HomeUncategorizedमहासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान: चार दिनों में 19.42 करोड़ रुपये का...

महासमुंद पुलिस का बड़ा अभियान: चार दिनों में 19.42 करोड़ रुपये का 38 क्विंटल से अधिक गांजा किया नष्ट..

राहुल भोई महासमुंद..

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम अवैध गांजा का विधिवत नष्टीकरण किया है। नष्ट किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के कुल 85 प्रकरणों से जब्त गांजे पर की गई।

गुरुवार को अभियान के अंतिम चरण में बालाजी प्लांट, बेलसोंडा (महासमुंद) में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 95 लाख 43 हजार 150 रुपये है, का नष्टीकरण किया गया। इससे जुड़े 45 प्रकरणों में वर्ष 2025 के 5 तथा वर्ष 2026 के 40 मामले शामिल हैं।
नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद की उपस्थिति में की गई। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी जब्त मादक पदार्थों का पहले भौतिक सत्यापन किया गया, इसके बाद नियमानुसार उनका नष्टीकरण किया गया।
गुरुवार को जिन मामलों का नष्टीकरण किया गया, उनमें सिंघोड़ा के 4, कोमाखान के 13, बसना के 11, सरायपाली के 8, महासमुंद के 5, खल्लारी के 2 और बागबाहरा के 2 प्रकरण शामिल रहे।
इससे पहले 29 जून को 7 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 98 किलो 70 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 5.12 करोड़ रुपये) तथा 30 जून को 33 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 95 किलो 30 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 5.34 करोड़ रुपये) का भी नष्टीकरण किया गया था।
महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES