

सरायपाली में हर गुरुवार मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, सांस से लेकर नसों की बीमारी तक का होगा जांच एवं परामर्श
सरायपाली। अग्रवाल नर्सिंग होम एवं मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, सरायपाली में अब प्रत्येक गुरुवार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल की ओर से 20 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जा रही है।
इस विशेष चिकित्सा शिविर में एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी मरीजों की जांच करेंगी। सांस फूलना, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, लंबे समय से चली आ रही खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, नींद संबंधी विकार तथा खर्राटे जैसी समस्याओं का जांच एवं परामर्श किया जाएगा। अस्पताल के अनुसार डॉ. रजनी हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन हैं।
इसी दिन न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली भी मरीजों को परामर्श देंगे। वे एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) के साथ मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उनके माध्यम से मस्तिष्क एवं नसों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा स्पाइन संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों की सलाह, व्यक्तिगत देखभाल और सटीक जांच के आधार पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी अस्पताल की ओर से दी गई है।
अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड IDBI बैंक के पास, सरायपाली में आयोजित होने वाली इन विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ लेने के लिए मरीज अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 9303623130, 7773086100 एवं 9174335366 हैं।




