Homeछत्तीसगढ़*भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल की मासिक बैठक संपन्न*

*भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल की मासिक बैठक संपन्न*

*भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल की मासिक बैठक संपन्न*

 

*बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा*

 

संवाददाता।। विरेन्द्र कुमार रावटे।।

 

*दुर्गूकोंदल।* भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोंदल की मासिक बैठक बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को दुर्गूकोंदल रेस्ट हाउस में मंडल प्रभारी श्री गौतम उयके एवं मंडल अध्यक्ष श्री बिदेसिंग कल्लो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

मंडल प्रभारी श्री गौतम उयके एवं मंडल अध्यक्ष श्री बिदेसिंग कल्लो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी होगी।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रत्येक बूथ पर संगठन की गतिविधियों को तेज करने, जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

 

इस अवसर पर कंगलू कुम्हार, महाविद्यालय अध्यक्ष श्री विजय पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पिलम नरेटी, मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो एवं शकुंतला नरेटी, मंडल उपाध्यक्ष सिरों कोमरे, तुकाराम पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी मतलमी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नागसाय तुलावी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा दुग्गा, नरेश कोमरा, समदेर उशारे, सरपंच शिवलाल धुर्वा, मुकेश नरेटी, बहादुर तुलावी, चिमन यादव, अनिल उयके, मंडल मीडिया प्रभारी संजय उयके सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES