पचांगी में 37.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
दुर्गूकोंदल।
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचांगी में विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने रविवार को 37.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने टीनशेड, आंगनबाड़ी भवन एवं गोटुल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया और इन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि टीनशेड के निर्माण से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। नया आंगनबाड़ी भवन बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जबकि गोटुल भवन आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक गतिविधियों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम पचांगी में विकास कार्यों के लोकार्पण अवसर पर ग्रामीणों के बीच विधायक सावित्री मनोज मंडावी।
संपादक: आर. एल. कुलदीप
RKBHARATNEWS – हर खबर पर नजर
UDYAM पंजीकरण क्रमांक: UDYAM-CG08D0001018
मो.: 6267855263, 9479083919

