*विश्व योग दिवस पर गायत्री परिवार बीजापुर ने कराया कैदियों को योग ,उपजेल बीजापुर के लगभग 200 कैदी हुए लाभांवित* दीपक मरकाम की खबर,
बीजापुर दिनांक 21 जून 2026
बीजापुर : गायत्री परिवार के युग निर्माण योजना अतर्गत सप्त सूत्रीय आंदोलन में स्वास्थ्य आंदोलन एक प्रमुख अभियान है जिसके अंतर्गत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा , आयुर्वेदिक चिकित्सा आदि के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रखने के उपाय बताए जाते हैं।
विश्व योग दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार बीजापुर के तत्वाधान में योगाचार्य अर्जुन वेको और बैजनाथ गुप्ता ने स्वस्थ जीवन के सूत्रों को बताते हुए योग प्राणायाम के विभिन्न आसनों को बड़े सरल तरीके से कैदियों को सिखाया गया।
सूर्य नमस्कार, मकरासन, अष्टांग पादासन, ताड़ासन,, धनुरासन जैसे विविध आसनों को बताया गया।
इस अवसर पर जेल प्रबंधन के अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी अपनी भागीदारी कर योग किया।
जेल प्रबन्धन ने अपने कैदियों को योग करवाने के लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया और भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
विदित हो कि इससे पूर्व भी विगत 5 वर्षों से लगातार उपजेल के बंदियों को गायत्री परिवार द्वारा विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया है जिससे सैकड़ों कैदी पूर्व में भी लाभान्वित हुए हैं ।

