Homeछत्तीसगढ़*मोहला-सरपंचों के शिकायत पर कलेक्टर हुई सख्त ,दो अपर कलेक्टर एक संयुक्त...

*मोहला-सरपंचों के शिकायत पर कलेक्टर हुई सख्त ,दो अपर कलेक्टर एक संयुक्त कलेक्टर सहित 12 सदस्य टीम करेगी मामले की जांच*

मनीष कौशिक

मोहला -बस्तर के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में विभिन्न शिकायतों को लेकर लामबंद हुए जिले भर के 185 सरपंचों के शिकायत पर अंततः एक्शन लेते हुए जिलाधीश तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत तथा जिले के तीन जनपदों कि भूमिका को लेकर दो अपर कलेक्टर एक संयुक्त कलेक्टर के अगुवाई में 12 अधिकारियों की तीन जांच कमेटी का गठन कर जांच का निर्देश दिया है उल्लेखनीय है कि मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के समस्त 185 ग्राम पंचायत के सरपंच विभिन्न अपनी शिकायतों को लेकर जिला पंचायत कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विकास खंडों के सरपंचों के एकजुट होने और तमाम प्रशासनिक गतिविधियों का बहिष्कार तथा एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने के पेशकश करने के बाद अंतत कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने दो अपर कलेक्टर एक संयुक्त कलेक्टर के अगुवाई में 12 अधिकारियों कि टीम का गठन‌ कर 13 बिंदुओं पर जिला पंचायत तथा तीनों जनपद पंचायत के कार्यप्रणाली पर जांच का निर्देश दिया है।इन बिंदुओं पर हुआ जांच का निर्देश-जिलाधीश तूलिका प्रजापति ने विलंब फाइलों एवं प्रकरणों का परीक्षण तथा विलंब का कारण, स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं विकृत प्रगति का सत्यापन, ठेकेदारों वेंडरो की भुगतान की स्थिति एवं विलंब के कारण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय सीमा का पालन कार्यों के मूल्यांकन एवं सत्यापन हेतु समय सीमा का निर्धारण कैलेंडर, कार्यों के मापन पुस्तिका एमबी अभिलेख एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण, डिजिटल हस्ताक्षर, ई ऑफिस एवं रिकॉर्ड संधारण की स्थिति, वित्तीय नियमों शासन के निर्देशों अथवा विभागीय प्रक्रियाओं के समय बंदृ पालन की स्थिति, विभागीय बजट उपलब्धता उपरांत भुगतान लंबित किए जाने वाले प्रकरणों की स्थिति, निरीक्षण रजिस्टर एवं अनुपालन की सीमा समीक्षा, लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों का परीक्षण, विभागीय समन्वय एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा, अधिकारियों कर्मचारियों की उत्तरदायित्व निर्धारण संबंधित तथ्य , सुधार आत्मक उपाय एवं आवश्यक अनुसंधानों सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश किया गया है।12 अधिकारियों की तीन टीम करेगी जांच-सरपंचों की शिकायत पर जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत कि भूमिका पर कलेक्टर ‌तूलिका प्रजापति के निर्देश में पहला टीम अपर कलेक्टर जीआर मरकाम के नेतृत्व में डीआर ध्रुव डिप्टी कलेक्टर, रितु खरे कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कंचन भूआर्य जिला कोषालय अधिकारी, दूसरी टीम अपर कलेक्टर मिथिलेश डोडे के अगुवाई में भूपेंद्र बावनथड़े कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, चंद्रशेखर मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, संदीप धरेंद्र उपकोषालय अधिकारी, तीसरी टीम संयुक्त कलेक्टर अमित नाथ योगी के नेतृत्व में महेश साहू कार्यपालन अभियंता , शुभांगी गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, भुवनेश्वर प्रसाद घीवर सहायक कोषालय अधिकारी मोहला को जांच का जिम्मा सौपा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES