Homeछत्तीसगढ़*शालाओं में शिक्षा व्यवस्था पर डीईओ की सख्ती, औचक निरीक्षण में दिए...

*शालाओं में शिक्षा व्यवस्था पर डीईओ की सख्ती, औचक निरीक्षण में दिए सुधार के निर्देश*दीपक मरकाम की खबर,,

*शालाओं में शिक्षा व्यवस्था पर डीईओ की सख्ती, औचक निरीक्षण में दिए सुधार के निर्देश*दीपक मरकाम की खबर,,

 

*गणवेश-पाठ्यपुस्तक वितरण, वीएसके ऐप उपस्थिति, स्वच्छता और नियमित अध्यापन का लिया जायजा*

 

बीजापुर 06 जुलाई 2026

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पांडे ने शनिवार को संकुल केंद्र दुगोली एवं नैमेड़ की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूली व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की वीएसके ऐप में उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों के वितरण, मध्यान्ह भोजन, कक्षाओं तथा शौचालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया।

 

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुगोली में डीईओ ने सभी कक्षाओं में बारहखड़ी और पहाड़ा चार्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। वहीं कन्या पोर्टा केबिन नैमेड़ एवं हाई स्कूल पोर्टा केबिन नैमेड़ का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सभी बच्चों के लिए मच्छरदानी लगाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने दोनों संस्थाओं में वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया तथा समय-विभाग चक्र के अनुरूप नियमित अध्यापन और शिक्षक डायरी संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी तीन दिनों के भीतर विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शिक्षकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए प्रतिदिन राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र, दीप मंत्र, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र के सामूहिक गायन तथा महापुरुषों की जीवनी के नियमित वाचन कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES