Homeछत्तीसगढ़*आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का फूटा गुस्सा: 27 अक्टूबर की एक दिवसीय हड़ताल...

*आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का फूटा गुस्सा: 27 अक्टूबर की एक दिवसीय हड़ताल के बाद होगा अनिश्चितकालीन भव्य धरना-प्रदर्शन!*

*आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं का फूटा गुस्सा: 27 अक्टूबर की एक दिवसीय हड़ताल के बाद होगा ,अनिश्चितकालीन भव्य धरना-प्रदर्शन!*

 

बीजापुर

*अपनी जायज़ मांगों को लेकर आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता/ सहायिका  का संघर्ष अब और उग्र हो गया है*

आज दिनांक 22 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष रेहाना खान के नेतृत्व में माननीय एस डी एम, साहब ,सीडीपीओ (CDPO), डीपीओ (DPO), एस पी साहब और थाना प्रभारी बीजापुर को आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल की आधिकारिक सूचना सौंप दी गई है।

 

“*अब नहीं सहेंगे शोषण और अत्याचार!”*

 

जिला अध्यक्ष रेहाना खान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि 27 अक्टूबर की एक दिवसीय चेतावनी के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका अनिश्चितकालीन भव्य धरना-प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगी।

इसके लिए सभी बहनों को अब अपनी कमर कस लेनी होगी।

सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि, “भीख मांग कर खाएंगे, पर ऐसी सरकार की गुलामी अब बर्दाश्त नहीं होगी। 10 हजार रुपए के नाम पर मात्र 5500 रुपए दिए जा रहे हैं और दिन-रात कोलू के बैल की तरह काम लेकर गुलाम बनाकर रखा गया है। न हम जी पा रहे हैं और न ही मर पा रहे हैं।”

*परिवार से दूर रहकर तरसती आंगनवाड़ी बहनें,*

कार्यकर्ता सहायिका का दर्द झलकते हुए कहा गया कि इस काम ने उन्हें उनके परिवार से दूर कर दिया है।

 

बच्चे माँ के प्यार को तरस रहे हैं और अपने परिवार को देने के लिए समय तक नहीं बचा है।

 

सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि मोदी और सरकार के पास जनता को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन अपने नाम को अमर करने और दीये जलाने के लिए अरबों रुपए मौजूद हैं।

 

हर बहन को लेना होगा कड़ा संकल्प जिला अध्यक्ष ने सभी आंगनवाड़ी  कार्यकर्ताओं /सहायिकाओं बहनों से आह्वान किया है कि अब जागने का वक्त आ गया है।

इस बार जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, मैदान से पीछे नहीं हटना है—ऐसा कड़ा संकल्प हर किसी को लेना होगा। तभी हम अपने परिवार को दो वक्त की सुख की रोटी खिला पाएंगे, वरना जीवन भर ऐसे ही घुट-घुट कर मरना पड़ेगा।

 

क्या आप सभी अनिश्चितकालीन लड़ाई के लिए तैयार हैं?

“आंगनवाड़ी कर्मियों की एकता जिंदाबाद,,,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES