HomeUncategorizedमानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने अग्रवाल नर्सिंग होम की पहल, 9...

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने अग्रवाल नर्सिंग होम की पहल, 9 जुलाई को मनो रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने अग्रवाल नर्सिंग होम की पहल, 9 जुलाई को मनो रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

बसना। मानसिक तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी नर्सिंग होम, बसना द्वारा विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (एम.बी.बी.एस., डीएनबी) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक डॉ. त्रिवेदी अस्पताल में उपस्थित रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। परामर्श के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।

डॉ. बी. त्रिवेदी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को घबराहट, बेचैनी, तनाव, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, उदासी, अनिद्रा, काम में मन न लगना, बार-बार नकारात्मक विचार आना, डर या फोबिया, याददाश्त कमजोर होना, अकेलापन महसूस होना या किसी भी प्रकार की मानसिक एवं व्यवहार संबंधी परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने से अधिकांश मानसिक रोगों का प्रभावी उपचार संभव है।

अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की झिझक न रखें। समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेने से जीवन को बेहतर और तनावमुक्त बनाया जा सकता है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 77770868473 एवं 84618110000 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES