कार्यक्रम में उमड़ा देश का नेतृत्व: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित तीन राज्यों के दिग्गजों ने की शिरकत*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 19 मई 2026,

जगदलपुर  : बस्तर कभी बंदूकों की गूंज, हिंसा के साए और खौफ के लिए जाना जाता था, आज वही बस्तर अपनी समृद्ध संस्कृति, अटूट जन-विश्वास और चहुंमुखी विकास का भव्य उत्सव मना रहा है। नक्सलवाद के काले साए को पीछे छोड़ते हुए बस्तर अब खुशहाली और प्रगति के एक ऐतिहासिक और नए युग में कदम रख चुका है।

इस बदलते और निखरते बस्तर की एक अविस्मरणीय और गौरवशाली झलक जगदलपुर स्थित ‘बादल अकादमी’ (Bastar Academy of Dance, Art & Literature) में देखने को मिली। अवसर था भव्य लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बस्तर के संग’ का, जहां देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने एक साथ मिलकर बस्तर की जनजातीय परंपराओं का सम्मान किया और इसके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया।

*एक मंच पर जुटे देश के दिग्गज*

इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर की माटी की इस अनूठी पहचान को पूरे देश के सामने गर्व से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस उत्सव में छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के देवभूमि के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। राष्ट्रीय स्तर के इन दिग्गजों की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि बस्तर का विकास और इसकी लोक संस्कृति आज देश की मुख्यधारा के केंद्र में है।

“बस्तर की लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं की यह अविस्मरणीय झलक हर किसी का मन मोह लेने वाली थी। यह इस बात का सीधा और स्पष्ट संदेश है कि भय और हिंसा के दिन अब लद चुके हैं। बस्तर अब विकास, विश्वास और सुरक्षा के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है।”

*बादल अकादमी में बिखरे बस्तर की अनूठी विरासत के रंग,*

‘बस्तर के संग’ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में जब लोक नृत्यों और गीतों की प्रस्तुति दी, तो पूरा बादल अकादमी परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बस्तर की गौरवशाली विरासत, सदियों पुरानी परंपराएं और उनकी जीवंत जीवनशैली को देखकर वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया।

*नक्सलवाद का अंत, खुशहाली की शुरुआत*

राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि बस्तर में इस स्तर के भव्य और शांतिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों का होना इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि सुरक्षा बलों और शासन की नीतियों ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। बस्तर का आम आदिवासी अब डर के साए में नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, कला और विकास के खुले आसमान के नीचे जी रहा है।

यह आयोजन सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह बदलते छत्तीसगढ़ और निखरते बस्तर की वो हुंकार है, जो बता रही है कि अब यहां केवल शांति, समृद्धि और उत्सव का राज होगा।

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक..दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध..

0

दांतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में प्रतिदिन उपलब्ध

डॉ. अखिल द्विवेदी

MDS

ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी

समय : सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक

उपलब्ध इलाज एवं सुविधाएं

• मुँह के छाले, मुँह में जलन होना

• मुँह में सफेद लाल पैच का दिखना

• मुँह का कम खुलना

• गुटखा, गुड़ाखू एवं तम्बाकू से संबंधित समस्याओं का इलाज

• मुँह या जबड़े की हड्डी में दर्द

• मुँह का सरकना

• एडवांस एक्स-रे की मदद से हड्डियों एवं दांतों की बीमारी की जांच

• मुँह के कैंसर की जांच

• मुँह की बीमारियों का दवाइयों की सहायता से इलाज (नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट)

उपलब्ध सुविधाएं :

3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, OPG, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट, फेशियल ट्रॉमा केयर

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक

मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

अपॉइंटमेंट :

9165266994, 9174335366

*मोहला–मोहला जनपद पंचायत अंतर्गत कंदाड़ी पंचायत में फर्जी बिल घोटाले का भंडाफोड़ सचिव भूषण लाल जुरेशिया निलंबित, सरपंच पर ₹99,600 की रिकवरी*

0

मनीष कौशिक

मोहला–दैनिक छत्तीसगढ़ राजधानी रिपोर्टर खबर का बड़ा असर जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रांजल प्रजापति से प्राप्त प्रतिवेदन ने कंदाड़ी पंचायत में फर्जी बिल भुगतान के बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया है जांच में सामने आया कि पंचायत में वित्तीय अनियमितताएँ, संदिग्ध भुगतान और महत्वपूर्ण अभिलेखों को जांच के दौरान प्रस्तुत न करने जैसी गंभीर लापरवाहियाँ हुईं। इतना ही नहीं—जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी सचिव द्वारा नहीं दिया गया, जिसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है तुरंत प्रभाव से निलंबन पंचायत विभाग ने सचिव भूषण लाल जुरेशिया को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) के तहत

लोकहित में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन के दौरान जुरेशिया का मुख्यालय जनपद पंचायत मोहला रहेगा और उन्हें नियम अनुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

*सरपंच पर भी कार्रवाई — ₹99,600 की रिकवरी*

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी बिल भुगतान प्रकरण में सरपंच की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उपलब्ध अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर सरपंच पर ₹99,600 की रिकवरी निर्धारित की गई है।यह रिकवरी आदेश स्पष्ट संकेत है कि विभाग अब किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी को छोड़ने के मूड में नहीं है।

*सीईओ प्रांजल प्रजापति का सख्त रुख*

सीईओ प्रांजल प्रजापति ने साफ कहा है “पंचायतों में वित्तीय अनुशासन से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह मामला केवल एक कार्रवाई नहीं पूरे सिस्टम को चेतावनी है विस्तृत जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई और भी कठोर होगी।”उनके इस बयान से साफ है कि मामला यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे और भारी कार्रवाई की गूंज सुनाई दे सकती है।

सुशासन तिहार: पामगल शिविर में QR कोड से गांवों तक पहुंची विकास कार्यों की जानकारी, VB-GRAM-G बना डिजिटल जागरूकता का माध्यम

0

सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिली योजनाओं और विकास कार्यों की डिजिटल जानकारी

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित पामगल शिविर क्लस्टर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की जानकारी आधुनिक डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई गई। शिविर में शामिल 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को QR कोड के माध्यम से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की सुविधा दी गई।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को QR कोड स्कैन करने की प्रक्रिया समझाई तथा बताया कि इसके माध्यम से वे अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शासन की योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस दौरान VB-GRAM-G प्लेटफॉर्म का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक के उपयोग से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समय पर आवश्यक जानकारी मिल सकेगी। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े सोलर पैनलों की मरम्मत एवं नियमित रखरखाव की मांग को लेकर युवा कांग्रेस आदिवासी नेता हेमंत कश्यप ने सौंपा ज्ञापन

0

पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बस्तर एवं आदिवासी नेता हेमंत कश्यप के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े सोलर पैनलों की मरम्मत एवं नियमित साफ-सफाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बस्तर जिले के अनेक गांवों में पूर्व वर्षों में सोलर लाइट, सोलर पंप एवं अन्य सोलर सिस्टम स्थापित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश सोलर पैनल खराब स्थिति में हैं। कई स्थानों पर बैटरियां खराब हो चुकी हैं, तकनीकी खराबियों के कारण सिस्टम बंद पड़े हैं तथा समय पर साफ-सफाई नहीं होने से उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।

हेमंत कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इन सोलर प्रणालियों की समय रहते मरम्मत एवं नियमित रखरखाव नहीं किया गया, तो शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होगा।

🛑 युवा कांग्रेस ने मांग की है कि—

▪️ जिले में स्थापित पुराने सोलर पैनलों का सर्वे कराया जाए।

▪️ खराब एवं बंद पड़े सोलर सिस्टम की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

▪️ सोलर पैनलों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

आवश्यकतानुसार नई बैटरी एवं तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।

ज्ञापन प्राप्त करते हुए क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता श्री गोपी कश्यप जी ने शीघ्र मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया।

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

इस दौरान लचीराम भारती, घासीराम बघेल, देवनाथ मौर्य, अमन बघेल, धर्म बघेल, सोहनलाल, संदीप, लाजवान, चिकन फाल्गुनी, श्रवण, हेमलाल एवं छोटूराम उपस्थित रहे।

*मोहला—-मोहला जनपद पंचायत अंतर्गत कंदाड़ी पंचायत में फर्जी बिल घोटाले का भंडाफोड़ सचिव भूषण लाल जुरेशिया निलंबित, सरपंच पर ₹99,600 की रिकवरी पढ़े पुरी खबर*

0

मनीष कौशिक

मोहला—दैनिक छत्तीसगढ़ राजधानी रिपोर्टर खबर का बड़ा असर जनपद पंचायत मोहला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रांजल प्रजापति से प्राप्त प्रतिवेदन ने कंदाड़ी पंचायत में फर्जी बिल भुगतान के बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया है जांच में सामने आया कि पंचायत में वित्तीय अनियमितताएँ, संदिग्ध भुगतान और महत्वपूर्ण अभिलेखों को जांच के दौरान प्रस्तुत न करने जैसी गंभीर लापरवाहियाँ हुईं। इतना ही नहीं जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी सचिव द्वारा नहीं दिया गया, जिसके बाद विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है तुरंत प्रभाव से निलंबन पंचायत विभाग ने सचिव भूषण लाल जुरेशिया को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) के तहत लोकहित में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन के दौरान जुरेशिया का मुख्यालय जनपद पंचायत मोहला रहेगा और उन्हें नियम अनुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

सरपंच पर भी कार्रवाई — ₹99,600 की रिकवरी

जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी बिल भुगतान प्रकरण में सरपंच की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उपलब्ध अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर सरपंच पर ₹99,600 की रिकवरी निर्धारित की गई है।यह रिकवरी आदेश स्पष्ट संकेत है कि विभाग अब किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी को छोड़ने के मूड में नहीं है।

*सीईओ प्रांजल प्रजापति का सख्त रुख*

सीईओ प्रांजल प्रजापति ने साफ कहा है “पंचायतों में वित्तीय अनुशासन से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह मामला केवल एक कार्रवाई नहीं पूरे सिस्टम को चेतावनी है विस्तृत जांच जारी है और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई और भी कठोर होगी।”उनके इस बयान से साफ है कि मामला यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे और भारी कार्रवाई की गूंज सुनाई दे सकती है।

महासमुंद वासियों के लिए खुशखबरी! अब अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी..

0

महासमुंद वासियों के लिए खुशखबरी!

अब अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में

निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

(छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त)

✅ रहना — निःशुल्क

✅ भोजन — निःशुल्क

✅ दवाइयाँ — निःशुल्क

✅ लेंस — निःशुल्क

✅ सर्जरी — निःशुल्क

आज ही अपना पंजीयन करवाएँ।

📞 84618-11000, 77730-86100

अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र अवश्य लेकर आएं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

📍 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473,

महासमुंद वासियों के लिए खुशखबरी! अब अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी..

0

महासमुंद वासियों के लिए खुशखबरी!

अब अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में

निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

(छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त)

✅ रहना — निःशुल्क

✅ भोजन — निःशुल्क

✅ दवाइयाँ — निःशुल्क

✅ लेंस — निःशुल्क

✅ सर्जरी — निःशुल्क

आज ही अपना पंजीयन करवाएँ।

📞 84618-11000, 77730-86100

अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र अवश्य लेकर आएं।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

📍 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473,



 

*भैरमगढ़ ब्लॉक के बिरयाभूमि से इंदेर सड़क निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर कार्यपालन अभियंता ने दी तथ्यात्मक जानकारी*,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0

*भैरमगढ़ ब्लॉक के बिरयाभूमि से इंदेर सड़क निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर कार्यपालन अभियंता ने दी तथ्यात्मक जानकारी*,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,- बिरियाभूमि से इंदेर सड़क निर्माण कार्य के भुगतान के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय बीजापुर ने बताया कि कार्य का नाम एल 067 -एल047 बिरयाभूमि से इदेर, पैकेज क्रमांक सीजी 17-280, लम्बाई 14 किमी, अनुबंधित राशि 373.06 लाख, ठेकेदार द्वारा उक्त सडक हेतु 4 नवम्बर 2019 को अनुबंध किया गया तथा अनुबंधनुसार 20 अगस्त 2020 तक कार्य पुर्ण किया जाना था, किन्तु ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक कार्य पुर्ण नहीं किया गया है।
ठेकेदार द्वारा 20 मार्च 2021 को 1400 मीटर मिटटी एवं जीएसबी कार्य हेतु 12.78 लाख एवं 950 मीटर मिटटी कार्य हेतु 27 जुलाई 2022 को 9.79 लाख कुल 22.57 लाख का भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। जबकि सड़क गलत जगह बनाया गया है जिस संबंध में मुख्यालय स्तर से भी सड़क का जांच कारवाया गया एवं जांच में सड़क सही जगह में बनना नहीं पाया गया।
ठेकेदार को जब इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में विभाग को बिना सुचना दिऐ सही जगह में कार्य प्रारंभकरवाया गया। कार्य के बिल भुगतान के संबंध में स्पष्ट नियम है कि बिल बनाने पुर्व स्थल पे किये गए कार्य का लेबल बुक एवं गुणवत्ता परीक्षण कराया जाना आवश्यक है किन्तु ठेकेदार द्वारा आज दिनांक तक प्रायोगशाला कि स्थापना नहीं किया गया जिससे गुणवत्ता का परीक्षण किया जाना सभंव नहीं है साथ ही उक्त सड़क में पानी डालकर Rolling Compation का कार्य भी नहीं किया गया जिस कारण Earthwork layer का पुर्ण नहीं हुआ है मापदण्डानुसार कार्य पुर्णताः पश्चात ठेकेदार द्वारा सड़क का Level QCR एवं अन्य दस्तावेज देने के बाद ही बिल कि कार्यवाही की जा सकती है।
साथ ही 14 मई 2026 को कलेक्टर महोदय अनुमोदन पश्चात कार्य आदेश क्रमांक 876 से कार्य को निरस्त किया जा चुका है एवं ठेकेदार पर 72.60 लाख राशि अधिरोपित किया गया है जिस कारण ठेकेदार से 72.60 लाख कि वसूली किया जाना है पत्र के मध्यम से 07 दिवस के भीतर 21 मई 2026 तक अंतिम मुल्यांकन हेतु अपने तकनीकी अमला के साथ बुलाया गया है तत्पश्चात ही कार्य का अंतिम मुल्यांकन किया जा सकता है।
मजदूरी एवं अन्य भुगतान के संबंध में बताया कि विभागीय स्तर से निराधार ठेकेदार द्वारा पुर्व में ही 22.57 लाख का भुगतान गलत । Alingment में कार्य दिखाकर प्राप्त कर लिया गया है और वर्तमान में सही Alingment में किया जा रहा कार्य गुणवत्तापूर्वक नहीं है जिस कारण कार्य का भुगतान नहीं हुआ है।

अमित शाह के दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज ने उठाए बस्तर विकास मॉडल पर सवाल,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

अमित शाह के दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज ने उठाए बस्तर विकास मॉडल पर सवाल,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

मुलाकात नहीं होने पर प्रेस नोट जारी कर रखीं मांगें, जल-जंगल-जमीन और ग्रामसभा अधिकारों की सुरक्षा पर जोर

बीजापुर।,,,,,,,,,, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर विकास मॉडल को लेकर अपनी चिंता और मांगें सार्वजनिक की हैं। समाज ने कहा कि गृह मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो पाने के कारण बस्तर की जनता की भावनाओं और सुझावों को प्रेस नोट के माध्यम से सामने रखा जा रहा है।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया कि बस्तर में विकास की कोई भी प्रक्रिया स्थानीय आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप तथा ग्रामसभा की सहमति के आधार पर संचालित होनी चाहिए। समाज का कहना है कि ऐसा कोई भी विकास स्वीकार्य नहीं होगा जिससे स्थानीय लोगों का विस्थापन हो, प्राकृतिक संसाधनों पर उनका नियंत्रण समाप्त हो या सामाजिक-सांस्कृतिक असंतुलन पैदा हो।

*“विकास के नाम पर स्थानीय अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं”*

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बस्तर लंबे समय से संघर्ष और हिंसा का दंश झेलता आया है। ऐसे में शांति और विकास आवश्यक है, लेकिन विकास के नाम पर स्थानीय समाज के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

*निजी खनन, बोधघाट और नए कैंपों का विरोध*

समाज ने अपनी मांगों में लौह अयस्क उत्खनन परियोजनाओं में निजी कंपनियों की भागीदारी समाप्त करने, बोधघाट एवं नदी जोड़ो परियोजनाओं को निरस्त करने, आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासियों को पट्टे पर देने संबंधी प्रावधान समाप्त करने तथा अबूझमाड़ क्षेत्र में नए सैन्य एवं अर्द्धसैनिक शिविर स्थापित नहीं करने की मांग उठाई है।
इसके अलावा स्थानीय युवाओं को शासकीय सेवाओं और परियोजनाओं में प्राथमिकता देने, नियमित स्कूलों एवं महाविद्यालयों को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षा की विशेष व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है।

*पेसा और वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग*

सर्व आदिवासी समाज ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 और वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही जिला खनिज न्यास की राशि का हिस्सा सीधे ग्रामसभाओं एवं पंचायतों को देने तथा बैलाडीला एवं नगरनार जैसी परियोजनाओं में प्रभावित स्थानीय लोगों को हिस्सेदार बनाए जाने की मांग भी रखी गई है।

*जगदलपुर सीट को पुनः एसटी आरक्षित करने की मांग*

समाज ने परिसीमन प्रक्रिया में जगदलपुर विधानसभा सीट को पुनः अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित करने, स्थानीय भाषा-संस्कृति एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षण के लिए विशेष नीति बनाने तथा वन विभाग द्वारा व्यावसायिक पेड़ कटाई पर रोक लगाने की मांग भी दोहराई है।
प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बस्तर का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब यहां विकास के साथ-साथ आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

*अमित शाह के दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज ने उठाए बस्तर विकास मॉडल पर सवाल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*अमित शाह के दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज ने उठाए बस्तर विकास मॉडल पर सवाल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 18  मई 2026

*मुलाकात नहीं होने पर प्रेस नोट जारी कर रखीं मांगें, जल-जंगल-जमीन और ग्रामसभा अधिकारों की सुरक्षा पर जोर*

 

बीजापुर:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच सर्व आदिवासी समाज, बस्तर संभाग ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर विकास मॉडल को लेकर अपनी चिंता और मांगें सार्वजनिक की हैं।

समाज ने कहा कि गृह मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो पाने के कारण बस्तर की जनता की भावनाओं और सुझावों को प्रेस नोट के माध्यम से सामने रखा जा रहा है।

 

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया कि बस्तर में विकास की कोई भी प्रक्रिया स्थानीय आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप तथा ग्रामसभा की सहमति के आधार पर संचालित होनी चाहिए।

समाज का कहना है कि ऐसा कोई भी विकास स्वीकार्य नहीं होगा जिससे स्थानीय लोगों का विस्थापन हो, प्राकृतिक संसाधनों पर उनका नियंत्रण समाप्त हो या सामाजिक-सांस्कृतिक असंतुलन पैदा हो।

 

*“विकास के नाम पर स्थानीय अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं”*

 

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बस्तर लंबे समय से संघर्ष और हिंसा का दंश झेलता आया है। ऐसे में शांति और विकास आवश्यक है, लेकिन विकास के नाम पर स्थानीय समाज के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

 

*निजी खनन, बोधघाट और नए कैंपों का विरोध*

 

समाज ने अपनी मांगों में लौह अयस्क उत्खनन परियोजनाओं में निजी कंपनियों की भागीदारी समाप्त करने, बोधघाट एवं नदी जोड़ो परियोजनाओं को निरस्त करने, आदिवासी भूमि को गैर-आदिवासियों को पट्टे पर देने संबंधी प्रावधान समाप्त करने तथा अबूझमाड़ क्षेत्र में नए सैन्य एवं अर्द्धसैनिक शिविर स्थापित नहीं करने की मांग उठाई है।

इसके अलावा स्थानीय युवाओं को शासकीय सेवाओं और परियोजनाओं में प्राथमिकता देने, नियमित स्कूलों एवं महाविद्यालयों को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षा की विशेष व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया है।

 

*पेसा और वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग*

 

सर्व आदिवासी समाज ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 और वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही जिला खनिज न्यास की राशि का हिस्सा सीधे ग्रामसभाओं एवं पंचायतों को देने तथा बैलाडीला एवं नगरनार जैसी परियोजनाओं में प्रभावित स्थानीय लोगों को हिस्सेदार बनाए जाने की मांग भी रखी गई है।

 

*जगदलपुर सीट को पुनः एसटी आरक्षित करने की मांग*

 

समाज ने परिसीमन प्रक्रिया में जगदलपुर विधानसभा सीट को पुनः अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित करने, स्थानीय भाषा-संस्कृति एवं पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षण के लिए विशेष नीति बनाने तथा वन विभाग द्वारा व्यावसायिक पेड़ कटाई पर रोक लगाने की मांग भी दोहराई है।

प्रकाश ठाकुर ने कहा कि बस्तर का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब यहां विकास के साथ-साथ आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम मे 21 मई 2026 शाम 5 बजे यूरोलॉजी कैंप मे डॉ. योगेश बारापात्रे करेंगे जाँच एवं परामर्श..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

“सर्वे सन्तु निरामयाः”

यूरोलॉजी कैंप…..

मूत्र एवं पथरी जांच परामर्श एवं ऑपरेशन

उपलब्ध इलाज :

• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी

• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी

• किडनी में सूजन एवं सिकुड़न का इलाज

• पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार

• मूत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न

• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज

• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार

• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं

• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक

गुरुवार

21 मई 2026

शाम 5 बजे से

डॉ. योगेश बारापात्रे

MBBS, MS, MCh

यूरो सर्जन

जांच फीस मात्र ₹700

बीपीएल कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा

किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 20 मई को भर्ती हो जाएं

• सीटी स्कैन जांच में 50% की छूट

• एक्स-रे जांच में 50% की छूट

• अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

अग्रवाल नर्सिंग होम

📍 बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बस्तर-भानपुरी मार्ग पर बड़ा हादसा: अनियंत्रित रॉयल बस पलटी, महिला यात्री की मौत

0

रायपुर-कोंटा रूट पर दर्दनाक हादसा: बस्तर-भानपुरी के बीच पलटी रॉयल बस, महिला यात्री की मौत; SDRF ने रेस्क्यू कर शव निकाला

गत रात्रि में लगभग साढ़े तीन बजे रायपुर से कोंटा जा रही यात्री रॉयल की बस बस्तर और भानपुरी के बीच मे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग 34 यात्री एवं एक ड्राइवर एक कंडक्टर मौजूद थे।

 जिसमें एक महिला यात्री की बस में दब गई । मृतक महिला का नाम पदमनी चंद्रवंशी बताया जा रहा है। एस डीआर एफ के जवानों द्वारा स्प्रेडर, कटर बोल्ड कटर से बस के टुकड़ों को काटकर बाहर निकाला गया।

*: केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के दृढ़ संकल्प से बस्तर हुआ नक्सली हिंसा से मुक्त : देव* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*: केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के दृढ़ संकल्प से बस्तर हुआ नक्सली हिंसा से मुक्त : देव* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026

*मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बस्तर अब ‘बंदूक‘ नहीं, ‘विकास’ और ‘खुशहाली‘ की राह पर अग्रसर*

 

जगदलपुर  : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर आगमन प्रदेश और विशेषकर बस्तर संभाग की जनता के लिए ऐतिहासिक होगा।

श्री देव ने कहा कि श्री शाह का बस्तर दौरा इस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए मील के पत्थर के समान है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के रणनीतिक कौशल की चर्चा करते हुए कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में श्री शाह ने कमान संभाली है, तब से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

श्री देव ने कहा कि श्री शाह ने देश से वामपंथी उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का जो संकल्प लिया था, उसका सबसे सकारात्मक असर हमारे बस्तर में देखने को मिल रहा है।

बस्तर जो कभी नक्सली हिंसा के साये में जीने को मजबूर था, आज वहां भय का माहौल खत्म हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है।

श्री शाह के कुशल मार्गदर्शन और राज्य पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के आपसी तालमेल के कारण आज देश में नक्सलवाद बैकफुट पर है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बस्तर के सुदूर अंचलों में नए सुरक्षा कैम्प स्थापित कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है।

भाजपा की राज्य सरकार केवल सुरक्षा के मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि बस्तर के सर्वांगीण और सर्वतोमुखी विकास के लिए चौतरफा कार्य कर रही है।

बस्तर का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नियद नेल्लानार’ के माध्यम से बस्तर के प्रभावित और अंदरूनी गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं।

सुरक्षा कैम्पों के आसपास के गाँवों में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्कूल, अस्पताल और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएँ युद्ध स्तर पर मुहैया कराई जा रही हैं।

इसी तरह भाजपा सरकार आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है।

तेंदूपत्ता संग्रहण दर में ऐतिहासिक वृद्धि कर इसे 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा करना और चरण पादुका जैसी योजनाओं को पुनर्जीवित करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इसके साथ ही स्थानीय आदिम संस्कृति, देवगुड़ियों और पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण के लिए विशेष बजट और संसाधन आवंटित किए गए हैं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, पुल-पुलियों का निर्माण हो रहा है और मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदूर गाँवों तक पहुँचाया जा रहा है ताकि बस्तर का युवा भी डिजिटल इण्डिया का हिस्सा बन सके।

इसी प्रकार अंदरूनी क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया जा रहा है।

बस्तर के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और कौशल विकास केंद्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

श्री देव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा बस्तर के नागरिकों और हमारे सुरक्षा बलों के जवानों में एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार करेगा। बस्तर अब ‘लाल आतंक’ के दौर से बाहर निकलकर ‘हरी-भरी खुशहाली’ और ‘अमृत काल’ के विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब बस्तर देश के सबसे विकसित क्षेत्रों में गिना जाएगा।

*: अमित शाह बताये मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक वर्चुअल क्यों नहीं किया गया: दीपक बैज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर ,बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*: अमित शाह बताये मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक वर्चुअल क्यों नहीं किया गया: दीपक बैज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर, बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

रायपुर, बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026,

*मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर में बुलाना भारतीय जनता पार्टी का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा*

*बस्तर के विकास के लिए विशेष पैकेज कब देंगे?*

 

*पेट्रोल-डीजल और महंगाई संकट पर गृहमंत्री कुछ कहेंगे?*

 

रायपुर:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश से आह्वान कर रहे है कि वर्कफ्राम होम करे पेट्रोल-डीजल बचाये, उनके ही गृहमंत्री मुख्यमंत्री उनकी बात का माखौल उड़ा रहे, मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक वर्चुअल क्यों नहीं किया जबकि सभी मुख्यमंत्री सचिवालय तथा गृह मंत्रालय के पास वीडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है। मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चार राज्यों के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि बस्तर आयेंगे।

सब अलग-अलग विशेष विमान से आयेंगे, लाखों रू. खर्च होगा, डीजल-पेट्रोल तथा विमान का ईंधन खर्च होगा, यह बैठक तो वर्चुअल हो सकती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मध्यक्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर में बुलाना भारतीय जनता पार्टी का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा है।

केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक के दावा किया था, 31 मार्च के बाद नक्सलवाद समाप्त हो गया है।

कांकेर में पिछले हफ्ते हमारे 4 जवान शहीद हुये, वीर गति को प्राप्त हुये।

उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनैतिक प्रोपोगंडा करना बंद नहीं की है।

मध्यक्षेत्र की बैठक पहली बार बस्तर में करवाने पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

मध्यक्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर ले जाकर साबित करना चाहते है हमने यहां पर सारी चीजे सही कर दिया है।

जबकि जमीनी हकीकत यह है कि पिछले हफ्ते हमारे 4 जवान शहीद हुये है।

मध्यक्षेत्र की बैठक को बस्तर में करने का दूसरा उद्देश्य है कि वहां पर अडानी के लिये रेड कार्पाेरेट बिछाना चाहते है।

वहां पर बैठक करने सरकार का मूल उद्देश्य है कि अपना पॉलिटिकल प्रोपोगंडा करना और अडानी के आर्थिक हितों का संवर्धन करना।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह बताये बस्तर के लिए कुछ विशेष पैकेज लेकर आये है या इस बार भी खाली हाथ आने वाले है।

डबल इंजन की सरकार में बस्तर के विकास, बस्तर में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ का विशेष पैकेज की घोषणा कब करेगी? बस्तर संभाग के हर नक्सल मुक्त पंचायत को 1 करोड़ की घोषणा कब करेंगे?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से अपील किया है कि पेट्रोल-डीजल बचाये, खाद्य तेल का उपयोग कम करे, वर्कफ्राम होम करे, इसके कारण पूरे देश में भय का माहौल बना, लोग पेट्रोल-डीजल की कभी के आशंका से पंपों के सामने कतारों पर खड़े हो गये, देश के आधे पेट्रोल पंप सूखे पड़े है।

बस्तर में भी पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत है।

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रू. से अधिक की बढ़ोतरी कर दिया।

मोदी के आह्वान के बाद खाद्य सामाग्री की राशन सामाग्री के, सब्ज्यिों के दाम बढ़ गये।

मोदी यदि अपील नहीं करते तो यह अफरा-तफरी नहीं होती।

अमित शाह बताये मोदी निर्मित इस आपदा पर आप क्या कहना चाहेंगे?

* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा ऐतिहासिक,मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26 वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता: महेश कश्यप*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा ऐतिहासिक,मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26 वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता: महेश कश्यप*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026

*नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प की होगी सिद्धि,’सेवा डेरा’ मॉडल से बदलेगी बस्तर की तस्वीर: महेश कश्यप*

 

जगदलपुर:  बस्तर सांसद महेश कश्यप ने देश के गृहमंत्री अमित शाह के 18 एवं 19 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय बस्तर प्रवास का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया है।

सांसद कश्यप ने कहा कि यह बस्तर के इतिहास में पहली बार है कि कोई केंद्रीय गृहमंत्री अपने कार्यकाल में 10 वीं बार बस्तर की पावन धरा पर आ रहे हैं, जो केंद्र की मोदी सरकार की बस्तर के प्रति संवेदनशीलता और प्राथमिकता को दर्शाता है।

 

सांसद महेश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री जी द्वारा नेतानार में ‘सेवा डेरा’ मॉडल का लोकार्पण किया जाएगा।

बस्तर संभाग के सभी 400 सुरक्षा कैंपों को अब ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों को बैंक सखी, महिला स्व-सहायता समूह और जन-सुविधाओं से सीधे जोड़ा जाएगा।

यह मॉडल “विकास, विश्वास और सुरक्षा” के नए बस्तर की आधारशिला बनेगा।

 

सांसद कश्यप ने आगे कहा कि 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की 26 वी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्वयं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन,अंतर्राज्यीय सीमा सुरक्षा और मध्य भारत का चहुंमुखी विकास है।

* “दिया तले अंधेरा : वीआईपी दौरे के लिए जगमगा रहा आसना, लेकिन हाईवे पर जनता 6 महीनों से अंधेरे में”-रोहित पानीग्राही*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* “दिया तले अंधेरा : वीआईपी दौरे के लिए जगमगा रहा आसना, लेकिन हाईवे पर जनता 6 महीनों से अंधेरे में”-रोहित पानीग्राही*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

 

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026

जगदलपुर:आसना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

बादल अकादमी और बैठक परिसर को चमकाने में शासन-प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है, मानो विकास सिर्फ वीआईपी बैठकों और बड़े कार्यक्रमों के समय ही दिखाई देता हो।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोहित पानीग्राही ने बयान जारी कर कहा कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस हाईवे से वीआईपी काफिले गुजरेंगे, उसी ग्राम आसना में सैकड़ों खंभों पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें पिछले 6 महीनों से बंद पड़ी हैं।

यह केवल गांव के लोगों की समस्या नहीं है, बल्कि इस मार्ग से रोज़ हजारों-लाखों वाहन गुजरते हैं और अंधेरे के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि जब बड़े नेताओं का दौरा होता है तो पूरा इलाका जगमगा उठता है, अधिकारी सड़क पर उतर आते हैं, व्यवस्थाएं दुरुस्त होने लगती हैं — लेकिन आम जनता के हिस्से में सिर्फ अंधेरा और उपेक्षा आती है। यही इस सरकार के “दिखावटी विकास” की असली तस्वीर है।

रोहित पाणिग्राही ने सरकार और प्रशासन से सवाल किया कि क्या विकास केवल बैठकों, फोटो सेशन और वीआईपी कार्यक्रमों तक सीमित है? क्या आम जनता और हाईवे से गुजरने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं है?

उन्होंने मांग की कि ग्राम आसना के हाईवे पर बंद पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि आम लोगों और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

* केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का वन मंत्री, सांसद और विधायक ने लिया जायजा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का वन मंत्री, सांसद और विधायक ने लिया जायजा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 17 मई 2026

जगदलपुर, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस तैयारी का नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में नव संचालित शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा का वन मंत्री श केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा सांसद महेश कश्यप ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।*

 

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नेतानार स्थित शहीद गुंडाधुर प्रतिमा स्थल एवं बेस कैंप परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र का अवलोकन किया।

इस सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों और महिलाओं को विभिन्न सेवाएं एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने आधार सेवा केंद्र, बैंक सखी केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, इमली प्रोसेसिंग यूनिट तथा राइस डेकी प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा स्थानीय हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीसीएफ स्टायलो मंडावी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ श्री भाटिया सहित क्षेत्र के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे 20 मई को डॉ. आदित्य गुप्ता रक्त संबंधित विकार एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध..।

0

संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संयुक्त तत्वाधान से रक्त संबंधित विकार एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ

20 मई 2026, दिन बुधवार को

सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध रहेंगे

निम्न विकार के लिए परामर्श करें जैसे :-

• खून की कमी

• बार-बार खून चढ़ाना

• प्लेटलेट्स की कमी

• सिकलिन, थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर

• बोन मेरो ट्रांसप्लांट एवं रक्त संबंधित

सभी प्रकार के जांच एवं परामर्श

डॉ. आदित्य गुप्ता

DM (Hematologist, Oncologist)

20 मई 2026

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला – महासमुंद (छ. ग.)

📞 7773086100, 8461811000, 7770868473

होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाई शनि जयंती पूजा-अर्चना, दान-पुण्य एवं भंडारे का हुआ आयोजन सुनील शर्मा की रिपोर्ट

0

होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनाई शनि जयंती
पूजा-अर्चना, दान-पुण्य एवं भंडारे का हुआ आयोजन
सुनील शर्मा की रिपोर्ट
भोपाल :-
होशंगाबाद रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने तेल, तिल एवं पुष्प अर्पित कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
श्रद्धालुओं द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य भी किया गया। कई परिवार अपने घरों से मिष्ठान एवं विभिन्न पकवान बनाकर लाए, जिन्हें गरीबों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह शनि मंदिर काफी प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रत्येक वर्ष शनि जयंती पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*मोहला—-मोहला थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा को भावभीनी विदाई,व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी सफलता की शुभकामनाएँ*

0

मनीष कौशिक

मोहला—थाना मोहला में पदस्थ थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा का मानपुर थाना स्थानांतरण होने पर नगर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा गरिमामयी एवं भावपूर्ण विदाई दी गई पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, सम्मान और अपनापन स्पष्ट झलकता रहा विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने कपिल देव चन्द्रा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मोहला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा पुलिस-जनता के बीच भरोसेमंद रिश्ता कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके सरल स्वभाव और जिम्मेदार कार्यशैली ने नगरवासियों के दिलों में खास जगह बनाई समारोह के दौरान व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और नए कार्यस्थल मानपुर थाना में और भी सफल व उत्कृष्ट सेवाएँ देने की शुभकामनाएँ दीं।अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा ने कहा कि मोहला की जनता से मिला सहयोग, विश्वास और स्नेह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा उन्होंने कहा कि यहाँ बिताया गया उनका समय उनके जीवन की महत्वपूर्ण स्मृतियों में रहेगा विदाई कार्यक्रम में नगर के अनेक व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानी पत्रकार शामिल हुए।

* बस्तर में परिवहन की कमर तोड़ देगा मोदी का फरमान ,लोगों में बढ़ती मंहगाई को लेकर अभी से शंका ,पूर्व विधायक ने बताया तुगलकी फरमान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर *

0

* बस्तर में परिवहन की कमर तोड़ देगा मोदी का फरमान ,लोगों में बढ़ती मंहगाई को लेकर अभी से शंका ,पूर्व विधायक ने बताया तुगलकी फरमान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर *

 

जगदलपुर :पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रधानमंत्री मोदी के फरमान को तुगलकी फरमान की संज्ञा देते कहा है कि इसमें बस्तर जैसे क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की गई है.

श्री जैन के अनुसार भाजपा 2017 – 18 में बस्तर की लाइफ लाइन माने जाने वाले परिवहन संघ के कार्यालय पर ताला जड़ चुकी है. इसके पदाधिकारियों को घरों से उठाकर जिस प्रकार से प्रताड़ित किया गया था, उसे न तो पदाधिकारी, ना ही उनके परिजन और ना ही संघ के सदस्य भूल पाए हैं. इसे बस्तर की लाइफ लाइन इसलिए कहा जाता है कि यहां का पूरा कारोबार इस पर निर्भर है. अब प्रधानमंत्री मोदी के फरमान ने परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की नींद उड़ा दी है. ट्रकों के लिए डीज़ल की अधिकतम सीमा के निर्धारण ने मुसीबतों का पहाड़ तोड़ दिया है. लोगों में यह भय भी व्याप्त हो गया है कि प्रधानमंत्री की घोषणाओं से आगामी दिनों में मंहगाई बढ़ जाएगी क्योंकि बस्तर संभाग के सातों जिलों में माल की ढुलाई मुख्य रूप से ट्रकों के माध्यम से होती है.

श्री जैन ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से 2018-19 में इसका ताला खोला गया था. तब जाकर इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिली थी.

*पेट्रोल-डीजल के रेट बढे*

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि महंगाई की मार पहले से ही जनता पर पड़ रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरमान भी जनता को रुला रहे हैं. उन्होंने कहा की बस्तर में पेट्रोल -डीजल के रेट में बढ़ोतरी का असर दिख रहा है. परिवहन यहां घाटे का व्यवसाय बन रहा है. आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से जनता कराह रही है, तो मोदी मंत्रिपरिषद के सदस्य ढोंग में जुटे हैं और प्रधानमंत्री पांच देशों की यात्रा पर जनता को ठेंगा दिखाते निकल पड़े हैं.

*हर मोर्चे पर फेल होती केंद्र सरकार*

पूर्व विधायक ने कहा है कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी हर मोर्चे पर फेल साबित हो रहे हैं. प्रत्येक फेल के लिए खाड़ी युद्ध को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बात चाहे मोदी के हाल के फरमान हों या नीट परीक्षा पेपर लीक का मामला हो. लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि आखिर रुपये डॉलर के मुकाबले ठहर क्यों नहीं रहा है? इसके संकेत खाड़ी युद्ध के पहले ही मिल गए थे. लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री ने मंहगाई रोकने कौन से उपाय किए हैं ? छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी वैसे भी फेल हो गई है. राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी के नाम से प्रचारित किया था.इसके कई प्रावधान अब भी लागू होने की बाट जोह रहे हैं.

*प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया- उमाशंकर शुक्ला * ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया- उमाशंकर शुक्ला * ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राश्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है- उमाशंकर शुक्ला *

 

 

*12 सालो में मोदी सरकार ने क्रूड आयल भंडारण का एक भी केन्द्र नहीं बनाया- उमाशंकर शुक्ला *

 

 

बीजापुर दिनांक- 16 मई 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित किया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कह रहे कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरक की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय बार-बार किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे, उत्पादकता घट रही। हमारे छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवष्यकता है लेकिन राज्य सरकार अभी तक 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा पायी है। यह कुल जरूरत का मात्र 30 फिसदी है अभी भी 70 फिसदी उर्वरक सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राश्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है।

और मोदी जी नागरिकों को काम नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। मोदी जी कह रहे कि वर्क फार्म होम करिए, काम पर मत जाइए, मोदी जी के इस सलाह से फिल्ड में काम करने वाले, गली कूचे में घूमकर सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले क्या करेंगे?

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था आराम हराम है। मोदी कह रहे काम मत करो घर में बैठो।

कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि महंगाई के कारण वैसे ही किचन का बजट बिगड़ा हुआ है और मोदी जी कह रहे हैं तेल मत खाओ, जबकि मोदी राज में किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। खाद्य सामाग्री के दाम इतने बढ़े हुए है कि तेल क्या गृहणियां हर चीज के बजट में कटौती कर रही है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि 2013 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भारत में सोने की कीमत 28500 से 29600 रू. प्रति ग्राम था। आज 2026 में आज सोने का भाव 152130 रु. प्रति 10 ग्राम है। 12 सालों के मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ने का अंदाजा सोने की कीमत से लगाया जा सकता है कि सोना 50 गुना महंगा हुआ है। देश की महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने का डर दिखाने वाले मोदी ने देश की महिलाओं के मंगलसूत्र ही नहीं अंगूठी, मांगटीका, हार, सोने की चैन सब छीनना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी जी खुद विदेश यात्रा पर करोड़ो फूंक रहे मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है उन्होने 70 देशों के विदेश यात्रा पर लगभग 815 करोड़ रू. खर्चा किया है तथा 300 से अधिक दिन विदेशों में बिताया है, उनका निजी विमान जिसमें वे चलते है उसकी कीमत 8400 करोड़ रू. है। 15 तारीख से वे फिर विदेश यात्रा पर जा रहे है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। बीते 12 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 47 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं। जब क्रूड ऑयल 19 डॉलर प्रति बैरल था तब भी पेट्रोल, डीजल 100 रू. में बेच रहे थे, अब क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल है तब प्रधानमंत्री जनता को उस कमाई से राहत देने के बजाय पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील कर रहे। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सरगुजा, जैसे इलाकों में हफ्तों से डीजल, पेट्रोल की कमी से जनता जूझ रही। कमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण राज्य के अधिकांश स्टील उद्योग बंद पड़े है।

कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

देश में 12 सालों से मोदी की सरकार है, इन 12 सालों में मोदी की सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाये। देश में इस समय कुल 3 भंडारण केंद्र है, पहला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में इसका निर्माण 2008 से 2014 के बीच हुआ। दूसरा मंगलुरू, कर्नाटका में इसका निर्माण 2009 से 2016 के बीच हुआ। तीसरा पेडूर, कर्नाटका इसका निर्माण भी यूपीए सरकार ने 2010 में कराया। देश की कुल तेल और गैस भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है। पूरे का निर्माण कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किया। मोदी सरकार ने क्या किया ? यह भंडारण केंद्र इसलिए बनाये जाते है ताकि युद्धकाल में, संकट काल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमते बढ़ने का प्रभाव देश पर न पड़े। आज देश में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट है तो इसके पीछे मोदी सरकार की लापरवाही है।

 

मोदी अपने नेताओं को कहे डीजल बचाये

 

मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करे। अपना तथा अपने मंत्रियो, मुख्यमंत्रियो, राज्य के मंत्रियो के काफिले को खत्म करें।

जब मनमोहन सरकार थी तब देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मोदी राज में यह 6वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, कमलेश कारम, प्रवीण डोंगरे, गिरधारी राठी, प्रवक्ता ज्योति कुमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, कलाम खान, सोनू पोटाम, संजना चौहान, शेख रजिया, ललिता झाड़ी, पार्षद बबीता झाड़ी, कविता यादव इद्रीश ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

*महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी भंग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी भंग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* छत्तीसगढ़ ,दीपक मरकाम की खबर*

 

नई दिल्ली :अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश महिला कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

 

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति समर्पण को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सीधे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा तय की जाएंगी। यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

महिला कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई है कि वे इस पुनर्गठन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देंगे, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके।इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब नई टीम के गठन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) क्या है? बेहतर समझिए अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर अमित अग्रवाल से..।

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामया:

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

— MULTISPECIALITY CARE FOR A HEALTHY TOMORROW —

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) क्या है?

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) नवजात शिशु के जन्म के शुरुआती दिनों में किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण जांच समूह है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का समय पर पता लगाकर इलाज किया जा सकता है और बच्चे का स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

जल्द जांच, सुरक्षित भविष्य

छोटी सी जांच, बड़ी बीमारियों से सुरक्षा की गारंटी

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

📍 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

*प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया- उमाशंकर शुक्ला *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*  बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से की गयी अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया- उमाशंकर शुक्ला *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*  बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राश्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है- उमाशंकर शुक्ला *

 

 

*12 सालो में मोदी सरकार ने क्रूड आयल भंडारण का एक भी केन्द्र नहीं बनाया- उमाशंकर शुक्ला *

 

 

बीजापुर दिनांक- 16 मई 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित किया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कह रहे कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरक की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय बार-बार किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे, उत्पादकता घट रही। हमारे छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवष्यकता है लेकिन राज्य सरकार अभी तक 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा पायी है। यह कुल जरूरत का मात्र 30 फिसदी है अभी भी 70 फिसदी उर्वरक सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो राश्ट्र की उत्पादकता को कम करने पर तुले हुए है।

और मोदी जी नागरिकों को काम नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। मोदी जी कह रहे कि वर्क फार्म होम करिए, काम पर मत जाइए, मोदी जी के इस सलाह से फिल्ड में काम करने वाले, गली कूचे में घूमकर सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले क्या करेंगे?

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा था आराम हराम है। मोदी कह रहे काम मत करो घर में बैठो।

कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि महंगाई के कारण वैसे ही किचन का बजट बिगड़ा हुआ है और मोदी जी कह रहे हैं तेल मत खाओ, जबकि मोदी राज में किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। खाद्य सामाग्री के दाम इतने बढ़े हुए है कि तेल क्या गृहणियां हर चीज के बजट में कटौती कर रही है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि 2013 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भारत में सोने की कीमत 28500 से 29600 रू. प्रति ग्राम था। आज 2026 में आज सोने का भाव 152130 रु. प्रति 10 ग्राम है। 12 सालों के मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ने का अंदाजा सोने की कीमत से लगाया जा सकता है कि सोना 50 गुना महंगा हुआ है। देश की महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने का डर दिखाने वाले मोदी ने देश की महिलाओं के मंगलसूत्र ही नहीं अंगूठी, मांगटीका, हार, सोने की चैन सब छीनना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा मोदी जी खुद विदेश यात्रा पर करोड़ो फूंक रहे मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है उन्होने 70 देशों के विदेश यात्रा पर लगभग 815 करोड़ रू. खर्चा किया है तथा 300 से अधिक दिन विदेशों में बिताया है, उनका निजी विमान जिसमें वे चलते है उसकी कीमत 8400 करोड़ रू. है। 15 तारीख से वे फिर विदेश यात्रा पर जा रहे है।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। बीते 12 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर कर लगाकर 47 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं। जब क्रूड ऑयल 19 डॉलर प्रति बैरल था तब भी पेट्रोल, डीजल 100 रू. में बेच रहे थे, अब क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल है तब प्रधानमंत्री जनता को उस कमाई से राहत देने के बजाय पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील कर रहे। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सरगुजा, जैसे इलाकों में हफ्तों से डीजल, पेट्रोल की कमी से जनता जूझ रही। कमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण राज्य के अधिकांश स्टील उद्योग बंद पड़े है।

कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

देश में 12 सालों से मोदी की सरकार है, इन 12 सालों में मोदी की सरकार ने क्रूड ऑयल भंडारण के लिए एक भी भंडार नहीं बनाये। देश में इस समय कुल 3 भंडारण केंद्र है, पहला विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में इसका निर्माण 2008 से 2014 के बीच हुआ। दूसरा मंगलुरू, कर्नाटका में इसका निर्माण 2009 से 2016 के बीच हुआ। तीसरा पेडूर, कर्नाटका इसका निर्माण भी यूपीए सरकार ने 2010 में कराया। देश की कुल तेल और गैस भंडारण क्षमता 5.33 मिलियन टन है। पूरे का निर्माण कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किया। मोदी सरकार ने क्या किया ? यह भंडारण केंद्र इसलिए बनाये जाते है ताकि युद्धकाल में, संकट काल में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमते बढ़ने का प्रभाव देश पर न पड़े। आज देश में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट है तो इसके पीछे मोदी सरकार की लापरवाही है।

 

मोदी अपने नेताओं को कहे डीजल बचाये

 

मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चले डीजल-पेट्रोल बचाये। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करे। अपना तथा अपने मंत्रियो, मुख्यमंत्रियो, राज्य के मंत्रियो के काफिले को खत्म करें।

जब मनमोहन सरकार थी तब देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मोदी राज में यह 6वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी से देश नहीं संभल रहा, देश ने पहले भी अनेकों ऐसे संकट देखे है, तब भारत की तत्कालीन सरकारों ने सूझबूझ से इन समस्याओं का सामना किया था। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, कमलेश कारम, प्रवीण डोंगरे, गिरधारी राठी, प्रवक्ता ज्योति कुमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, कलाम खान, सोनू पोटाम, संजना चौहान, शेख रजिया, ललिता झाड़ी, पार्षद बबीता झाड़ी, कविता यादव इद्रीश ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

* महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी भंग*  ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*   दीपक मरकाम की खबर*

0

* महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी भंग*  ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*   दीपक मरकाम की खबर*

 

नई दिल्ली : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश महिला कांग्रेस की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।*

 

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नई कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति समर्पण को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सीधे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा तय की जाएंगी। यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

महिला कांग्रेस ने प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई है कि वे इस पुनर्गठन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देंगे, ताकि संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके।इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब नई टीम के गठन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

गृह भाड़ा भत्ता एरियर्स के लिए तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की पहल 

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेन्द्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संघ के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संजय चौहान के द्वारा विकासखंड बकवंड तथा तोकापाल का दौरा करते हुए वहाँ कार्यरत कर्मचारियों से आत्मीय भेंट किया गया।

उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता की एरियर्स राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

 जिसे लेकर विकास खंड बकवंड तथा तोकापाल के विकास खंड शिक्षा अधिकारी से भेंट किया गया दोनों विकास खंड शिक्षा अधिकारियों ने सर्वप्रथम संजय चौहान के जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत विकास खंड आगमन पर स्वागतः करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता की एरियर्स राशि को भुगतान करने संबंधी ज्ञापन लिया और तत्काल इस पर करवाई किया जा कर बिल बनाकर कोषालय भेजा गया है।संभवतः सोमवार या मंगलवार तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता की राशि भुगतान हो जाएगा इसके लिए चतुर्थ कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के विकास खंड बकवंड एवं तोकापाल भ्रमण के दौरान संघ के संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला, कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा ,उपाध्यक्ष जी एल यादव तथा मोतीलाल वर्मा उपस्थित रहे।

संजय चौहान 

जिला अध्यक्ष बस्तर

*दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*आम आदमी पार्टी के युवा नेता , जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में बीजापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार *

 

 

*सतीश माड़वी ने अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी*

 

दिनांक : 16 मई 2026

 

बीजापुर: थाना कोतवाली बीजापुर में पीड़िता द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

 

 

 

पीड़िता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

 

पीड़िता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

 

 

 

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

 

 

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के विस्तृत कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।

 

आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।

बीजापुर :- दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में किया पेश।

0

थाना कोतवाली बीजापुर में पीड़िता द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सतीश माड़वी ने अटल आवास स्थित अपने निवास पर वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के द्वारा सखी सेंटर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म के संबंध में अवगत कराई तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पीड़िता सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा आरोपी सतीश माड़वी के विरुद्ध धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पीड़िता एवं गवाहों के विस्तृत कथन, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है ।

*मोहला—-आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 144 नग विदेशी मदिरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

0

मनीष कौशिक

मोहला—-कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 नग विदेशी मदिरा जब्त की है।जानकारी के अनुसार वृत्त मोहला ग्रामीण में प्रभारी एस.आर. भांडेकर के नेतृत्व में भोजटोला वासडी तिराहा, मरकाटोला के पास दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी आनंद गुलाब सिंह उइके(26 वर्ष), निवासी ग्राम ढोलडोंगरी, थाना कोटगुल, जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को एक प्लास्टिक बोरी में रखे 03 पेटियों में कुल 144 नग विदेशी मदिरा (गोवा स्पेशल व्हिस्की, मध्य प्रदेश निर्मित) के साथ पकड़ा गया कुल जप्त मात्रा:25.92 बल्क लीटर बाजार मूल्य:₹19,440कायम प्रकरण:01गैर-जमानती धाराएँ:34(1)क, 34(2), 36, 59(क)छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम आबकारी टीम ने मौके पर मदिरा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में भूपेंद्र प्रताप लोधी,प्रिंस कुशवाहा (परिवीक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक), तथा आरक्षक महेंद्र कोमरे,रितेश पन्ना,एवं परिवीक्षाधीन आरक्षक कविता,देविका की महत्वपूर्ण भूमिका रहीआबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर निरंतर कार्रवाई जारी है।

 

जनपद पंचायत दुर्गूकोदल की कर्मचारी मीना नागवंशी के निधन पर परिवार को मिली अनुग्रह सहायता राशि अधिकारियों ने निवास पहुंचकर परिजनों को सौंपे 50 हजार रुपये, शोक संवेदना व्यक्त की।

0

जनपद पंचायत दुर्गूकोदल की कर्मचारी मीना नागवंशी के निधन पर परिवार को मिली अनुग्रह सहायता राशि अधिकारियों ने निवास पहुंचकर परिजनों को सौंपे 50 हजार रुपये, शोक संवेदना व्यक्त की।

दुर्गूकोदल।

जनपद पंचायत दुर्गूकोदल में पदस्थ कर्मचारी श्रीमती मीना नागवंशी के आकस्मिक निधन पर शासन द्वारा निर्धारित अनुग्रह सहायता राशि उनके परिजनों को प्रदान की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे ने कहा कि शासन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

अनुग्रह राशि वितरण के समय अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.डी. ठाकुर, लेखापाल परमानंद नेताम सहित पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

श्रीमती मीना नागवंशी के निधन से जनपद पंचायत परिवार में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्मठ और सरल स्वभाव की कर्मचारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

महासमुंद मे उधारी की रकम वसूली के लिए युवक का अपहरण, सरायपाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार

0

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराया है। आरोपियों द्वारा उधारी की रकम वसूली के लिए युवक का जबरन अपहरण कर ओडिशा ले जाया जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कार क्रमांक OD-17 AG-7735 में कुछ अज्ञात व्यक्ति हुंडई शोरूम के पास से एक युवक का अपहरण कर उसे ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सरायपाली पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

वाहन की जांच करने पर उसमें बैठे लोगों ने अपने नाम देबार्चन मलिक, राजेश मलिक, रंजन प्रधान, भागीरथी बेहरा, बंशीधर बंछोर और कुनु बाघ बताए। कार में मौजूद युवक की पहचान निरंजन दास (32 वर्ष) निवासी चट्टीगिरोला थाना सरायपाली के रूप में हुई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने पूर्व में देबार्चन मलिक से 3 लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें से 50 हजार रुपये वापस कर चुका था। शेष रकम की वसूली के लिए आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ उसे जबरदस्ती कार में बैठाकर मोबाइल छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए ओडिशा ले जा रहे थे।

सरायपाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। मामले में थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पेट लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ एवं छाती दमा एवं स्वास रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुपम महापात्रा व डॉक्टर दीपेश मस्के कल रहेंगे अग्रवाल नर्सिंग होम मे उपलब्ध.. समय सुबह 11 बजे से..।

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY CENTER

“साथे सेतु निरामया”

NH MMI Narayana

Superspeciality Hospital

Unit of Narayana Health

मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हॉस्पिटल एम. एम.आई. के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम अब आपके शहर बसना में…

डॉ. अनुपम महापात्रा

MBBS, MD, DM (Gastroenterology)

पेट लिवर एवं आंत (गैस्ट्रो) रोग विशेषज्ञ

और डॉ. दिपेश मरके

MBBS, MD, DM (Pulmonology)

छाती, दमा एवं श्वांस रोग विशेषज्ञ

कल 16 मई 2026 सुबह 11 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम मे रहेंगे उपलब्ध…

बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा

एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध

अग्रवाल नर्सिंग होम

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

24/7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध

एडवांस 96 स्लाइस

सी. टी. स्कैन उपलब्ध…

84618-11000 77708-68473 77730-86100

गाज गिरने से पुत्र की हुई मौत पिता अस्पताल मे लड़ रहा मौत से..

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। मूंगफली खेत की रखवाली के लिए पेड़ पर बने मचान में सो रहे पिता-पुत्र पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा छापडबरी खार में धर्मसिंह गोंड (50 वर्ष) अपने पिता पुनीत राम गोंड (लगभग 70 वर्ष) के साथ खेत की रखवाली करने परसा पेड़ पर बनाए गए मचान में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धर्मसिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता पुनीत राम गोंड घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। अब तक 111 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

0

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

बिग ब्रेकिंग न्यूज

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। अब तक 111 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 72 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा में 170 से अधिक मवेशियों की भी मौत हुई है तथा 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं और आकाशीय बिजली से ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान की सूचना मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों के समुचित इलाज और प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें।

✍️ आर एल कुलदीप

मो. 6267855263 /

*विधायक विक्रम मंडावी को पामेड़ क्षेत्र के तेंदू पत्ता संग्राहकों ने सौंपा ज्ञापन, 4 वर्षों का बोनस दिलाने की मांग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*विधायक विक्रम मंडावी को पामेड़ क्षेत्र के तेंदू पत्ता संग्राहकों ने सौंपा ज्ञापन, 4 वर्षों का बोनस दिलाने की मांग*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

बीजापुर दिनांक- 15 मई 2026

बीजापुर जिले के पामेड़ क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने बीते चार वर्षों से लंबित बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी को विधायक निवास बीजापुर में एक ज्ञापन सौंपा है।

ग्रामीणों ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विगत चार वर्षों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का भुगतान नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के अंतर्गत 23 फड़ संचालित हैं, जहां संग्राहक मेहनत से तेंदूपत्ता एकत्र करते हैं, लेकिन बोनस की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे बोनस राशि के बारे में पूछते हैं, तो पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने पूरे मामले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस पाने का अधिकार है। गरीब आदिवासियों की मेहनत पर डाका डालने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो।”

विधायक विक्रम मंडावी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पाए जाने पर प्रबंधक रामाराव व्ही. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा संग्राहकों के चार वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए। विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा है कि यदि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पामेड़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।

 

पेपर लीक पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल — समीर खान

0

देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी आम आदमी पार्टी

जगदलपुर | 13 मई 2026

देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता एवं प्रदेश संगठन मंत्री, बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज पूरे देश के अंदर पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

समीर खान ने कहा कि देश के लाखों युवा दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले या बाद में पेपर लीक होने की घटनाएं उनके भविष्य को बर्बाद कर रही हैं। जिन लोगों की जिम्मेदारी परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने की है, उन्हीं के संरक्षण में शिक्षा माफिया फल-फूल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अगर केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, तो यह आम जनता के लिए सोचने का विषय है कि आखिर सरकार किसे संरक्षण दे रही है? आखिर क्यों बार-बार पेपर लीक के मामलों में बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होती?”

समीर खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट परीक्षा का पेपर एक नहीं बल्कि कई बार लीक होने की बातें सामने आई हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा सरकार आने के बाद देशभर में दर्जनों पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने कहा, “जो सरकार पेपर लीक रोकने में विफल है, वह युवाओं का भविष्य कैसे सुरक्षित करेगी? आज देश का नौजवान मानसिक तनाव और निराशा में जी रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है

*जनसेवा का संवेदनशील चेहरा: नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने जिला चिकित्सालय का किया प्रथम निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*जनसेवा का संवेदनशील चेहरा: नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने जिला चिकित्सालय का किया प्रथम निरीक्षण*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*मरीजों से आत्मीय मुलाकात, रेडक्रॉस से 25 हजार की सहायता और स्वयं रक्तदान कर दिया प्रेरणादायक संदेश*

 

बीजापुर, 14 मई 2026,

बीजापुर: कलेक्टर श्री विश्वदीप ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर की सहज एवं संवेदनशील कार्यशैली से मरीजों और उनके परिजनों में विश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वदीप ने पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा की। उन्होंने बच्चों के उचित पोषण, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व को समझाते हुए आवश्यक सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कुपोषण मुक्ति की दिशा में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, प्रयोगशाला, ब्लड बैंक एवं संपूर्ण परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं एवं संचालित सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

 

*संवेदनशील पहल: गंभीर बीमार किशोर को मिली आर्थिक सहायता*

 

निरीक्षण के दौरान डायलिसिस यूनिट में भर्ती 15 वर्षीय मरीज आकाश झाड़ी, निवासी आवापल्ली, से कलेक्टर ने मुलाकात की। आकाश विगत डेढ़ वर्ष से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और नियमित डायलिसिस उपचार प्राप्त कर रहे हैं। मरीज की माता द्वारा उपचार एवं आवागमन में होने वाले आर्थिक व्यय के संबंध में आर्थिक कठिनाइयों से अवगत कराएं जाने पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संवेदनशील पहल की। उन्होंने जिला रेडक्रॉस समिति के माध्यम से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर मरीज की माता को चेक प्रदान किया। इस मानवीय पहल की अस्पताल परिसर में व्यापक सराहना हुई।

 

*ओपीडी का निरीक्षण, स्वयं कराया नेत्र परीक्षण*

 

कलेक्टर ने ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नेत्र ओपीडी में स्वयं अपना नेत्र परीक्षण भी कराया, जिससे स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।

 

*ब्लड बैंक में किया रक्तदान, दिया प्रेरणादायक संदेश*

 

प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पैथोलॉजिस्ट से विभिन्न जांच सुविधाओं एवं परीक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं ब्लड बैंक के निरीक्षण के समय उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वयं रक्तदान किया। उनके इस कदम ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में कलेक्टर के इस सक्रिय एवं संवेदनशील निरीक्षण को आमजन हितैषी प्रशासन की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

महासमुंद जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश..।

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं को अनियमित रूप से यूरिया उर्वरक वितरण करने के कारण उप संचालक कृषि श्री एफ आर कश्यप ने उर्वरक निरीक्षक बागबाहरा एवं उर्वरक निरीक्षक सरायपाली को संबंधित फर्मों मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली, मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली, आर. एस. ट्रेडर्स बागबाहरा और जय मां भीमेश्वरी ट्रेडर्स सुनसुनिया के प्रोपराइटर के विरूद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिये है..इन फर्मों द्वारा अनियमित रूप से दिनांक 16 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक यूरिया उर्वरक का वितरण किया गया था..पूर्व में भी अनियमित रूप से यूरिया उर्वरक वितरण करने के कारण जिले के 26 निजी उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस 21 दिवस के लिये निलंबित किया गया था..महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में पास मशीन से ही उर्वरक वितरण के निर्देश दिए है.. जहाँ उन्होंने कहा है कि गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी..।

गौरतलब है की कलेक्टर ने कृषको से अपील की है, कि वे अपने रकबे के अनुसार एवं पॉस मशीन के माध्यम से ही उर्वरकों की खरीदी करे एवं उर्वरक क्रय करते समय दुकानदार से बिल अवश्य ले तथा जो निजी विक्रेता ज्यादा कीमत पर यूरिया, डी.ए.पी. एवं अन्य उर्वरकों का विक्रय करे उसकी शिकायत संबंधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें…।

AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL BASNA मे सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी प्रतिदिन डायालिसिस की सुविधा उपलब्ध…

0

साँस मात्र विश्वास

किडनी रोग एवं डायालिसिस विभाग

सभी प्रकार के किडनी रोग

व पथरी का इलाज एवं सर्जरी

प्रतिदिन डायालिसिस की सुविधा

उपलब्ध उपचार

• डायबिटिक किडनी का इलाज

• किडनी फेल्योर का इलाज

• किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज

• मूत्रमार्ग का संक्रमण एवं पथरी की समस्या

• प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज

• एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज

• पेशाब संबंधित शिकायतें, झाग आना

• रक्त अल्पता, कमजोरी

• पैरों में सूजन (एडिमा)

डॉ. रवि धर

MBBS, DNB

किडनी रोग विशेषज्ञ

(नेफ्रोलॉजिस्ट)

15 मई 2026

दोपहर 02 बजे से

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज

अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं।

जिले का सबसे बड़ा और एडवांस

8 बिस्तरों वाला डायालिसिस यूनिट

अग्रवाल नर्सिंग होम

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

बीजू / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज

📞 07770 868473, 91652 66994, 98931 53699