Home Blog Page 16

*नव पदस्थ कलेक्टर का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया स्वागत*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*नव पदस्थ कलेक्टर का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया स्वागत*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 13 मई 2026

बीजापुर: जिले में नव पदस्थ कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ बीजापुर द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने कलेक्टर विश्वदीप को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

सौजन्य मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन श्रमजीवी पत्रकार संघ की गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार याकूब खान, जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव, जिला महासचिव सतीश अल्लूर, ब्लॉक सचिव सन्नू हेमला, इमरान खान , दीपक मरकाम सहित जिले के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

* केंद्र सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं नीट पेपर लीक- सुशील मौर्य*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* केंद्र सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं नीट पेपर लीक- सुशील मौर्य*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 13 मई 2026

*लगातार दूसरे वर्ष पेपर लीक से साबित हो गया कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है*

जगदलपुर: लगातार दूसरे वर्ष नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना मोदी सरकार की पूरी तरह विफलता और लापरवाही को उजागर करती है।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सिस्टमेटिक घोटाला हैजो भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा है।

सुशील मौर्य ने कहा, “एक बार भूल हो सकती है, लेकिन लगातार दूसरी बार पेपर लीक होना स्पष्ट प्रमाण है कि नीट घोटाले में केंद्र सरकार की मिलीभगत है। देश के लाखों मेधावी छात्र एक साल तक रात-दिन मेहनत करते हैं।

परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबर सुनकर उनकी मेहनत और सपने दोनों चूर-चूर हो जाते हैं। इस गंभीर लापरवाही की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA के अधिकारियों को लेनी चाहिए।”पिछली बार के दोषी को इनाम दिया गया।

 

सुशील मौर्य ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 में नीट पेपर लीक मामले में NTA के तत्कालीन महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटाया तो गया, लेकिन जैसे ही जनता का गुस्सा शांत हुआ, उन्हें स्टील मंत्रालय में एडजस्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा गया, जहां वे वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।

“यह घटनाक्रम साफ दिखाता है कि पेपर लीक के असली गुनहगारों को भाजपा सरकार संरक्षण प्रदान करती है और उन्हें बड़े-बड़े पदों पर पुरस्कृत करती है,” उन्होंने कहा।

छात्रों के भविष्य से सत्ता का सौदा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ही बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं।

शिक्षा माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए वे बेखौफ होकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं।

“भाजपा का फॉर्मूला साफ है — जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम। लेकिन इस खेल की कीमत देश के मेहनती छात्रों को चुकानी पड़ रही है।

22 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा की मानसिक और आर्थिक यातना झेलनी पड़ेगी। एनटीए की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।”

सुशील मौर्य ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ तुरंत CBI जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दोबारा परीक्षा कराने का पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन करे।

*  कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर: जगदलपुर–हैदराबाद एक्सप्रेसवे की मांग तेज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*  कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर: जगदलपुर–हैदराबाद एक्सप्रेसवे की मांग तेज*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 13 मई 2026

जगदलपुर: बस्तर को देश के बड़े शहरों से तेज और सीधा जोड़ने की दिशा में जगदलपुर–बीजापुर–सिरोंचा होते हुए हैदराबाद तक आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों का मानना है कि यह परियोजना बस्तर के विकास का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

 

जानकारों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से जगदलपुर का सीधा और तेज संपर्क हैदराबाद और नागपुर जैसे प्रमुख शहरों से स्थापित होगा। वर्तमान में लंबी दूरी और खराब कनेक्टिविटी के कारण यात्रा में काफी समय लगता है, जिसे यह मार्ग काफी हद तक कम कर सकता है।

 

*विकास को मिलेगी रफ्तार*

 

इस परियोजना के साकार होने पर व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है। बस्तर के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, वहीं स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

 

*दूरस्थ इलाकों को मिलेगा सहारा*

 

यह एक्सप्रेसवे केवल शहरों को नहीं, बल्कि अंदरूनी और दूरस्थ क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

 

*रोजगार और निवेश की संभावनाएं*

 

विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कनेक्टिविटी के चलते क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सड़क निर्माण से लेकर पर्यटन और सेवा क्षेत्र तक इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

 

*गेटवे बनेगा बस्तर*

 

यदि यह एक्सप्रेसवे बनता है, तो बस्तर को दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण प्रवेशद्वार बनाने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र की छवि में बदलाव आएगा और विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

फिलहाल इस परियोजना को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बढ़ती मांग के बीच इसे लेकर संभावनाएं लगातार मजबूत होती नजर आ रही हैं।

 

 

 

*  नवनियुक्त भाजयुमो  की टीम ने माँ दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,भव्य पदयात्रा और आतिशबाजी के साथ हुआ शक्ति प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*  नवनियुक्त भाजयुमो  की टीम ने माँ दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,भव्य पदयात्रा और आतिशबाजी के साथ हुआ शक्ति प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 13 मई 2026

* पीएम मोदी के आह्वान के बाद बाइक रैली को निरस्त कर पदयात्रा कर पहुंचे युवा मोर्चा की टीम*

 

जगदलपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर के जिला एवं मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई । इसी कड़ी में आज भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसके पश्चात पूरी टीम ने माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल का शंखनाद किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक से हुआ। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया और आगामी संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन के बाद भाजपा कार्यालय से एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

पीएम मोदी के ईंधन बचत सन्देश आह्वान के बाद बाइक रैली को निरस्त कर पदयात्रा के साथ मंदिर दर्शन सुनिश्चित किया गया l

 

हाथों में पार्टी का ध्वज थामे युवाओं का जत्था जब शहर की सड़कों पर निकला, तो पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूँज उठा।

युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम सिरहासार स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर की ओर बढ़ा।

इस पदयात्रा के दौरान शहर में जगह जगह भव्य आतिशबाजी की गई, जिसने नवनियुक्त टीम के स्वागत में उत्सव जैसा माहौल निर्मित कर दिया।

 

सिरहासार पहुँचकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर में मत्था टेका। विधिवत पूजा अर्चना कर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने माँ से अपने उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने और संगठन की मजबूती के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी की यह ऊर्जा बस्तर में भारतीय जनता पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

 

माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आज से ही सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता की सेवा में जुट जाएंगे।

 

इस कार्यक्रम में इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन,भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पानीग्राही,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्त्तमान पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,पश्चिम मंडल नगर अध्यक्ष प्रकाश झा,संजय उपाध्याय,जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव,उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य,उपाध्यक्ष आनंद झा,उपाध्यक्ष विकास पात्रो,उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,उपाध्यक्ष भरत ठाकुर,जिला मंत्री डिकेश नाग,जिला मंत्री मयंक दीवान,जिला मंत्री विमल पाड़े,जिला मंत्री सोमप्रकाश जोशी,जिला मंत्री अनुष्का साहू,जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा निषाद,जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल सोनी,जिला मीडिया प्रभारी रोहन घोष,मोरध्वज सेठिया सह मीडिया प्रभारी नगरनार,जिला सोशल मीडिया प्रभारी तमिश नायडु,सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर, विवेक साहू कार्यालय मंत्री पूर्वी जगदलपुर,प्रशिक्षण प्रमुख सह प्रतिक नायडु,स्वाध्याय प्रमुख विक्रम सिंह ठाकुर,सह दीपक पाण्डे,कन्या शक्ति संयोजिका तेजस्वीता घोष,आई.टी.सेल. प्रभारी मुकेश शर्मा,सह जशवंत जोशी, सह जितेन्द्र बाकडे,विधि एवं तकनीकी प्रभारी शुभेन्द्र भदौरिया,सह आदर्श ठाकुर,जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख राज देवांगन,नीति एवं अनुसंधान रवि शर्मा, सह रवि नेताम नीति,खेल एवं कला प्रभारी शरद श्रीवास्तव, मन की बात प्रभारी प्राचीन तिवारी सहित जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,भाजयुमो के नवनियुक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*माओवादियों  के पुराने ठिकानों , डम्पो से  कुल 20 करोड़ 08 लाख 52 हजार की संपत्ति  एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*माओवादियों  के पुराने ठिकानों , डम्पो से  कुल 20 करोड़ 08 लाख 52 हजार की संपत्ति  एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर रेंज जिला बीजापुर 13  मई 2026

* जिला बीजापुर अन्तर्गत माओवादियों के पुराने ठिकानों / डंपों से भारी मात्रा में कैश एवं हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद *

 

* बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं केरिपु बल की संयुक्त कार्यवाही *

सुरक्षा बलों की कार्यवाही में ₹65.52 लाख कैश बरामद किया गया, सुरक्षा बलों के द्वारा अब तक की कुल कार्यवाही में ₹7.2852 करोड़ नकद एवं 08.20 किलोग्राम सोना (मूल्य ₹12.80 करोड़) सहित कुल ₹20 करोड़ 08 लाख 52 हजार की संपत्ति बरामद की गई है।

 

बीजापुर क्षेत्र में विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणामस्वरूप पूर्व माओवादी ठिकानों/डंपों से LMG, SLR, Carbine रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है, वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्यवाही में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार जिला बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के अनुरूप जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में विगत एक माह से जिला बीजापुर पुलिस, डीआरजी, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दलों द्वारा सुदूर एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग एवं सुदृढ़ आसूचना तंत्र के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया गया, जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

आज की कार्रवाई के उपरांत वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आँकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है।

जिला बीजापुर में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर संचालित संयुक्त कार्यवाही में आज उल्लेखनीय एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड (गोला-बारूद) बरामद किए गए। यह कार्यवाही बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न की गई, जो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संयुक्त कार्यवाही में कुल ₹65,52,000/- नगद राशि के साथ एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल एवं उनके कारतूस बरामद किए गए हैं ।

संयुक्त बलों की कार्यवाही के दौरान विगत दिनों थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत कवरगुट्टा के जंगलों में माओवादी डम्प से बरामद लगभग 40 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं नेशनल पार्क एरिया से बरामद 100 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।

उक्त कार्यवाही से नक्सलियों की लॉजिस्टिक सप्लाई, हथियार आपूर्ति तंत्र एवं आईईडी निर्माण क्षमता को गंभीर रूप से क्षति पहुँची है। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला पुलिस बीजापुर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन एवं प्रभावी अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

शासन की मंशानुसार पुलिस, डीआरजी एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, सतत मुस्तैदी एवं समन्वित अभियान के परिणामस्वरूप जिला बीजापुर निरंतर नक्सलमुक्ति की ओर अग्रसर है । मारे गए नक्सलियों द्वारा बीजापुर क्षेत्र के जंगलों एवं दुर्गम इलाकों में हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं छिपाकर रखे जाने की संभावना है।

आम जनता एवं ग्रामीणजनों से अपील है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री, विस्फोटक वस्तु अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विगत एक महिना में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से पूछताछ, अन्य आसूचना इनपुट तथा स्थानीय जनसमुदाय के सहयोग के आधार पर रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की संक्षिप्त जानकारी :

1. LMG रायफल – 01 नग  ,

2. SLR रायफल – 04 नग  ,

3. CORBINE रायफल -01 नग,

4. 303 रायफल – 05 नग  ,

5. 315 रायफल – 01 नग  ,

6. Single Shot- 05 नग,

7. 12 bore – 04 नग,

8. BGL लांचर- 07 नग ,

9. 08 MM पिस्टल- 01 नग ,

10. VINTAGE BOLT ACTION -01 नग ,

11. BOLT ACTION- 02 नग,

12. LMG मैग्जीन-01नग,

13. LMG बैरल- 01 नग,

14. SLR रायफल का मैग्जीन – 05 नग  ,

15. .303 रायफल मैग्जीन- 03 नग ,

16. AK47 रायफल का जिंदा कारतूस – 33 नग  ,

17. SLR रायफल का जिंदा कारतूस – 219 नग  ,

18. INSAS रायफल का जिंदा कारतूा- 01 नग,

19. 303 रायफल का जिंदा कारतूस – 181 नग,

20. 315 रायफल का जिंदा कारतूस – 118 नग  ,

21. पिस्टल जिंदा कारतूस 16 नग ,

22. 12 बोर का जिंदा कारतूस – 10 नग  ,

23. बीजीएल सेल – 84 नग  ,

इसके अलावा विस्फोटक, उपकरण, टूल्स, मशीन उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है ।

वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्यवाही में 234 माओवादी मारे गये, 1192 गिरफ्तार एवं 1003 पुनर्वासित हुए, साथ ही 517 हथियार, 1092 आईईडी तथा कुल ₹20.0852 करोड़ (₹7.2852 करोड़ नकद एवं 08.20 किलोग्राम सोना मूल्य ₹12.80 करोड़) बरामद किया गया । यह उपलब्धियां सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति, सतत अभियान एवं माओवाद उन्मूलन के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाती हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर भाजपा में भारी आक्रोश,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर भाजपा में भारी आक्रोश,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,,,,नगर पंचायत में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी एवं आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह कार्यक्रम भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित किया गया था, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन एवं सीएमओ की मनमानी और लापरवाही के कारण कार्यक्रम पूरी तरह अव्यवस्थित एवं पक्षपातपूर्ण नजर आया।
कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को केवल एक साधारण आमंत्रण पत्र देकर औपचारिकता निभाई गई, जिसमें न तो किसी का नाम अंकित था और न ही कार्यक्रम का समय स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया था। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बैठने तक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की इस प्रकार की अनदेखी एवं अपमानजनक व्यवहार से भाजपा परिवार में गहरा रोष व्याप्त है।
इसी संदर्भ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री फ़ारुख खान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और किसी भी सरकारी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य करती है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन द्वारा संगठन के सम्मान की अनदेखी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री खान ने मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर पंचायत भोपालपटनम के सीएमओ लगातार मनमानीपूर्ण रवैया अपनाते आ रहे हैं। उन पर मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने, कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही बरतने तथा जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के फोन तक रिसीव न करने जैसे गंभीर आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरसिंह रेड्डी जी ने नगर पंचायत सीएमओ पर लगभग 1.88 करोड़ रुपए के 23 विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी एवं गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि बिना पारदर्शी निविदा प्रक्रिया अपनाए कार्यों का ठेका एक ही ठेकेदार को दिया गया, जिससे नगर पंचायत प्रशासन एवं ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। गंभीर शिकायतों एवं जनआक्रोश के बाद उक्त टेंडर को निरस्त करना पड़ा।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस प्रकार “सुशासन तिहार” जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय एवं अस्वीकार्य है। यह केवल कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं, बल्कि भाजपा संगठन की गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य है।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मांग की है कि नगर पंचायत भोपालपटनम के सीएमओ को तत्काल हटाया जाए तथा उनके कार्यकाल में हुए समस्त कार्यों एवं वित्तीय मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में भाजपा संगठन, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमा और सम्मान का पूर्ण ध्यान रखा जाए।

नवजात शिशु एवं बच्चों के समस्त पेट रोगों का उपचार.AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL मे जहाँ रखा जाता है आपके बच्चे का सम्पूर्ण ख्याल..।

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयाः

नवजात शिशु

एवं बच्चों के

समस्त

पेट रोगों

का उपचार

डॉ. अमित अग्रवाल

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ

MBBS, DCH, PGPN

उपलब्ध उपचार

• मल / उल्टी में रक्त

• दीर्घ कालीन पेट का दर्द / दस्त

• सिलिएक रोग

• कब्जियत, पेट की सूजन

• पीलिया एवं लिवर रोग

• पैंक्रियास संबंधित रोग

• दूध या खाद सामग्री से एलर्जी

• बच्चों में कुपोषण और खाने संबंधी विकार

• बच्चों में ऊंचाई और वजन में वृद्धि नहीं होना

• मोटापे की समस्या

प्रतिदिन उपलब्ध

एडवांस 3D-4D सोनोग्राफी

एवं

96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा

अग्रवाल नर्सिंग होम

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

जवानो को मिला नक्सलियों का छुपाया हुआ करोडो रूपये और हथियार संहित विस्फोटकक्ष सामग्री बरामद।खबर Rkbharatnews आर एल कुलदीप के साथ।

0

जवानो को मिला नक्सलियों का छुपाया हुआ करोडो रूपये और हथियार संहित विस्फोटकक्ष सामग्री बरामद।खबर Rkbharatnews आर एल कुलदीप के साथ

नारायणपुर में सुरक्षाबंलों को नक्सलियों के छुपाये डेढ़ करोड़ रूपये मिले

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया,,संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने करीब 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है

जिसमें 3 AK-47 रायफल, ऑटोमेटिक हथियार, देशी बीजीएल रॉकेट लॉन्चर और अन्य घातक सामग्री शामिल है,,सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के संचार तंत्र को भी बड़ा झटका दिया है,,मौके से वॉकी-टॉकी सेट, इलेक्ट्रिक केबल और संचार उपकरण जब्त किए गए हैं

* जगदलपुर प्रवास पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से मिले बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी, मिला सहयोग का आश्वासन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* जगदलपुर प्रवास पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से मिले बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी, मिला सहयोग का आश्वासन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग, जगदलपुर, दिनांक 13 मई 2026

जगदलपुर: राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने इनसाईट छत्तीसगढ़ के प्रधान संपादक शंकर राव के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बस्तर अंचल में पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में रहकर समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सुविधा और संगठनात्मक मजबूती के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संघ की मांगों एवं आवश्यकताओं पर सकारात्मक पहल करते हुए यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर बस्तर जिला पत्रकार संघ के  बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष निरंजन दास, शिवप्रकाश सीजी शंकर राव समेत अन्य लोग  उपस्थित रहे।

 

 

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कांकेर द्वारा सघन प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम संपन्न।

0
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कांकेर द्वारा सघन प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम संपन्न

*आगामी जिला परिचयात्मक बैठक कांकेर में प्रस्तावित*

कांकेर,

भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कांकेर के तत्वावधान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु “प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक श्री भागी राम साहू एवं सह-संयोजक श्री रमाशंकर श्रीवास्तव ने किया।

इस अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से उनके निवास पर भेंट कर शिक्षा प्रकोष्ठ की भूमिका, उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्य श्री तीरथ पोटाई व श्री राजकुमार यादव भी शामिल रहे।

*संपर्क यात्रा का विवरण:*

1. *ग्राम केवटी टोला* – सह-संयोजक श्री सेवाराम चिराम से सौजन्य भेंट

2. *कोरर* – श्री बिहारी लाल यादव

3. *भानुप्रतापपुर* – श्री दिलदार सिंह पवार, श्री चंद्र प्रकाश शिवहरे

4. *संबलपुर* – श्री गजानन सिंह ठाकुर

5. *केवटी* – श्री कनीराम खड़हे

6. *दुर्गूकोंदल* – श्री लक्ष्मी नारायण कडियाम

7. *पखांजूर* – श्री रंजन दास, श्री सुजीत चक्रवर्ती

8. *कोयलीबेड़ा* – श्री उपवास देव पोटाई, श्री रामकुमार आंचले, श्री हेमराज पोटाई

इन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।

*जिला संयोजक का वक्तव्य:*

जिला संयोजक श्री भागी राम साहू ने बताया कि “प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति उत्साहित हैं और शिक्षा प्रकोष्ठ के विस्तार हेतु संकल्पित हैं। शीघ्र ही कांकेर में जिला परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं भावी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैठक की तिथि निर्धारित कर सभी सदस्यों को समय रहते सूचित कर दिया जाएगा।”

यह संपर्क अभियान शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शिक्षक समुदाय को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

*ग्रामसभा के बाद एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, तहसीलदार पर PESA उल्लंघन का आरोप*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*ग्रामसभा के बाद एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, तहसीलदार पर PESA उल्लंघन का आरोप*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*गोटाईगुड़ा में पारंपरिक ग्रामसभा के बाद ग्रामीणों ने की नोटिस निरस्त करने और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग*

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,,,,,मंगलवार को ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार पर PESA कानून के उल्लंघन, ग्रामसभा के अधिकारों को कुचलने और जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्य सचिव, आदिम जाति विभाग, बस्तर संभाग आयुक्त, जिला अनुसूचित जनजाति आयोग, सांसद और विधायक को भी प्रेषित की गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा गोटाईगुड़ा ने खसरा नंबर 61/12 की 0.400 हेक्टेयर भूमि को “आदिवासी सामाजिक भवन” हेतु सुरक्षित करने का निर्णय लिया था, जो PESA नियम 2022 की धारा-4 के अंतर्गत वैधानिक है। इसके बावजूद तहसीलदार भोपालपटनम द्वारा 29 अप्रैल 2026 को ग्रामसभा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस निर्णय को “शासकीय बाधा” बताया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 244(1) और पांचवीं अनुसूची की भावना के विपरीत है। ग्रामीणों ने यह भी आपत्ति जताई कि नोटिस में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लेख करते हुए ग्रामसभा प्रतिनिधियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जबकि सरपंच, पटेल और माटी पुजारी शासकीय कर्मचारी नहीं हैं।

ग्रामीणों ने इसे प्रशासनिक तानाशाही बताते हुए संबंधित तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय जांच और निलंबन की मांग की है। साथ ही नोटिस को तत्काल निरस्त करने तथा अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के लिए “संवैधानिक साक्षरता” कार्यशाला आयोजित करने की मांग भी उठाई गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र न्याय नहीं मिला तो बस्तर संभाग की ग्रामसभाएं लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।

इस दौरान माटी पुजारी शिवराम, पटेल दशरथ, सरपंच सरिता गोटे, एटी शंकर, पारेट बापू, तोडेम चन्द्रैया, वासम राकेश, कोरम लक्ष्मीनारायण सहित 150 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

*बीजापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 18.72 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 18.72 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर, 13 मई 2026

बीजापुर:जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.72 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई शांतिनगर क्षेत्र में की गई, जहां एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब का विक्रय एवं भंडारण किया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बीजापुर के निर्देश पर आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की।

जांच के दौरान आरोपी रामकांता मंडल के कब्जे से 104 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बताई गई है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 हजार 520 रुपये आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री वतन चौधरी एवं श्रीराम कावड़े सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

बस्तर जिले ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में अवैध कफन दफन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

0

जगदलपुर : जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर मुख्य मार्ग पर स्थित बड़ाजी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टाकरागुड़ा में एक ईसाई मतांतरित व्यक्ति की मृत्यु पर गांव में कफन दफन के मामले को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है l यह घटना बेलर टाकरागुड़ा के झीटकापारा की है जहाँ मृत व्यक्ति का नाम पंडरी नाग जाति माडिया विगत कई वर्षों से ईसाई पंथ का अनुपालन कर रहा था l विवाद की स्थिति तब निर्मित हो गई जब ईसाई मतांतरित लोग मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार ईसाई रीति से करने गांव के हिंदू मुक्तिधाम में करने की योजना में थे l परन्तु ग्रामीणों को जब यह घटना की जानकारी मिली तत्काल इसका विरोध कर शव को ईसाई कब्रिस्तान में कफन दफ़न करने कहा गया l

इस मामले में ग्राम पुजारी का कहना है कि हम आदिकाल से ही सत्य सनातन एवं प्रकृति पूजक है हमारे पूर्वज आदिकाल से देवी देवताओं को पूजते आ रहे हैं l परन्तु कुछ वर्षों से कुछ लोग अपनी संस्कृति एवं रूढ़ि परंपरा को छोड़कर कर विदेशी पाश्चात्य संस्कृति का पालन कर गांव के परंपरा के विपरीत कार्य करते है l गांव में होने वाले गुड़ी जतरा पूजा में शामिल न होकर इसका विरोध करते हैं एवं गांव में टकवाव की स्थिति निर्मित करते है l वही ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि हम ग्राम सभा में पारित नियम एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं जो कि अपने अपने धर्म के लिए सरकार द्वारा आबंटित कब्रिस्तान पर शव को दफनाने का आदेश देती है l

बजरंग दल के विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने कहा कि हम ईसाई मिशनरियों के मंसूबों को कतई सफल होने नहीं देंगे l यह मिशनरी शिक्षा चिकित्सा के नाम पर हमारे भोले भाले आदिवासी भाई बहनों को बरगलाकर इनका धर्मांतरण करके इनका शोषण करते हैं एवं इनकी ही भूमि पर चर्च का निर्माण करते और इनके पट्टा पर कई प्रकार के ऋण निकालकर उनको हो फंसाने का कार्य करते है l ऐसे कृत्य कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है l यह जिस भाषा में समझेंगे बजरंग दल उसी भाषा में समझने का कार्य करेगा l

विहिप के जिला सह मंत्री घनश्याम नाग जी ने कहा ईसाई मिशनरी बस्तर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र को आए दिन कुछ न कुछ घटना को अंजाम देते हैं l हमारे आदिवासी बेटियों को प्रेम जाल में फसाना,जमीन अतिक्रमण,अवैध चर्च का निर्माण कर गांव की रीति नीति को बाधा पहुंचाने का कार्य करते हैl

बजरंगदल सह संयोजक योगेश रैली का सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया और कहा कि सभी ग्राम वासी एकजुट होकर रहे एवं कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश करता है तो उसकी जानकारी पुलिस थाना में अवश्य सूचना दे ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके l

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच बंगाराम बघेल , कमला बघेल, मिकेस्वर,जनपद सदस्य हिडमा राम मंडावी, बदरू राम, रैयतू राम, लच्छिन राम,अनिल बघेल, सुंदरलाल एवं सभी ग्राम वासी उपस्थित थे l

*ग्रामसभा के बाद एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, तहसीलदार पर PESA उल्लंघन का आरोप*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*  बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*ग्रामसभा के बाद एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, तहसीलदार पर PESA उल्लंघन का आरोप*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*  बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

 

*गोटाईगुड़ा में पारंपरिक ग्रामसभा के बाद ग्रामीणों ने की नोटिस निरस्त करने और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग*

बीजापुर, भोपाल पटनम, दिनांक 12  मई 2026

भोपालपटनम : मंगलवार को ब्लॉक के ग्राम गोटाईगुड़ा में आयोजित पारंपरिक ग्रामसभा के पश्चात ग्रामीणों ने एसडीएम भोपालपटनम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार पर PESA कानून के उल्लंघन, ग्रामसभा के अधिकारों को कुचलने और जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्य सचिव, आदिम जाति विभाग, बस्तर संभाग आयुक्त, जिला अनुसूचित जनजाति आयोग, सांसद और विधायक को भी प्रेषित की गई है।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा गोटाईगुड़ा ने खसरा नंबर 61/12 की 0.400 हेक्टेयर भूमि को “आदिवासी सामाजिक भवन” हेतु सुरक्षित करने का निर्णय लिया था, जो PESA नियम 2022 की धारा-4 के अंतर्गत वैधानिक है। इसके बावजूद तहसीलदार भोपालपटनम द्वारा 29 अप्रैल 2026 को ग्रामसभा पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस निर्णय को “शासकीय बाधा” बताया गया।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 244(1) और पांचवीं अनुसूची की भावना के विपरीत है।

ग्रामीणों ने यह भी आपत्ति जताई कि नोटिस में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लेख करते हुए ग्रामसभा प्रतिनिधियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, जबकि सरपंच, पटेल और माटी पुजारी शासकीय कर्मचारी नहीं हैं।

 

ग्रामीणों ने इसे प्रशासनिक तानाशाही बताते हुए संबंधित तहसीलदार के विरुद्ध विभागीय जांच और निलंबन की मांग की है। साथ ही नोटिस को तत्काल निरस्त करने तथा अनुसूचित क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के लिए “संवैधानिक साक्षरता” कार्यशाला आयोजित करने की मांग भी उठाई गई।

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र न्याय नहीं मिला तो बस्तर संभाग की ग्रामसभाएं लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगी।

 

इस दौरान माटी पुजारी शिवराम, पटेल दशरथ, सरपंच सरिता गोटे, एटी शंकर, पारेट बापू, तोडेम चन्द्रैया, वासम राकेश, कोरम लक्ष्मीनारायण सहित 150 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

*शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले, शिक्षकों ने समर कैंप ब्रिज कोर्स एवं अन्य गैर शिक्षकीय कार्य को बंद करने ,नव पदस्थ जिला कलेक्टर का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत सत्कार, साथ ही सौंपा ज्ञापन जिला पंचायत CEO व DEO को भी सौंपा ज्ञापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले, शिक्षकों ने समर कैंप ब्रिज कोर्स एवं अन्य गैर शिक्षकीय कार्य को बंद करने ,नव पदस्थ जिला कलेक्टर का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत सत्कार, साथ ही सौंपा ज्ञापन जिला पंचायत CEO व DEO को भी सौंपा ज्ञापन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर :- शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षको के विभिन्न संगठनों ने आज नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमान विश्वदीप का सर्व शिक्षक संघ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया एवं ज्ञापन सौंपा।

दिनाँक 11 मई को समर कैंप,ब्रीज कोर्स व अन्य गैर शिक्षकीय कार्यो को बंद करने जिला कलेक्टर, जिला पंचायत CEO व जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को सौंपा ज्ञापन।

 

शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है साथ ही राज्य शासन के द्वारा 01.05.2026 से 16 जून 2026 तक शिक्षकों का भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है किंतु जिला शिक्षा कार्यालय से जारी विभिन्न आदेश के तहत बच्चो को समर कैंप में लाकर खेल,योग,डांस, इत्यादि की गतिविधियां कराने और शिक्षकों की ड्यूटी समर कैंप संचालन हेतु लगाई गई है।जो कि राज्य शासन के आदेश की अवहेलना है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

 

शिक्षकों ने आगे कहा कि वर्तमान में जनगणना जैसा राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहा है।

जिसमें अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है।इसके साथ ही बस्तर मुन्ने,स्कूल वेंडे दयाकल, तेंदूपत्ता जैसे गैर शिक्षकीय कार्य भी शिक्षकों से लिए जा रहे हैं।

एक ही शिक्षक की ड्यूटी दो या तीन कार्यों में लगा दी गई है।

इस तपती गर्मी में फील्ड में कार्य करना अत्यंत ही कठिन और दुष्कर है।

अभी वर्तमान में हमारे दो शिक्षक मानसिक दबाव और गर्मी के कारण ब्रेन हेमरेज और मृत्यु के शिकार हुए है।

शासन के आदेश के विरुद्ध समर कैंप, ब्रिजकोर्स का आदेश निकालना अत्यंत पीड़ादाई और चिंताजनक है. बीजापुर को छोड़कर किसी भी जिले में इस तरह का समर कैंप नहीं चल रहा।इस आदेश से प्रतीत होता है कि राज्य शासन के आदेश जिले में मान्य नहीं होते।

 

शिक्षको ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समर कैंप और ब्रिज कोर्स को बंद करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए अन्यथा शासन के आदेश के प्रतिकूल आदेश जारी करने की शिकायत राज्य संगठन, उच्च कार्यालय और सचिवालय में करने हेतु संघ बाध्य होगा।

 

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कामेश्वर दुब्बा,कैलाश रामटेके,राजेश मिश्रा,बृजलाल पूजारी,महेश यालम,रमन झा,विजय चापड़ी,सुरेश गोटा,प्रदीप साहनी,नागेश गोरला,मोहसिन खान,पुरषोत्तम कुड़मूल,बीरा रामचंद्रम,रमेश कारम,हितेंद्र दुर्गम,व अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे ।

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) क्या है? समझिये अग्रवाल नर्सिंग होम के डॉक्टर अमित अग्रवाल से..।

0

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) क्या है?

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) नवजात शिशु के जन्म के शुरुआती दिनों में किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण जांच समूह है, जिससे कई गंभीर बीमारियों का समय पर पता चलाकर इलाज किया जा सकता है और बच्चे का स्वस्थ, सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

जल्द जांच, सुरक्षित भविष्य

छोटी सी जांच, बड़ी बीमारियों से सुरक्षा की गारंटी

NBS में कौन-कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

1. ब्लड ग्रुप (Blood Group)

बच्चे का ब्लड ग्रुप जानना आवश्यक है, जो आपात स्थिति में जीवनरक्षक हो सकता है।

2. बिलुरुबिन (Serum Bilirubin / TCB)

पीलिया शुरुआती दिनों में सामान्य है, लेकिन अधिक मात्रा में बढ़ने पर ब्रेन डैमेज का खतरा होता है। समय पर जांच और इलाज से बच्चे को सुरक्षित रखा जा सकता है।

3. थायराइड फंक्शन टेस्ट (TFT)

जन्म के तीसरे दिन किया जाने वाला यह टेस्ट बच्चे के थायराइड हार्मोन की जांच करता है। इसकी कमी से मानसिक व शारीरिक विकास प्रभावित होकर मंदबुद्धि होने का खतरा रहता है।

4. ओएई (OAE – Autoacoustic Emission Test)

यह टेस्ट बच्चे की सुनने की क्षमता की जांच करता है और सुनिश्चित करता है कि बच्चा सुन पा रहा है। सुनने में कमी होने पर बच्चे के बोलने और भाषा विकास पर असर पड़ सकता है।

5. मेटाबोलिक स्क्रीनिंग (TMS Test)

यह टेस्ट रक्त से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का पता लगाता है जैसे –

G6PD Deficiency, Phenylketonuria, Sickle Cell, और अन्य मेटाबोलिक विकार।

NBS के फायदे

✔ बीमारी का जल्दी पता चलता है

✔ समय पर इलाज शुरू होता है

✔ ब्रेन डैमेज, मानसिक विकास में रुकावट और गंभीर बीमारियों से बचाव

✔ बच्चे का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होता है

हर स्वस्थ शुरुआत

एक खुशहाल भविष्य की

पहली सीढ़ी है।

डॉ. अमित अग्रवाल

नवजात शिशु एवं बच्चों के विशेषज्ञ

MBBS, DCH

सभी माताओं एवं पिताओं से अनुरोध है कि

न्यूबॉर्न स्क्रीनिंग टेस्ट (NBS) जल्द से जल्द कराएं

और अपने बच्चे को सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य दें।

📍 बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

कपड़ा फेरीवालों की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 378 किलो गांजा जब्त रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

राहुल भोई महासमुंद…

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 89 लाख 03 हजार रुपये बताई गई है। वहीं घटना में प्रयुक्त 11 वाहनों सहित कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 98 लाख 05 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में 12 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी बाहर से कपड़ा फेरीवाले (स्ट्रीट वेंडर्स) बनकर घूमते थे, जबकि मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर कपड़ों के ढेर के पीछे विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा क्षेत्र से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की योजना थी।

रायपुर रेंज पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एम्बुलेंस, केला परिवहन, मूवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस ट्रेवल्स और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। अब कपड़ा फेरीवालों के रूप में तस्करी की कोशिश को भी पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

महासमुंद में 247 किलो गांजा जब्त

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपी कपड़ा विक्रेता बनकर गांजा तस्करी कर रहे थे। बाइक की पिछली सीट पर लोहे की जालीदार संरचना बनाकर गांजा छिपाया गया था।

इसके अलावा एक अन्य मामले में 23 किलो गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर होंडा साइन मोटरसाइकिल से 9 किलो 60 ग्राम गांजा जब्त किया।

महासमुंद जिले में कुल 247 किलो गांजा, 7 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त किए गए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

धमतरी में 131 किलो गांजा बरामद

धमतरी जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 131.005 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

यहां भी आरोपी कपड़ा फेरीवाले बनकर 3 मोटरसाइकिलों से गांजा तस्करी कर रहे थे। मोटरसाइकिलों में विशेष लोहे का कम्पार्टमेंट बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाया गया था।

धमतरी पुलिस ने 131 किलो गांजा, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और नकदी जब्त की। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 69 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस का कहना है कि ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बस्तर में तेंदूपत्ता खरीदी ने पकड़ी रफ्तार,अब तक 10,704 मानक बोरा से अधिक खरीदी पूरी

0

बस्तर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण एवं खरीदी कार्य ने तेज़ी पकड़ ली है। वन विभाग एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से जिलेभर में सुचारु रूप से तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है। अब तक जिले में 10,704 मानक बोरा से अधिक तेंदूपत्ता की खरीदी पूरी की जा चुकी है।

तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों में संग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के संग्राहक बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता विक्रय हेतु केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रशासन द्वारा सभी खरीदी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि संग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तेंदूपत्ता खरीदी से क्षेत्र के हजारों परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गूंजा शिवभक्ति का स्वर*,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में गूंजा शिवभक्ति का स्वर*,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*पेरमापारा के प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का भव्य आयोजन*

बीजापुर,,,,,,,,,
भारत की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक गौरव और सनातन आस्था के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के तहत बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित पेरमापारा के प्राचीन शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिवभक्तों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की तथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

*सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास का स्मरण*

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में गुजरात के प्रभास पाटन स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी द्वारा किए गए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व भारत की सांस्कृतिक दृढ़ता, आत्मगौरव और पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है।
सोमनाथ मंदिर 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रतिष्ठित है, जिसका उल्लेख शिवपुराण, स्कंदपुराण, श्रीमद्भागवत तथा ऋग्वेद जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। यह वही पावन स्थल है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने निजधाम प्रस्थान किया था।

*राष्ट्रीय पुनरुत्थान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर*

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रतीक के रूप में किया गया था। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने वर्ष 1947 में इसके पुनर्निर्माण की पहल की थी, जबकि 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई थी। महान चिंतक स्वामी विवेकानंद ने भी सोमनाथ को भारत की अमर सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया था।

*शिवभक्ति में लीन हुए श्रद्धालु*

पेरमापारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भजन, पूजा-अर्चना और शिव आराधना में लीन नजर आए। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धर्म और आस्था को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

*प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन के एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

*सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब : भद्रकाली शिविर में ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ*,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब : भद्रकाली शिविर में ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ*,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*24 विभागों के स्टॉल लगे, कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण*

बीजापुर,,,,,,,,,,,,
सुशासन तिहार के अंतर्गत भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत भद्रकाली में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्राम पंचायत कोत्तूर, चंदूर, भद्रकाली, बामनपुर, अर्जुनल्ली, रुद्रारम, चेरपल्ली एवं संण्ड्रापल्ली के हजारों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया गया।

*जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित*

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुड़ेम एवं जनपद उपाध्यक्ष श्री नीलम गनपत ने ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

*कलेक्टर ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

शिविर में कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने शिविर में लगाए गए 24 विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही सुनिश्चित किया जाए।

*“गांव-गांव तक पहुंचा सुशासन तिहार” — कलेक्टर*

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार को गांव-गांव तक पहुंचाया गया है। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और मांगों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा अमला शिविर में मौजूद है, इसलिए ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं।

*श्रमिक पंजीयन और दस्तावेज बनाने पर दिया जोर*

कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों को बच्चों के जन्म पर सहायता राशि, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, बीमा, सिलाई मशीन सहित कई सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन एवं श्रम कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने पीएम किसान योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक जैसी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही कहा कि शासन की अधिकांश योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है।
कलेक्टर ने बताया कि जिन ग्रामीणों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, वे “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत घर बैठे दस्तावेज बनवा सकते हैं।

*जल जीवन मिशन और सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

कलेक्टर ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन, एग्रीस्टेक में शत-प्रतिशत पंजीयन तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के व्यापक क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

*“बीजापुर अब नक्सल मुक्त, विकास में सबकी भागीदारी जरूरी” — एसपी*

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा कि बीजापुर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और वर्षों से रुके विकास कार्यों को अब नई गति मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन-प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग लेने की अपील की।

*गोद भराई, अन्नप्राशन और बाल विवाह मुक्त बीजापुर का संकल्प*

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने उपस्थित जनसमुदाय को “बाल विवाह मुक्त बीजापुर” का संकल्प भी दिलाया।

*दिव्यांग हितग्राहियों को मिले सहायक उपकरण*

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं शिविर में प्रधानमंत्री आवास, मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आईस बाक्स,श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बी-1 खसरा सहित विभिन्न प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य जांच और उपचार की भी रही व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

*वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*

शिविर में जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन – नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम।

0

महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन – नारी शक्ति, साहस और खेल भावना का अद्भुत संगम।

रायपुर,–

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन झूलेलाल धाम, कैनल रोड, रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक श्री सुनील सोनी जी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा जी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती अनामिका सिंह, पार्षद श्री मनोज वर्मा जी, श्रीमती नीता डुमरे जी, श्रीमती हर्षा साहू जी, भारवी वैष्णव, पद्मा शर्मा, सुमन यादव, खुशबू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अवस्थी सर, श्री जितेंद्र बड़वानी (पूर्व पार्षद), श्रीमती सीमा संतोष साहू जी (पार्षद), श्री सचिन मेघानी जी (पार्षद), क्रीड़ा भारती अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, प्रांत मंत्री श्री सुमित उपाध्याय जी, सोनवानी जी, भरत बरेट, भूषण साहू, नीरज शुक्ला, रोहित द्विवेदी एवं अन्नू कंवर जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में नारी सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करना रहा। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा भारती की टीम एवं सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ।

तेलीन सत्ती माता जी के आशीर्वाद से और वरिष्ठ सियानों के अनुग्रह से जिला युवा प्रकोष्ठ साहू संघ कांकेर के द्वारा कार्यशाला का एवं सम्मान समारोह का आयोजन सफल रहा।

0

तेलीन सत्ती माता जी के आशीर्वाद से और वरिष्ठ सियानों के अनुग्रह से जिला युवा प्रकोष्ठ साहू संघ कांकेर के द्वारा कार्यशाला का एवं सम्मान समारोह का आयोजन सफल रहा।

कांकेर:-

तेलीन सत्ती माता जी के आशीर्वाद से और वरिष्ठ सियानों के अनुग्रह से जिला युवा प्रकोष्ठ साहू संघ कांकेर के द्वारा कार्यशाला का एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

किया गया था जिसमें जिलाध्यक्ष महोदय जी, जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा, कार्यक्रम में हमारे ग्रामीण, परिक्षेत्री, तहसील, जिला के पदाधिकारीगण, ममतामयी माताएं, एवं मेरे ऊर्जावान युवा साथिओं का सहयोग रहा!साथ ही हमारे केशकाल कोंडागांव से आये अतिथि बड़े भैया गजेंद्र साहू,महेश साहू, खेमराज साहू, रोशन साहू, बंटी साहू, जागेश साहू, कमल साहू जैलेन्द्र साहू जी उपस्थित रहे*!

 

*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य*—

1. *ग्रामीण, परिक्षेत्रीय स्तर में युवाओं को निर्वाचित कर संगठित करना और जिम्मेदारी देना

2. *माता तेलीन सत्ती महोत्सव में युवाओं को संगठित कर विशेष दायित्व देना*

3. *विशेष प्रतिभावान युवा साथिओं की तलाश*

4. *युवाओं में कौशल विकास , आत्मनिर्भरता,नेतृत्व क्षमता,जागरूकता लाना*

 

विशेष प्रतिभावान युवा साथी जो की समाज में समर्पित होकर काम करते है रोशन साहूजी , संजू गोपाल साहू जी,रूपेंद्र साहू जी, नितराज साहू जी, लोकेश साहू जी,यानु साहूजी ,सोमेश्वर गंजीरजी ,तुमेश्वरी साहूजी जिनका विशेष योगदान रहा!

 

कार्यक्रम में शुरुवात से अंतिम तक जिनका साथ रहा , तुला राम साहू,रोशन साहू, कृतिका साहू,छवि साहू,,जागृति साहू,तान्या साहू,भावना साहू,युक्ति साहू,सतीश साहू,तिलक साहू,महेंद्र साहू,हेमदेव साहू ,गिरवर साहू,रुपेश साहू,चीकू साहू, भव्यरत्न साहू, सोहन साहू, नोकेश साहू, टीकू साहू, कुम्भज हिरवानी,तोसीकांत साहू, नितराज साहू, लोकेश साहू,बालमुकुंद साहू, आशीष साहू, भार्गव साहू,पूनमचंद साहू, परमेश्वर सार्वा, हेमंत साहू,डोमन साहू, गोपेश साहू, सुनील साहू,महेंद्र गंजीर, देवेंद्र साहू दिनेश साहू, व्यास साहू, आधार साहू और बहुत सारे मेरे युवा साथी जिनका नाम नहीं लिख पा रहा हूँ जिनका प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा है आप सभी का हृदय से धन्यवाद, साधुवाद*!

 

आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया है एक बार पुनः धन्यवाद, साधुवाद इसी उम्मीद से की आगे आप सभी का साथ मार्गदर्शन यूँही मिलता रहे*

 

विष्णु साहू

जिला संयोजक

युवा प्रकोष्ठ साहू संघ कांकेर

दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, लक्ष्य के करीब पहुंचा वन विभाग 26 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित, संग्रहण केंद्रों में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़।

0

दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, लक्ष्य के करीब पहुंचा वन विभाग 26 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित, संग्रहण केंद्रों में ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

 

दुर्गूकोंदल, 11 मई 2026।

वन मंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। विकासखंड दुर्गूकोंदल की 18 समितियों के विभिन्न संग्रहण केंद्रों में इन दिनों बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता पहुंच रहा है। ग्रामीणों, महिला समूहों और वन समितियों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता सीजन के लिए दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र को कुल 38,700 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य मिला है। विभाग को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में यह लक्ष्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। विभागीय दैनिक प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार 11 मई 2026 तक कुल 26,802.645 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रह किया जा चुका है, जो लक्ष्य की दिशा में तेजी से बढ़ते कदम को दर्शाता है।

दुर्गूकोंदल क्षेत्र के कोदापाखा, मेडो, चिखली, हिम्मतवाही, गुमड़ीडीही, कोण्डे, साधुमिचगांव, दुर्गूकोंदल ‘अ’ एवं ‘ब’, करकापाल, कोडेकुर्से, सुरूंगदोह, गोडपाल, कराकी, कोडरूंज, पेडावारी, लोहत्तर ‘अ’ एवं ‘ब’, दमकसा ‘अ’ एवं ‘ब’ तथा हाटकोंदल संग्रहण केंद्रों में सुबह से ही ग्रामीण तेंदूपत्ता लेकर पहुंच रहे हैं। यहां पत्तों की जांच, छनाई और सुखाने का कार्य लगातार जारी है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण तेंदूपत्ता की गुणवत्ता बेहतर है, जिससे संग्राहकों को अच्छे लाभ की उम्मीद है। विभाग द्वारा सभी संग्रहण केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि कई क्षेत्रों में पत्ता तोड़ाई अभी जारी है, जबकि कुछ स्थानों पर सोमवार या मंगलवार तक फड़ बंद हो सकते हैं। अगले दो दिनों के भीतर अधिकांश संग्रहण केंद्रों में कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन उनके लिए अतिरिक्त आय का बड़ा साधन है। हर वर्ष हजारों परिवार इस कार्य से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं। वन विभाग ने संग्राहकों से गुणवत्ता युक्त तेंदूपत्ता ही फड़ केंद्रों में जमा करने की अपील की है, ताकि बेहतर मूल्य मिल सके और लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सके।

*  सादगी भरे इज्तेमाई निकाह से समाज को नई दिशा, दहेज प्रथा के खिलाफ दिया मजबूत संदेश*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*  सादगी भरे इज्तेमाई निकाह से समाज को नई दिशा, दहेज प्रथा के खिलाफ दिया मजबूत संदेश*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 11  मई 2026

जगदलपुर :  बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी एवं संगम उर्स कमेटी द्वारा आयोजित इज्तेमाई निकाह कार्यक्रम ने समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया। इस आयोजन में कई जोड़ों का सादगीपूर्ण निकाह संपन्न कराया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसीम अहमद ने कहा कि यह आयोजन केवल निकाह तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का प्रयास है। आज के समय में जहां निकाह को दिखावे, दहेज और फिजूलखर्ची ने कठिन बना दिया है, वहीं इस तरह के आयोजन “निकाह को आसान करो” के पैगाम को साकार करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि इस्लाम में निकाह को इबादत और रहमत बताया गया है, लेकिन सामाजिक कुरीतियों के कारण गरीब परिवारों के लिए यह एक बोझ बनता जा रहा है। कई घरों में बेटियां केवल आर्थिक कमजोरी के कारण विवाह से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में इज्तेमाई निकाह जैसे प्रयास समाज के लिए राहत लेकर आते हैं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “सादगी में बरकत है और आसान निकाह में रहमत है।” साथ ही दहेज प्रथा का विरोध करने और सुन्नत के अनुसार सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देने की अपील की गई।

 

आयोजन में जुटे जिम्मेदार साथियों की सराहना करते हुए कहा गया कि किसी का घर बसाना बहुत बड़ी नेकी का काम है। अगर ऐसे आयोजन हर क्षेत्र में होने लगें तो गरीब परिवारों की बेटियां भी सम्मानपूर्वक अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकेंगी।

 

अंत में नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशहाल जीवन, मोहब्बत और बरकत की दुआ की गई तथा समाज से निकाह को सरल बनाने, दहेज का विरोध करने और फिजूलखर्ची से बचने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

स्टापडेम में गेट नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान दो फसली खेती चौपट, मायूस किसान प्रशासन से लगा रहे गुहार।

0

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

स्टापडेम में गेट नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान दो फसली खेती चौपट, मायूस किसान प्रशासन से लगा रहे गुहार

भानुप्रतापपुर।

विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चवेला में स्थित स्टापडेम इन दिनों किसानों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन गया है। स्टापडेम में गेट नहीं होने के कारण पानी का संरक्षण नहीं हो पा रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों की दो फसली खेती पूरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि पानी की कमी के चलते खेत सूखने लगे हैं और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्टापडेम का निर्माण किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन गेट नहीं लगाए जाने के कारण बरसात का पानी टिक नहीं पाता और कुछ ही दिनों में बहकर निकल जाता है। इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। किसान अब सिर्फ एक फसल पर निर्भर होने को मजबूर हैं, जबकि कई किसानों की दूसरी फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है।

ग्रामीणों और किसानों का आरोप है कि पिछले दो से तीन वर्षों से लगातार सुशासन तिहार सहित विभिन्न जनसमस्या निवारण शिविरों में कलेक्टर से लेकर विभागीय अधिकारियों तक आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने कई बार प्रशासन से स्टापडेम में गेट लगाने की मांग की, परंतु उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।

ग्राम पंचायत चवेला के सरपंच जगजीत नागेश ने भी किसानों की समस्या को जायज बताते हुए कहा कि पंचायत की ओर से कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्ष बीतने को हैं, लेकिन अब तक स्टापडेम में गेट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे किसानों में भारी नाराजगी और मायूसी देखी जा रही है।

किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्टापडेम में गेट लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गेट लगा दिए जाएं तो क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा और खेती को बचाया जा सकता है।

*थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि बड़ी मात्रा में बरामद *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि बड़ी मात्रा में बरामद *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर दिनांक 11 मई 2026

बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया।

 

सर्चिंग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर पूर्व में माओवादियों के द्वारा छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला, जिसकी सुरक्षा जांच डिमाईनिंग कार्यवाही उपरांत वहां से बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई ।

 

*बरामद सामग्री में प्रमुख रूप से -*

▪️ होंडा कंपनी के जनरेटर – 02 नग

▪️ लेथ मशीन – 02 नग

▪️ इन्वर्टर – 01 नग

▪️ बैटरी – 04 नग, छोटा बैटरी – 01 नग

▪️ सोलर प्लेट – 08 नग

▪️ मोटर – 01 नग

▪️ वेल्डिंग मशीन – 01 नग

▪️ ड्रिल मशीन – 01 नग

▪️ देशी बीजीएल लांचर – 01 नग

▪️ बीजीएल सेल – 29 नग

▪️ कॉर्डेक्स वायर लगभग 50 मीटर

▪️ प्लास्टिक ड्रम – 02 नग

 

मामले में बरामद सामग्री के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*कलेक्टर श्री विश्वदीप का नैमेड़ फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

*कलेक्टर श्री विश्वदीप का नैमेड़ फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

*मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, युवाओं को कौशल एवं मुख्यधारा से जोड़ने पर दिया जोर*

बीजापुर,,,,,,,
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने रविवार को नैमेड़ स्थित फिश हैचरी, सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं पुनर्वास केंद्र बीजापुर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मत्स्य पालन, शिक्षा, कौशल विकास एवं पुनर्वास गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
मत्स्य किसानों को झींगा एवं मछली पालन के लिए करें प्रेरित
नैमेड़ फिश हैचरी निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग ने मछली बीज उत्पादन तथा पंचायतों, समूहों एवं व्यक्तिगत हितग्राहियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तायुक्त मछली बीज उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
कलेक्टर ने बीजापुर में मत्स्य पालन एवं बाजार की संभावनाओं को अनुकूल बताते हुए अधिक से अधिक किसानों को गुणवत्तायुक्त मछली बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को झींगा एवं मछली पालन के प्रति जागरूक करने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

*एकलव्य विद्यालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश*

दौरे के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय भवन का अवलोकन कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही एजुकेशन सिटी स्थित खेल मैदान का भी निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

*सेन्ट्रल लाईब्रेरी की गतिविधियों का लिया जायजा*

कलेक्टर ने सेन्ट्रल लाईब्रेरी पहुंचकर वहां उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं, पुस्तकों एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने लाईब्रेरी के बेहतर संचालन एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

*पुनर्वास केंद्र में युवाओं से की आत्मीय चर्चा*

पुनर्वास केंद्र बीजापुर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुनर्वासित युवाओं से मुलाकात कर उनकी दैनिक दिनचर्या, खान-पान, रहन-सहन, खेल एवं मनोरंजन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का बेहतर उपयोग कर स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

*सरकारी योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित*

कलेक्टर ने युवाओं को शिक्षा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी के पास आधार कार्ड, बैंक खाता एवं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। युवाओं ने बताया कि उन्होंने आधार कार्ड एवं बैंक खाते खुलवा लिए हैं।
कलेक्टर ने युवाओं को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल, सीईओ जनपद पंचायत श्री हिमांशु साहू, नोडल अधिकारी श्री गौरव पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कार्यशाला संपन्न, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना पर हुआ मंथन,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कार्यशाला संपन्न, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना पर हुआ मंथन,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,_ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बीजापुर के शारदा सिनेमा हाल में एक दिवसीय प्रमुख जन गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा कार्य एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय कणिराम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र साधना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा और हिंदू दर्शन आज पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है तथा समाज के सामूहिक पुरुषार्थ से राष्ट्र चेतना निरंतर मजबूत हो रही है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे आएं तथा सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को आत्मसात करें। कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने सामाजिक विषयों, समरसता, ग्राम विकास, शिक्षा और संस्कार आधारित समाज निर्माण को लेकर अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान संघ के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनजागरण अभियानों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संघ केवल संगठन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का एक सतत अभियान है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीत वंदे मातरम् एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अशोक वर्मा जी को नामदेव क्षत्रिय महासभा, ग्वालियर का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

0

अशोक वर्मा जी को नामदेव क्षत्रिय महासभा, ग्वालियर का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

ग्वालियर

अशोक वर्मा जी को नामदेव क्षत्रिय महासभा, ग्वालियर का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। नामदेव क्षत्रिय समाज व क्षेत्र के लोगो ने अशोक वर्मा जी को शुभकामनायें व बधाई दिये।

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कार्यशाला संपन्न, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना पर हुआ मंथन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कार्यशाला संपन्न, सामाजिक समरसता और राष्ट्र चेतना पर हुआ मंथन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक  09 मई 2026

बीजापुर _ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय बीजापुर के शारदा सिनेमा हाल में एक दिवसीय प्रमुख जन गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलेभर से सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

कार्यशाला में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा कार्य एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय कणिराम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से राष्ट्र साधना और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा और हिंदू दर्शन आज पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है तथा समाज के सामूहिक पुरुषार्थ से राष्ट्र चेतना निरंतर मजबूत हो रही है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में आगे आएं तथा सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को आत्मसात करें।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने सामाजिक विषयों, समरसता, ग्राम विकास, शिक्षा और संस्कार आधारित समाज निर्माण को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान संघ के शताब्दी वर्ष में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनजागरण अभियानों की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि संघ केवल संगठन नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का एक सतत अभियान है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीत वंदे मातरम् एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जग्गूराम तेलामी*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

*अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जग्गूराम तेलामी*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,, 09 मई। भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटाईगुड़ा में ग्रामसभा द्वारा सामुदायिक उपयोग की भूमि संरक्षण संबंधी लिए गए निर्णय के बाद पंचायत सचिव एवं पटेल को तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने जारी बयान में कहा है कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को संविधान की पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के तहत विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामसभा द्वारा पारित प्रस्ताव और सामुदायिक हित में लिए गए निर्णयों की अनदेखी करना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

जग्गूराम तेलामी ने कहा कि ग्राम गोटाईगुड़ा की संबंधित भूमि को पूर्व से ही सामाजिक भवन, पारंपरिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित रखा गया है। ऐसे में ग्रामसभा की सहमति के बिना भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करना स्थानीय परंपराओं और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है।
सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि ग्रामसभा द्वारा अपनी बात रखने और संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देने को “शासकीय कार्य में बाधा” बताकर नोटिस जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को अनुसूचित क्षेत्रों में कार्य करते समय स्थानीय समुदायों की भावनाओं एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने मांग की है कि जारी नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए तथा भविष्य में अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी भूमि आवंटन अथवा विकास कार्य से पूर्व ग्रामसभा की सहमति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो सर्व आदिवासी समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

*क्या है मामला?*

मामला भोपालपटनम के ग्राम गोटाईगुड़ा की भूमि खसरा नंबर 61/12 से 0.400 हेक्टेयर भूमि के आवंटन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जिला खेल अधिकारी द्वारा जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में कार्यालय संचालन एवं विभागीय गतिविधियों के लिए उक्त भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र और ग्राम पंचायत प्रस्ताव मांगा गया था।
इस पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटेल और माटी पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि संबंधित भूमि को पूर्व से ही आदिवासी सामाजिक भवन एवं शादी-विवाह जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित किया गया है। इसके बाद आयोजित ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर भूमि आवंटन संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की गई।
तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि ग्रामसभा एवं ग्राम पंचायत द्वारा संविधान की पांचवीं अनुसूची तथा छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के प्रावधानों का हवाला देते हुए प्रशासनिक आदेश का विरोध किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए संबंधित पंचायत पदाधिकारियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जारी नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

जनजातीय हितों की बुलंद आवाज बनेंगी सावित्री मंडावी, राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद में मिली बड़ी जिम्मेदारी।

0

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

जनजातीय हितों की बुलंद आवाज बनेंगी सावित्री मंडावी, राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद की सदस्य नियुक्त

आदिवासी समाज के विकास को मिलेगी नई दिशा : सावित्री मंडावी

 

कांग्रेस ने सावित्री मंडावी पर जताया भरोसा, जनजातीय परिषद में दी अहम जिम्मेदारी

 

दुर्गूकोदल 9 मई 2026 । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए गठित राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

नियुक्ति के बाद विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह जनजातीय समाज की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तथा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में गठित यह परिषद दूरदर्शी सोच और आदिवासी हितों के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विधायक मंडावी ने कहा कि राज्य जनजातीय सलाहकार परिषद अनुसूचित क्षेत्रों एवं जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रभावी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परिषद के माध्यम से आदिवासी समाज की समस्याओं, जरूरतों और अधिकारों को सरकार एवं संगठन के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह परिषद एक सशक्त मंच साबित होगी। साथ ही वन अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।

सावित्री मंडावी ने विश्वास जताया कि परिषद के गठन से जनजातीय समाज की आवाज को नई ताकत मिलेगी और समाज के हितों से जुड़े विषयों पर ठोस पहल की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी तथा क्षेत्र और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

अंत में उन्होंने “जय जोहार, जय आदिवासी” का संदेश देते हुए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

✍️आर एल कुलदीप मो.

*नवपदस्थ कलेक्टर श्री विश्वदीप ने संभाली कमान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*नवपदस्थ कलेक्टर श्री विश्वदीप ने संभाली कमान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*“शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे” — अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश*

 

बीजापुर 09 मई 2026

बीजापुर: कलेक्टर श्री विश्वदीप ने पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर जिले के प्रशासनिक कार्यों, विभागीय योजनाओं तथा वर्तमान चुनौतियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि बीजापुर जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में कार्य कर रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग पूरी तन्मयता और उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

*सुशासन तिहार शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश*

 

बैठक में वर्तमान में संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने मौके पर ही अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 

*“बस्तर मुन्ने” और “नियद नेल्लानार 2.0” की हुई समीक्षा*

 

 

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने “बस्तर मुन्ने” एवं “नियद नेल्लानार 2.0” अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने शिविरों के दौरान पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

*जनगणना 2026 और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस*

 

बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

बैठक में अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित

शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ।

0

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोलकाता

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली

उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली

*इससे पहले सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है. ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है. आज, आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

 

✍️आर एल कुलदीप 6267855262/9479083919

*अमित शाह के जगदलपुर दौरे पर सर्व आदिवासी समाज रखेगा “नक्सल मुक्त बस्तर” के विकास का विजन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*अमित शाह के जगदलपुर दौरे पर सर्व आदिवासी समाज रखेगा “नक्सल मुक्त बस्तर” के विकास का विजन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर दिनांक 09 मई 2026

*सुरक्षा के बाद अब समृद्धि, रोजगार, संस्कृति और ग्रामसभा आधारित विकास मॉडल पर केंद्र से होगी चर्चा*

 

बीजापुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 19 मई को प्रस्तावित जगदलपुर प्रवास को लेकर बस्तर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर “नक्सल मुक्त बस्तर” के लिए संतुलित और समावेशी विकास मॉडल का प्रस्ताव रखेगा।

समाज का कहना है कि अब बस्तर को केवल सुरक्षा चुनौती नहीं, बल्कि देश के सामने आदिवासी नेतृत्व वाले विकास मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का समय आ गया है।

समाज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले वर्षों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से बस्तर में नक्सल हिंसा में कमी आई है। ऐसे में अब सबसे बड़ी जरूरत विकास को गांवों तक पहुंचाने और उसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने की है। प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री के समक्ष यह मांग रखेगा कि विकास योजनाओं का स्वरूप बस्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना और आदिवासी अस्मिता के अनुरूप हो।

समाज ने स्पष्ट किया है कि सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ गोटूल, पेन स्थल, आदिवासी बोली और परंपरागत वन अधिकारों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। विकास की प्रक्रिया में बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को केंद्र में रखने की मांग की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति में स्थानीय रोजगार और आजीविका के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया है। समाज का कहना है कि लघु वनोपज, पर्यटन, काष्ठकला और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा जैसी सांस्कृतिक धरोहरों को रोजगार से जोड़कर स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बाहर से ठेकेदारों को लाने के बजाय स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल अंदरूनी और नक्सल प्रभावित गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाएगा। स्कूलों और अस्पतालों में स्थायी शिक्षक एवं डॉक्टरों की नियुक्ति तथा आदिवासी भाषाओं में शिक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया जाएगा।

इसके अलावा भूमि, जल और वन संसाधनों से जुड़ी विकास परियोजनाओं में ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य करने और पीवीटीजी समुदायों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की जाएगी।

प्रकाश ठाकुर ने कहा कि जगदलपुर में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक बस्तर के बदलाव का प्रतीक बन सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की सफलता को अब विकास की ठोस नींव में बदलने की जरूरत है और यह विकास स्थानीय आदिवासी समाज की सहमति, भागीदारी और नेतृत्व में होना चाहिए।

*मददेड के श्री राम सीता मन्दिर में गूंजी शहनाइयां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जन प्रति निधियों ने दिया आशीर्वाद*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर, भोपाल पटनम मद्देड़ से दीपक मरकाम की खबर*

0

*मददेड के श्री राम सीता मन्दिर में गूंजी शहनाइयां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, जन प्रति निधियों ने दिया आशीर्वाद*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर, भोपाल पटनम मद्देड़ से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर,भोपाल पटनम,मद्देड़, दिनांक 09 मई 2026

 

बीजापुर,मद्देड़ बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत मद्देड़ में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन 8 मई को संपन्न हुआ।

 

इस गरिमामयी समारोह में सर्वधर्म सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहाँ एक ही पंडाल  के नीचे 40 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की।

विविध परंपराओं का संगम

परियोजना बीजापुर/भोपालपटनम के तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 40 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

 

आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सामाजिक समरसता की झलक दिखी—

 

• 25 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे लिए।

 

• 11 आदिवासी जोड़ों ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह रचाया।

 

• 04 ईसाई जोड़ों ने पवित्र प्रार्थना के बीच एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।

 

जन-प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस मांगलिक अवसर पर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष (बीजापुर) श्री पैरे पुलैय्या जी ने नव-दंपत्तियों को सुखद जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शासन की इस योजना को निर्धन परिवारों के लिए वरदान बताया।

 

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कूड़ेम जी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति तनुजा कुम्मर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र ठाकुर जी तथा सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक तालांडी जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

सभी अतिथियों ने कन्यादान को महादान बताते हुए जोड़ों को उपहार भेंट किए।

 

प्रशासनिक मुस्तैदी और व्यवस्था कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

समारोह के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार महोदय उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटिल, परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना रथ, सेक्टर सुपरवाइजर मद्देड़ सावित्री मिरि, उजाला बंजारे, समस्त सुपरवाइजर एवं महिला बाल विकास विभाग भोपालपटनम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांता मरकाम, सरिता मोरला, पदमा श्री, कुसुमा मोरला तथा सहायिका पूनम, जया, सरिता सहित सेक्टर मद्देड़ की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

उपहारों के साथ हुई विदाई

शासन की योजना के अनुरूप प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी स्थापना हेतु आवश्यक सामग्री और चेक प्रदान किए गए।

 

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल फिजूलखर्ची पर रोक लगती है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी जाता है।

*श्री राम सिता मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 40 जोड़ों ने लिए सात फेरे सभी धर्म रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ*,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

*श्री राम सिता मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 40 जोड़ों ने लिए सात फेरे सभी धर्म रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ*,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

भोपालपटनम। ,,,,,,,,,,,,,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भोपालपटनम ब्लॉक के मद्देड़ सेक्टर में महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 40 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
सामूहिक विवाह में विभिन्न धर्मों और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 25 जोड़ों ने सात फेरे लिए, आदिवासी परंपरा से 11 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि 4 जोड़े क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जोड़ों का विवाह उनकी परंपरा और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को कपड़े, प्रसाधन सामग्री, अंगूठी और बिछिया प्रदान की गई। इसके साथ ही विवाह उपरांत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी दिया गया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों का विवाह धूमधाम से नहीं कर पाते। शासन की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम स्थल पर गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विवाह समारोह को देखने और नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना की प्रभारी अधिकारी, सुपरवाइजर, सहायिकाएं और विभागीय कर्मचारी पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे हुए थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जनपद अध्यक्ष सरिता कुडेम, अशोक तालांडी, साई चेट्टी , भाजपा के जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटिल, परियोजना अधिकारी श्री मती कल्पना रथ, सेक्टर सुपर वाइजर मद्देड़ सावित्री मिरी, उजाला बंजारे, समस्त सुपर वाइजर स्टाफ, महिला बाल विकास विभाग भोपाल पटनम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांता मरकाम, सरिता मोरला, पदमश्री कुसुमा मोरला, सहायिका पूनम, जया, सरिता व सेक्टर मददेड के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।
विवाह उपरांत सभी अतिथियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

*अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जग्गूराम तेलामी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जग्गूराम तेलामी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर, भोपाल पटनम,दिनांक 09 मई 2026

भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोटाईगुड़ा में ग्रामसभा द्वारा सामुदायिक उपयोग की भूमि संरक्षण संबंधी लिए गए निर्णय के बाद पंचायत सचिव एवं पटेल को तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

 

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने जारी बयान में कहा है कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को संविधान की पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के तहत विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ग्रामसभा द्वारा पारित प्रस्ताव और सामुदायिक हित में लिए गए निर्णयों की अनदेखी करना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

 

जग्गूराम तेलामी ने कहा कि ग्राम गोटाईगुड़ा की संबंधित भूमि को पूर्व से ही सामाजिक भवन, पारंपरिक कार्यक्रमों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित रखा गया है। ऐसे में ग्रामसभा की सहमति के बिना भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करना स्थानीय परंपराओं और संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत है।

सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि ग्रामसभा द्वारा अपनी बात रखने और संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देने को “शासकीय कार्य में बाधा” बताकर नोटिस जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को अनुसूचित क्षेत्रों में कार्य करते समय स्थानीय समुदायों की भावनाओं एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने मांग की है कि जारी नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए तथा भविष्य में अनुसूचित क्षेत्रों में किसी भी भूमि आवंटन अथवा विकास कार्य से पूर्व ग्रामसभा की सहमति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो सर्व आदिवासी समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

*क्या है मामला?*

मामला भोपालपटनम के ग्राम गोटाईगुड़ा की भूमि खसरा नंबर 61/12 से 0.400 हेक्टेयर भूमि के आवंटन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जिला खेल अधिकारी द्वारा जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में कार्यालय संचालन एवं विभागीय गतिविधियों के लिए उक्त भूमि आबंटन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र और ग्राम पंचायत प्रस्ताव मांगा गया था।

इस पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटेल और माटी पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि संबंधित भूमि को पूर्व से ही आदिवासी सामाजिक भवन एवं शादी-विवाह जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामसभा द्वारा संरक्षित किया गया है। इसके बाद आयोजित ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर भूमि आवंटन संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग की गई।

तहसीलदार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि ग्रामसभा एवं ग्राम पंचायत द्वारा संविधान की पांचवीं अनुसूची तथा छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के प्रावधानों का हवाला देते हुए प्रशासनिक आदेश का विरोध किया गया, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य में बाधा मानते हुए संबंधित पंचायत पदाधिकारियों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जारी नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

*साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर* *आपके भरोसे का एक नाम* *हमारे यहाँ उपलब्ध है* *सभी प्रकार के पानी मोटर पंप* *कूलर, पंखा, बॉक्स* *फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण* *सबसे कम दामों में गारंटी के साथ मिलता है।* *पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर* *मो.62640 65220* *एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!*

0
*साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर* *आपके भरोसे का एक नाम* *हमारे यहाँ उपलब्ध है* *सभी प्रकार के पानी मोटर पंप* *कूलर, पंखा, बॉक्स* *फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण* *सबसे कम दामों में गारंटी के साथमिलता है।* *पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर* *मो.62640 65220* *एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!*

*साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर*

*आपके भरोसे का एक नाम*

*हमारे यहाँ उपलब्ध है*

 

*सभी प्रकार के पानी मोटर पंप*

*कूलर, पंखा, बॉक्स*

*फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण*

*सबसे कम दामों में गारंटी के साथ मिलता है।*

*पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर*

*मो.62640 65220*

*एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!*

 

 

 

 

 

 

के.रि.पु.बल 199 बटालियन बन रहा मानवता की मिशाल, सिविक एक्शन कार्यक्रम व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

दिनांक 08/05/2026 को बीजापुर जिले के थाना गंगालुर के अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुप्पागुड़ा में एफ/199 बटालियन के.रि.पु.बल कैम्प के पास इंदेडपारा में श्री शालिन, आई.पी.एस. (महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर), श्री बी. एस. नेगी, उपमहानिरीक्षक रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन व श्री आनन्द कुमार, कमाण्डेंट 199 बटा0, के नेतृत्व में सिविक एक्शन कार्यक्रम व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान श्री ईश्वर चंद्र शर्मा, सहायक कमाण्डेंट, श्री दीपांकर दास, सहायक कमाण्डेंट एवं डा0 ई.एम. मुरुगावांगिनी, 199 वी वाहिनी उपस्थित थे। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है।

  उपरोक्त कार्यक्रम में इंदेडपारा के अलावा गाँव जैसे गायतापारा, मुकापारा, लेकमपारा, ओयमपारा आदी के लगभग 300 से अधिक ग्रामीणों को सिंटेक्स, साईकल, कंबल, सोलर लाईट, स्कूल बैग, कपड़े, खाने के लिए स्टील कि प्लेट एवं गिलास, खेल सामग्री, रेडियो व अन्य जरुरतमंद सामग्री वितरित की गई, साथ ही ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई व जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित की गई।

  कुप्पागुड़ा क्षेत्र, अति नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सड़क, स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत आवश्यकताओ से वंचित रहा था। परन्तु अक्टूबर 25 से 199 वी वाहिनी के.रि.पु.बल ने आम जन को एक विश्ववास और सूरक्षा की भावना से ओतप्रोत किया है। 

    श्री आनन्द कुमार, कमाण्डेंट 199 बटा० द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और देश की एकता व अखंडता में अपनी भूमिका को लेकर प्रेरक व्याख्यान दिया और कहा कि सी.आर.पी.एफ. सभी ग्राम व निवासियों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। के.रि.पु.बल स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार नए सुरक्षा कैम्प, जन सुविधा केन्द्र, सड़क, बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। और आहवान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में ना आयें एवं अपने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दिलवाये, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें व एकजुट होकर देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें। इस दौरान सभी गाँव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में नक्सल की समस्या जड़ से खत्म करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

अग्रवाल नर्सिंग होम का दंत रोग विभाग जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को इलाज की सुविधा उपलब्ध है.वही अब अंचल में पहली बार एडवांस्ड स्किन & हेयर ट्रीटमेंट!

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सेवा एवं विश्वास

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

NABH सर्टिफाइड अंचल का एकमात्र सगस

मान्यता प्राप्त….

दंत रोग विभाग

जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

24×7 उपलब्ध विशेषज्ञ MDS डॉक्टर्स

• डॉ. अभिषेक अग्रवाल

रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ

• डॉ. खुशबू अग्रवाल

डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन

• डॉ. स्नेहल बंछोड़

ओरल एवं मैक्सिलो फेशियल सर्जन

• डॉ. अनुराधा टेंडुलकर

ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल सर्जन

• डॉ. अखिल द्विवेदी

ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी

उपलब्ध इलाज :

• दांतों की नसों का इलाज

• जबड़े के फ्रेक्चर की सर्जरी

• अक्लदाढ़ की सर्जरी

• पायरिया, दांतों की सफाई

• मसूड़ों की सभी प्रकार की सर्जरी

• स्माइल डिजाइनिंग

• टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज

• मुंह के कैंसर की जांच एवं सर्जरी

CGHS

कार्ड धारकों के लिए

टेढ़े-मेढ़े दांतों

के उपचार की सुविधा

उपलब्ध है।

उपलब्ध सुविधाएँ

• 24×7 दंत रोग विशेषज्ञ

• जटिल चेहरे और जबड़े के फ्रेक्चर का इलाज

• मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

• 3D फेस सीटी स्कैन

• OPG, 3D डेंटल स्कैनर

• क्रिटिकल केयर, ICU बैकअप

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

अपॉइंटमेंट लें :

07770 868473, 91652 66994, 98931 

—————————————————–

अंचल में पहली बार

एडवांस्ड स्किन & हेयर ट्रीटमेंट!

फेशियल एस्थेटिक्स

बोटॉक्स, माइक्रोनीडलिंग

PEELS, PRP, GFC

लेज़र & हेयर ट्रांसप्लांट

NABH मान्यता प्राप्त

दंत रोग विभाग

Hair Transplant

Before — After

उपलब्ध अनुभवी विशेषज्ञ

डॉ. स्नेहल बंछोड़

MDS

ओरल, मैक्सिलोफेशियल

एवं मुख कैंसर सर्जन

डॉ. बुशरा अमीन तिगाला

MDS

कॉस्मेटोलॉजिस्ट,

मैक्सिलोफेशियल सर्जन

(Resident)

दिनांक

10 मई 2026

• एडवांस फेशियल एस्थेटिक ट्रीटमेंट

• सुरक्षित व प्रभावी बोटॉक्स प्रक्रिया

• PRP द्वारा स्किन व हेयर रिजुवेनेशन

Botox

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

अपॉइंटमेंट बुक करें

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

07770 868473, 91652 66994, 98931 53699

सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श सुविधा, बीपी, शुगर, ईसीजी, सोनोग्राफी और बोन डेंसिटी जांच होगी मुफ्त, कई जांचों पर 50 प्रतिशत तक छूट..

0

राहुल भोई महासमुंद..

नगर स्थित सोहम जन सेवा समिति के तत्वावधान में 10 मई 2026, रविवार को सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों के अनुसार शिविर में स्त्री रोग, सायटिका, कमर दर्द, घुटना दर्द एवं सर्वाइकल संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों के लिए बीपी, शुगर, ईसीजी, सोनोग्राफी एवं बोन डेंसिटी जांच पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। शिविर के दौरान CT स्कैन, Echo, X-Ray एवं ब्लड टेस्ट पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। वहीं दवाइयों पर भी विशेष रियायत उपलब्ध रहेगी।

सोहम जन सेवा समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

बीजापुर जिले के अंतिम छोर पुरानी टाऊन ग्राम पंचायत मुख्यालय मदेदड के राम सीता मंदिर प्रांगण में संपन्न।दीपक मरकाम की खास खबर:-

0

बीजापुर जिले के अंतिम छोर पुरानी टाऊन ग्राम पंचायत मुख्यालय मदेदड के राम सीता मंदिर प्रांगण में संपन्न।दीपक मरकाम की खास खबर:-

बीजापुर

बीजापुर जिले के अंतिम छोर पुरानी टाऊन ग्राम पंचायत मुख्यालय मदेदड के राम सीता मंदिर प्रांगण में संपन्न।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के आसंदी पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि तिरूमाल अशोक कुमार तलांडी जिलाध्यक्ष रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती सरिता कुडेम अध्यक्ष जनपद पंचायत भोपाल पटनम, विशिष्ट अतिथि गण श्री राहुल यालम जनपद सदस्य पामगल क्षेत्र ,श्रीमती तनूजा कुम्मर जनपद सदस्य तिमेड क्षेत्र, श्रीमती रीना भगत जनपद सदस्य बारेगुडा क्षेत्र, सरपंच श्रीमती शारदा सेंड्रा मदेदड ,उपसरपंच श्याम बाबू मदेदड , सतेन्द्र कुमार ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भा जा पा,साई किरण युवा उपाध्यक्ष भा जा पा, कार्यक्रम के एवं जिला स्तरीय ,परियोजना स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता /सहायिका द्वारा सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया जिसमें अतिथियों द्वारा नव दाम्पत्य जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत जो सामूहिक विवाह हो रहें हैं गांव गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है शासन के महत्व कांक्षी योजनाएं जानकारी दी वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार तलांडी जिलाध्यक्ष रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन प्रथम दृष्टया नव विवाहित 40 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कहीं न कहीं सरकार हमारे गांव गरीब जो साक्षम नहीं है ऐसे जोड़ियों को चिन्हांकित कर सामूहिक शादियां कर रही यह पुनीत कार्य है धन्यवाद के पात्र है। और यही नहीं हर समाज भी सामुहिक विवाह कर रही है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी दोरला समाज द्वारा ग्राम पंचायत भंडार पाल में 16 जोड़े लंका पल्ली में 12 जोड़े ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 जोड़े और भी समाज जो द्वारा अनेकों शादियां किए हैं।यह शिक्षा का प्रभाव व समाजिक समागमन को दर्शाता है तलांडी ने नव दाम्पत्य जोड़ों उनके परिवारों और वहां हजारों के तादाद में उपस्थित जनों को बाल विवाह रोकथाम पर जोर देते हुए कहा पहले बाल विवाह होता था कहीं न कहीं गरीबी अशिक्षा का के अभाव के कारण पर वर्तमान में कानून पे कानून नियम पे नियम बना अब बाल विवाह करना कराना दंडनीय अपराध है।पढबो गढबो शिक्षित बनबो न्यूनतम 18 वर्ष के बाद ही लडका या लडकी का शादी करबो यानी जब तक लडका लडकी का 18 वर्ष नहीं होगा तब तक शादी नहीं करना है। अनिवार्यतः 18 वर्ष के बाद ही शादी कराने वहां उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई और हाल के शासन की महत्व कांक्षी योजनाएं को अवगत कराते हुए हाल में जनगणना व बस्तर मुन्ने सर्वे चल रहा है ऐसे महत्वपूर्ण सर्वे में हम सबको बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि शासन के मंशानुरूप योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच पाए तलांडी ने यह भी कहा कि स्कूल पाठशाला में जो शिक्षा अध्ययन कराते हैं उससे पहले 0 से 5 वर्ष तक बच्चों को मां बाप परिवार के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं द्वारा हमारे जच्चा बच्चों को पोषण आहार टीकाकरण 0 से 5 वर्ष के बच्चों का सर्वेक्षण शिक्षा ग्रहण कराते हैं मेहनत ज्यादा वेतन दैनिक मजदूरी से भी कम ऐसे में भला क्या होगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को समान कार्य समान वेतन दिया जाए वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेरे पुलैया , विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र ठाकुर,सरिता कुडेम, राहुल यालम,साई किरण , रीना भगत तनूजा कुम्मर ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम के अंत में नव दाम्पत्य जोड़ों को को 35 हजार रुपए का चेक एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा अंत में महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी भोपाल पटनम द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई तत्पश्चात विभाग द्वारा नवविवाहित जोड़ों एवं आगंतुकों को जल पान स्वरुची भोजन ग्रहण उपरांत विदाई किया गया*

जिला कार्यक्रम अधिकारी विस्मिता पाटिल, परियोजना अधिकारी श्रीमती कल्पना रथ, सेक्टर सुपरवाइजर मद्देड़ सावित्री मिरि, उजाला बंजारे, समस्त सुपरवाइजर, समस्त स्टाफ महिला बाल विकास विभाग भोपालपटनम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शांता मरकाम, सरिता मोरला, पदमा श्री, कुसुमा मोरला सहायिका पूनम, जया, सरिता एवं सेक्टर मद्देड़ के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका

* अब बस्तर देगा हेल्दी कॉफी का विकल्प, छिंद बीजों से तैयार होगी नई पहचान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* अब बस्तर देगा हेल्दी कॉफी का विकल्प, छिंद बीजों से तैयार होगी नई पहचान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 08 मई 2026

जगदलपुर, बस्तर के नैसर्गिक सौंदर्य और समृद्ध संसाधनों के बीच अब एक नई और सुगंधित क्रांति आकार ले रही है, जिसका श्रेय दंतेवाड़ा जिले के बचेली निवासी युवा उद्यमी विशाल हालदार को जाता है। बीकॉम और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शिक्षा प्राप्त करने वाले विशाल ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कुछ नया करने की चाह में छिंद (खजूर की एक स्थानीय प्रजाति) के उन बीजों से हर्बल कॉफी तैयार की है, जिन्हें अब तक बस्तर में पूरी तरह व्यर्थ समझा जाता था। इस अभिनव प्रयोग के पीछे विशाल का उद्देश्य न केवल बेकार पड़े प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करना है, बल्कि कॉफी के उन शौकीनों को एक स्वस्थ विकल्प प्रदान करना है जो स्वाद तो चाहते हैं लेकिन कैफीन के दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं। विशाल का यह सफर करीब दो वर्षों के गहन शोध और प्रयोगों का परिणाम है, जिसमें उन्होंने इंटरनेट की मदद और स्थानीय समझ का बखूबी तालमेल बिठाया है। विशाल की इस नवाचार को इनोवेशन महाकुंभ में प्रथम स्थान मिला, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस हर्बल कॉफी की सबसे प्रभावशाली विशेषता इसका पूरी तरह से कैफीन मुक्त होना है, जबकि इसमें छिंद के प्राकृतिक गुणों के कारण प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

विशाल का मानना है कि अधिकांश लोग केवल मानसिक सक्रियता के लिए ही नहीं, बल्कि कॉफी के अनूठे स्वाद और उसकी आदत के कारण इसका सेवन करते हैं, और उनकी यह खोज इसी वर्ग को ध्यान में रखकर की गई है।

इस नवाचार को तब बड़ी पहचान मिली जब विशाल ने शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ में अपना स्टॉल लगाया। वहाँ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चैधरी सहित विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और आम जनता ने इस कॉफी का स्वाद चखा और इसकी खूब सराहना की।

विशाल केवल एक उत्पाद बनाने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के यूथ अप फाउंडेशन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनके इस आइडिया से बस्तर के ग्रामीणों को रोजगार मिले और गांवों और जंगल से मिलने वाले छिंद के बीजों से उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। हालांकि यह प्रोजेक्ट अभी भी टेस्टिंग और विकास के दौर में है और इसका आधिकारिक लॉन्च होना बाकी है, लेकिन विशाल के इस अटूट प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि यदि दृष्टि स्पष्ट हो तो स्थानीय वेस्ट को भी वैश्विक स्तर के बेस्ट उत्पाद में बदला जा सकता है।

आने वाले समय में यह हर्बल कॉफी न केवल बस्तर की पहचान बन सकती है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दुनिया के लिए एक अनूठा उपहार भी साबित हो सकती है।

*विकास, विश्वास और बदलाव की पहचान बने कलेक्टर श्री संबित मिश्रा — नम आंखों से बीजापुर के अधिकारी कर्मचारियों ने दी विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*विकास, विश्वास और बदलाव की पहचान बने कलेक्टर श्री संबित मिश्रा — नम आंखों से बीजापुर के अधिकारी कर्मचारियों ने दी विदाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 08 मई 2026

बीजापुर: कलेक्टर श्री संबित मिश्रा को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भावुक नजर आए। बीजापुर जैसे माओवादी प्रभावित और चुनौतीपूर्ण जिले में उनका कार्यकाल प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और यादगार माना जा रहा है।

बीजापुर जिले के अधिकांश सुदूर इलाकों तक कभी प्रशासन की पहुंच सीमित थी, लेकिन कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के कार्यकाल में विकास और विश्वास की नई पहल देखने को मिली। कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बेहतर समन्वय और संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली के जरिए जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा तथा अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के कार्यकाल को जिले के लिए प्रेरणादायक बताया। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी हमेशा प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के दौरान कई अधिकारी भावुक दिखाई दिए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

अपने संबोधन में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बीजापुर में बिताए कार्यकाल को जीवन का स्वर्णिम समय बताया। उन्होंने जिले की उपलब्धियों का श्रेय जिला प्रशासन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस विभाग तथा मैदानी अमले की टीम भावना और मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि बीजापुर में कार्य करते हुए उन्हें जनता का स्नेह और सहयोग हमेशा मिलता रहा, जो उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।

समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और विकासोन्मुख सोच को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीजापुर ने अपने लोकप्रिय कलेक्टर को भावुक माहौल में विदाई दी, जहां हर आंख नम और हर शब्द सम्मान से भरा दिखाई दिया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण समस्त एसडीएम डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार सीईओ जनपद पंचायत सहित जिला कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

10 मई को भगवान चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव—कायस्थों का होगा महासंगम 

0

जगदलपुर—स्थानीय कायस्थ समाज जगदलपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा कायस्थ समाज के इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम दिनांक 10 मई 2026 रविवार को स्थानीय चित्रांश भवन सिविल लाइन लालबाग जगदलपुर में होने जा रहा है।जिसमें जगदलपुर के साथ साथ पड़ोसी ज़िले तथा क़स्बों में निवास करने वाले समाज के सदस्यों का एक साथ महा संगम होगा।

कायस्थ समाज से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष कायस्थ समाज जगदलपुर के द्वार वैशाख शुक्ल,गंगा सप्तमी के दिन कायस्थ कुल के ईष्ट देव भगवान ब्रह्मा के सत्रहवें पुत्र भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से समाज के द्वारा मनाया जाता है।इस दिन भगवान चित्रगुप्त जी प्रातः काल में वैदिक मंत्रोच्चार से अभिषेक ,पूजन ,हवन एवं महा आरती सभी सदस्य मिलकर करते है। दिन भर महिलाओं एवं बच्चों के खेल ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा। इसी के साथ शहर के विभिन्न मार्गों में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा आयोजन भी किया गया है ।उसके पश्चात भजन संध्या का भी आयोजन होगा जिसमें कलाकार भजन के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति गान करेंगे ।

भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य एवं विधायक जगदलपुर तथा अध्यक्षता श्रीमान संजय पांडे, महापौर नगर पालिक निगम जगदलपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमान खेम सिंह देवांगन, सभापति नगर पालिक निगम जगदलपुर होगे ।

संध्या 7 बजे मुख्य अतिथि के आगमन तथा स्वागत उपरांत सामाजिक सभा ,मुख्य अतिथियों के उद्बोधन पश्चात प्रतिभाओं को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा उसके पश्चात सामाजिक भोज का आयोजन होगा ।जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के सदस्य उपस्थित रहेंगे ।

गजेंद्र श्रीवास्तव 

सचिव ,कायस्थ समाज जगदलपुर,छत्तीसगढ़

विकास की रफ्तार पर कमीशनखोरी का ब्रेक ? अंतागढ़-नारायणपुर सड़क परियोजना में भुगतान अटकाने और मोटी रकम मांगने के आरोप, ठेकेदार ने थाने में दी शिकायत। आर एल कुलदीप की खबर..।

0

विकास की रफ्तार पर कमीशनखोरी का ब्रेक ?

अंतागढ़-नारायणपुर सड़क परियोजना में भुगतान अटकाने और मोटी रकम मांगने के आरोप, ठेकेदार ने थाने में दी शिकायत

भानुप्रतापपुर। बस्तर संभाग में वर्षों से नक्सल प्रभाव और अविकसित ढांचे के बीच अब शासन द्वारा सड़क और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इन्हीं बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में अंतागढ़ से नारायणपुर तक बन रही महत्वपूर्ण सड़क भी शामिल है, जिसे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की रीढ़ माना जा रहा है। लेकिन अब इस बड़े विकास कार्य पर विभागीय भ्रष्टाचार और कथित कमीशनखोरी के आरोपों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। यह सड़क भानुप्रतापपुर को अंतागढ़, नारायणपुर, कोंडागांव, जगदलपुर और दंतेवाड़ा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ने वाली अहम कड़ी मानी जा रही है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ व्यापार, परिवहन और खनिज गतिविधियों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर नारायणपुर क्षेत्र में संचालित माइनिंग कार्यों के कारण शासन के राजस्व में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

 

इसी बीच सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार नवीन अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर लोक निर्माण विभाग में पदस्थ DA सूरज कुमार साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि लगभग 465 लाख रुपये के लंबित भुगतान को जारी करने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की गई।ठेकेदार का आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद जानबूझकर फाइल और चेक रोके जा रहे हैं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भुगतान के लिए लगातार संपर्क करने पर मानसिक दबाव बनाया गया तथा अपमानजनक व्यवहार किया गया। सूत्रों के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस की स्थिति बन गई। चर्चा यह भी है कि ठेकेदार ने संबंधित कर्मचारी के निवास पहुंचकर बातचीत करने का प्रयास किया, जहां कथित रूप से साफ शब्दों में कहा गया — “पैसे दिए बिना भुगतान संभव नहीं है”, साथ ही अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

 

यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल विभागीय अनियमितता का मामला नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर के विकास कार्यों की गति को प्रभावित करने वाला गंभीर विषय माना जाएगा। क्षेत्र में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ जाएंगी, या शासन ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई कर विकास कार्यों को पारदर्शिता और गति के साथ आगे बढ़ाएगा।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है और लोगों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

विज्ञापन 👇

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के 2140 आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यौता भोज कार्यक्रम।

0

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के 2140 आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यौता भोज कार्यक्रम।

कांकेर:-

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के 2140 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित न्यौता भोज कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

ग्राम बेवरती के आंगनबाड़ी केंद्र में विधायक श्री आशाराम नेताम ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें भोजन परोसा और नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने, स्वच्छता अपनाने एवं शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अन्नप्राशन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं पौष्टिक भोजन वितरण के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

 

विज्ञापन 👇

साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर

_आपके भरोसे का एक नाम_

हमारे यहाँ उपलब्ध है:

– सभी प्रकार के पानी मोटर पंप

– कूलर, पंखा, बॉक्स

– फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण

सबसे कम दामों में गारंटी के साथ मिलता है।

पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर भानुप्रतापपुर

📞 मोबाइल: 62640 65220

एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!

आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल।

0

आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल।

 

आंद्रप्रदेश:-

आंध्र प्रदेश प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुमला तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज भी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन 👇

महासमुंद मे एम्बुलेंस से हो रही थी गांजे की तस्करी पुलिस ने 05 तस्करो को किया गिरफ्तार..गांजे की किमत 38 लाख 50 हजार..।

0

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 77 किलो अवैध गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए गांजा परिवहन में प्रयुक्त एंबुलेंस, पायलोटिंग कार और 5 मोबाइल फोन समेत कुल 50 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से महासमुंद की ओर एंबुलेंस वाहन क्रमांक एमएच 13 सीयू 0707 में गांजा परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर संदिग्ध एंबुलेंस एवं पायलोटिंग कार क्रमांक एमएच 12 एनबी 5277 को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान एंबुलेंस में छिपाकर रखा गया करीब 77 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा के बालीगुडा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाने की फिराक में थे। मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 68/2026 के तहत धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में एंबुलेंस चालक आकाश उर्फ अक्षय जाधव निवासी धाराशिव महाराष्ट्र सहित लिंबाजी जाधव, धनंजय लोखंडे, प्रथमेश पिंगले और अजय काले शामिल हैं। सभी आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं।

जप्त संपत्ति में 77 किलो गांजा जिसकी कीमत 38 लाख 50 हजार रुपये, एक एंबुलेंस, एक पायलोटिंग कार एवं 5 मोबाइल फोन शामिल हैं।

पिछले चार महीनों में जिले में 84 प्रकरणों में 6093.121 किलो गांजा जब्त कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।