HomeUncategorizedमहासमुंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 376 लीटर अवैध शराब जब्त,...

महासमुंद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 376 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग महासमुंद ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 376 लीटर शराब जब्त की है। इस दौरान एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त शराब एवं वाहनों की कुल कीमत 2 लाख 39 हजार 600 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी आबकारी टीम को देखकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को महासमुंद शहर में की गई कार्रवाई के दौरान 10 पेटी बडवाइजर मैग्नम बीयर, जिसमें कुल 120 लीटर विदेशी मदिरा थी, को एक सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG 04 HK 7811 के साथ जब्त किया गया। जब्त शराब एवं वाहन की कुल कीमत 1 लाख 45 हजार 600 रुपये बताई गई है।

वहीं 17 जून को बागबाहरा क्षेत्र के खुजमुड़ी घाट में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा राज्य निर्मित 56 लीटर महुआ शराब बरामद की। इस मामले में एक टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GX 0480 भी जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 44 हजार रुपये आंकी गई है।

इसी दिन कोमाखान क्षेत्र के खम्हार घाट में आबकारी विभाग ने 200 लीटर ओडिशा निर्मित महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।

तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय ने बताया कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 376 लीटर शराब एवं दो वाहनों को जब्त किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES