*किसान रैली का हुआ असर, समस्याओं का निराकरण करेंगे सीधे एस डी एम*दीपक मरकाम की खबर,
, बीजापुर, 23 जून 2026
बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार को हुई किसान रैली का असर नजर आ रहा है। खेती-किसानी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो तथा किसानों को खाद, बीज, डीजल अथवा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर विश्वदीप ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा खेती-किसानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि कृषि कार्य से जुड़े खाद बीज एवं डीजल की समस्या होने पर अपने क्षेत्र के एसडीएम से सीधे संपर्क करें।
जिले के बीजापुर अनुभाग : एसडीएम, जागेश्वर कौशल – 9165989716,
उसूर ,अनुभाग : एसडीएम भूपेन्द्र गावरे – 9584603977,
भोपालपटनम अनुभाग : एसडीएम यशवंत नाग – 9329781207,
भैरमगढ़ अनुभाग : एसडीएम विकास सर्वे – 8305418893 को संपर्क कर खाद, बीज, डीजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को अवगत करें ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

