

राहुल भोई महासमुंद..
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी और मानसिक रोग विशेषज्ञों का विशेष कैंप, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा
बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में यूरोलॉजी के साथ-साथ मानसिक एवं यौन रोगों से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप आयोजित होगा। इसमें डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh), यूरो सर्जन मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी बीमारी, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, पेशाब की रुकावट, लीक होने जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा रहेगी। इसके अलावा पीडियाट्रिक और इमरजेंसी यूरोलॉजी से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
वहीं 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वे मानसिक रोग, चिंता, तनाव, घबराहट, नींद की समस्या, OCD, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त संबंधी परेशानी, मिर्गी, सिरदर्द, सेक्स संबंधी समस्याओं और नशे की लत सहित विभिन्न समस्याओं के मरीजों को परामर्श देंगे। बच्चों से जुड़ी व्यवहार एवं पढ़ाई संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श की व्यवस्था रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर के दौरान फैमिली काउंसलिंग, मैरिज काउंसलिंग, चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसलिंग और एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी।
अस्पताल की ओर से जांच और उपचार को लेकर भी विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। यूरोलॉजी कैंप में जांच फीस 700 रुपये रखी गई है। साथ ही बीजू कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत छूट की भी जानकारी दी गई है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है। अस्पताल ने मरीजों से अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लाने की अपील की है। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 और 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।


