Homeछत्तीसगढ़*  8 जुलाई को छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में ,विधायकों से...

*  8 जुलाई को छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में ,विधायकों से लिखित सहमति लेने पहुँचेगी आम आदमी पार्टी* दीपक मरकाम की खबर,,,,

*  8 जुलाई को छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में ,विधायकों से लिखित सहमति लेने पहुँचेगी आम आदमी पार्टी* दीपक मरकाम की खबर,,,,

 

* विधायक निवास की नींव यदि गरीबों की झोपड़ियों पर रखी जाएगी, तो वह लोकतंत्र नहीं, अन्याय का स्मारक होगा-आम आदमी पार्टी*

 

रायपुर :: आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ ने रायपुर जिले के नकटी गाँव में हुई बुलडोज़र कार्रवाई को गरीब, किसान और आम नागरिक के सम्मान पर सीधा हमला बताते हुए घोषणा की है कि 08 जुलाई 2026 को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संबंधित विधायक से मुलाकात कर उनसे लिखित सहमति-पत्र प्राप्त करने का प्रयास करेगा कि वे गरीबों की ज़मीन और उजड़े हुए आशियानों पर बनने वाले प्रस्तावित विधायक निवास को स्वीकार नहीं करेंगे।

 

पार्टी का कहना है कि लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे उनके अधिकारों की रक्षा करें, न कि उनके घर उजाड़कर अपने लिए आवास बनवाएँ।

यदि किसी गरीब परिवार की छत छीनकर जनप्रतिनिधियों के लिए भवन बनाए जाते हैं, तो यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध कदम है।

आम आदमी पार्टी ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता का साथ दें, गरीबों के दर्द को समझें और सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि वे ऐसे किसी विधायक निवास को स्वीकार नहीं करेंगे जो किसी गरीब परिवार के उजड़े हुए आशियाने की कीमत पर बनाया जा रहा हो।

 

पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं बल्कि न्याय, संवेदना और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए है।

प्रत्येक विधानसभा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधिमंडल विधायक को सहमति-पत्र एवं ज्ञापन सौंपेगा और उनसे स्पष्ट लिखित जवाब माँगेगा।

 

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, ज़ोन प्रभारियों, लोकसभा अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

पार्टी ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के फोटो, वीडियो एवं संक्षिप्त प्रतिवेदन उसी दिन राज्य कार्यालय को भेजे जाएँ ताकि पूरे प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट हो सके कि कौन विधायक गरीबों के साथ खड़ा है और कौन सत्ता के साथ।

 

पार्टी का कहना है कि यह केवल नकटी गाँव की लड़ाई नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के हर उस गरीब परिवार की लड़ाई है जिसे कभी भी विकास या किसी अन्य योजना के नाम पर उजाड़ा जा सकता है।

यदि आज आवाज़ नहीं उठाई गई तो कल किसी और गाँव, किसी और बस्ती और किसी अन्य गरीब परिवार की बारी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी हमेशा प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, न्याय और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक जनआंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES