HomeUncategorizedमहासमुंद मे ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार,...

महासमुंद मे ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार, महिला और बच्चों के साथ कार में कर रहे थे परिवहन..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। जिले की कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 17.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 8 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 38 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से एक टाटा इंडिका कार क्रमांक एमपी-04-सीबी-0848 में दो लोग गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर ग्राम टेमरी जांच नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका। पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम दिनेश गिरी गोस्वामी (35 वर्ष), निवासी जाखनोद, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) तथा ललिता जाटव (26 वर्ष), निवासी धुवानी, जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) बताया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भवानीपटना (ओडिशा) से गांजा खरीदकर शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में खपाने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.500 किलोग्राम गांजा, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत धारा 20 (बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए महिला और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे, लेकिन सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।

जब्त संपत्ति

17.500 किलोग्राम गांजा कीमत – 8,75,000 रुपये

टाटा इंडिका कार कीमत – 50,000 रुपये

दो मोबाइल फोन कीमत – 13,000 रुपये

कुल जब्ती – 9,38,000 रुपये

 

जनवरी 2026 से अब तक की कार्रवाई

महासमुंद पुलिस ने जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 103 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 7,225.351 किलोग्राम (72 क्विंटल 25 किलो) गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ 2 लाख 64 हजार 950 रुपये है। इस दौरान कुल 252 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 62 आरोपी छत्तीसगढ़ तथा 190 आरोपी अन्य राज्यों के निवासी..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES