Homeछत्तीसगढ़*मोहला----क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने दिया शिक्षा का संबल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

*मोहला—-क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने दिया शिक्षा का संबल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने 4 मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित*

मनीष कौशिक

मोहला– क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा CSR पहल के तहत 30 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ‘ग्रामीण विद्या स्कॉलरशिप’ वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की चार मेधावी छात्राओं को क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की ओर से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की गई। स्कॉलरशिप की राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने छात्राओं को अपने हाथों से स्कॉलरशिप प्रमाण पत्र व गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री पीतांबर पटेल एवं एडिशनल एसपी श्री देवचरण पटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। एसपी श्री यशपाल सिंह ने क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उन्हें सही समय पर प्रोत्साहन मिलने की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से न सिर्फ बच्चों का भविष्य संवरता है, बल्कि पूरे समाज की तस्वीर बदलती है।इस दौरान ग्राम चिखलाकसा की ईश्वरी, ग्राम चिखलाकसा की नीलम, बालोद झलमला की नोमीता साहू एवं माहुद की प्रेरणा रामटेक को मंच पर बुलाकर एसपी श्री यशपाल सिंह के हाथों प्रमाण पत्र सौंपे गए। क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा चारों छात्राओं को स्कॉलरशिप राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित थे। जब छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा था, तो उनके माता-पिता की आंखें खुशी से छलक उठीं।कार्यक्रम में क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की ओर सेलाइजर ऑफिसर भूषण शर्मा,डिविजनल मैनेजर प्रसन्ना मार्था, एरिया मैनेजर प्रज्वलित कुंजाम एवं ब्रांच मैनेजर प्रीत राम हिरवानी उपस्थित थे। लाइजर ऑफिसर भूषण शर्मा ने बताया कि संस्था CSR के तहत शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी जिले के जरूरतमंद बच्चों की मदद जारी रहेगी।

*शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास जारी*

क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस विशेष स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में शासकीय विद्यालयों के उन छात्र-छात्राओं को चुना गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रशासन के समन्वय से सुधरेगी ग्रामीण शिक्षा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES