Homeराजनीतिक13 जून को रायपुर में व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीडिया...

13 जून को रायपुर में व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीडिया कॉन्क्लेव और कर्मचारी महासम्मेलन में होंगे शामिल।

13 जून को रायपुर में व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीडिया कॉन्क्लेव और कर्मचारी महासम्मेलन में होंगे शामिल।

रायपुर | RKBHARATNEWS

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 13 जून 2026 (शनिवार) का कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर में आरक्षित बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एम.एम. कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे अपने निवास, अटल नगर नवा रायपुर लौटेंगे।

इसी दिन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सफाई अभियान, वृक्षारोपण, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दोपहर में होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं राजनीतिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

📰 RKBHARATNEWS – हर खबर पर नजर

✍️ आर. एल. कुलदीप

संपादक

📞 6267855263 | 9479083919

दिनांक: 13 जून 2026

 

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES