Homeभानुप्रतापपुरभ्रष्टाचार और ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: सुधरें हालात,...

भ्रष्टाचार और ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: सुधरें हालात, वरना होगा जिला पंचायत का घेराव।

भ्रष्टाचार और ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल: सुधरें हालात, वरना होगा जिला पंचायत का घेराव

भानुप्रतापपुर। विधानसभा क्षेत्र:

विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों में मचे घमासान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं आसुलखार के उपसरपंच आकाश यदु ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने क्षेत्र के नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुछ रसूखदार नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर अपने चहेते ठेकेदारों को करोड़पति बनाने के खेल में लगे हुए हैं।

*स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ छल: आकाश यदु*

उपसरपंच आकाश यदु ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों को सिर्फ नाम के लिए कार्य एजेंसी बनाया जा रहा है। इसके बाद उन पर दबाव डालकर बाहरी और शहरी ठेकेदारों को निर्माण कार्य सौंपे जा रहे हैं। यह सीधे तौर पर ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन तथा उनके साथ एक बड़ा छल है।

*”गांवों के सरपंच जिला प्रशासन के चक्कर काट-काटकर और निर्माण कार्यों के लिए गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन उन्हें काम नहीं दिया जाता। वहीं दूसरी ओर, रसूखदार नेता और दलाल चुटकियों में करोड़ों के निर्माण कार्य, सप्लाई और खनन के ठेके हासिल कर रहे हैं। इससे स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।

आकाश यदु, अध्यक्ष, युवा कांग्रेस व उपसरपंच

 

*पारदर्शिता की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी*

 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी निर्माण कार्यों में तुरंत पारदर्शिता लाई जाए। इसके साथ ही कार्यों में स्थानीय सरपंचों और ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विकास का वास्तविक लाभ सीधे गांवों तक पहुंच सके।

उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे सरपंचों, पंचों और त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट कर जिला पंचायत का उग्र घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

*सरपंचों से अपील: ठेकेदारी प्रथा को करें पूरी तरह बंद*

आकाश यदु ने क्षेत्र के सभी सरपंचों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी निर्माण और सप्लाई के कार्य सरपंच खुद अपनी देखरेख में करवाएं और पंचायतों में चल रही ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से बंद करें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से इस हक की लड़ाई में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES