Homeछत्तीसगढ़*मोहला---R.K.भारत न्यूज़ का बड़ा असर खबर ने खींचा ध्यान, जिला कार्यक्रम अधिकारी...

*मोहला—R.K.भारत न्यूज़ का बड़ा असर खबर ने खींचा ध्यान, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर सौरभ ने बदली तस्वीर! तिरपेमेटा के नौनिहालों के लिए अधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता, नए आंगनबाड़ी भवन में संचालन का आदेश*

मनीष कौशिक

अंबागढ़ चौकी/तिरपेमेटा—-सरकारी तंत्र पर सवाल उठाना आसान है, लेकिन जब कोई अधिकारी सवाल को चुनौती नहीं बल्कि जिम्मेदारी समझकर तत्काल समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए, तो तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। तिरपेमेटा में आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर सामने आई खबर के बाद कुछ ऐसा ही देखने को मिला।नौनिहालों के लिए नया आंगनबाड़ी भवन बनकर तैयार था, लेकिन केंद्र अब भी पंचायत भवन में संचालित हो रहा था। वहीं पंचायत भवन परिसर में पानी टंकी के नीचे खुले पड़े गड्ढे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहे थे। मामला खबर के जरिए सामने आया तो जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर सौरभ ने तत्काल संज्ञान लिया।

सवाल उठा तो अधिकारी ने फाइल नहीं, समाधान देखा

मामला सामने आने के बाद समीर सौरभ ने इसे सामान्य शिकायत मानकर टालने के बजाय तत्काल संबंधित अधिकारी को ग्राम पंचायत को नए आंगनबाड़ी भवन से केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए।यानी जिस भवन को नौनिहालों के लिए बनाया गया था, उसे अब सिर्फ ताला लगे कमरे के रूप में नहीं, बल्कि बच्चों की चहल-पहल से गुलजार करने की पहल शुरू हो गई है।

R.K. भारत न्यूज़ ने उठाया सवाल, विभाग ने दिखाई तत्परता

तिरपेमेटा में सवाल सीधा था—जब भवन बनकर तैयार है तो नौनिहाल अब भी पुराने ठिकाने पर क्यों?R.K. भारत न्यूज़ ने इसी सवाल को प्रमुखता से उठाया। खबर में यह भी बताया गया कि पंचायत भवन परिसर में पानी टंकी के नीचे खुले पड़े गड्ढे बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया।

‘भवन तैयार था, बस फैसले का इंतजार था’

तिरपेमेटा की पूरी कहानी को अगर एक लाइन में कहा जाए तो भवन तैयार था, बच्चे तैयार थे, बस जिम्मेदार फैसले का इंतजार था। खबर के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर सौरभ की पहल ने इस इंतजार को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।ग्रामीणों के बीच भी अधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर सकारात्मक चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों से जुड़ा मामला सामने आते ही जिस तरह विभागीय अधिकारी ने संज्ञान लिया, उससे यह उम्मीद बंधी है कि अब आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जल्द नए भवन में शुरू होगा।

बच्चों की सुरक्षा पर भी नजर जरूरी

हालांकि नए भवन में संचालन शुरू कराने का आदेश राहत की खबर है, लेकिन पंचायत भवन परिसर में पानी टंकी के नीचे खुले पड़े गड्ढों को लेकर भी कार्रवाई जरूरी है। ग्रामीणों की मांग है कि इन गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए या सुरक्षित घेराबंदी की जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों के लिए किसी तरह का खतरा न रहे।

समीर सौरभ की ‘तत्काल कार्रवाई’ बनी चर्चा

तिरपेमेटा में खबर के बाद जिस तेजी से जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ समीर ने संज्ञान लेकर निर्देश जारी किए, उसने एक अलग संदेश दिया है सरकारी व्यवस्था में संवेदनशील अधिकारी हों तो खबर सिर्फ खबर नहीं रहती, वह समाधान की वजह भी बन सकती है।अब तिरपेमेटा के नौनिहालों को पंचायत भवन से निकलकर अपने नए आंगनबाड़ी भवन की दहलीज पर पहुंचने का इंतजार है।खबर ने मुद्दा उठाया, अधिकारी ने जिम्मेदारी निभाई अब नए भवन में गूंजेगी नौनिहालों की किलकारी। तिरपेमेटा में सौरभ समीर की पहल ने दिखाया कुर्सी पर बैठना अलग बात है, जिम्मेदारी निभाना अलग!

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES