HomeKankerथाना प्रभारी प्रहलाद यादव को भावभीनी विदाई, दीपक पुड़ो जिला मीडिया प्रभारी...

थाना प्रभारी प्रहलाद यादव को भावभीनी विदाई, दीपक पुड़ो जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा ने किया सम्मानित।

थाना प्रभारी प्रहलाद यादव को भावभीनी विदाई, दीपक पुड़ो जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा ने किया सम्मानित

दुर्गूकोदल

थाना दुर्गूकोदल में पदस्थ रहे निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री प्रहलाद यादव के स्थानांतरण उपरांत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। श्री यादव का स्थानांतरण अतागढ़ में होने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक पुड़ो ने सौजन्य भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके सफल एवं सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा की।

इस अवसर पर दीपक पुड़ो ने कहा कि थाना प्रभारी श्री प्रहलाद यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों और व्यवहार की जनता के बीच सदैव सराहना होती रही है।

उन्होंने कहा कि श्री यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया, जिसके कारण वे क्षेत्रवासियों के बीच एक लोकप्रिय एवं सम्मानित अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे।

स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए भाजपा युवा मोर्चा की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं नई पदस्थापना पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। नवीन पदस्थापना हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES