HomeUncategorizedसरायपाली..शराब तस्करी मामले में चौथी गिरफ्तारी, रायगढ़ का आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली..शराब तस्करी मामले में चौथी गिरफ्तारी, रायगढ़ का आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली..शराब तस्करी मामले में चौथी गिरफ्तारी, रायगढ़ का आरोपी गिरफ्तार…

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैतारी चौक के पास डस्टर कार से 249.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 249.60 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 42 हजार 920 रुपये है, बरामद की थी। मौके से राजेश पटेल, अजित पटेल और अमित पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

मामले की जांच के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर विनय सिंह ठाकुर (51), निवासी विकास नगर, कोतरा रोड, रायगढ़ की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पहले ही हो चुकी थी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को भंवरचुवा निवासी राजेश पटेल (45) तथा कुटेला निवासी अजित पटेल (29) और अमित पटेल (32) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से शराब के साथ डस्टर कार और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक कुल 9 लाख 57 हजार 920 रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें 249.60 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 6,42,920 रुपये, कार कीमती 3 लाख रुपये और तीन मोबाइल कीमती 15 हजार रुपये शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES