Home Blog Page 17

आपके बच्चे की स्वस्थ त्वचा, हमारी जिम्मेदारी..डॉ. अमित अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ..

0

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयाः

डॉ. अमित अग्रवाल

शिशु रोग विशेषज्ञ

बच्चों के चर्म रोग से जुड़ी समस्याएं जैसे

दाद-खाज

खुजली

सफेद दाग

कोढ़ा

इंफेक्शन

नाखून की समस्या

बालों की समस्या

आपके बच्चे की

स्वस्थ त्वचा,

हमारी जिम्मेदारी

विशेषज्ञ चिकित्सक

बच्चों के लिए विशेष देखभाल

सुरक्षित एवं विश्वसनीय उपचार

24×7 उपलब्ध…

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 77708-68473,

महासमुंद मे मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण..।

0

राहुल भोई महासमुंद…

पिथौरा//शासन के मंशानुरूप अवैध शिकार के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की दिशा में वन विभाग निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज 07/05/2026 को वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली में कक्ष क्रमांक 234 के समीप शांतिनगर (सुखीपाली) में दिनांक 04/05/2026 को हुए वन्यप्राणी मादा नीलगाय अवैध शिकार के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी (1) ईश्वर राणा वल्द मनीराम राणा जाति कुम्हार, ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (2) टंकधर वल्द सीताराम जाति सतनामी ग्राम शांतिनगर सुखीपाली (3) विद्याधर वल्द ललित प्रधान उम्र 50 वर्ष ग्राम-शांतिनगर सुखीपाली तहसील-पिथौरा, जिला महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा में आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण उपरांत आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त प्रकरण में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त कार्यवाही श्री मयंक पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी, सामान्य वनमंडल महासमुन्द के आदेशानुसार तथा सुश्री डिम्पी बैस, संयुक्त वनमंडलाधिकारी, उप वनमंडल पिथौरा के मार्गदर्शन में एवं श्री सुखराम निराला, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के निर्देशन में संपादित की गई। इस कार्यवाही में श्री ललित कुमार पटेल (वनपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व पिथौरा), श्री कोकिलकांत दिनकर (वनरक्षक), सुश्री पुष्पा नेताम (वनरक्षक), श्री विरेन्द्र बंजारे वनरक्षक, श्रीमती प्रभा ठाकुर वनरक्षक सहित अन्य वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।

* महिलाओं के लिए बड़ी सौगात — विशाखापटनम की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब  जगदलपुर शहर में देंगी सेवाएं* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* महिलाओं के लिए बड़ी सौगात — विशाखापटनम की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब  जगदलपुर शहर में देंगी सेवाएं* ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 08 मई 2026

जगदलपुर : बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।

विशाखापटनम की सुप्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युषा अब जगदलपुर में अपनी सेवाएं देने जा रही हैं।

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, गर्भावस्था जांच, प्रसूति संबंधी परामर्श एवं उपचार हेतु अब स्थानीय लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

डॉ. प्रत्युषा की सेवाएं जगदलपुर स्थित दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक के पास, SBI रोड में उपलब्ध रहेंगी। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

चिकित्सकीय परामर्श एवं पंजीयन हेतु मरीज दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क नंबर: 9406334545, 7693023045, 6265669854

📍 स्थान: दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक के पास, SBI रोड, जगदलपुर।

साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर संबलपुर_आपके भरोसे का एक नाम_हमारे यहाँ उपलब्ध है।

0
*साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर* *आपके भरोसे का एक नाम* *हमारे यहाँ उपलब्ध है* *सभी प्रकार के पानी मोटर पंप* *कूलर, पंखा, बॉक्स* *फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण* *सबसे कम दामों में गारंटी के साथमिलता है।* *पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर* *मो.62640 65220* *एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!*

साकिर इलेक्ट्रॉनिक फर्निचर संबलपुर_आपके भरोसे का एक नाम_हमारे यहाँ उपलब्ध है:

– सभी प्रकार के पानी मोटर पंप

– कूलर, पंखा, बॉक्स

– फर्निचर और बिजली के सभी उपकरण

सबसे कम दामों में गारंटी के साथ मिलता है।

पता: चांदनी चौक, दुर्गूकोंदल रोड, संबलपुर भानुप्रतापपुर

📞 मोबाइल: 62640 65220

एक बार सेवा का मौका अवश्य दें!

 

 

 

 

 

 

*  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने जगदलपुर शहर में 24 करोड़ 72 लाख की विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने जगदलपुर शहर में 24 करोड़ 72 लाख की विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026

जगदलपुर शहर में विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ,सासंद श्री महेश कश्यप,महापौर श्री संजय पांडे ने किया भूमिपूजन।

 

दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण , मुक्तिघाम से समुंद चौक ,पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का होगा निर्माण ।

 

अधोसंरचना विकास से शहर के वार्डों में 36 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन ।

 

जगदलपुर: जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार का दिन शहर में विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव, सांसद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया । इस व्यापक अभियान में शहर में ऐतिहासिक दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण,सड़क संपर्क व अधोसंरचना के विकास कार्यों का रहा। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की संकल्प व प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नगर पालिक निगम क्षेत्र में बस्तर का ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से जिसकी लागत 09 करोड़ 88 लाख 53 हजार रुपए से दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाऊस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य लागत 10 करोड़ 06 लाख रुपए से निमार्ण कार्य किया जायेगा। चित्रकोट मार्ग में पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 02 करोड़ 26 लाख रुपए से शिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। वहीं शहर में विभिन्न वार्डों सिविल लाइन वार्ड में 10 लाख से सीसी सड़क निर्माण,सदर वार्ड में 9.96 लाख से आरसीसी नाली निर्माण,प्रतापदेव वार्ड में 9.96 लाख नाली निर्माण,बालाजी वार्ड में 9.90 लाख नाली निर्माण, मोतीलाल नेहरू वार्ड में 9.94लाख सीसी सड़क, इंदिरा वार्ड में पुलिया निर्माण लागत 09.98 लाख रुपए,रमैया वार्ड में सड़क लागत 7.47 लाख,दलपत सागर में सीसी सड़क निर्माण 9.64 लाख, दीनदयाल उपाध्याय में 10 लाख रुपए, दंतेश्वरी वार्ड में लगभग 19 लाख रुपए से नाली निर्माण, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 7.52 लाख रुपए से सीसी सड़क व पुलिया निर्माण, गंगा नगर वार्ड में लगभग 19.50 लाख रुपए से आरसीसी नाला निर्माण कार्य,जवाहर नगर में 8.26 से नाली निर्माण, शांति नगर में 4.03 लाख रुपए, स्वामी विवेकानंद वार्ड में 05 लाख रुपए से सड़क व नाली, अनुकूल देव वार्ड में 9.98लाख शेड व सड़क निर्माण,संजय गांधी वार्ड में 11 लाख रुपए से शेड निर्माण कार्य, गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 13 लाख रुपए से नाली निर्माण, लोकमान्य तिलक वार्ड में 19.50 लाख रुपए से सीसी सड़क निर्माण कार्य, अब्दुल कलाम वार्ड में 9.15 लाख से नाली निर्माण, चंद्र शेखर आजाद वार्ड में 11 लाख से सड़क निर्माण,मदन मोहन मालवीय वार्ड में 6लाख से निमार्ण कार्य,महाराणा प्रताप में लगभग 21 लाख की लागत से नाली एवं सड़क निर्माण कार्य के विकास कार्यों का जिसका कुल लागत 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के कार्यो का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव , सांसद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे व जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधिवत किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम में आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा । बस्तरवासियों की दलपत सागर के सौंदर्यीकरण व विकास की मांग लगातार रही थी । जिसपर संज्ञान लेते हुए दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए नगरोत्थान योजना से विकास कार्य किया जायेगा। नगरोत्थान योजना से लागत 09 करोड़ 89 लाख रुपए से दलपत सागर को विकसित करने का कार्य किया जायेगा। दलपत सागर में को बाल, रिटर्निंग वाल,पेवर ब्लाक,चौपाटी निमार्ण,विद्युतीकरण , पार्किंग निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किया जायेगा। साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग मुक्तिधाम से समुंद चौक,पावर हाउस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का निर्माण व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। श्री देव ने कहा कि आज जिन सड़कों आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर में हमारे जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास से 36 विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य से सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी। हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में अधूरा ना रहे। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

 

वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। हमारे सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा।

वहीं महापौर श्री संजय पांडे ने कहा आज करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया । दलपत सागर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए चौपाटी निर्माण, पार्किंग निर्माण, विद्युतीकरण,नाला ,को वाल,व अन्य विकास कार्यों को किया जायेगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव , सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में जगदलपुर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। शहर के बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जगदलपुर की बहुप्रतीक्षित मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया

जल्द कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वहीं अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा,निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा,संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा,कलावती कसेर, श्वेता बधेल, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद पारूल बोथरा,कुबेर देवांगन, गौतम पानीग्राही,आलोक अवस्थी, ,पीतामह नायक,जाहिद हुसैन, बंसती समरथ, संतोष गौर, श्याम सुंदर,दिलीप दास,नेहा धुव,हरिश पारेख,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, रजनीश पानीग्राही,आर्येंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, राजेश श्रीवास्तव अलावा , जनप्रतिनिधि,वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

*  बस्तर की जनता पर BJP सरकार का नया हमला: बिजली दरों में 20-24% भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, आम आदमी की जेब पर डाका..*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग  दीपक मरकाम की खबर*

0

*  बस्तर की जनता पर BJP सरकार का नया हमला: बिजली दरों में 20-24% भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, आम आदमी की जेब पर डाका..*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग  दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026

जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा बिजली दरों में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। कंपनी ने राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) के समक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए औसतन 20-24 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता पर महंगाई का नया बोझ पड़ेगा।

 

श्री सुशील मौर्य जी ने कहा कि: BJP सरकार पहले ‘आधी बिजली बिल’ का ढोंग रचती थी, लेकिन अब सत्ता में आते ही जनता की जेब काटने पर उतर आई है।

बस्तर के आदिवासी भाई-बहन, किसान, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवार पहले से महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। अब बिजली बिल में 20-24% की बढ़ोतरी उनके लिए घातक साबित होगी।

प्रस्तावित बढ़ोतरी के मुख्य प्रभाव (बस्तर के संदर्भ में):

घरेलू उपभोक्ता: मध्यम परिवारों का मासिक बिजली बिल 25-35% तक बढ़ सकता है।

कृषि क्षेत्र: किसानों पर अतिरिक्त बोझ, जबकि बस्तर के दूर-दराज के इलाकों में सिंचाई पहले ही चुनौतीपूर्ण है।

टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ: शाम 5 से 11 बजे तक अतिरिक्त शुल्क, जब परिवारों में बिजली का सबसे अधिक उपयोग होता है।

 

छात्र-युवा और छोटे व्यवसाय: जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर सहित बस्तर डिवीजन के लाखों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी घाटे का रोना रो रही है, लेकिन बिजली चोरी, उच्च ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन लॉस और प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

बस्तर जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता पहले से खराब है, फिर भी बिल महंगे करने की साजिश रची जा रही है।

 

श्री सुशील मौर्य जी की मांगें:

बिजली दरों में प्रस्तावित किसी भी बढ़ोतरी को तुरंत खारिज किया जाए।

CSPDCL के घाटे की स्वतंत्र जांच कराई जाए।

बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने के लिए बस्तर में विशेष अभियान चलाया जाए।

आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पर्याप्त सब्सिडी सुनिश्चित की जाए।

सार्वजनिक सुनवाई में बस्तर की जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाए।

श्री सुशील मौर्य जी ने बस्तर की जनता से अपील की कि वे इस मुद्दे पर एकजुट हों और अपने स्थानीय विधायकों, बिजली कंपनी के अधिकारियों तथा नियामक आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

“BJP सरकार जनता विरोधी नीतियों पर अडिग है, लेकिन कांग्रेस बस्तर की जनता के साथ खड़ी है। हम इस लड़ाई को और तेज करेंगे।”

1 करोड़ 14 लाख 30 हजार के गांजे के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त मे…

0

राहुल भोई महासमुंद …

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली पहूंच कर नाकाबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741आया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम – अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये। पीकप वाहन के डाला में खाली कैरेट के नीचे प्लास्टिक बोरीयो में 226.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को बालीगुडा के आगे उडीसा से जिला अहमदनगर महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 226.600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 1,14,30,000 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद कलर की पीकप वाहन क्र0 MH16CD8741 कीमती 8,00,000 रूपये,, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये , जुमला 1,22,75,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दो आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

 

*गिरफतार आरोपी-*

*परिवहनकर्ता*

01- अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र)।

02- अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।

 

*जप्त सम्पत्ती-*

01- 226.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गान्जा किमती 1,14,30,000 रुपये।

02- एक पीकप वाहन कीमती 8,00,000 रूपये।

03- 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये।

*जुमला जप्त संपत्ति कीमत करीब 1,22,75,000 /- रूपये।*

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन”*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* बस्तर की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान: खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की ऐतिहासिक सफलता, समाज और क्षेत्र का नाम किया रोशन *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

* खुशबू वर्मा ने सीए परीक्षा में हासिल की सफलता*

*बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 07 मई 2026*

जगदलपुर: बोधघाट फ्रेजरपुर निवासी स्व. श्री ईश्वर लाल वर्मा एवं श्रीमती सानु वर्मा की सुपुत्री खुशबू वर्मा ने जनवरी 2026 में आयोजित Institute of Chartered Accountants of India द्वारा संचालित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा को 1 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

 

खुशबू वर्मा की इस उपलब्धि को कायस्थ समाज ने गर्व और प्रेरणा का विषय बताया है। कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है, जो समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

 

कायस्थ समाज जगदलपुर के समस्त परिवार ने खुशबू वर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई है कि वे जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपनी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ एवं करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ खबर तथ्यात्मक रूप से भ्रामक…। खनिज अधिकारी ने कहा पढें पुरी खबर… आर एल कुलदीप के साथ..।

0

रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ एवं करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ खबर तथ्यात्मक रूप से भ्रामक…। खनिज अधिकारी ने कहा पढें पुरी खबर… आर एल कुलदीप के साथ..

कांकेर,
दैनिक समाचार पत्र में 05 एवं 06 मई को प्रकाशित खबर ‘रेत तस्करों के हौसले बुलंद, एनीकट का पानी बहाकर नदी में बनाया अवैध रास्ता’ और ‘करोड़ो की लागत से बना एनीकट सूखा’ को तथ्यात्मक रूप से भ्रामक एवं निराधार बताते हुए जिला खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाराडुला में सरपंच हाराडुला को महानदी में रेत खदान की स्वीकृति दी गई है। जिसके संचालन से वर्ष 2025-26 में 14 लाख 22 हजार रूपए की खनिज राजस्व को ़प्राप्त हुई है तथा पट्टा शर्त के उल्लंघन पर 62 हजार 500 रूपए का अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा 05 मई को मौका जांच में रेत खदान हाराडुला से रेत उत्खनन एवं परिवहन बंद पाया गया तथा एनीकट में जलभराव होने के कारण रैम्प डुबा हुआ था। एनीकट के आसपास रेत का उत्खनन या परिवहन नहीं पाया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि हाराडुला क्षेत्र में अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए अवैध भंडारण एवं परिवहन के 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 01 लाख 66 हजार 200 रूपए समझौता राशि भी वसूल की गई है। हाराडुला रेत खदान के संबंध में सरपंच ग्राम पंचायत हाराडुला को खदान संचालन में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र की निरंतर निगरानी एवं जांच की जा रही है।
खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि चारामा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को 12 रेत खदान बासनवाही, अरौद, भिरौद-2, करिहा, किलेपार, भिलाई, तांसी-2, तांसी-3, तेलगुड़ा, माहूद, हाराडुला एवं भर्रीटोला में स्वीकृत है तथा 11 व्यक्तियों को रेत का अस्थायी भंडारण अनुज्ञा बाबूकोहका, पिपरौद, बासनवाही, सराधुनवागांव, किलेपार, कर्राजैसा, करैहा, अरौद, करिहा, माहूद में स्वीकृत किया गया है एवं संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्वीकृत रेत खदानों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालनकर्ता पर 08 लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी आरोपित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चारामा क्षेत्र में संचालित रेत खदानों के संबंध में सरपंचों को नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए खदान संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है।

अग्रवाल नर्सिंग होम मे 08 मई 2026 शाम 5 बजे से डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन द्वारा यूरोलॉजी कैंप मे की जाएगी मूत्र एवं पथरी जांच परामर्श एवं ऑपरेशन…।

0

AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामयः
यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच
परामर्श एवं ऑपरेशन

उपलब्ध इलाज :

• किडनी की पथरी का सम्पूर्ण इलाज एवं सर्जरी
• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुड़न का इलाज
• पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
• मूत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
शुक्रवार
08 मई 2026
शाम 5 बजे से
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 7 मई को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में 50% की छूट
एक्स-रे जांच 50% की छूट
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

अग्रवाल नर्सिंग होम
बरसाना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :
84618-11000, 77708-68473,
77730-86100

बीजापुर : तेंदू पत्ता तोड़ते समय महिला पर ‘पेंजर’ सांप का हमला,जिला अस्पताल किया गया रेफर

0

बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वंगापल्ली से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ तेंदू पत्ता संग्रहण के दौरान एक 38 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुत्तापुर निवासी सुशीला गुरला (पति महेश गुरला) आज गुरुवार सुबह अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं। काम के दौरान अचानक एक अत्यंत विषैले सांप, जिसे स्थानीय भाषा में ‘पेंजर’ (रसेल वाइपर) कहा जाता है, ने उनके पैर में डस लिया।

इलाके का सबसे खतरनाक सांप है ‘पेंजर’

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में रसेल वाइपर (चितकबरा) सांप का भारी आतंक है। स्थानीय बोली में इसे ‘पेंजर’ या ‘पिंजर’ कहा जाता है। यह सांप अपनी फुर्ती और घातक जहर के लिए जाना जाता है। घटना के तुरंत बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर

परिजनों ने बिना समय गंवाए सुशीला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार तो दिया गया, लेकिन जहर के बढ़ते असर और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया है।

सीजन में बढ़ा खतरा

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में तेंदू पत्ता की तुड़ाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। ग्रामीण सुबह-सवेरे घने जंगलों में जाते हैं, जहाँ घास और पत्तों के बीच छिपे इन जहरीले सांपों का खतरा सबसे अधिक होता है। फिलहाल, जिला अस्पताल में सुशीला का उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं।

राजू पुजारी मौत मामला: हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

राजू पुजारी मौत मामला: हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया अल्टीमेटम,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

तेलंगा समाज के नेतृत्व में रैली, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

बीजापुर।,,,,,,,,,, चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्त शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को जिले में व्यापक प्रदर्शन हुआ। तेलंगा समाज के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को सर्व आदिवासी समाज, महार, महारा और कलार समाज का समर्थन मिला, जिससे आंदोलन बड़े जनसमूह में तब्दील हो गया। प्रदर्शन में करीब 5 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।
मिनी स्टेडियम से प्रारंभ हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजू पुजारी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उनका कहना है कि जब्त सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम सामने आने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की न्यायिक जांच कराने, जिला पुलिस अधीक्षक की सीधी निगरानी में जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
प्रदर्शन में तेलंगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी, दिनेश पुजारी, सर्व आदिवासी समाज के सचिव कमलेश पैंकरा, महार समाज के अध्यक्ष अजय दुर्गम, कलार समाज के गौतम राव, अमित कोरसा, कामेश्वर दुब्बा, बी आर अमान, सुरेश परतागिरी, सन्नू हेमला, ईश्वरलाल सोनी, रैमनदास झाड़ी, कैलाश रामटेके, सतीश झाड़ी, मंगल रोटेल, सुबोध पुजारी, पुरुषोत्तम कुड़मुल, पुरुषोत्तम सल्लूर, विजय झाड़ी, कृष्णा बोल्ली, राम सिंग वार्गेम, पिलूराम पुजारी , तिरुपति लिंगम, अनीता मद्देड़, अनीता पुजारी, बसंती लिंगम, पीलू राम पुजारी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, पीड़ित परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

आज ग्राम पिच्चेकट्टा भानुप्रतापपुर में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित हुवे।समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।

0

आज ग्राम पिच्चेकट्टा भानुप्रतापपुर में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित हुवे।

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-

आज ग्राम पिच्चेकट्टा ( भानुप्रतापपुर ) में मावली हिल्स वाटर एडवेंचर के शुभारंभ अवसर पर सम्मिलित होकर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी ने कहा कि पिच्चेकट्टा जलाशय में वाटर एडवेंचर के प्रारंभ होने से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और आने वाला समय में इस क्षेत्र के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग,तुमन मंडावी सरपंच पिच्चेकट्टा,सुनाराम तेता अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, निखिल सिंह राठौर अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, देवेन्द्र टेकाम सदस्य जिला पंचायत कांकेर, निर्मला कावड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, विरेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर,तुषार ठाकुर पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, मनदीप कौर पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, निशा तिवारी पार्षद नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, राजेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता भानुप्रतापपुर,भुनेश्वर कोरेटी सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर, रवि दुग्गा, रवि साहू, विष्णु कचलाम सदस्य जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर,

*भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश रामानी,नमन झाबक जैन,प्रदीप नवलानी,आनंद जैन,यश कुथूरिया मावली हिल्स पीछेकट्टा मुल्ला भंजन कोरेटी,सगरूराम गावड़े,पतिराम गावड़े, राधेश्याम तारम, गिरधारी तारम आदि उपस्थित रहे।

* जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* जनसमस्याओं के समाधान और योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026

*जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मारकेल सुशासन तिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सांसद श्री महेश कश्यप हुए शामिल*

 

जगदलपुर, सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव एवं सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनहितकारी पहल की सराहना की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार जनता के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों—विधायक, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे आम जनता की बात, शंकाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर अपनी योजनाओं, कार्यों की जानकारी देते हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं।

 

सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से एक त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

 

सुशासन तिहार के तहत जगदलपुर विकासखंड के ग्राम मारकेल शिविर का आयोजन किया गया। मारकेल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव के द्वारा किया जाकर वहां उपस्थित जनसमूह से सीधे संवाद भी किया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम में विधायक श्री किरण सिंह देव एवं सांसद श्री महेश कश्यप ने कुल 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से 30 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिविर में बस्तर मुन्ने, नियद नेल्लानार तथा सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

सुशासन तिहार कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सुभाऊ कश्यप , निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद पंचायत सदस्य गण, संरपंचगण, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास, राजेश शर्मा, मनोज पटेल, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, सीईओ अमित भाटिया,बीईओ अरूण दास , एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।अच्छी व सटिक खबरो के साथ फिर मिलेंगे.. आप सभी का आर एल कुलदीप…।

0

Rkbharatnews का खबर का असर दुर्गुकोंदल में अवैध रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन 7 हाईवा जब्त माफियाओं में मचा हड़कंप।

कांकेर/भानुप्रतापपुर। दुर्गुकोंदल ब्लॉक में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चला है। खबरो की असर दबाव और ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बाद नींद से जागे माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 हाईवा और 2 चेन माउंटेन मशीनों को मौके से जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि दुर्गुकोंदल ब्लॉक में अवैध रेत उत्खनन का खेल कई महीनों से जारी था। इसे रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने न केवल धरना-प्रदर्शन किया, बल्कि भानुप्रतापपुर विधायक ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के बाद Rkbharatnews के संपादक आर एल कुलदीप खबर के माध्यम से इस गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा था। बावजूद इसके, लंबे समय तक जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहे, जिससे मिलीभगत की आशंकाएं प्रबल हो रही थीं।

*बड़ा सवाल: कार्रवाई या खानापूर्ति?*

*क्षेत्र में चर्चा है कि क्या यह कार्रवाई वाकई अवैध खनन को जड़ से खत्म करने के लिए है, या महज ऊपरी दबाव के चलते की गई एक ‘खानापूर्ति’ है? ग्रामीण अब भी सशंकित हैं कि अधिकारी कुछ दिनों बाद फिर से रेत माफियाओं को खुली छूट दे सकते हैं। फिलहाल, प्रशासन की इस “देर से जागी” फुर्ती ने क्षेत्र के माफियाओं में हड़कंप जरूर मचा दिया है।

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में विभिन्न पंचायतों में डोम शेड, नवीन तालाब निर्माण ,सीसी सड़क , देवगुड़ी,मातागुड़ी का उन्नयन व अन्य विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने किया भूमिपूजन किया ।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव एवं सासंद श्री महेश कश्यप ने 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर विकास कार्यों की क्षेत्रवासियों को सौगात दी।

इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल में मारकेल,भेजापदर,धाटपदमूर,करनपुर,आसना, आड़ावाल, बम्हनी , गरावण्ड खुर्द, नगरनार, हल्बाकचोरा में डोम शेड, सड़क संपर्क, देवगुड़ी ,मातागुड़ी का उन्नयन कार्य को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नगरनार मंडल के मारकेल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते ग्राम बम्हनी में डोम शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए,करनपुर डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए एवं गरावण्ड खुर्द में डोम शेड निर्माण लागत 20 लाख रुपए के विकास कार्यों के साथ आड़ावाल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 13 लाख रुपए, कालीपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 04 लाख रुपए,मारकेल में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 14 लाख रुपए,भेजापदर में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य लागत 12.85 ,खम्हार गांव सी सी सडक निर्माण कार्य लागत 9.50 लाख रुपए, धाटपदमूर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 13.50 लाख रुपए,आसना में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 3.28लाख रूपए, करनपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए एवं खूटपदर में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया ।

वहीं नगरनार मंडल में विभिन्न ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसमें मारकेल में हनुगुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए, कालीपुर में हिंगलाज माता गुड़ी का उन्नयन कार्य लागत 05 लाख रुपए,धनपुंजी में दंतेश्वरी माता गुड़ी,बामनदई माता गुड़ी में शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, नगरनार राममंदिर में शेड निर्माण व उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बुरूदंबाड़ा सेमरा में माता गुड़ी में आहता निर्माण कार्य लागत 05 लाख रुपए,करनपुर में रामपाल व ठाकुरानी माता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए,बीजापुट में कोदईमाता गुड़ी में उन्नयन कार्य लागत 15 लाख रुपए एवं हल्बाकचोरा में मां गंगादई माता गुड़ी में आहता निर्माण व शेड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रुपए एवं कुम्हली जीरा गांव में तालाब के उन्नयन कार्य हेतु लागत 19.69 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। आज कुल 02 करोड़ 65 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया ।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल के विभिन्न पंचायतों में क्षेत्र के जनता के मांग के अनुरूप डोम शेड निर्माण,सीसी सड़कें, नाली ,देवगुड़ी व मातागुड़ी एवं सांस्कृतिक मंच व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

क्षेत्र की जनता की की वर्षो पुरानी मांग डोम शेड निर्माण कार्य की जिसके तहत बम्हनी,गराबण्ड खुर्द एवं करनपुर में डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। डोम शेड निर्माण से क्षेत्र के जनता को सुविधा होगी।

श्री देव ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन एवं कार्यक्रम करने में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। साथ ही क्षेत्र में विभिन्न देवगुड़ी व मातागुड़ी का उन्नयन व शेड निर्माण कार्य जनता के मांग के अनुरूप कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र में जनता का हमारे देवगुड़ी व मातागुड़ी से विशेष आस्था और पंरपरा से जुड़ाव होता है। जिसके लिए हमारी सरकार मंदिरों,देव गुड़ी व माता गुड़ी के उन्नयन कार्य हेतु लगातार कार्य कर रही है।

श्री देव ने कहा हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी।

विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र की जनता से विकास के वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। हर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा क्षेत्र की विकास करना हमारा दायित्व है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनमानस के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं।

आज नगरनार मंडल में करोड़ों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप , निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग उपाध्यक्ष,पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, जनपद पंचायत सदस्य, संरपंच एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास,राजेश शर्मा, मनोज पटेल,रूपेश समरथ,तपन सरकार ,राधे पन्दे, जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं अन्य उपस्थित थे।

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

1

*छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में चुनावी सुगबुगाहट: ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के लिए होगा मतदान*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग दीपक मरकाम की खबर*

 

छत्तीसगढ़ रायपुर दिनांक 06 मई 2026,

 

छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है ।

 

प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जल्द चुनाव कराए जाएंगे. मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो चुका है, ऐसे में संगठन में नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज होने वाली है ।

 

 

जानकारी के अनुसार, मई-जून के बीच सदस्यता अभियान शुरू किया जा सकता है. इसी आधार पर आगे चुनावी प्रक्रिया तय होगी. सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है. चुनाव प्रक्रिया को संचालित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई की इलेक्शन टीम जल्द रायपुर पहुंचेगी. टीम यहां आकर पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग और संचालन करेगी ।

 

इस बार चुनाव को और व्यापक बनाते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भी मतदान कराया जाएगा. इससे संगठन की पकड़ जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. पूरी चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी ।

 

सदस्यता से लेकर मतदान तक की व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और भागीदारी बढ़े ।

बड़ी खबर EXCLUSIVE खबर कांकेर जिले से कांकेर जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के संकेत, लेकिन जमीनी हकीकत पर सवाल..। पुर खबर के लिए बने रहे Rkbharatnews व पत्रकार आर एल कुलदीप कुलदीप के साथ..।

0

बड़ी खबर EXCLUSIVE खबर
कांकेर जिले से
कांकेर जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के संकेत, लेकिन जमीनी हकीकत पर सवाल
कांकेर।
जिले के विभिन्न विकासखंडों—कोयलीबेड़ा, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर और कांकेर—में अब विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं सुधारने और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की योजनाओं पर काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी कई योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिससे आम जनता को राहत मिल सकती है।
इसके साथ ही किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए भी नई योजनाओं के जरिए रोजगार और आय बढ़ाने की संभावनाएं बन रही हैं। कृषि क्षेत्र में सहायता, स्वरोजगार योजनाएं और कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।
लेकिन दूसरी ओर, जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इससे आम जनता में नाराजगी और असंतोष देखने को मिल रहा है।
👉 Rkbharatnews की टीम इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है।
जल्द ही ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं, जो जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करेंगे।

कम दामो में विज्ञापन…… सम्पर्क….करें
🖊️ ✍️ आर एल कुलदीप
प्रधान संपादक, Rkbharatnews
📞 मो.: 6267855263 / 9479083919

*महिला विरोधी केंद्र सरकार, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें- सुशील मौर्य…*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*महिला विरोधी केंद्र सरकार, महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें- सुशील मौर्य…*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग से दीपक मरकाम की खबर*

*प्रदेश में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण …*

* बस्तर सम्भाग, जगदलपुर दिनांक 06 मई 2026*

जगदलपुर:आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में व 543 सीटो पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ शहर के बस स्टैंड चौंक में विरोध प्रदर्शन किया गया …।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कहा कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए।

लोकसभा एवं विधानसभा की सभी आरक्षित सीटों पर महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।

केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है,केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर लंबित न रखा जाए, बल्कि इसे तत्काल लागू कर देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है, तो उसे इस बिल को शीघ्र लागू कर महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर देना चाहिए।

केंद्र सरकार जनगणना या परिसीमन जैसे बहाने बनाकर इसे टालने के बजाय अगले चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण लागू करे।

मौर्य ने आगे कहा बेरोजगारी,बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।

पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है।

मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बड़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है।

मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।

बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।

इस सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए गैस सिलेंडर भरवाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को लाभ पहुंचाने वाली भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज कर केवल अपने मित्रों उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का ही कार्य कर रही है।

आम परिवारों का बजट दिनों दिन लगातार बिगड़ता जा रहा है मगर सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं।अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,पूर्व सभापति कविता साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,महामंत्री अभिषेक नायडू,प्रशांत जैन,सुषमा सुता,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,अमरनाथ सिंह,ललिता राव,संदीप दास,हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,विजेंद्र ठाकुर,एम वेंकट राव,अपर्णा बाजपेयी,नंदू सेन,पार्षद शुभम यदू,लोकेश चौधरी, हरिशंकर,एस नीला,ज्योति राव,माही श्रीवास्तव, शादाब अहमद,अंकित सिंह,रंगा राव,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,लोकेश नंदा,शंकर सेन,कृपाशंकर राय, वैभव,हेमंत,समीर कुरैशी,गुरमीत कौर,गौरी आदि मौजूद रहे।*

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*

रायपुर, 05 मई 2026

रायपुर:उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यां के लिए 19 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

निर्माण कार्य के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर के वार्ड क्रमांक 16 मां दंतेश्वरी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और वार्ड 13/14 में महर्षि कश्यप चैक निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

* पीजी कॉलेज जगदलपुर में गुरुवार को 269 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* पीजी कॉलेज जगदलपुर में गुरुवार को 269 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

*सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम*

 

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है, जहाँ कुल 269 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

आगामी गुरुवार 14 मई को होने वाली इस परीक्षा में इन 269 विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला सुबह 10 बजे से दोपहर 01.15 बजे के सत्र में होगा। धरमपुरा स्थित इस केंद्र पर परीक्षार्थियों की इस संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी छात्र बिना किसी असुविधा के अपनी परीक्षा संपन्न कर सकें।

 

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि निर्धारित संख्या में पहुँच रहे इन परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से गहन जाँच की जाएगी, जिसके लिए उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश के दौरान वीक्षकों द्वारा इंटरनेट से प्राप्त मूल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा।

यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में फोटो संबंधी कोई त्रुटि है, तो उसे अनिवार्य रूप से अपनी दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखनी होगी।

सभी परीक्षार्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।

परीक्षार्थी केवल हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट और चप्पल पहनकर ही परीक्षा हॉल में बैठ सकेंगे।

घड़ी, मोबाइल, जूते-मोजे, बेल्ट और किसी भी तरह के आभूषण जैसे बाली या झुमके पहनकर आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्राचार्य डॉ. अनिल श्रीवास्तव और सहायक समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर इस केंद्र पर परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़ EXCLUSIVE Rkbharatnews पर… हर खबर पर नजर.. बडेकापसी में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान। ₹. 200से विज्ञापन चालू हम लगाते है कम दामो में विज्ञापन…. सम्पर्क आर. एल. कुलदीप 6267855263/9479083919

0

ब्रेकिंग न्यूज़ EXCLUSIVE Rkbharatnews

हर खबर पर नजर..

बडेकापसी में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान।

₹. 200से विज्ञापन चालू हम लगाते है कम दामो में विज्ञापन…. सम्पर्क आर. एल. कुलदीप 6267855263/9479083919

बडेकापसी:

क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या सामने आ रही है। गांव में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) और Reliance Jio (Jio) के टावर लगे होने के बावजूद सही नेटवर्क नहीं मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि वे हर महीने नियमित रूप से मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, लेकिन नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण वे सेवाओं का सही लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। वहीं कंपनियां लगातार अपना मुनाफा कमा रही हैं।

बताया जा रहा है कि बडेकापसी में दोनों कंपनियों के टावर मौजूद हैं, फिर भी कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी स्पीड और नेटवर्क गायब रहने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।

आर्थिक नुकसान:

ग्रामीणों का आरोप है कि खराब नेटवर्क के कारण हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि कंपनियां फायदा उठा रही हैं।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी:

इस गंभीर समस्या पर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि—चाहे विधायक हो या सांसद—का ध्यान नहीं गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Rkbharatnews

✍️ आर एल कुलदीप

6267855263 / 9479083919

 

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज का समर्थन, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा आक्रोश*

बीजापुर दिनांक 06 मई  2026

बीजापुर: पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है।

तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

घटना के डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

बताया गया कि स्वर्गीय राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को आयोजित प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी ।

ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है..?कम दामो में समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें। ✍️आर एल कुलदीप 6267855263/9479083919…।

0

ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है..?

Rkbharatnews
हर खबर पर नजर

कम दामो में समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें।
✍️आर एल कुलदीप
6267855263/9479083919

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वो चुनाव नहीं हारी हैं इसलिए इस्तीफ़ा नहीं देंगी

उन्होंने मंगलवार को चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया

वहीं बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी बात नहीं कर सकता है*

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*‘सही दवा-शुद्ध आहार‘ अभियानः भोपालपटनम में ढाबों व दुकानों पर कार्रवाई*,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार ‘सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ थीम पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत भोपालपटनम में व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई की गई।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संचालित ढाबा, होटल, डेलीनीड्स, जूस सेंटर, फल दुकान, मिठाई दुकान और फास्ट फूड सेंटर सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितता पाए जाने पर सत्यनारायण भोजनालय, मोना ढाबा, श्रीराजन ढाबा और लक्ष्मी फास्ट फूड पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, हाइजीन मेंटेन करने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जिन दुकानदारों के पास खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन नहीं था। उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी भी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। साथ ही लोगों और दुकानदारों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार और सुरक्षित दवा के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।

*पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी ने ली भाजपा सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

*पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी ने ली भाजपा सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,
मंगलवार को अटल सदन, भाजपा जिला कार्यालय बीजापुर में जनप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री माननीय *श्री महेश गागड़ा जी* ने सोशल मीडिया टीम, जिला बीजापुर की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री गागड़ा जी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सोशल मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री गागड़ा जी ने कहा कि सोशल मीडिया का हर कार्यकर्ता भाजपा का डिजिटल योद्धा है, जो सच्चाई और विकास की बात को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री के.जी.सुधाकर जी, एसटी मोर्चा प्रदेश संयोजक अरविंद पुजारी जी, भाजयुमो सोशल मीडिया जिला संयोजक सोनू बघेल जी, कार्तिक कावरे जी, मुन्ना ताती जी, पूजा पोंदी जी, एवं जिले के समस्त मंडलों से आए सोशल मीडिया पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

* इनोवेशन महाकुंभ 1.0: बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग,जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

* इनोवेशन महाकुंभ 1.0: बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग,जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

*शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल*

 

जगदलपुर, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर की है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार रोडमैप का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और अधोसंरचना का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही “नियद नेल्ला नार योजना” का विस्तार कर इसे “नियद नेल्ला नार 2.0” के रूप में 10 जिलों में लागू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इनोवेशन हब बनाने के उद्देश्य से “नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30” लागू की गई है। इस नीति के तहत युवाओं को आइडिया से लेकर व्यवसाय विस्तार तक हर स्तर पर सहायता दी जा रही है। आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं से स्टार्टअप को बढ़ावा मिल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग विकसित बस्तर से होकर जाता है। बस्तर में आदिवासी कला, लघु वनोपज, जैविक कृषि, पर्यटन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें तकनीक, ब्रांडिंग और ई-कॉमर्स से जोड़कर नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन के बढ़ने से होमस्टे, स्थानीय गाइड, हस्तशिल्प और वनोपज की मांग बढ़ेगी, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बस्तर का युवा उद्यमिता के माध्यम से विकसित बस्तर, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

कार्यक्रम में नवाचार करने वाले बेस्ट आइडिया और बेस्ट स्टार्टअप के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि अपने बेहतर भविष्य के लिए जो उद्देश्य लेकर यहाँ आए और इस इनोवेशन महाकुंभ में सीखकर जा रहे हैं उसे मूर्त रूप देने के लिए संकल्पबद्ध होकर करें।उद्यमिता और स्वरोजगार को अपनाकर युवा आगे बढ़ें ताकि अपने घर परिवार को खुशहाल बना सकें।इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने इस इनोवेशन महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को एक मंच मिला है जिससे युवा अपने नवाचार को आगे बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बन सकेंगे।उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं का व्यवसाय या स्वरोजगार स्थापित कर नौकरी देने वाले बनें और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें।

इस अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवाचार के जरिये उद्यमिता एवं स्वरोजगार अपनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाने के लिए युवाओं से आह्वान किया।

आरंभ में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने इनोवेशन महाकुंभ आयोजन के उद्देश्य और विश्वविद्यालय की स्थापना सहित संस्थान के विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, नवोन्मेषी प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।इस मौके पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, छतीसगढ़ ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप,नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह,आईजी श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा,पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति,प्राध्यापक, अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समेत युवा मौजूद रहे।

*बीजापुर जिले के एडापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज की ऐतिहासिक आम सभा संपन्न, जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने जताया आभार,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*बीजापुर जिले के एडापल्ली में रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज की ऐतिहासिक आम सभा संपन्न, जिलाध्यक्ष अशोक तलांडी ने जताया आभार,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

 

*बीजापुर दिनांक 05  मई 2026*

बीजापुर: नेशनल पार्क सेंड्रा क्षेत्र के ग्राम एडापल्ली में बीते 1 मई 2026 को रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज द्वारा एक विशाल एक दिवसीय आम सभा का सफल आयोजन किया गया।

 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने जुटकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

 

*ज्वलंत मुद्दों पर हुआ विचार-मंथन*

 

इस वृहद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना था।

 

सभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए वैचारिक मंथन किया गया।

 

यह पहली बार था जब बीजापुर जिले के भोपाल पटनम विकास खण्ड के सेंड्रा क्षेत्र के एडापल्ली में इस स्तर पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज का इतना बड़ा जमावड़ा देखने को मिला।

 

कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी के प्रति  हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर जिला अध्यक्ष अशोक तलाण्डी ने अपने संदेश में कहा:

“यह कार्यक्रम आप सभी के सहयोग और उपस्थिति के बिना सफल नहीं हो पाता। मैं प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पटेल, पुजारी, वडडे, गुनिया, पेरमा, गायता सहित सभी माता-बहनों, युवाओं और अधिकारी-कर्मचारियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

सभा में सर्व समाज के प्रमुखों, मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

जिलाध्यक्ष तलांडी ने विशेष रूप से उन आम नागरिकों और सियान बड़े (बुजुर्गों) नो जवान युवक, युवतियों जन प्रति निधियों, दूर दराज से आए समाज प्रमुखों सदस्यों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दूर-दराज से आकर इस आयोजन को सफल बनाया।

*यूरोलॉजिस्ट डॉ दीपक वामशी 6 को जगदलपुर शहर में उपलब्ध रहेंगे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

*यूरोलॉजिस्ट डॉ दीपक वामशी 6 को जगदलपुर शहर में उपलब्ध रहेंगे*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* जगदलपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

 

जगदलपुर दिनांक 06  मई 2026

किम्स हॉस्पिटल विशाखापटनम के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक वामशी एल्ला 6 मई (बुधवार) को जगदलपुर में मरीजों को परामर्श देंगे जानकारी के अनुसार, डॉ. एल्ला एसबीआई रोड, चांदनी चौक स्थित आईएसओ सर्टिफाइड दुर्गा पॉलीक्लिनिक में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। वे पेशाब एवं किडनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के इलाज और परामर्श देंगे।

 

 

*डॉक्टर द्वारा जिन बीमारियों का इलाज किया जाएगा, उनमें पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार यूरिन इन्फेक्शन, किडनी एवं मूत्रनली में पथरी, प्रोस्टेट (पुरुष ग्रंथि) का बढ़ना, किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं, पेट के निचले हिस्से में दर्द, महिलाओं में पेशाब संबंधी दिक्कतें और बच्चों में बिस्तर गीला करना जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा डायलिसिस के मरीजों के लिए एवी फिस्टुला, पीसीएनएल जैसी प्रक्रियाओं पर भी परामर्श दिया जाएगा। पुरुषों में नपुंसकता, शीघ्रपतन एवं अन्य संबंधित समस्याओं का भी उपचार उपलब्ध रहेगा।अग्रिम पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9406334545, 7693023045 पर संपर्क किया जा सकता है।*

बिग ब्रेकिंग..EXCLUSIVE..खबर कांकेर जिला के कोरर जहां जिला से लेकर राज्य तक के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।…..सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…आर एल कुलदीप की कलम…।

0

बिग ब्रेकिंग..EXCLUSIVE..खबर कांकेर जिला के कोरर जहां जिला से लेकर राज्य तक के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।…..सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…आर एल कुलदीप की कलम…।

कांकेर

जिला के कोरर जहां जिला के तमाम बडे बडे नेता जनप्रतिनिधि

लेकिन बस स्टैंड में सुविधा नही।

यात्रीयों को सुलभ शौचालय जैसे तमाम सुविधाओं से वंचित होना पडता है लेकिन यहां के सताधारी विपक्ष या अन्य दल के जनप्रतिनिधियों को भी कोई मतलब नही।

सुविधा के अभाव में यात्री परेशान फिर भी अपना देश महान…..

यात्री प्रतिक्षालय बना शोपीस, सुविधाओं के लिए भटक रहे यात्री

कोरर बस स्टैंड में बना यात्री प्रतिक्षालय केवल नाम का नजर आ रहा है। जहां एक ओर बोर्ड पर “आपका स्वागत है” लिखा है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यहां..

सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं

साफ-सफाई की स्थिति भी खराब

बस स्टैंड परिसर के आसपास दुकानें और भीड़ तो नजर आती है, लेकिन यात्रियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से उपेक्षित हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि

जब यह क्षेत्र जनप्रतिनिधियों से भरा हुआ है, तो फिर आम जनता की इस समस्या पर किसी का ध्यान क्यों नहीं?

यात्री मजबूरी में खुले में या आसपास की दुकानों का सहारा लेने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है:

“सिर्फ बोर्ड लगाकर विकास नहीं होता, सुविधा भी दिखनी चाहिए।”

कोरर बस स्टैंड का यह हाल जिम्मेदारों की उदासीनता को साफ दर्शाता है। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि कब तक इस समस्या पर चुप्पी साधे रहते हैं।

“सुविधा शून्य, स्वागत पूरा — यही है कोरर बस स्टैंड की सच्चाई”

सच्चाई लिखो तो लगता बुरा….. जाकर देखो कोरर का बस स्टैंड का मुत्रालय है सडागला….।

 

 

 

 

**महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य, समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश**,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

**महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य, समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश**,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 05 मई 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभागीय निर्देश क्रमांक 267/2025, दिनांक 10.03.2026 के अनुसार यह प्रक्रिया हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने हेतु लागू की गई है।

 

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन हितग्राहियों का अब तक ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनका शीघ्र सत्यापन कराया जाना आवश्यक है, अन्यथा उन्हें योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

 

**महत्वपूर्ण निर्देश एवं जानकारी**

 

**ई-केवाईसी अनिवार्यता**

महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। पोर्टल में नाम मिसमैच की समस्या के समाधान हेतु *ऑटो करेक्शन सुविधा* लागू की गई है, जिससे त्रुटियों का स्वतः सुधार किया जा सकेगा।

 

**नाम त्रुटि सुधार हेतु सुविधा**

नाम में त्रुटि सुधार के लिए हितग्राहियों को कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पोर्टल के माध्यम से ही सुधार किया जाएगा।

 

. **लिंग (Gender) विसंगति का समाधान**

जिन हितग्राहियों के आधार में लिंग संबंधी त्रुटि है, उन्हें नजदीकी आधार केंद्र में जाकर सुधार कराना अनिवार्य होगा, तभी ई-केवाईसी संभव होगा।

 

**सूची से नाम विलोपन**

जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो जाएगा, उनका नाम ई-केवाईसी लंबित सूची से स्वतः हटा दिया जाएगा।

 

**निःशुल्क सेवा**

ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क लिया जाना नियम विरुद्ध है।

 

**निर्धारित समयावधि**

सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

**विशेष प्रावधान (लेट केस)**

यदि किसी कारणवश कोई हितग्राही निर्धारित समय में ई-केवाईसी नहीं करा पाता है, तो उसे 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 के मध्य संबंधित परियोजना कार्यालय में ई-केवाईसी कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

 

**डेटा एवं समन्वय व्यवस्था**

हितग्राहियों की सूची जिला, विकासखंड, ग्राम एवं आंगनवाड़ी स्तर पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे कार्य को सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न किया जा सके।

 

**समस्या समाधान**

यदि ई-केवाईसी के दौरान आधार एवं पंजीयन क्रमांक सही होने के बावजूद समस्या आती है, तो संबंधित परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

**जन-जागरूकता हेतु अपील**

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी अवश्य कराएं, ताकि योजना का लाभ सतत एवं निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहे।

 

*“समय पर ई-केवाईसी – योजना का सुनिश्चित लाभ”*

भेलवापानी डंडाईखेडा सहित तमाम जगह रेत माफिया का आतंक, नदियों का सीना चीरकर खुलेआम हो रही तस्करी; प्रशासन मौन…..रिपोर्टर:-विरेन्द्र कुमार रावटे।।

0

भेलवापानी डंडाईखेडा सहित तमाम जगह रेत माफिया का आतंक, नदियों का सीना चीरकर खुलेआम हो रही तस्करी; प्रशासन मौन…..रिपोर्टर:-विरेन्द्र कुमार रावटे।।

कांकेर:-

उत्तर बस्तर कांकेर के दुर्गकोंडल, दंडाईखेड़ा भेलवापनी ,चारामा और कांकेर ब्लॉक में इन दिनों रेत का अवैध कारोबार अपनी चरम सीमा पर है। राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक मिलीभगत के चलते रेत माफिया ने क्षेत्र की नदियों को तबाह करना शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में हाइवा प्रतिदिन रायपुर, भिलाई और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र भेजे जा रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँच रही है, बल्कि शासन को करोड़ों के राजस्व का चूना भी लग रहा है।*

*दिखावे की लीज, खेल कहीं और का*

स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों का आरोप है कि रेत माफिया के पास लीज और रॉयल्टी की पर्चियां तो होती हैं, लेकिन वे महज़ दिखावे के लिए हैं। वास्तविकता यह है कि लीज कहीं की, खनन कहीं और: जिस घाट की लीज आवंटित है, वहां के बजाय माफिया उन जगहों से रेत निकाल रहे हैं जहां खनन प्रतिबंधित है।

फर्जी रॉयल्टी: रॉयल्टी पर्चियां दूसरे जिलों या अन्य घाटों की इस्तेमाल की जा रही हैं।

खनिज विभाग पर सांठगांठ के आरोप: आरोप है कि खनिज विभाग के अधिकारी इस पूरे खेल में शामिल हैं और मोटी कमीशन लेकर अवैध उत्खनन को अपनी मूक सहमति दे रहे हैं।

बर्बाद हो रही पीएमजीएसवाई (PMGSY) सड़कें

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कें, जो हल्के वाहनों के लिए डिजाइन की गई हैं, आज रेत से लदे 60 से 70 टन के भारी-भरकम हाइवा के नीचे दबकर दम तोड़ रही हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है।

विरोध करने पर ‘फर्जी केस’ और धमकियां

इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और ग्रामीणों को दबाने के लिए माफिया दमनकारी नीति अपना रहा है।

“अगर कोई विरोध करता है, तो उसे भाजपा-कांग्रेस के रसूखदार नेताओं का डर दिखाया जाता है। इतना ही नहीं, विरोध करने वालों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज कराकर उन्हें बदनाम करने और डराने का प्रयास किया जा रहा है।”

— स्थानीय निवासी

गांवों में गुटबाजी और अशांति

रेत माफिया ने अपने स्वार्थ के लिए शांत गांवों में गुटबाजी पैदा कर दी है। पैसों के लालच में कुछ लोगों को अपने पाले में लेकर ग्रामीणों के बीच ही विवाद और उपद्रव कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक ताना-बाना बिखर रहा है।

*प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग*

इसे भी पढें….https://rkbharatnews.in/?p=33568

क्षेत्र की जनता और निष्पक्ष जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

भारी वाहनों के प्रवेश से ग्रामीण सड़कों को बचाया जाए।

लीज और रॉयल्टी की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर एफआईआर दर्ज की जाए।

यदि प्रशासन समय रहते नहीं चेता, तो नदियों के तटीय कटाव और पर्यावरण असंतुलन के कारण भविष्य में क्षेत्र को गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ राज्य सभी जिलों, तहसील ,ताजा सटीक , विश्वशनीय खबरों के लिएसम्पर्क करे,RK BHARAT NEWS ग्रुप से जुड़े, खबरें, विज्ञापन, चैनल में जिला , तहसील संवाददाता नियुक्ति हेतू सम्पर्क करें 6267855263,7724958481,8305345734

Email. Kuldeeprama80@gmail.com

*माओवादियों का गढ़ कहे जाने वाला तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*माओवादियों का गढ़ कहे जाने वाला तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर 05 मई 2026- विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर स्थित ग्राम तर्रेम में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।

राज्य सरकार की पहल से क्षेत्र में पहुंच आसान हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर तर्रेम में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी, सुरक्षित प्रसव सेवाएं तथा लैब जांच की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन, स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन के साथ आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है।

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी के नेतृत्व में आकांक्षी विकासखंड उसूर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तर्रेम को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक NQAS प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 फरवरी 2026 से वर्चुअल मूल्यांकन किया गया जिसमें 12 सेवाओं के आधार पर कुल 88.19ः अंक प्राप्त हुए। मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ सीएचओ, आरएचओ महिला एवं पुरुष से राष्ट्रीय कार्यक्रमों और ग्रामीणों को दी जा रही सेवाओं पर विस्तार से जानकारी ली गई, जिसमें सभी कर्मी सफल रहे।

इस उपलब्धि में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री वरुण साहू, नर्सिंग ऑफिसर मानसी ताटपल्ली, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी डॉ शिवा गौरी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्रवण नेताम, डाटा प्रबंधक निरंजन भोई सहित समस्त स्वास्थ्य स्टाफ, सीएचओ, आरएचओ, एएनएम एवं मितानिनों का विशेष योगदान रहा।

सब जन निरामय.अब अग्रवाल नर्सिंग होम म आप मन बर एक खास पहल.50 वर्ष से अधिक दाई-ददा (सियान) मन बर प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श साथ ही डॉक्टर फीस नहीं लगे सब्बो जांच म 20% छूट

0

AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL

सब जन निरामय

अग्रवाल नर्सिंग होम म आप मन बर एक खास पहल

50 वर्ष

से अधिक दाई-ददा (सियान) मन बर

प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

डॉक्टर फीस नहीं लगे

सब्बो जांच म 20% छूट

बुजुर्गों की सेहत, परिवार की ताकत!

~ प्रतिदिन उपलब्ध ~

डॉ. मीरा डी.एल.

सीनियर मेडिसिन स्पेशलिस्ट

डॉ. हर्ष गायकवाड़

मेडिसिन स्पेशलिस्ट

डॉ. अभिषेक अग्रवाल

दंत रोग एवं रूट केनाल विशेषज्ञ

डॉ. भारती अग्रवाल

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

• शुगर, हाई बीपी, सांस फूलना

• सिर दर्द, नींद नहीं आना, याददाश्त कम होना

• कमजोरी, कमजोर पाचन क्रिया

• त्वचा के समस्या

• दांत के समस्या

• आंख के समस्या – निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

• नस/तंत्रिका तंत्र के बीमारी (नस म दर्द, झनझनाहट)

• पेशाब संबंधी समस्या – पेशाब म दिक्कत, धारा कम होना

• माहवारी और बच्चेदानी से जुड़ी बीमारी, कैंसर से जुड़ी जांच

• जोड़ों म दर्द, कमर दर्द, चलने-फिरने म परेशानी

समय: बिहान 10 बजे ले दोपहर 1 बजे तक

जरूरी: आधार कार्ड लाना अनिवार्य है

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

📞 84618-11000, 90396-45760, 77730-86100

शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनातायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज का समर्थन, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा आक्रोश

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,,, पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है।
तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
घटना के डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
बताया गया कि स्वर्गीय राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को आयोजित प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएग।

*बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय — महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,

0

*बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय — महेश गागड़ा*,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

*तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की बड़ी जीत: कार्यकर्ताओं के संघर्ष और नेतृत्व की रणनीति का असर*

बीजापुर /,,,,,,,,,,,,,पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की ऐतिहासिक जीत का परिणाम विकासवाद और सुशासन की शुरुआत है। यह पश्चिम बंगाल के एक-एक कार्यकर्ता की जीत हैं। कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को शानदार जीत मिली । इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने इसे लाखों सनातनी ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना एक ऐतिहासिक कदम है। महेश गागड़ा ने असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत को सुशासन, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास ने असम को विकास के नया आयाम, जनता का विश्वास और सुशासन महत्व ने बड़ी जीत दिलाई। साथ ही पुडुचेरी में पार्टी का शानदार प्रदर्शन ने भाजपा शानदार जीत का परिणाम हैं। इन तीनों जगह का शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर विधानसभा में पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश गागड़ा ने भैरमगढ़ में कार्यकर्ताओं के संग मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दीं ।

*खाद-बीज, रसोई गैस और नेटवर्क की समस्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, अशोक तलांडी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*खाद-बीज, रसोई गैस और नेटवर्क की समस्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, अशोक तलांडी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर जिले के रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष बीजापुर अशोक कुमार तलांडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसान अन्नदाताओं को समय पर खाद्य बीज नहीं देने से मजबूरन तेलंगाना आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र से ऊंचे दामों में खाद्य बीज लेते हैं ,जबकि छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार कहती हैं कि राज्य के हर वर्ग को शासन की महत्व कांक्षी योजनाएं का लाभ नियमित दे रहे हैं यह सरासर झूठ है।

 

विष्णुदेव साय जी की सुशासन की सरकार को सोचने की आवश्यकता है कि कि समय पर किसानों को खाद्य बीज नहीं देने के स्थिति में यहां के किसान अन्नदाता अन्यत्र राज्यों से ऊंचे दामों में खाद्य बीज क्रय कर ला रहे हैं, इस खरीफ फसल सीजन में ऐसा न हो जितने भी पूर्व एवं वर्तमान पंजीकृत किसानों के मांग अनुरूप खाद्य बीज व किसानों से संबंधित योजनाओं का लाभ अविलंब पूरा किया जाए ।

 

तलांडी ने यह भी कहा राज्य व केंद्र सरकार एक ओर कहती हैं कि एक पेड़ मां के नाम पर ऐसा नहीं है केवल से केवल कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने जल जंगल जमीन व लाखों हजारों पेड कटवा रही यह बताने की आवश्कता नहीं..

 

तलांडी ने यह भी कहा कि आवश्यकता अनुसार गांव गरीब माध्यम साक्षम लोगों को गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है कि आज़ के दिनांक में रसोई गैस की आवश्यकता को जनता के मांग अनुरूप गैस सिलेंडर न देकर 45 दिनों में देने से तब तक क्या करेंगे वर्तमान में गैस सिलेंडर के अलावा दुसरा विकल्प नहीं पूर्व की तरह कैरोसिन मिट्टी तेल भी उपलब्ध होता तो स्टोव के माध्यम से पकवान बना सकते थे लेकिन राज्य व केंद्र सरकार के नाकामियों के वजह से खाद्य बीज के लिए किसान अन्नदाताओं व घरेलू गैस सिलेंडर के हितग्राही परेशान हैं ।

तलांडी ने सरकार को चेताते कहा कि गैस सिलेंडर 45 दिनों में दे पर विकल्प तो बता दें रसोई गैस के बगैर विकल्प के 45 दिनों की फरमान को वापस लिया जाकर रसोई गैस सिलेंडर हितग्राहियों को कम-से-कम 30 दिनों में गैस सिलेंडर दिया जाए, जबकि देश भर में विभिन्न राजनीतिक दलों व समाजिक संगठन आम जनता माता बहनें दिन ब दिन बढ़ती मंहगाई और खाद्य बीज गैस सिलेंडर के लिए कभी चक्का जाम तो कभी रैली आम सभा, नुक्कड़ सभा के माध्यम से मांग कर रहे हैं, राज्य व केंद्र सरकार को जूं तक नहीं रेंग रहा है। और तो और प्रारंभिक तौर पर जियो जियो जियो और जियो फाइबर के निर्माण से लोगों को नेटवर्क सुविधा बेहतर की बजाय जियो मर गया जैसे है। चुंकि हम जियो नेटवर्क के नियमित उपभोक्ता हैं पर जियो के बजाय मरने जैसे है।

 

आज जहां जियो टावर का निर्माण हुआ वहां लगभग जियो नेटवर्क के शत् प्रतिशत उपभोक्ता हैं जिन्होंने कूली भूती छोटे मोटे धंधा खेती किसानी कर एक विश्वास के साथ जियो को चुना और नियमित रिचार्ज करते हैं।

 

जियो नेटवर्क कि सुविधा बेहतर नहीं है कम से कम जियो नेटवर्क के मालिक को सोचना है कि लोग खून पसीना के मेहनत से प्रति दिन माह के हिसाब से नियमित रिचार्ज करते हैं। क्या जियो मालिक या कंपनी को बैगैर नेटवर्क के घर बैठे पैसे देना है।

 

भोपाल पटनम में तो जियो नेटवर्क का शर्मसार हैं।

 

कंपनी वालों को प्रति दिन फोन के माध्यम से शिकायतों का अंबार है।

 

शिकायतों का निराकरण का नाम ही नहीं जनता पसीना का पैसा है जरा जियो वाले मानवीय अनुरोध को समझिए जियो नेटवर्क कंपनी का छ ग राज्य के बीजापुर जिले के अंतर्गत जहां कहीं भी जियो टावर का निर्माण हुआ है वहां नेटवर्क नियमित सुविधा दिया जाए अन्यथा सर्व समाज उग्र आंदोलन करेगी जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन जियो नेटवर्क कंपनी की होगी ।

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

0

*शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर 6 मई को तेलंगा समाज का प्रदर्शन*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले से दीपक मरकाम की खबर*

 

*सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज का समर्थन, आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ा आक्रोश*

 

बीजापुर दिनांक 04  मई 2026

बीजापुर जिले के पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी के आत्महत्या मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है।

आदिम तेलंगा समाज ने इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर 6 मई को बीजापुर में रैली और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित आंदोलन को सर्व आदिवासी समाज और महार, महारा, कलार समाज ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे यह आंदोलन और व्यापक होता नजर आ रहा है।

तेलंगा समाज के जिला अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी के अनुसार, 22 अप्रैल को चेरपाल निवासी एवं प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ शिक्षक राजू पुजारी ने आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

घटना के डेढ़ हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

बताया गया कि स्वर्गीय राजू पुजारी तेलंगा समाज में जिला सचिव के पद पर भी कार्यरत थे और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से समाज में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 मई को आयोजित प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

 

*रुढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समाज ने नेशनल पार्क क्षेत्र में  दस सूत्रीय मांगों के साथ भरी हुंकार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*रुढ़ि जन्य परंपरागत आदिवासी समाज ने नेशनल पार्क क्षेत्र में  दस सूत्रीय मांगों के साथ भरी हुंकार*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर, भोपाल पटनम 01 मई 2026

 

*रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज नेशनल पार्क क्षेत्र सेंड्रा ग्राम एडापल्ली में 01 मई 2026 को एक दिवसीय सामाजिक सांस्कृतिक संवैधानिक वैचारिक ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए आम सभा आयोजित किया गया जिसमें सर्व प्रथम रूढ़ि जन्य परंपरागत पटेल पुजारी वडडे गुनिया पेरमा गायता द्वारा ग्राम देवताओं का पूजा अर्चना कर अतिथियों द्वारा संविधान दाता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर पारंपारिक हल्दी चन्दन द्वीप प्रज्ज्वलित कर जय संविधान जय सेवा जय जोहार सेवा जोहार जय नेशनल पार्क के नारों के के साथ कार्यक्रम की शादी की तत्पश्चात नेशनल पार्क कार्यक्रम आयोजन समिति के समाज प्रमुखों सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष तरुमाल अशोक तलांडी जी का हल्दी चन्दन एवं पीला गमछा से स्वागत करते हुए वहां से विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मडे दिनेश व विशिष्ट अतिथियों समाज प्रमुखों तिरूमाल नरेंद्र बुरका प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष, डाक्टर बी आर पुजारी, तिरूमाल बी एस नागेश संरक्षक, तिरुमाल दशरथ कश्यप भतरा समाज जिलाध्यक्ष, डाक्टर शोभित, तिरूमाल संतोष यालम सरपंच सेंड्रा, तिरूमाल इगुसियस तिर्की कूडुक उरांव समाज जिलाध्यक्ष बीजापुर, तिरूमाल दीपक मरकाम समाज प्रमुख मददेड, तिरुमाल रामलाल मेट्टा समाज प्रमुख सेंड्रा तिरूमाल दिनेश मडे जनपद सदस्य एवं अन्य समाज प्रमुखों का स्वागत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक तलांडी ने कहा कि अब तक इस क्षेत्र में शासन की योजनाएं शुन्य है क्यों न अब हम सब मिलकर शासन का योजनाओं का लाभ लेना सबसे पहले तो वहां के जनता से अपील किए कि जब कभी भी सर्वे होता है बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और हाल में महत्वपूर्ण जनगणना सर्वे हो रही है। हम पुरखों से यहां रह जल जंगल जमीन बोली भाषा रीति रिवाज नेंग टोटम व्यवस्था को मानने वाले और परंपराओं प्राकृतिक को संजोए रखे आदिवासियों को निश्चित रूप से इस जनगणना में आदिवासी धर्म, अपनी जाति व बोली लिखवाना आवश्यक है। साथ ही साथ ( बस्तर मुन्ने) सर्वे में भी सहयोग आवश्यक करिए ऐसे आवश्यक सर्वे से वंचित होने से नपा तुला नुकसान अपने को होगा शासन का योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तलांडी ने स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल आपूर्ति पर जोर देते शासन प्रशासन 10 सूत्रीय मांगों की ज्ञापन सौंपा,,

 

*केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार यह अत्यंत जनहित के 10 बिन्दुओं को अमल लाकर त्वरित निराकरण करें अन्यथा समाज उग्र आंदोलन करेगी जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी वहां उपस्थित अतिथियों समाज प्रमुखों ने भी अपने सार गर्भित उद्बोधन में हाल के जनगणना में आदिवासी धर्म अपनी जाति, बोली अंकित कराते हुए बस्तर मुन्ने सर्वे में भाग लेवे तथा हम सब को मिलकर स्वास्थ्य शिक्षा पेयजल मुलभूत आवश्यकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया कार्यक्रम में उपस्थित मैक संचालक तिरूमाल तलांडी कांतैया एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे दिनेश मडे जनपद सदस्य ने वहां की ज्वलंत मुद्दों को उठाया और कहा कि हमें आपार खुशी हुई कि रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में हमारे अति संवेदनशील नेशनल पार्क क्षेत्र में पूरकों से इस प्रकार की सामाजिक सांस्कृतिक संवैधानिक वैचारिक मूल भूत आवश्यकताएं पूरी करने कभी इतनी बड़ी सभा नहीं हुई यह पहली बार है।

रूढ़ि जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे एवं गोंड समाज,मुरिया समाज दोरला समाज परधान समाज हल्बा समाज माडिया समाज भतरा समाज कूडक उरांव समाज समाज प्रमुखों डाक्टर पुजारी ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य के संदर्भ में ज़ोर देते कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित जैसे भी समस्या हो प्रथम दृष्टया मितानिन, नर्स,एम पी डब्ल्यू डाक्टर को बताइए या सीधे मुझे हर हाल में हमारी पूरी कोशिश होगी कि स्वास्थ्य लाभ देयेंगे वहीं नरेंद्र बुरका ने रूढ़ि जन्य परंपरागत पर आधारित द्वारा नेशनल पार्क क्षेत्र के 60 गांवों के माता बहनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम कुछ कारणों से सामाजिक संगठन को मजबूत करने में वंचित रहे पर अब समय आ गया मावा नाटे मावा राज स्थापित करने का वहीं बी एस नागेश संरक्षक ने विशेष कर शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं के नारे के साथ सभी को अनिवार्यतः शिक्षा ग्रहण करने कहा सभा को इगुसियस तिर्की,मेटटा रामलाल संतोष यालम सरपंच सेंड्रा, ने भी संबोधित किया और सेवा जोहार जय सेवा बूढ़ा देव के जयकारों के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की*

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किया भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर से दीपक मरकाम की खबर*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप और सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किया भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*रायपुर से दीपक मरकाम की खबर*

 

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

 

*वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव*

 

*भोरमदेव मंदिर के समीप करियाआमा से शुरू होगी 36 किमी की जंगल सफारी*

 

रायपुर, 3 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रकृति और रोमांच के संगम के रूप में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण किया। लगभग 36 किलोमीटर लंबी यह जंगल सफारी घने वनों, ऊँची पहाड़ियों और समृद्ध जैव विविधता के बीच पर्यटकों को न केवल रोमांचक अनुभव देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच इको-टूरिज्म के नक्शे पर नई पहचान भी मिलेगी। करीब 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस अभ्यारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी रूट तैयार किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के समीप करियाआमा क्षेत्र में बनाया गया है, जहां से पर्यटक प्रवेश करेंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नेचर गाइड को जिप्सी की चाबी एवं टेंट कैंपिंग सामग्री प्रदान की गई तथा महिला स्व-सहायता समूहों को बर्तन किट वितरण किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा दूरदूरी जलप्रपात तक सफारी भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री लोकचंद साहू, अध्यक्ष, संयुक्त वन प्रबंधन समिति थवरझोल श्री जग्गू सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत चौरा श्रीमती दुर्गा लांझे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन रायपुर श्री अरुण कुमार पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर श्री गुरूनाथन एन., मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त श्रीमती एम. मर्सीबेला, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार छवई, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव जंगल सफारी घने जंगलों के बीच विकसित एक रोमांचक और अद्वितीय पर्यटन स्थल है, जहाँ पर्यटक प्राकृतिक परिवेश में खुले वातावरण में वन्यजीवों को नजदीक से देख सकेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। विशेष रूप से, स्थानीय युवक-युवतियाँ पर्यटकों के लिए गाइड के रूप में कार्य कर सकेंगे, जिससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जंगल, जल और पहाड़ सदैव से दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं और यही किसी भी क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़, विशेषकर भोरमदेव क्षेत्र, प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है, जहाँ के घने जंगल, पर्वत और सुरम्य दृश्य पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि भोरमदेव जंगल सफारी का निर्माण अत्यंत आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से किया गया है, जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक प्रकृति के बीच एक यादगार अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से तेजी से विकसित किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे और अधिक भव्य एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सफारी के संचालन में वाहन चालक और गाइड के रूप में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत पर्यटन और क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान भोरमदेव, जिन्हें पशुपति के रूप में भी जाना जाता है, उनकी पावन भूमि पर स्थित यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा से समृद्ध है। सफारी प्रारंभ होने से अब प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहाँ आकर विभिन्न वन्यजीवों और प्राकृतिक वैभव का अनुभव कर सकेंगे। सांसद श्री पाण्डेय ने भोरमदेव जंगल सफारी के शुभारंभ पर सभी जनप्रतिनिधियों, वन विभाग और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से कबीरधाम को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल ने बताया की इस सफारी का उद्देश्य न केवल पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना है, बल्कि स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देना है। सफारी मार्ग को इस प्रकार विकसित किया गया है कि पर्यटक घने जंगलों, पहाड़ियों, नदियों और घास के मैदानों के बीच प्रकृति को उसके वास्तविक स्वरूप में अनुभव कर सकें।

भोरमदेव जंगल सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार सृजन और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन का सशक्त माध्यम है। इस पहल से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की संभावना है, साथ ही स्थानीय समुदायों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त होगा। राज्य सरकार द्वारा विकसित यह परियोजना छत्तीसगढ़ को इको-टूरिज्म के मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पर्यटकों एवं प्रकृति प्रेमियों से अपील है कि वे इस नई पहल का हिस्सा बनें और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करें।

 

*सफारी के दौरान पर्यटकों को विभिन्न इन आकर्षक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा*

 

*टेडगा सालेह ग्रास लैंड* – जहाँ नीलगाय, हिरण एवं विविध पक्षी प्रजातियाँ सहज रूप से देखी जा सकती हैं।

 

*जैतपुरी (धन डबरा) ग्रास लैंड* – संकरी पगडंडियों से खुली वादियों तक पहुँचने का रोमांचक मार्ग।

 

*बर खोल्हा व्यू प्वाइंट* – चारों ओर फैले पर्वतीय दृश्यों का मनमोहक दृश्य और प्राकृतिक प्रतिध्वनि का अनूठा अनुभव।

 

*बकोदा ग्रासलैंड* – साल एवं बाँस के घने वन, जो प्राकृतिक स्वागत द्वार का आभास कराते हैं।

 

*दूरदूरी झरना* – जलधारा की मधुर ध्वनि और शीतल वातावरण, जो मन को सुकून प्रदान करता है।

 

*भाई-बहन कोरा* – स्थानीय जनश्रुतियों से जुड़ा एक सांस्कृतिक एवं भावनात्मक स्थल।

 

*बाज़ार डोंगरी* – सीधी ढलान वाली पहाड़ी, जो साहसिक अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाती है।

 

*कारियाआमा* – प्राचीन शनि मंदिर एवं ऐतिहासिक मान्यताओं से जुड़ा स्थान, जहाँ की पौराणिक कथा इस क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे कल 04 मई को विशेषज्ञ द्वारा मुँह एवं दांतो की सर्जरी एवं ईलाज..।

0

दन्त रोग विभाग

मुंह एवं दांतों की

सर्जरी एवं इलाज

वरिष्ठ स्पेशलिस्ट द्वारा

डॉ. रत्नेश बंबोड

MDS, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल

सर्जन, मुख कैंसर सर्जन

डॉ. अभिषेक अग्रवाल

BDS, MDS

रूट केनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ

उपलब्ध:

04 मई 2026

सुबह 11 से शाम 06 बजे तक

मुख कैंसर के लक्षण

• मुंह में छाले (लम्बे वक्त से)

• जीभ में छाले (लम्बे वक्त से)

• मुंह में गठान

• लाल या सफेद रंग के चकत्ते

• मुंह का कम खुलना

• मुंह में जलन

उपलब्ध सर्जरी

• मुख कैंसर

• चेहरे की चोट और विकृति

• जबड़े का फ्रैक्चर

• कटे फटे होंठ एवं तालू

• मुंह खोलने में दर्द या परेशानी

• नाक का तिरछापन

3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेज़र, डेंटल इम्प्लांट, फेशियल ट्रॉमा केयर

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क:07770 868473, 91652 66994, 98931 53699


क्या आपके बच्चे को झटके पड़ते हैं?

क्या बच्चे को असामान्य सर दर्द होता रहता है?

क्या बच्चे में मिर्गी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं?

देर ना करें!

आज ही अग्रवाल नर्सिंग होम आएं।

मात्र ₹2000

अत्याधुनिक ईईजी मशीन

से कराएं मिर्गी की जांच

विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट द्वारा रिपोर्ट प्राप्त करें

लक्षण ना दिखने वाले मिर्गी रोग की जांच भी उपलब्ध है

डॉ. अमित अग्रवाल

शिशु रोग विशेषज्ञ

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

सर्वे सन्तु निरामया

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

हड्डियों का आधुनिक ईलाज अब बसना मे भी प्रतिदिन है उपलब्ध..। अग्रवाल नर्सिंग होम मे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप सराफ प्रतिदिन है उपलब्ध..।

0

मेट्रो सिटीज

बैंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद

के स्तर का भरोसेमंद

हड्डियों का आधुनिक इलाज

अब बसना में प्रतिदिन उपलब्ध

इनही शहरों के प्रख्यात हॉस्पिटल्स में

अपनी सेवा दे चुके अत्यंत

अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा

उपलब्ध उपचार: • जोड़ों के दर्द

• जोड़ प्रत्यारोपण

• स्पोर्ट्स इंजरी

• लिगामेंट में चोट

• आर्थ्रोस्कोपी

• सायटिका

• स्पाइन संबंधित

• बच्चों के हाथ एवं पैरों की विकृति

• जटिल फ्रैक्चर

• पेल्विक एवं एसेटाबुलम फ्रैक्चर

डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल

MS (Orthopedics), FIJR, FESS, FIAS

हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी

एवं आर्थ्रोस्कोपी विशेषज्ञ

96 स्लाइस सी टी स्कैन

एवं डिजिटल एक्स रे

सुविधा उपलब्ध

आयुष्मान एवं बीजू कार्ड की सुविधा उपलब्ध

हड्डी रोगों की सम्पूर्ण जांच, परामर्श, इलाज

एवं ऑपरेशन, न्यूनतम दरों में उपलब्ध

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

विश्वास के 35 वर्ष

AGRAWAL NURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

महासमुंद के सरायपाली स्थित शिशुपाल पर्वत में एक प्रेमी जोड़े ने कुदकर की आत्महत्या..सरायपाली पुलिस जांच में जुटी..

0

राहुल भोई महासमुंद…

छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड मे मौजूद शिशुपाल पर्वत 1000 फीट ऊंचे ‘घोड़ाधार जलप्रपात’ के लिए प्रसिद्ध है..लेकिन फिसलन और सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण यहाँ से गिरकर अबतक 9 से 10 मौतें भी हो चुकी है यहां तक किसी को फेककर हत्या की घटना भी घटित हो चुकी है..फिर भी यहां जिला प्रशासन द्वारा किसी तरह सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं कर रहे है जिससे यहां हो रही मौतो को रोका जा सके..गौर करने की बात यह है की वन विभाग के द्वारा पर्वत मे जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 20 रूपये चार्ज लिया जाता है लेकिन सुरक्षा खुद के हवाले छोड़ दिया जाता है यहां ना साइन बोर्ड है ना किसी सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी नाही पर्वत के कोनो पर ग्रिल लगी है..असमाजिक तत्व के लोग खुलेआम शराब सेवन कर मौज करते है.जो जैसा चाहे वैसा कर सकता है इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है..ताज़ा मौत का मामला एक प्रेमी जोड़ी का है जहाँ हजारों फिट की उचाई से कूदकर एक प्रेमी जोड़ी ने अपनी जान दे दी है यह कौन थे कहा से आये थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद जाँच करने मे जुटी है..।

 

*राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के आदिवासियों ने भरी हुंकार, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले , भोपाल पटनम  से दीपक मरकाम की खबर*

0

*राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के आदिवासियों ने भरी हुंकार, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन,*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर जिले , भोपाल पटनम  से दीपक मरकाम की खबर*

 


बीजापुर भोपाल पटनम दिनांक 01 मई 2026

 

भोपालपटनम : बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत ‘राष्ट्रीय पार्क सेन्द्रा क्षेत्र’ के ग्राम एडपल्ली में ‘रुढ़िजन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज’ द्वारा एक विशाल सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक वैचारिक जनसभा का आयोजन किया गया।

1 मई 2026 को आयोजित इस सभा में हजारों की संख्या में जुटे आदिवासियों ने अपनी जल-जंगल-जमीन और बुनियादी सुविधाओं के हक में आवाज बुलंद की।

नेशनल पार्क क्षेत्र सेंड्रा के ग्राम एडापल्ली में एक दिवसीय सामाजिक सांस्कृतिक संवैधानिक वैचारिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं रूढ़ि परंपरागत सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी सहित सभी सारगर्भित उद्बोधन में वहां सैकड़ों के तादाद में उपस्थित जनों को बिंदुवारसभी ने संबोधित किया एवं ज्वलंत समस्याओं का समाधान के लिए शासन प्रशासन को त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर भविष्य में उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी

 

कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रमुखों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल समेत मुख्यमंत्री के नाम एक 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

प्रमुख मांगें जिन पर आदिवासियों ने दिया जोर:

आदिवासी समाज ने अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर निम्नलिखित प्रमुख मांगें शासन के सामने रखी हैं:

तेंदूपत्ता का नकद भुगतान: संग्राहकों को पारिश्रमिक का भुगतान नकद रूप में करने की मांग।

 

शिक्षा और छात्रावास: बंद पड़े या अन्यत्र स्थानांतरित आश्रम-शालाओं और छात्रावासों को मूल ग्रामों में पुनः संचालित करना।

पेयजल और आस्था: ग्राम उल्युर से पीलूर मार्ग पर स्थित ‘आराध्य देवी लम्बड देवी’ के पास श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल हेतु हैंडपंप और विश्राम हेतु शेड का निर्माण।

 

विकास कार्य: ग्राम पंचायत एडपल्ली, बड़े काकलेड, सेन्द्रा और केरपे में जनभावना के अनुरूप निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई: राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के उन आदिवासियों की बिना शर्त रिहाई, जिन्हें कथित तौर पर नक्सली बताकर जेलों में बंद किया गया है।

 

विस्थापन पर रोक: पूर्वजों के समय से रह रहे ग्रामीणों का विस्थापन न किया जाए और उन्हें उनके मूल निवास स्थान पर ही रहने दिया जाए।

 

पेट्रोल पंप की स्थापना: क्षेत्र के लोगों को डीजल-पेट्रोल के लिए 100 किमी दूर जाना पड़ता है, अतः एडपल्ली में ‘नियत नेल्लानार योजना’ के तहत पंप खोला जाए।

 

बैंकिंग सुविधा: ग्रामीणों को बैंकिंग कार्य हेतु होने वाली असुविधा को देखते हुए एडपल्ली में SBI या जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जाए।

 

नेटवर्क कनेक्टिविटी: संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में जियो (Jio) और बी.एस.एन.एल. (BSNL) के नए टावर लगाए जाएं और वर्तमान नेटवर्क व्यवस्था को सुधारा जाए।

बैनर पर ‘जय बूढ़ादेव’, ‘जय सेवा’ और ‘जय जोहार’ के उद्घोष के साथ आदिवासियों ने अपनी एकता का परिचय दिया।

 

“यह आंदोलन हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और हमारे क्षेत्र के विकास के लिए है।

जब तक हमारी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, समाज निरंतर अपनी आवाज उठाता रहेगा।”

 

कार्यक्रम में उपस्थित ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरूमाल अशोक कुमार तलांडी, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल नरेंद्र बुरका उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छ ग एवं हमर राज जिलाध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि तिरूमाल डाक्टर बी आर पुजारी ,विशिष्ट अतिथि तिरूमाल बी एस नागेश संरक्षक सर्व आदिवासी समाज बीजापुर, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल दशरथ कश्यप जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बीजापुर, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल संतोष यालम सरपंच सेंड्रा ,विशिष्ट अतिथि तिरूमाल मेटटा रामलाल, विशिष्ट अतिथि इगूसियस तिर्की कूडूक उरांव समाज बीजापुर, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल डाक्टर शोभित, विशिष्ट अतिथि तिरूमाल कुम्मा सम्मैया, अध्यक्षता तिरूमाल दिनेश मडे जनपद सदस्य एवं जिला, ब्लाक, नेशनल पार्क क्षेत्र के गांव गांव से आये समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक माता बहनें पंचायत प्रतिनिधि युवा साथी उपस्थित रहे

डी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान शहीद होने की खबर हृदय विदारक घटना।।

0

Rkbharatnews

हर खबर पर नजर

डी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान शहीद होने की खबर..

कांकेर/नारायणपुर सीमा क्षेत्र।

कांकेर–नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट : 3 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल

कांकेर

आज दिनांक 02 मई 2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में नक्सल प्रभावित कांकेर–नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी।* *अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब आईईडी (IED) को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया।*

इस हादसे में कांकेर डीआरजी (DRG) के चार जवान इसकी चपेट में आ गए। इनमें से तीन जवान—इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले—गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही शहीद हो गए।* *वहीं एक अन्य जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

आर एल कुलदीप 6267855263/9479083919

डी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान घायल

0

कांकेर/नारायणपुर सीमा क्षेत्र थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बल की टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जब आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 3 जवान घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डी-माइनिंग अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाकर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा बल द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।

199 वाहिनी के. रि. पु. बल ने गोटपल्ली(पीडिया) गांव के जंगल इलाके से बरामद किया नक्सल डंप

0

01 मई 2026 को Central Reserve Police Force (CRPF) की 199 वाहिनी की बी कंपनी ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त विश्वसनीय आसूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी श्री आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व श्री विनोद कुमार द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में बी/199 कंपनी द्वारा कंपनी कमांडर श्री राजीव कुमार की कमांड में पीडिया क्षेत्र के गोटपल्ली गांव के घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया ।

 अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में IED बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर इसी प्रकार के 19 वस्तुएं, इनके अलावा BGL के राउंड, गोलियों के खाली खोके, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य तथा अन्य टूल्स जैसे पेचकस, प्लास, ड्रिलिंग टूल्स, नट-बोल्ट आदि सामग्री शामिल है जो कुल मिलाकर 47 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं । 

 उल्लेखनीय है कि गोटपल्ली (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। CRPF की 199 वाहिनी द्वारा लगातार चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है और स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। इस सफल कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।

 CRPF की 199 वाहिनी आम नागरिकों की सुरक्षा, क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 199 वाहिनी द्वारा भविष्य में भी आसूचना आधारित अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि नक्सलवाद विचारधारा पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके ।

*भोपालपटनम में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल, नरसिंह रेड्डी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*भोपालपटनम में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल, नरसिंह रेड्डी*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर,भोपालपटनम दिनांक 01  मई 2026

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत भोपालपटनम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ-साथ नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर नियमों को दरकिनार कर मनमानी तरीके से ठेके देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे स्थानीय ठेकेदारों के साथ खुला भेदभाव हो रहा है।

मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया के ही डेंटर के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है और आवेदन प्रक्रिया को इस तरह संचालित किया जा रहा है कि स्थानीय ठेकेदार इसमें भाग ही नहीं ले पा रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा करीब 23 निर्माण कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इन सभी कार्यों को एक ही पसंदीदा ठेकेदार को देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जो गंभीर अनियमितता और पक्षपात को दर्शाता है।

नरसिंह रेड्डी का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली न केवल नियमों की अवहेलना है बल्कि यह स्थानीय ठेकेदारों के अधिकारों का भी हनन है।

मण्डल अध्यक्ष ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भोपालपटनम नगर पंचायत के 15 वार्डों में अधिकांश पार्षद कांग्रेस के हैं तथा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कांग्रेस दल से संबंधित हैं। इसके बावजूद इस पूरे मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यदि जनप्रतिनिधि जनता के हितों की रक्षा करने में असफल रहते हैं और इस प्रकार की अनियमितताओं पर मौन साध लेते हैं तो यह उनकी भूमिका पर भी संदेह उत्पन्न करता है।

मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के साथ-साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

मण्डल अध्यक्ष  ने यह भी कहा कि स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और नियमसम्मत निविदा प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।

*भोपालपटनम नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी! 1.88 करोड़ के 23 कार्यों में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल* *बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

0

*भोपालपटनम नगर पंचायत में सीएमओ की मनमानी! 1.88 करोड़ के 23 कार्यों में नियमों की अनदेखी, कांग्रेस पार्षदों की चुप्पी पर भी सवाल*

*बीजापुर जिले के भोपाल पटनम से दीपक मरकाम की खबर*

 

बीजापुर,भोपालपटनम, दिनांक 01  मई 2026

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने नगर पंचायत भोपालपटनम के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ-साथ नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर नियमों को दरकिनार कर मनमानी तरीके से ठेके देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे स्थानीय ठेकेदारों के साथ खुला भेदभाव हो रहा है।

मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया के ही डेंटर के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से नियमों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है और आवेदन प्रक्रिया को इस तरह संचालित किया जा रहा है कि स्थानीय ठेकेदार इसमें भाग ही नहीं ले पा रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा करीब 23 निर्माण कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 88 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इन सभी कार्यों को एक ही पसंदीदा ठेकेदार को देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है जो गंभीर अनियमितता और पक्षपात को दर्शाता है।

नरसिंह रेड्डी का कहना है कि इस तरह की कार्यप्रणाली न केवल नियमों की अवहेलना है बल्कि यह स्थानीय ठेकेदारों के अधिकारों का भी हनन है।

उन्होंने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भोपालपटनम नगर पंचायत के 15 वार्डों में अधिकांश पार्षद कांग्रेस के हैं तथा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कांग्रेस दल से संबंधित हैं।

इसके बावजूद इस पूरे मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जनप्रतिनिधि जनता के हितों की रक्षा करने में असफल रहते हैं और इस प्रकार की अनियमितताओं पर मौन साध लेते हैं तो यह उनकी भूमिका पर भी संदेह उत्पन्न करता है।

मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के साथ-साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और नियमसम्मत निविदा प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।

 

 

छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में बुनियादी सेवाएं ठप, कमीशन वाली योजनाओं पर जोर।

0

 

छोटे कापसी पोस्ट ऑफिस में बुनियादी सेवाएं ठप, कमीशन वाली योजनाओं पर जोर।

 

कांकेर/छोटे कापसी:

छोटे कापसी स्थित डाकघर में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। यहां आम जनता को मिलने वाली जरूरी डाक सेवाएं जैसे पोस्ट कार्ड और स्पीड पोस्ट उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, डाकघर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी कमीशन आधारित योजनाओं, विशेषकर बीमा योजनाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। आरोप है कि कमीशन के चक्कर में कर्मचारी बीमा कराने में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं, जबकि मूलभूत डाक सेवाएं पूरी तरह से नजरअंदाज की जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को डाक सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। इस कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर पोस्ट ऑफिस में सभी आवश्यक सेवाएं शीघ्र बहाल की जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

आर एल कुलदीप की रिपोर्ट

📞 6267855263 / 9479083919