*दावा-आपत्ति सूचना*,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,/सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि :-
थाना बेदरे, जिला बीजापुर के अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 152, 109,61(2) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 17,38, 39(2), 40 विधि विरूद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1967 के अन्तर्गत जप्त नकदी राशि ₹3,61,00,000/- (तीन करोड़ इक्सठ लाख रुपये मात्र) एवं सोने का बिस्कुट 10 नग, वजनी 1165 ग्राम, कीमती रूपये 1,80,00,000/- (एक करोड़ अस्सी लाख रूपये) के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिधारण की कार्यवाही की जा रही है।
यदि उक्त जप्त नगदी/सोना के बिस्कुट के संबंध में किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य किसी पक्ष का कोई दावा, स्वामित्व अथवा आपत्ति हो तो वह अपने समस्त दस्तावेजों एवं प्रमाणों सहित दिनांक 03.07.2026 को समय अपरान्ह् 03:00 बजे अथवा उसके पूर्व सक्षम प्राधिकारी (श्री राजेश तिग्गा, अवर सचिव छ0ग0 शासन गृह विभाग मंत्रालय रायपुर)के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है ।
निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

