Homeछत्तीसगढ़*मद्देड़ में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 20 फीट के रावण का...

*मद्देड़ में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 20 फीट के रावण का दहन*

*मद्देड़ में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 20 फीट के रावण का दहन*

 

*रावण दहन देखने उमड़े ग्रामीण, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश*

 

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम मददेड में विजयादशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

 

दशहरा उत्सव के अवसर पर गांव में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

मुख्य समारोह गैर्रागुड हनुमान मंदिर के समीप में हुआ, जहां 20 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीराम की विजय के प्रसंग का आनंद उठाया।

 

कार्यक्रम रावण दहन से पहले सीता राम सेवा समिति मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा मेन सड़क मार्ग चौक-चौराहों से होकर निकली।

 

इस दौरान भगवान श्रीराम शोभा यात्रा में ग्रामीण महिला पुरुषों युवक युवतियों द्वारा मद्देड़ शहनाई बाजा पर थिरकते नाचते दिखे।

 

शोभायात्रा  गैररागुडा मैदान पहुंचने पर लंका द्वार ध्वस्त करने की परंपरा निभाई गई रावण के पुतले दहन के साथ की गई आतिशबाजी ने उत्सव के माहौल को और भी आकर्षक बना दिया।

 

 

*रामलीला और रावण दहन देखने उमड़े ग्रामीण*

 

दशहरा उत्सव को लेकर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

शाम होते ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

 

ग्रामीणों ने परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया और एक-दूसरे को  छोटे ने सोना पत्र भेंट कर बड़ों का आशीर्वाद लिया, तो बराबर उम्र वाले सोने पत्र भेंट कर एक दूसरे से गले मिलने लगे दशहरा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

 

मद्देड़ क्षेत्र में एक स्थान  पर रावण दहन की परंपरा कई वर्षों से चलते पर्व का उत्साह पूरे क्षेत्र में देखने को मिला।

 

विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है।

 

भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय की कथा हमें अहंकार, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने की प्रेरणा देती है।

 

मद्देड़ में आयोजित इस उत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करने का संदेश दिया।*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES