Homeछत्तीसगढ़*मद्देड़ में नौ दिनों तक गूंजे माता के जसगीत, शोभायात्रा के साथ...

*मद्देड़ में नौ दिनों तक गूंजे माता के जसगीत, शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संपन्न*

*मद्देड़ में नौ दिनों तक गूंजे माता के जसगीत, शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन संपन्न*

 

*दुर्गा उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शारदीय नवरात्र पर्व, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल*

 

बीजापुर जिले अंतर्गत भोपाल पटनम विकास खण्ड ग्राम पंचायत मद्देड़ में शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्गा उत्सव समिति एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में नौ दिनों तक दुर्गा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।

 

नवरात्र के दौरान धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

 

पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, जसगीत, रामधुनी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा गांव भक्तिमय रहा।

 

मंगलवार को दसवें दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

 

नवरात्र पर्व के दौरान प्रतिदिन विधि विधान से सुबह शाम पूजा आरती प्रसाद वितरण ki कर माता की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

जसगीत, रामधुनी और अन्य भक्ति आयोजनों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

नौ दिनों तक चले इस उत्सव में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।

 

इसमें महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में माता की विदाई देने के लिए नाचते गाते, डीजे की धुन पर शोभायात्रा के साथ चले।

 

इसके पश्चात गांव के तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

इस दौरान भक्त गण श्रद्धालुओं महिलाओं पुरूषों युवक युवतियों बड़े बुजुर्ग बच्चों दूर दूर गांव के ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

माता की विदाई के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

 

दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्षों समिति सभी सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामों में दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

 

उन्होंने समिति के सदस्यों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में दुर्गा उत्सव समितियों सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। उत्सव ने गांव में धार्मिक आस्था, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES