HomeUncategorizedबसना में मातृत्व सेवाओं को नई सौगात, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किफायती...

बसना में मातृत्व सेवाओं को नई सौगात, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किफायती प्रसव सुविधा शुरू

बसना में मातृत्व सेवाओं को नई सौगात, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किफायती प्रसव सुविधा शुरू

बसना। क्षेत्र के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य से किफायती प्रसव सुविधा की शुरुआत की है। अस्पताल में 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहाँ नॉर्मल डिलीवरी मात्र ₹5,100 तथा सिजेरियन डिलीवरी ₹11,000 में कराई जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह पैकेज केवल डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मरीज की भर्ती, पूरी प्रसव प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन एवं उपचार, दवाइयाँ, अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श तथा माँ और नवजात शिशु की सम्पूर्ण देखभाल भी शामिल है।

अस्पताल में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। साथ ही, जन्म के बाद यदि नवजात शिशु को किसी प्रकार की चिकित्सकीय परेशानी होती है, तो आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उसका उपचार निःशुल्क किए जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 77730-86100, 90396-45760 एवं 94242-42209 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES